Huawei P20 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Jun 2019 03:30:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Huawei P20 Lite 2019 लॉन्च से पहले रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-lite-2019-list-on-retailer-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-lite-2019-list-on-retailer-website/#respond Thu, 13 Jun 2019 03:30:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32089 Huawei P20 Lite 2019 में 6.4-इंच का आईपीएस डिसप्ले है।

The post Huawei P20 Lite 2019 लॉन्च से पहले रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने पिछले साल P20 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी इसके अपग्रेडेड वर्जन पर काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन को Huawei P20 Lite 2019 के नाम से पेश किया जाएगा।

अब तक इस फोन के रेंडर लीक हो चुके हैं, जिससे फोन के डिजाइन की जानकारी हमें पहले ही मिल चुकी है। वहीं, अब सामने आई खबर के अनुसार Huawei P20 Lite 2019 को स्विटज़रलैंड की रिटेलर वेबसाइट MediaMarkt पर लिस्ट कर दिया गया है। इसका मतलब है कि लॉन्च से पहले ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत सामने आ गई है।

रिटेलर वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार Huawei P20 Lite 2019 में 6.4-इंच का आईपीएस डिसप्ले होगा जो कि पंच-होल डिजाइन के साथ आएगा। पंच-होल को ऊपर की तरफ बाईं ओर सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Huawei Nova 5i, लॉन्च से पहले ही हुआ लीक

पहले दावा किया गया था कि यह फोन 5.84 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा। लेकिन लिस्टिंग ने इस दावे की हवा निकाल दी है। Huawei P20 Lite 2019 में हुवावे किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी। इसे भी पढ़ें: Huawei Y9 Prime (2019) पॉप-अप सेल्फी कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ हुआ पेश

वहीं, फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा फोन चार रियर कैमरों के साथ आएगा। रियर पर 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। जानकारी के अनुसार Huawei P20 Lite 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होगी और कैपसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर होगा।

कीमत

रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार हुवावे पी20 लाइट 2019 को क्रश ब्लू, चार्मिंग रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे CHF 299.95 (लगभग 20,960 रुपए) में सेल किया जाएगा।

सोर्स

The post Huawei P20 Lite 2019 लॉन्च से पहले रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-lite-2019-list-on-retailer-website/feed/ 0
24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा हुआवई का 3 कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी20 प्रो https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-pro-and-p20-to-be-launch-in-india-on-24th-april-in-hindi/ Wed, 18 Apr 2018 11:50:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19127 हुआवाई के लेटेस्ट स्मार्टफोन पी20 प्रो और पी20 लाइट आने वाली 24 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे।

The post 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा हुआवई का 3 कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी20 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अप्रैल माह की शुरूआत में ही टेक दिग्गज हुआवई ने अपने ट्वीटर हैंडल से ईशारा किया था कि कंपनी भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाईस पी20 और पी20 प्रो को जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी की ओर से हालांकि यह नहीं बताया गया था कि तीन कैमरों से लैस यह शानदार फोन कब तक इंडिया में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन आज हुआवई इंडिया ने इसपर से पर्दा उठा दिया है। हुआवई ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी है कि हुआवई के लेटेस्ट स्मार्टफोन आने वाली 24 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे।

हुआवई इंडिया की ओर से पी20 प्रो और पी20 लाइट के लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि आने वाली 24 अप्रैल यानि मंगलवार के दिन हुआवई एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन पी20 प्रो और पी20 लाइट भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि ये दोनों फोन किस दिन से सेल के लिए उपलब्ध होंगे और इनकी कीमत क्या होगी, इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

image001 (1)

