The post नॉच स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 लाइट, वीवो और ओपो को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हुआवई ने पी20 प्रो के साथ ही प्री20 लाइट स्मार्टफोन को भी भारत में उतारा है। जहां पी 20 प्रो कंपनी का प्रीमियम फोन है वहीं पी20 लाइट को मध्य बजट में पेश किया गया है। भारतीय बाजार में पी20 लाइट की कीमत 19,999 रुपये है और यह 3 मई से आॅनलाइन स्टोर अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन के स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं और इस बजट में वीवो और ओपो जैसे फोंस को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।
हुआवई पी20 लाइट को ग्लास बॉडी के साथ पेश किया गया है। यह फोन एल्यूमिनियम फ्रेम पर बना है लेकिन फ्रंट और बैक में आपको ग्लास देखने को मिलेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.84—इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाले बेज़ल लेस नॉट डिसप्ले का उपयोग किया है। कंपनी ने फुल एचडी+ डिसप्ले का उपयोग किया है। हुआवई पी20 प्रो के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: हुआवई ने लॉन्च किया अब तक सबसे ताकतवर कैमरे वाला फोन पी20 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
हुआवई वी20 लाइट कंपनी के ही हाइसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए माली—टी830 एमपी2 ग्राफिक्स चिपसेट है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी है और इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। हुआवई पी20 प्रो की तरह इस फोन में भी अपको होम स्क्रीन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।वहीं कंपनी ने से इसे 24—मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस किया है। कैमरे के साथ अपको बोके इफेक्ट और ब्लर बैकग्राउंड जैसे आॅप्शन मिलेंगे।
हुआवई पी20 लाइट इमोशन यूआई 8.0 पर कार्य करता है तो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ एनएफसी, जीपीएस अैर यूएसबी टाइम सी मिलेगा।
The post नॉच स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 लाइट, वीवो और ओपो को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अमेज़न एक्सक्सूसिव होंगे हुआवई पी20 प्रो और पी20 लाइट, 24 अप्रैल को होंगे भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी हुआवई ने हाल ही में जानकारी दी थी कि कंपनी आने वाली 24 अप्रैल को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस पी20 प्रो और पी20 लाइट देश में लॉन्च किए जाएंगे। हुआवई ने इस लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। वहीं अब देश की नामी आॅनलाईन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया ने एक खास वेबपेज बना कर यह भी साफ कर दिया है कि हुआवई पी20 प्रो और हुआवई पी20 लाइट अमेज़न पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
दरअसल अमेज़न इंडिया ने हुआवई पी20 प्रो और हुआवई पी20 लाइट का प्रोडक्ट बनाकर उसे सार्वजनिक कर दिया है। इस प्रोडक्ट पेज पर हुआवई पी सीरीज़ कमिंग सून लिखा गया है। इस पेज के बाद यह साफ हो गया है कि हुआवई पी20 प्रो और हुआवई पी20 लाइट को सिर्फ अमेजन से ही एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकेगा।

गौरतलब है कि हुआवई इंडिया ने बता दिया है कि आने वाली 24 अप्रैल यानि मंगलवार के दिन कंपनी के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन पी20 प्रो और पी20 लाइट भारत में लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि अमेज़न पर ये दोनों फोन मॉडल किस दिन से सेल के लिए उपलब्ध होंगे तथा इनकी कीमत क्या होगी इसकी जानकारी हुआवई या अमेजन की ओर से अभी नहीं दी गई है।
आपको बता दें कि हुआवई अपनी पी20 सीरीज़ के स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पहले ही पेश कर चुकी है। वैश्विक बाजार में हुआवई ने पी20 प्रो और पी20 नाम के साथ अपने फोन लॉन्च किए हैं। हुआवई पी20 को 679 यूरो तथा हुआवई पी20 प्रो को 899 यूरो में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार लगभग 52,000 रुपये और 72,000 रुपये के बराबर है। माना जा रहा है पी20 स्मार्टफोन को ही भारत में पी20 लाइट नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
The post अमेज़न एक्सक्सूसिव होंगे हुआवई पी20 प्रो और पी20 लाइट, 24 अप्रैल को होंगे भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा हुआवई का 3 कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी20 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अप्रैल माह की शुरूआत में ही टेक दिग्गज हुआवई ने अपने ट्वीटर हैंडल से ईशारा किया था कि कंपनी भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाईस पी20 और पी20 प्रो को जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी की ओर से हालांकि यह नहीं बताया गया था कि तीन कैमरों से लैस यह शानदार फोन कब तक इंडिया में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन आज हुआवई इंडिया ने इसपर से पर्दा उठा दिया है। हुआवई ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी है कि हुआवई के लेटेस्ट स्मार्टफोन आने वाली 24 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे।
हुआवई इंडिया की ओर से पी20 प्रो और पी20 लाइट के लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि आने वाली 24 अप्रैल यानि मंगलवार के दिन हुआवई एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन पी20 प्रो और पी20 लाइट भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि ये दोनों फोन किस दिन से सेल के लिए उपलब्ध होंगे और इनकी कीमत क्या होगी, इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

