Huawei P50 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Aug 2021 14:40:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 डिसप्ले खराबी पर 28,500 और मदरबोर्ड ​​बिगड़ने पर लगेगी 41000 रुपये की चपत, देखें किस फोन की है यह रिपेयर कॉस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p50-pro-repair-cost-revealed-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p50-pro-repair-cost-revealed-price/#respond Thu, 12 Aug 2021 14:40:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64841 इस फोन का एक भी पार्ट खराब हुआ तो इसके लिए दो लो बजट फोन जितनी रकम चुकानी पड़ सकती है।

The post डिसप्ले खराबी पर 28,500 और मदरबोर्ड ​​बिगड़ने पर लगेगी 41000 रुपये की चपत, देखें किस फोन की है यह रिपेयर कॉस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने हाल ही में टेक मंच पर अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘पी50 सीरीज़‘ को पेश किया है। वक्त के साथ-साथ भारतीय बाजार में यह कंपनी भले ही सुस्ती दिखाने लगी है लेकिन ग्लोबल मार्केट में अभी भी हुआवई का नाम टॉप ब्रांड्स में आता है। हुआवई मोबाइल न सिर्फ बिल्ड क्वॉलिटी में सॉलिड होते हैं बल्कि साथ ही फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी दमदार होते हैं। बीते दिनों लॉन्च हुए Huawei P50 और Huawei P50 Pro स्मार्टफोन भी ऐसी ही ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए थे। वहीं आज सामने आई P50 Pro की repairing cost ने सभी को चौंका कर रख दिया है। इस फोन का एक भी पार्ट खराब हुआ तो इसके लिए दो लो बजट फोन जितनी रकम चुकानी पड़ सकती है।

डिसप्ले की खर्चा 28,500 रुपये

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यदि Huawei P50 Pro की डिसप्ले खराब हो जाती है तो उसे ठीक रिपेयर कराने के लिए 2,479 Yuan चुकाने होंगे। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 28,500 रुपये के करीब है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी गई है जो दोनों साईड्स से बैक पैनल पर ओर मुड़ी हुई है। ओएलईडी पैनल पर बनी यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 450पीपीई पिक्सल डेनसिटी, 1440हर्ट्ज़ हाई फ्रिक्वेंसी पीडब्ल्यूएम डिमिंग और पी3 वाइड कलर गामुट जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

Huawei P50 Pro repair cost revealed price

मदरबोर्ड हुआ खराब तो लगेगी 41,000 रुपये की चपत

रिपोर्ट के मुतबिक हुआवई पी50 प्रो के 256GB motherboard की रिपेयर कॉस्ट 2879 Yuan (तकरीबन 33,000 रुपये) और 512GB motherboard को ठीक कराने का खर्चा 3579 Yuan (तकरीबन 41,000 रुपये) होगा। यह फोन हुआवई के ही ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS 2 पर पेश किया गया है। फोन के एक मॉडल में जहां क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है वहीं दूसरा मॉडल हाईसिलिकॉन किरीन 9000 चिपसेट पर रन करता है। यह हुआवई फोन 8GB RAM और 12GB RAM पर बाजार में आया है। यह भी पढ़ें : Gaming Phone बनकर लॉन्च हुआ था POCO F3 GT, अब गेम खेलने पर हो रहा है Heat, लोगों ने कहा ‘चीन का माल’

Huawei P50 Pro repair cost revealed price

कैमरा की रिपेयर कॉस्ट पड़ेगी 20,000 रुपये

Huawei P50 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 64MP टेलीफोटो लेंस, 40MP मोनोक्रोम लेंस और 13MP वाइड एंगल लेंस मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक प्राइमरी सेंसर की रिपेयर कॉस्ट 940 Yuan (तकरीबन 10,000 रुपये), Telephoto Camera की कॉस्ट 528 Yuan (तकरीबन 6,000 रुपये) और Wide Angle Lens 268 Yuan (तकरीबन 3,000 रुपये) पड़ेगी। वहीं 13 मेगापिक्सल वाला सेल्फी कैमरा खराब हुआ तो 295 Yuan यानी 3,400 रुपये के करीब कर रिपेयर कॉस्ट चुकानी पड़ेगी। यह भी पढ़ें : अब चाबी नहीं स्मार्टफ़ोन से स्टार्ट होगी बाइक, ये कंपनी लाई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