हुआवई पी20 प्रो की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत फोन का कैमरा सेटअप है। इस फोन के बैक पैनल पर लेईका की तकनीक वाले 3 रियर कैमरे दिए गए हैं। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है।

huawei P20 pic-1

40-मेगापिक्सल सेंसर आरजीबी फोटो शूट करता है जबकि 20-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मोटोक्रोम फोटो शूट करता है। वहीं इसका 8-मेगापिक्सल वाला सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह फोन 3एक्स आॅप्टिकल जूम और 5एक्स लॉसलेस जूम तक सपोर्ट करने में सक्षम है। इस फोन में एफ/1.6 से लेकर एफ/2.4 तक अपर्चर का उपयोग किया जा सकता है।

कीमतों की बात करें तो अंर्तराष्ट्रीय मंच पर हुआवई पी20 को 679 यूरो तथा हुआवई पी20 प्रो को 899 यूरो में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार लगभग 52,000 रुपये और 72,000 रुपये के बराबर है।

The post 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा हुआवई का 3 कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी20 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर ने भेजा मीडिया इन्वाईट, 15 तारीख को लॉन्च होगा एडवांस कैमरा तकनीक वाला आॅनर 10 https://www.91mobiles.com/hindi/honor-10-might-be-launch-on-15th-may-with-ai-camera-in-hindi/ Thu, 05 Apr 2018 08:20:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18744 यह फोन बेजल लेस होगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाले कैमरा सेटअप से लैस होगा।

The post आॅनर ने भेजा मीडिया इन्वाईट, 15 तारीख को लॉन्च होगा एडवांस कैमरा तकनीक वाला आॅनर 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी20 और पी20 प्रो हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किए गए हैं। तीन रियर कैमरे से लैस और हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले ये फोन अब भारत में भी लॉन्च के लिए तैयार है और हुआवई इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं। वहीं इन दो शानदार स्मार्टफोंस के बाद हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के साथ तैयार है। आॅनर की ओर से मीडिया इन्वाईट भेजे गए हैं जिनके अनुसार कंपनी आने वाली 15 मई को ईवेंट का आयोजन कर अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आॅनर 15 मई को लंदन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और ईवेंट के लिए कंपनी द्वारा मीडिया इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं। कंपनी की ओर से हालांकि स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन आॅनर 10 होगा। सामनें आए मीडिया इन्वाईट में लंदन आई के सामनें एक फुल स्क्रीन बेजल लेस स्मार्टफोन दिखाया गया है। वहीं फोन के साथ में ही ‘ब्यूटी इन एआई’ लिखा हुआ है।

इस इन्वाईट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन बेजल लेस होगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाले कैमरा सेटअप से लैस होगा। आॅनर 10 को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से अन्य कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा फोन की स्पेसिफिकेशन्स के लिए इंतजार किया जा रहा है।

हुआवई पी20 सीरीज़ स्मार्टफोन्स की बात करें तो ये फोन कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर ‘कमिंग सून’ टाईटल के साथ लिस्ट हो चुके हैं और उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इन्हें देश में लॉन्च कर सकती है। कीमत की बात करें तो हुआवई पी20 प्रो को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर 899 यूरो में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार लगभग 72,000 रुपये बनता है। बहरहाल यह फोन भारत में किसी तारीख पर लॉन्च होगा और देश में इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post आॅनर ने भेजा मीडिया इन्वाईट, 15 तारीख को लॉन्च होगा एडवांस कैमरा तकनीक वाला आॅनर 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
तीन कैमरे वाला हुआवई पी20 प्रो अब भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-pro-with-triple-camera-india-launch-teaser-out-in-hindi/ Thu, 29 Mar 2018 08:30:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18551 हुआवई की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर पी20 प्रो ईमेज़ के साथ ही '​कमिंग सून इन इंडिया' लिखा है।

The post तीन कैमरे वाला हुआवई पी20 प्रो अब भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने दो दिन पहले ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी उम्दा स्मार्टफोन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो नए डिवाईन पेश किये थे। हुआवई ने तीन रियर कैमरो से लैस पी20 प्रो और साथ ही प्री20 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इन दो स्मार्टफोंस के साथ ही कंपनी की ओर से पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस भी पेश किया गया था। फ्लैगशिप श्रेणी में पेश ​हुए ये स्मार्टफोन अब जल्द ही भारत आने को तैयार है। हुआवई ने घोषणा कर दी है कि कंपनी अपनी ‘पी सीरीज़’ के लेटेस्ट स्मार्टफोन शीघ्र भी भारतीय बाजार में लाने वाली है।