हुआवई पी20 प्रो की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत फोन का कैमरा सेटअप है। इस फोन के बैक पैनल पर लेईका की तकनीक वाले 3 रियर कैमरे दिए गए हैं। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है।

40-मेगापिक्सल सेंसर आरजीबी फोटो शूट करता है जबकि 20-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मोटोक्रोम फोटो शूट करता है। वहीं इसका 8-मेगापिक्सल वाला सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह फोन 3एक्स आॅप्टिकल जूम और 5एक्स लॉसलेस जूम तक सपोर्ट करने में सक्षम है। इस फोन में एफ/1.6 से लेकर एफ/2.4 तक अपर्चर का उपयोग किया जा सकता है।
कीमतों की बात करें तो अंर्तराष्ट्रीय मंच पर हुआवई पी20 को 679 यूरो तथा हुआवई पी20 प्रो को 899 यूरो में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार लगभग 52,000 रुपये और 72,000 रुपये के बराबर है।
The post 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा हुआवई का 3 कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी20 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आॅनर ने भेजा मीडिया इन्वाईट, 15 तारीख को लॉन्च होगा एडवांस कैमरा तकनीक वाला आॅनर 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हुआवई के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी20 और पी20 प्रो हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किए गए हैं। तीन रियर कैमरे से लैस और हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले ये फोन अब भारत में भी लॉन्च के लिए तैयार है और हुआवई इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं। वहीं इन दो शानदार स्मार्टफोंस के बाद हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के साथ तैयार है। आॅनर की ओर से मीडिया इन्वाईट भेजे गए हैं जिनके अनुसार कंपनी आने वाली 15 मई को ईवेंट का आयोजन कर अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आॅनर 15 मई को लंदन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और ईवेंट के लिए कंपनी द्वारा मीडिया इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं। कंपनी की ओर से हालांकि स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन आॅनर 10 होगा। सामनें आए मीडिया इन्वाईट में लंदन आई के सामनें एक फुल स्क्रीन बेजल लेस स्मार्टफोन दिखाया गया है। वहीं फोन के साथ में ही ‘ब्यूटी इन एआई’ लिखा हुआ है।

इस इन्वाईट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन बेजल लेस होगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाले कैमरा सेटअप से लैस होगा। आॅनर 10 को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से अन्य कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा फोन की स्पेसिफिकेशन्स के लिए इंतजार किया जा रहा है।
हुआवई पी20 सीरीज़ स्मार्टफोन्स की बात करें तो ये फोन कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर ‘कमिंग सून’ टाईटल के साथ लिस्ट हो चुके हैं और उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इन्हें देश में लॉन्च कर सकती है। कीमत की बात करें तो हुआवई पी20 प्रो को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर 899 यूरो में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार लगभग 72,000 रुपये बनता है। बहरहाल यह फोन भारत में किसी तारीख पर लॉन्च होगा और देश में इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।
The post आॅनर ने भेजा मीडिया इन्वाईट, 15 तारीख को लॉन्च होगा एडवांस कैमरा तकनीक वाला आॅनर 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post तीन कैमरे वाला हुआवई पी20 प्रो अब भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हुआवई ने दो दिन पहले ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी उम्दा स्मार्टफोन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो नए डिवाईन पेश किये थे। हुआवई ने तीन रियर कैमरो से लैस पी20 प्रो और साथ ही प्री20 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इन दो स्मार्टफोंस के साथ ही कंपनी की ओर से पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस भी पेश किया गया था। फ्लैगशिप श्रेणी में पेश हुए ये स्मार्टफोन अब जल्द ही भारत आने को तैयार है। हुआवई ने घोषणा कर दी है कि कंपनी अपनी ‘पी सीरीज़’ के लेटेस्ट स्मार्टफोन शीघ्र भी भारतीय बाजार में लाने वाली है।
हुआवई ने अपनी आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट के जरिये पी20 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन की जानकारी दी है। हुआवई ने अपनी वेबसाइट पर नया वेबपेज़ बनाया है जो ‘पी20 प्रो’ का है। हुआवई पी20 प्रो की ईमेज़ के साथ ही इस टीज़र में ‘कमिंग सून इन इंडिया’ लिखा गया है। कंपनी ने हालांकि किसी तय तारीख की जानकारी नहीं दी है कि यह फोन किस दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा।