हुआवई ने अपनी आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट के जरिये पी20 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन की जानकारी दी है। हुआवई ने अपनी वेबसाइट पर नया वेबपेज़ बनाया है जो ‘पी20 प्रो’ का है। हुआवई पी20 प्रो की ईमेज़ के साथ ही इस टीज़र में ‘​कमिंग सून इन इंडिया’ लिखा गया है। कंपनी ने हालांकि किसी तय तारीख की जानकारी नहीं दी है कि यह फोन किस दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा।

huawei p20 pro india

हुआवई पी20 प्रो की बात करें तो इस फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन का कैमरा सेटअप है। इस फोन के बैक पैनल पर लेईका की तकनीक वाले 3 रियर कैमरे दिए गए हैं। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है।

नोकिया अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करेगी अपना सबसे ताकतवर डुअल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको

40-मेगापिक्सल सेंसर आरजीबी फोटो शूट करता है जबकि 20-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मोटोक्रोम फोटो शूट करता है। वहीं इसका 8-मेगापिक्सल वाला सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह फोन 3एक्स आॅप्टिकल जूम और 5एक्स लॉसलेस जूम तक सपोर्ट करने में सक्षम है। इस फोन में एफ/1.6 से लेकर एफ/2.4 तक अपर्चर का उपयोग किया जा सकता है।

huawei P20 pic-1

हुआवई पी20 प्रो को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर 899 यूरो में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार लगभग 72,000 रुपये बनता है। बहरहाल यह फोन भारत में किसी तारीख पर लॉन्च होगा और देश में इसकी कीमत क्या होगी इसके ​लिए कंपनी की अगली घोषणा का इं​तजार करना होगा।

The post तीन कैमरे वाला हुआवई पी20 प्रो अब भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये है 1,70,000 रुपये का स्मार्टफोन, फोन के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग https://www.91mobiles.com/hindi/porsche-design-huawei-mate-rs-launched-with-512gb-storage-triple-camera-specifications-price-in-hindi/ Wed, 28 Mar 2018 08:13:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18520 यह है विश्व का पहला 2 फिंगरप्रिंट सेंसर और 512जीबी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन साथ में 3 रियर कैमरे

The post ये है 1,70,000 रुपये का स्मार्टफोन, फोन के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने कल पेरिस में आयोजित ईवेंट के माध्यम से अपनी ‘पी सीरीज़’ में दो स्मार्टफोन पी20 और पी20 प्रो लॉन्च किए हैं। इन दोनों शानदार स्मार्टफोन के साथ ही हुआवई ने अपनी दमदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक और स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। हुआवई की ओर से पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च किया गया है। यह फोन देखने में जितना आर्कषक है इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर उतने ही दमदार है। और इसी लिए इस फोन की शुरूआती कीमत 1,695 यूरो यानि तकरीबन 1 लाख 36 हजार है।

40एमपी+20एमपी+8एमपी के तीन रियर सेटअप के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 प्रो लॉन्च, साथ में पी20 भी

पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस कई मायनों में स्मार्टफोन तकनीक को अलग स्तर पर ले जाता है। हुआवई का यह फोन विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें दो फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। एक फिंगरप्रिंट सेंसर जहां फोन की ​डिसप्ले के ​नीचे दिया गया है जो बाहर से दिखाई नहीं देता है, वहीं दूसरा सेंसर फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना है और 2880 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