हुआवई पी20 प्रो की बात करें तो इस फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन का कैमरा सेटअप है। इस फोन के बैक पैनल पर लेईका की तकनीक वाले 3 रियर कैमरे दिए गए हैं। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है।
नोकिया अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करेगी अपना सबसे ताकतवर डुअल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको
40-मेगापिक्सल सेंसर आरजीबी फोटो शूट करता है जबकि 20-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मोटोक्रोम फोटो शूट करता है। वहीं इसका 8-मेगापिक्सल वाला सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह फोन 3एक्स आॅप्टिकल जूम और 5एक्स लॉसलेस जूम तक सपोर्ट करने में सक्षम है। इस फोन में एफ/1.6 से लेकर एफ/2.4 तक अपर्चर का उपयोग किया जा सकता है।

हुआवई पी20 प्रो को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर 899 यूरो में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार लगभग 72,000 रुपये बनता है। बहरहाल यह फोन भारत में किसी तारीख पर लॉन्च होगा और देश में इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।
The post तीन कैमरे वाला हुआवई पी20 प्रो अब भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ये है 1,70,000 रुपये का स्मार्टफोन, फोन के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हुआवई ने कल पेरिस में आयोजित ईवेंट के माध्यम से अपनी ‘पी सीरीज़’ में दो स्मार्टफोन पी20 और पी20 प्रो लॉन्च किए हैं। इन दोनों शानदार स्मार्टफोन के साथ ही हुआवई ने अपनी दमदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक और स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। हुआवई की ओर से पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च किया गया है। यह फोन देखने में जितना आर्कषक है इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर उतने ही दमदार है। और इसी लिए इस फोन की शुरूआती कीमत 1,695 यूरो यानि तकरीबन 1 लाख 36 हजार है।
40एमपी+20एमपी+8एमपी के तीन रियर सेटअप के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 प्रो लॉन्च, साथ में पी20 भी
पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस कई मायनों में स्मार्टफोन तकनीक को अलग स्तर पर ले जाता है। हुआवई का यह फोन विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें दो फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। एक फिंगरप्रिंट सेंसर जहां फोन की डिसप्ले के नीचे दिया गया है जो बाहर से दिखाई नहीं देता है, वहीं दूसरा सेंसर फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना है और 2880 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

हुआवई का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन ईएमयूआई 8.1 आधारित एंडरॉयड 8.1 पर पेश किया गया है जिसके साथ 2.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो माइक्रोप्लाज़म पीसीएफ सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि यह तकनीक अंतरिक्ष यानों में टेंपरेचर कंट्रोल करने का काम करती है। यानि हुआवई के इस फोन में शायद ही कभी आपको हिटिंग की समस्या का सामना करना पड़े।

पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस में 6जीबी रैम के साथ 256जीबी और 512जीबी के दो स्टोरेज आप्शन दिए गए हैं। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 3डी पोर्टरेट लाईटिंग फीचर से लैस 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस आईपी67 रेटिड है जो इसे धूल व पानी से बचाता है। सभी कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। यूरोप में पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस 12 अप्रैल से सेल के लिए शुरू होगा जहां इसे ब्लैक और रेड ह्यू कलर में खरीदा जा सकता है।