Porsche Design Huawei Mate RS-1

हुआवई का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन ईएमयूआई 8.1 आधारित एंडरॉयड 8.1 पर पेश किया गया है जिसके साथ 2.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो माइक्रोप्लाज़म पीसीएफ सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि यह तकनीक अंतरिक्ष यानों में टेंपरेचर कंट्रोल करने का काम करती है। यानि हुआवई के इस फोन में शायद ही कभी आपको हिटिंग की समस्या का सामना करना पड़े।

Porsche Design Huawei Mate RS-2

पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस में 6जीबी रैम के साथ 256जीबी और 512जीबी के दो स्टोरेज आप्शन दिए गए हैं। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 3डी पोर्टरेट लाईटिंग फीचर से लैस 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Porsche Design Huawei Mate RS-3

पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस आईपी67 रेटिड है जो इसे धूल व पानी से बचाता है। सभी कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। यूरोप में पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस 12 अप्रैल से सेल के लिए शुरू होगा जहां इसे ब्लैक और रेड ह्यू कलर में खरीदा जा सकता है।

Porsche Design Huawei Mate RS-4

कीमत की बात करें तो फोन का 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 1,695 यूरो में लॉन्च हुआ है वहीं 512जीबी मैमोरी वेरिएंट को 2,095 यूरो में लॉन्च किया गया है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत तकरबीन 1,36,500 रुपये और 1,70,000 रुपये बनती है। ​​इस फोन के भारत लॉन्च को लेकर हालांकि अभी कोई भी सूचना नहीं है, लेकिन अपनी राय जरूर दें कि क्या भारतीय बाजार में इस फोन के खरीदार मिलेंगे ?

The post ये है 1,70,000 रुपये का स्मार्टफोन, फोन के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
40एमपी+20एमपी+8एमपी के तीन रियर सेटअप के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 प्रो लॉन्च, साथ में पी20 भी https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-and-huawei-p20-pro-launched-full-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-and-huawei-p20-pro-launched-full-specifications-in-hindi/#comments Wed, 28 Mar 2018 04:01:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18491 इंडियन मार्केट में हुआवई पी सीरीज़ के तीनों वेरिएंट्स की कीमतों में मामूली बदलाव पाया जा सकता है।

The post 40एमपी+20एमपी+8एमपी के तीन रियर सेटअप के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 प्रो लॉन्च, साथ में पी20 भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2018 के दौरान चीनी मोबाइल फोन निर्माता हुआवई ने जानकारी दी थी जल्द ही पी20 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने वाली है। कई हफ्तों के इंतजार के बाद आखिरकार हुआवई ने अपने इन डिवाईस से पर्दा उठा दिया है। हालांकि इस फोन के बारे में आए लीक के अनुसार कंपनी तीन फोन लॉन्च करने वाली थी लेकिन सिर्फ दो ही मॉडल को पेश किया गया है। कंपनी ने हुआवई पी20 और पी20 प्रो को उतारा है। बेहद ही शानदार लुक और डिजाईन के साथ हुआवई के ये फोन ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

हुआवई पी20 सीरीज़ के ये सभी मॉडल नया ट्रेंड बन चुकी नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं। फोन फोन प्रीमियम ग्लास और मैटल डिजाईन के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले से लैस हैं। पी20 और पी20 प्रो में मुख्य रूप से रैम और डिसप्ले का अंतर है। हुआवई पी20 में आपको 5.8-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन कंपनी के ही हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

हुआवई पी20 और पी20 प्रो के स्पेसिफिकेशन हिंदी में

इसके साथ ही हुआवई पी20 में आपको 4जीबी रैम की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिहाज से हुआवई के इन नए स्मार्टफोन की चर्चा बहुत पहले से थी। पी20 में आपको 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। 12-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर आरजीबी फोटो शूट करता है जबकि 20-मेगापिक्सल वाला सेंसर मोनोक्रोम है। फोन खास एआई फीचर्स से लैस है। वहीं बेहतर सेल्फी के लिए 24—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

शाओमी का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस लॉन्च, आईफोन 10 को मिली सीधी टक्कर

हुआवई पी20 इमोशन यूआई 8.1 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। इसके साथ ही फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और पावर बैकअप के लि 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसे सुपरचार्ज तकनीक से लैस किया गया है।

हुआवई पी20 और पी20 प्रो के स्पेसिफिकेशन हिंदी में

जहां तक हुआवई पी20 प्रो की बात है तो इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस 6.1-इंच की 2240 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली फुल एचडी+ एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन भी हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। पी20 प्रो में 6जीबी रैम की रैम मैमोरी है जबकि इंटरनल स्टोरेज 128जीबी ही रखा गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल

फोटोग्राफी के लिहाज से हुआवई के ये नए स्मार्टफोन मॉडल बेहद ही खास है। पी20 प्रो में 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मौजूद है।40-मेगापिक्सल सेंसर आरजीबी फोटो शूट करता है जबकि 20-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मोटोक्रोम फोटो शूट करता है। इतना ही नहीं इसका 8-मेगापिक्सल वाला सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह फोन 3एक्स आॅप्टिकल जूम और 5एक्स लॉसलेस जूम तक सपोर्ट करने में सक्षम है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 की तरह इसमें भी वेरियेबल अपर्चर का उपयोग किया गया है। इस फोन में एफ/1.6 से लेकर एफ/2.4 तक अपर्चर का उपयोग किया जा सकता है।

हुआवई पी20 और पी20 प्रो के स्पेसिफिकेशन हिंदी में
हुआवई पी20 और पी20 प्रो में आपको फ्रंट पैनल पर होम बटन मिलेगा और उसी पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। यूजर्स के लिए अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आईपी67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी वह धूल अवरोधक होने का भरोसा दिलाती है।

कीमतों की बात करें तो हुआवई पी20 को 679 यूरो, हुआवई पी20 प्रो को 899 यूरो है तो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 52,000 रुपये और 72,000 रुपये के बराबर है।

सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसी फोन के साथ कंपनी ने पोर्श डिजाइन हुआवई मेट आरएस का प्रदर्शन किया है जिसमें 512जीबी की इंटरनल मैमोरी है।

The post 40एमपी+20एमपी+8एमपी के तीन रियर सेटअप के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 प्रो लॉन्च, साथ में पी20 भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-and-huawei-p20-pro-launched-full-specifications-in-hindi/feed/ 1
आईफोन 10 जैसे डिजाईन पर लॉन्च हुआ हुआवई पी20 लाइट लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-lite-launched-in-poland-iphone-x-design-notch-display-dual-camera-specifications-in-hindi/ Thu, 15 Mar 2018 07:49:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18031 26 मार्च से इस फोन की पहली सेल शुरू हो जाएगी।

The post आईफोन 10 जैसे डिजाईन पर लॉन्च हुआ हुआवई पी20 लाइट लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से टेक कंपनी हुआवई की पी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन पी20 को लेकर खबरें सामनें आ रही है। आने वाली 27 मार्च को कंपनी पेरिस में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और माना जा रहा था कि इसी ईवेंट में कंपनी पहली बार अपने नए फोन पेश करेगी। उम्मीद थी कि इस सीरीज़ में हुआवई पी20, पी20 प्लस, पी20 लाइट और पी20 प्रो को पेश करेगी। लेकिन अब इसी सीरीज़ के एक स्मार्टफोन पी20 लाइट से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। हुआवई पी20 लाइट को कंपनी द्वारा पॉलैंड में पेश कर दिया गया है।4जीबी रैम और 5.7-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी 5

हुआवई पी20 लाइट को पॉलैंड में आॅफिशियल कर दिया गया है। वहां यह फोन प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है तथा 26 मार्च से इस फोन की पहली सेल शुरू हो जाएगी। पॉलैंड की आॅनलाईन शॉपिंग साइट पर पी20 लाइट को ब्लू ह्यू कलर में लिस्ट किया गया है तथा फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब घोषित की गई है।

huawei-p20-lite

हुआवई पी20 लाइट की बात करें तो इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। यह फोन प्रीमियम ग्लास और मैटल डिजाईन पर बना है तथा इसमें 5.84-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन कंपनी के ईएमयूआई 8.0 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी830 एमपी2 जीपीयू मौजूद है।

huawei-p20-lite-2

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

डुअल कैमरा और 5.99-इंच बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शानदार लुक वाला नोवा 2 लाइट