कीमत की बात करें तो फोन का 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 1,695 यूरो में लॉन्च हुआ है वहीं 512जीबी मैमोरी वेरिएंट को 2,095 यूरो में लॉन्च किया गया है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत तकरबीन 1,36,500 रुपये और 1,70,000 रुपये बनती है। इस फोन के भारत लॉन्च को लेकर हालांकि अभी कोई भी सूचना नहीं है, लेकिन अपनी राय जरूर दें कि क्या भारतीय बाजार में इस फोन के खरीदार मिलेंगे ?
The post ये है 1,70,000 रुपये का स्मार्टफोन, फोन के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 40एमपी+20एमपी+8एमपी के तीन रियर सेटअप के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 प्रो लॉन्च, साथ में पी20 भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2018 के दौरान चीनी मोबाइल फोन निर्माता हुआवई ने जानकारी दी थी जल्द ही पी20 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने वाली है। कई हफ्तों के इंतजार के बाद आखिरकार हुआवई ने अपने इन डिवाईस से पर्दा उठा दिया है। हालांकि इस फोन के बारे में आए लीक के अनुसार कंपनी तीन फोन लॉन्च करने वाली थी लेकिन सिर्फ दो ही मॉडल को पेश किया गया है। कंपनी ने हुआवई पी20 और पी20 प्रो को उतारा है। बेहद ही शानदार लुक और डिजाईन के साथ हुआवई के ये फोन ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।
हुआवई पी20 सीरीज़ के ये सभी मॉडल नया ट्रेंड बन चुकी नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं। फोन फोन प्रीमियम ग्लास और मैटल डिजाईन के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले से लैस हैं। पी20 और पी20 प्रो में मुख्य रूप से रैम और डिसप्ले का अंतर है। हुआवई पी20 में आपको 5.8-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन कंपनी के ही हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

इसके साथ ही हुआवई पी20 में आपको 4जीबी रैम की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिहाज से हुआवई के इन नए स्मार्टफोन की चर्चा बहुत पहले से थी। पी20 में आपको 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। 12-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर आरजीबी फोटो शूट करता है जबकि 20-मेगापिक्सल वाला सेंसर मोनोक्रोम है। फोन खास एआई फीचर्स से लैस है। वहीं बेहतर सेल्फी के लिए 24—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
शाओमी का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस लॉन्च, आईफोन 10 को मिली सीधी टक्कर
हुआवई पी20 इमोशन यूआई 8.1 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। इसके साथ ही फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और पावर बैकअप के लि 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसे सुपरचार्ज तकनीक से लैस किया गया है।

जहां तक हुआवई पी20 प्रो की बात है तो इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस 6.1-इंच की 2240 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली फुल एचडी+ एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन भी हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। पी20 प्रो में 6जीबी रैम की रैम मैमोरी है जबकि इंटरनल स्टोरेज 128जीबी ही रखा गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल
फोटोग्राफी के लिहाज से हुआवई के ये नए स्मार्टफोन मॉडल बेहद ही खास है। पी20 प्रो में 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मौजूद है।40-मेगापिक्सल सेंसर आरजीबी फोटो शूट करता है जबकि 20-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मोटोक्रोम फोटो शूट करता है। इतना ही नहीं इसका 8-मेगापिक्सल वाला सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह फोन 3एक्स आॅप्टिकल जूम और 5एक्स लॉसलेस जूम तक सपोर्ट करने में सक्षम है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 की तरह इसमें भी वेरियेबल अपर्चर का उपयोग किया गया है। इस फोन में एफ/1.6 से लेकर एफ/2.4 तक अपर्चर का उपयोग किया जा सकता है।