हुआवई पी20 लाइट के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा वहीं कंपनी ने इसे फेस अनलॉक फीचर से भी लैस किया है। यह एक 4जी फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। हो सकता है कि अंर्तराष्ट्रीय बाजार व भारत में हुआवई पी20 और इसके वेरिएंट अलग स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किये जाएं।

The post आईफोन 10 जैसे डिजाईन पर लॉन्च हुआ हुआवई पी20 लाइट लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
हुआवई पी20 सीरीज़ के तीनों वेरिएंट्स की कीमत आई सामनें, 27 मार्च को होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-huawei-p20-pro-and-huawei-p20-lite-price-leak-with-specifications-in-hindi/ Tue, 06 Mar 2018 12:13:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17702 फोन में 8जीबी रैम और 256जीबी की स्टोरेज देखने को मिलेगी।

The post हुआवई पी20 सीरीज़ के तीनों वेरिएंट्स की कीमत आई सामनें, 27 मार्च को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई के तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन को लेकर टेक जगत में काफी चर्चा है। अर्तराष्ट्रीय बाजार ही नहीं बल्कि जब से कंपनी के प्रेसिडेंट जार्ज ज़ाओ ने इस फोन को भारत में भी लॉन्च किए जाने की बात कही है, तब से ही इंडियन यूजर्स इस फोन का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 27 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लेकिन लॉन्च से पहले ही एक लीक में हुआवई पी20 की कीमतें सामनें आ गई है।

विख्यात टिप्सटर रोनाल्ड ने हुआवई पी20 सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन्स की कीमतों का खुलासा किया है। रोनाल्ड ने बताया है कि कंपनी अपने इस हाईएंड डिवाईस को पी20, पी20 प्रो और पी20 लाइट के तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। कीमतों की बात करें तो हुआवई पी20 को 679 यूरो, हुआवई पी20 प्रो को 899 यूरो और हुआवई पी20 लाइट को 369 यूरो की कीमत पर लॉन्च करेगी।

भारतीय करंसी अनुसार देखा जाए तो हुआवई पी20 की कीमत तकरीबन 54,500 रुपये, हुआवई पी20 प्रो की कीमत लगभग 72,200 रुपये और हुआवई पी20 लाइट की कीमत 29,700 रुपये के करीब होगी। रोनाल्ड ने इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अनुसार बताई है। इंडियन मार्केट में हुआवई पी सीरीज़ के तीनों वेरिएंट्स की कीमतों में मामूली बदलाव पाया जा सकता है।

भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+, कीमत 57,900 रुपये से शुरू, 16 मार्च से होगी सेल

जानकारी के अनुसार हुआवई कंपनी अपनी पी20 सीरीज़ को अप्रैल महीने के दरम्यान भारत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को गैलेक्सी एस9, आईफोन 10 और वनप्लस 5टी का कड़ा प्रतियोगी माना जा रहा है। जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है अब तक आए लीक्स के अनुसार इसे नैरो बेज़ल्स के साथ पेश किया जाएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर होम बटन होगा और इसी पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड किया जा सकता है। वहीं हुआवई पी20 के बैक पैनल पर ​3 रियर कैमरे हो सकते हैं। बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर 40-मेगापिक्सल की क्षमता का होगा जो 5एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करेगा।

huawei-p20-cover

पी20 के साथ ही पी20 प्लस में जहां बड़े स्क्रीन टू बॉडी रेशियो वाली डिसप्ले होगी वहीं पी20 प्रो को एप्पल आईफोन 10 जैसी इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। पी20 प्रो में आईफोन 10 की ही तरह उपरी नोच देखने को मिलेगी। लीक्स के मुताबिक हुआवई पी20 और पी20 लाइट 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी से लैस होंगे तथा किरीन 970 चिपसेट पर रन करेंगे। वहीं पी20 प्रो को कंपनी 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी एवं 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी पर लॉन्च करेगी। यह फोन किरीन 975 चिपसेट पर रन करेगा।

बहरहाल हुआवई पी20 सीरीज़ के इन नए स्मार्टफोन्स की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 27 मार्च यानि फोन के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post हुआवई पी20 सीरीज़ के तीनों वेरिएंट्स की कीमत आई सामनें, 27 मार्च को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में भी लॉन्च होगा ट्रिपल कैमरे वाला हुआवई पी20, कंपनी ने दी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p20-to-launch-in-india-in-april-company-confirmed/ Tue, 27 Feb 2018 05:01:26 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17481 पिछले साल भी कंपनी ने पी सीरीज में पी10 मॉडल को पेश किया था लेकिन यह फोन भारत में उपलब्ध नहीं हुआ था। वहीं हुआवई पी20 का आना बड़ी खबर है।

The post भारत में भी लॉन्च होगा ट्रिपल कैमरे वाला हुआवई पी20, कंपनी ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ माह से हुआवई के फ्लैगशिप फोन पी20 की काफी लीक्स आ रहे हैं। वहीं खबर के अनुसार 27 मार्च को इस फोन को फ्रांस की राजधानी पेरीस में लॉन्च भी होना है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसर यह फोन तीन वेरियंट में होगा। हुआवई पी20, पी20 प्लस और पी20 लाइट मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इन फोंस को लेकर भारत में भी कयास लगाए जा रहे थे। वहीं 91मोबाइल्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जार्ज ज़ाओ, प्रेसिडेंट, आॅनर ग्लोबल ने बताया कि ग्लोबल लॉन्च के साथ ही भारत में भी इन फोंस को पेश किया जाएगा। हालांकि उन्होंने फिलहाल यह नहीं बताया कि कितने मॉडल उपलब्ध होंगे लेकिन इससे साफ हो गया है कि पी20 सीरीज भारत में लॉन्च होने वाला है। ज़ेडटीई ने भी लॉन्च किया सस्ता एंडरॉयड गो फोन

पिछले साल भी कंपनी ने पी सीरीज में पी10 मॉडल को पेश किया था लेकिन यह फोन भारत में उपलब्ध नहीं हुआ था। वहीं हुआवई पी20 का आना बड़ी खबर है। जानकारी के अनुसार कंपनी अप्रैल तक इसे भारत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को गैलेक्सी एस9, आईफोन 10 और वनप्लस 5टी का कड़ा प्रतियोगी माना जा रहा है। ज़ेडटीई ने पेश किए 2 नए बेज़ल लेस फोन, ब्लेड वी9 और ब्लेड वी9 वीटा

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है अब तक आए लीक क अनुसरा इसे नैरो बेज़ल्स के साथ पेश किया जाएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर होम बटन होगा और इसी पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड किया जा सकता है। वहीं हुआवई पी20 के बैक पैनल पर ​3 रियर कैमरे हो सकते हैं। बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर 40-मेगापिक्सल की क्षमता का होगा जो 5एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। हालांकि कंपनी ने अब तक स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई भी कमेंट नहीं किया है।

पी20 के साथ ही पी20 प्लस में जहां बड़े स्क्रीन टू बॉडी रेशियो वाली डिसप्ले होगी वहीं पी20 प्रो को एप्पल आईफोन 10 जैसी इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। पी20 प्रो में आईफोन 10 की ही तरह उपरी नोच देखने को मिलेगी।

जानकारी के अनुसार हुआवई पी20 और पी20 प्लस 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी से लैस होंगे तथा किरीन 970 चिपसेट पर रन करेंगे। वहीं पी20 प्रो को कंपनी 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी एवं 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी पर लॉन्च करेगी। यह फोन किरीन 975 चिपसेट पर रन करेगा।