हुआवई पी20 और पी20 प्रो में आपको फ्रंट पैनल पर होम बटन मिलेगा और उसी पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। यूजर्स के लिए अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आईपी67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी वह धूल अवरोधक होने का भरोसा दिलाती है।
कीमतों की बात करें तो हुआवई पी20 को 679 यूरो, हुआवई पी20 प्रो को 899 यूरो है तो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 52,000 रुपये और 72,000 रुपये के बराबर है।
सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसी फोन के साथ कंपनी ने पोर्श डिजाइन हुआवई मेट आरएस का प्रदर्शन किया है जिसमें 512जीबी की इंटरनल मैमोरी है।
The post 40एमपी+20एमपी+8एमपी के तीन रियर सेटअप के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 प्रो लॉन्च, साथ में पी20 भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post हुआवई पी20 सीरीज़ के तीनों वेरिएंट्स की कीमत आई सामनें, 27 मार्च को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हुआवई के तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन को लेकर टेक जगत में काफी चर्चा है। अर्तराष्ट्रीय बाजार ही नहीं बल्कि जब से कंपनी के प्रेसिडेंट जार्ज ज़ाओ ने इस फोन को भारत में भी लॉन्च किए जाने की बात कही है, तब से ही इंडियन यूजर्स इस फोन का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 27 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लेकिन लॉन्च से पहले ही एक लीक में हुआवई पी20 की कीमतें सामनें आ गई है।
विख्यात टिप्सटर रोनाल्ड ने हुआवई पी20 सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन्स की कीमतों का खुलासा किया है। रोनाल्ड ने बताया है कि कंपनी अपने इस हाईएंड डिवाईस को पी20, पी20 प्रो और पी20 लाइट के तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। कीमतों की बात करें तो हुआवई पी20 को 679 यूरो, हुआवई पी20 प्रो को 899 यूरो और हुआवई पी20 लाइट को 369 यूरो की कीमत पर लॉन्च करेगी।
Huawei P20 = 679,xx Euro
Huawei P20 Pro = 899,xx Euro
Huawei P20 Lite = 369,xx Euro— Roland Quandt (@rquandt) March 5, 2018
भारतीय करंसी अनुसार देखा जाए तो हुआवई पी20 की कीमत तकरीबन 54,500 रुपये, हुआवई पी20 प्रो की कीमत लगभग 72,200 रुपये और हुआवई पी20 लाइट की कीमत 29,700 रुपये के करीब होगी। रोनाल्ड ने इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अनुसार बताई है। इंडियन मार्केट में हुआवई पी सीरीज़ के तीनों वेरिएंट्स की कीमतों में मामूली बदलाव पाया जा सकता है।
भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+, कीमत 57,900 रुपये से शुरू, 16 मार्च से होगी सेल
जानकारी के अनुसार हुआवई कंपनी अपनी पी20 सीरीज़ को अप्रैल महीने के दरम्यान भारत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को गैलेक्सी एस9, आईफोन 10 और वनप्लस 5टी का कड़ा प्रतियोगी माना जा रहा है। जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है अब तक आए लीक्स के अनुसार इसे नैरो बेज़ल्स के साथ पेश किया जाएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर होम बटन होगा और इसी पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड किया जा सकता है। वहीं हुआवई पी20 के बैक पैनल पर 3 रियर कैमरे हो सकते हैं। बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर 40-मेगापिक्सल की क्षमता का होगा जो 5एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करेगा।