The post भारत में भी लॉन्च होगा ट्रिपल कैमरे वाला हुआवई पी20, कंपनी ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
27 मार्च को हुआवई लॉन्च करेगी 3 कैमरे वाला फोन पी20, मीडिया इन्वाईट भेजा https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-media-invite-out-for-27th-march-p20-might-launch-with-triple-camera-in-hindi/ Thu, 08 Feb 2018 12:09:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16710 मीडिया इन्वाईट में दर्शाया गया है कि कंपनी 27 मार्च को पेरिस में एक इवेंट का आयोजन करेगी।

The post 27 मार्च को हुआवई लॉन्च करेगी 3 कैमरे वाला फोन पी20, मीडिया इन्वाईट भेजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से हुआवई को लेकर लीक्स सामनें आ रहे थे कि कंपनी अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे ‘पी सीरीज़’ के तहत लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिनों पहले जहां फोन के नाम को लेकर जानकारी सामनें आई थी यह फोन पी20 हो सकता है, वहीं हाल ही में यह भी लीक आया था कि कंपनी 27 मार्च को यह फोन पेश करेगी। इन तमाम चर्चाओं को नई हवा देते हुए स्वयं हुआवई ने मीडिया इन्वाईट शेयर किया है। इस मीडिया इन्वाईट से न सिर्फ यह आशंका प्रबल हो गई है कि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन पी20 27 मार्च को ही लॉन्च होगा, बल​कि साथ ही इस फोन में तीन रियर कैमरे होने की बात भी सामनें आई है।

हुआवई ने अपना नया मीडिया इन्वाईट शेयर किया है। इस मीडिया इन्वाईट में दर्शाया गया है कि कंपनी 27 मार्च को पेरिस में एक इवेंट का आयोजन करेगी। माना जा रहा है कि इसी इवेंट में हुआवई का आगामी स्मार्टफोन पी20 लॉन्च किया जाएगा। इस इन्वाईट में जहां ‘see mooore with AI’ लिखा गया है, वहीं बैकग्राउंट में तीन बड़े गोल भी दिखाए गए हैं। इन ग्राफिक्स को देखकर माना जा रहा है ​कि इस दिन जो फोन लॉन्च किया जाएगा वह ट्रिपल कैमरा सेटअप यानि 3 कैमरा सेंसर से लैस होगा।

huawei-invite

उम्मीद की जा रहा है हुआवई के इस फोन को कैमरा एआई फीचर से लैस होगा। गौरतलब है कि इससे पहले वीवो वी5 का सेल्फी कैमरा भी एआई फीचर से लैस देखा जा चुका है। गौरतलब है कि कंपनी ने 27 मार्च को आयोजिन होने वाले ईवेंट में फोन की लॉन्च किए जाने की बात नहीं स्वीकारी है तथा साथ ही यह आने वाला स्मार्टफोन किस नाम के साथ लॉन्च होगा इसपर भी पुख्ता खुलासा नहीं हुआ है।

इंटेक्स एलीट डुअल : सेल्फी शौकिन्स के लिए खरा सौदा, ​​कम कीमत पर आलराउंडर परफॉर्मेंस

माना यही जा रहा है कि 27 मार्च को हुआवई अपना आगामी फ्लैगशिप फोन लॉन्च करेगी और इसे पी20 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि कुछ लीक्स में इस फोन का नाम पी11 भी बताया गया गया है। वहीं चर्चा है कि हुआवई इस दिन एक से ज्यादा फोन वेरिएंट पेश कर सकती है तथा इनके नाम पी20 या पी11 लाइट, पी20 या पी11 प्लस और पी20 या फिर पी20 प्रो हो सकते हैं।

The post 27 मार्च को हुआवई लॉन्च करेगी 3 कैमरे वाला फोन पी20, मीडिया इन्वाईट भेजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>