पी20 के साथ ही पी20 प्लस में जहां बड़े स्क्रीन टू बॉडी रेशियो वाली डिसप्ले होगी वहीं पी20 प्रो को एप्पल आईफोन 10 जैसी इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। पी20 प्रो में आईफोन 10 की ही तरह उपरी नोच देखने को मिलेगी। लीक्स के मुताबिक हुआवई पी20 और पी20 लाइट 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी से लैस होंगे तथा किरीन 970 चिपसेट पर रन करेंगे। वहीं पी20 प्रो को कंपनी 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी एवं 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी पर लॉन्च करेगी। यह फोन किरीन 975 चिपसेट पर रन करेगा।
बहरहाल हुआवई पी20 सीरीज़ के इन नए स्मार्टफोन्स की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 27 मार्च यानि फोन के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।
The post हुआवई पी20 सीरीज़ के तीनों वेरिएंट्स की कीमत आई सामनें, 27 मार्च को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सामनें आई ट्रिपल रियर कैमरे वाले हुआवई पी20 की फोटोज़, फरवरी में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ दिनों पहले हुआवई की ‘पी सीरीज़’ में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की जानकारी सामनें आई थी, जिससे पता चला था कि कंपनी अपनी इस सीरीज़ में अब ट्रिपल यानि तीन रियर कैमरे देगी। सूचना मिली थी कि हुआवई इस सीरीज़ में पी20, पी20 प्लस और पी20 प्रो स्मार्टफोन पेश करेगी। वहीं अब हुआवई के इस फोन की फोटोज़ भी सामनें आ गई है। हुआवई पी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन की फोटो चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की गई है।
वेईबो पर जो फोटो लीक हुई है उसे हुआवई पी20 की ईमेज़ कहा गया है। इन फोटोज़ में फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है। फोटोज़ में फोन के नैरो बेज़ल्स वाला दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया गया है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड होगा। वहीं हुआवई पी20 के बैक पैनल पर 3 रियर कैमरे दिखाए गए हैं। फोन का फ्रंट और बैक दोनों पैनल ग्लास पर बने हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोन के बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर 40-मेगापिक्सल की क्षमता का होगा जो 5एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। पी20 के साथ ही पी20 प्लस में जहां बड़े स्क्रीन टू बॉडी रेशियो वाली डिसप्ले होगी वहीं पी20 प्रो को एप्पल आईफोन 10 जैसी इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। पी20 प्रो में आईफोन 10 की ही तरह उपरी नोच देखने को मिलेगी।
8जीबी रैम वाले वनप्लस 5टी का लावा रेड एडिशन हुआ लॉन्च, और भी खूबसूरत हुआ यह दमदार फोन
पी20 और पी20 प्लस के फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया जाएगा जब्कि पी20 प्रो के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया जाएगा। पी20 और पी20 प्लस के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेड किया जाएगा वहीं पी20 प्रो में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल पर देखने को मिलेगा।
फिर से लगी आईफोन में आग, दो दिन में दूसरा मामला सामनें आया
जानकारी के अनुसार हुआवई पी20 और पी20 प्लस 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी से लैस होंगे तथा किरीन 970 चिपसेट पर रन करेंगे। वहीं पी20 प्रो को कंपनी 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी एवं 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी पर लॉन्च करेगी। यह फोन किरीन 975 चिपसेट पर रन करेगा।
The post सामनें आई ट्रिपल रियर कैमरे वाले हुआवई पी20 की फोटोज़, फरवरी में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 40-मेगापिक्सल के 3 कैमरे और आईफोन 10 जैसी डिसप्ले पर हुआवई पेश करेगी नया स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साल 2017 बेज़ल लेस डिजाईन और डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन्स के लिए खास रहा। पिछले साल सभी कंपनियों ने विभिन्न प्राइज़ रेंज में ऐसे डिवाईस पेश किए थे। डिजाईन और कैमरा सेग्मेंट में अपने स्मार्टफोन्स को एक कदम और आगे ले जाते हुए टेक कंपनी हुआवई अब पी सीरीज़ में नए फोन लॉन्च करने जा रही है। हुआवई के ये स्मार्टफोन्स आईफोन 10 जैसी डिसप्ले से लैस होंगे तथा इनके रियर पैनल पर तीन कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।
खबर मिली है कि हुआवई एक साथ तीन स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोन 26 फरवरी को आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कदम रखेंगे। ये स्मार्टफोन पी सीरीज़ में लॉन्च होंगे जिनका नाम होगा पी20, पी20 प्लस और पी 20 प्रो। इस तीनों फोन की सबसे बड़ी खासियत इनका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन के बैक पैनल पर 40-मेगापिक्सल की क्षमता वाले 3 कैमरा सेंसर होंगे। यह कैमरा सेटअप 5एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करेगा।

हुआवई पी20 के ये तीनों वेरिएंट बेज़ल लेस फुलव्यू डिसप्ले पर लॉन्च होंगे। पी20 और पी20 प्लस में जहां बड़े स्क्रीन टू बॉडी रेशियो वाली डिसप्ले होगी वहीं पी20 प्रो को एप्पल आईफोन 10 जैसी इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। पी20 प्रो में आईफोन 10 की ही तरह उपरी नोच देखने को मिलेगी।

पी20 और पी20 प्लस के फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया जाएगा जब्कि पी20 प्रो के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया जाएगा। पी20 और पी20 प्लस के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेड किया जाएगा वहीं पी20 प्रो में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल पर देखने को मिलेगा।

जानकारी के अनुसार हुआवई पी20 और पी20 प्लस 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी से लैस होंगे तथा किरीन 970 चिपसेट पर रन करेंगे। वहीं पी20 प्रो को कंपनी 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी एवं 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी पर लॉन्च करेगी। यह फोन किरीन 975 चिपसेट पर रन करेगा।
इन तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत क्या होगी तथा इनकी पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स् के लिए अभी कंपनी की आॅफिशियल अनाउंसमेंट या एमडब्ल्यूसी 2018 की किसी घोषणा का इंतजार है।
The post 40-मेगापिक्सल के 3 कैमरे और आईफोन 10 जैसी डिसप्ले पर हुआवई पेश करेगी नया स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>