Huawei P50 Pro repair cost revealed price

Huawei P50 Pro का प्रीमियम लुक देने वाला ग्लॉसी बैक पैनल अगर बिगड़ जाता है तो उसे ठीक कराने के लिए 486 Yuan यानी तकरीबन 5,500 रुपये का खर्चा करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि रिपेयर कॉस्ट में मामले में अभी तक Samsung फ्लैगशिप फोंस को ठीक कराना सबसे महंगा माना जाता था, लेकिन अब पी50 प्रो स्मार्टफोन के साथ हुआवई ने सैमसंग सहित Apple तक को रिपेयर कॉस्ट के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

The post डिसप्ले खराबी पर 28,500 और मदरबोर्ड ​​बिगड़ने पर लगेगी 41000 रुपये की चपत, देखें किस फोन की है यह रिपेयर कॉस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p50-pro-repair-cost-revealed-price/feed/ 0
Huawei P50 ने ली धमाकेदार एंट्री, 50MP कैमरा और 66W चार्जिंग के साथ है पावरफुल Snapdragon 888 प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p50-launched-with-snapdragon-888-processor-50mp-camera-66w-charging-know-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p50-launched-with-snapdragon-888-processor-50mp-camera-66w-charging-know-specs-price/#respond Thu, 29 Jul 2021 19:00:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63819 हुआवई वी50 स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आगे दी गई है।

The post Huawei P50 ने ली धमाकेदार एंट्री, 50MP कैमरा और 66W चार्जिंग के साथ है पावरफुल Snapdragon 888 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने आज टेक मंच पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ‘पी50 सीरीज़‘ को पेश किया है। यह मोबाइल सीरीज़ हुआवई की होम मार्केट यानी चीन में लॉन्च की गई है जिसके तहत Huawei P50 और Huawei P50 Pro स्मार्टफोन ने एंट्री ली है। ये दोनों ही स्मार्टफोन शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। हुआवई पी50 प्रो की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)। हुआवई वी50 स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आगे दी गई है।

Huawei P50 की स्पेसिफिकेशन्स

हुआवई पी50 को कंपनी की ओर से 1224 x 2700 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 458पीपीई पिक्सल डेनसिटी, 1440हर्ट्ज़ हाई फ्रिक्वेंसी पीडब्ल्यूएम डिमिंग और पी3 वाइड कलर गामुट जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन का डायमेंशन 156.5×73.8×7.92एमएम और वज़न 181 ग्राम है तथा हुवावे ने अपने फोन को IP68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है।

huawei p50 launched with snapdragon 888 processor 50mp camera 66w charging know specs price

Huawei P50 को कंपनी की ओर से HarmonyOS 2 पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है। चीनी मार्केट में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ है जो 128जीबी तथा 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में नैनो मैमोरी कार्ड सपोर्ट दिया गया है जिसके जरिये स्टोरेज को अतिरिक्त 256 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन हुवावे फोन 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,100एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

huawei p50 launched with snapdragon 888 processor 50mp camera 66w charging know specs price

फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। हुआवई पी50 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और ओआईएस फीचर व एफ/3.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Exclusive : Samsung Galaxy Z Flip3 के लॉन्च से पहले ऑफिशियल कवर हुए लीक, सामने आया डिजाइन

Huawei P50 की कीमत

हुआवई पी50 को चीनी मार्केट में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं फोन के 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट की कीमत CNY 4,488 है जो भारतीय करंसी अनुसार 51,600 रुपये के करीब है। इसी तरह Huawei P50 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को CNY 4,988 यानी तकरीबन 57,300 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। चीनी मार्केट में इस फोन को Cocoa Tea Gold, Snowy White और Yao Gold Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post Huawei P50 ने ली धमाकेदार एंट्री, 50MP कैमरा और 66W चार्जिंग के साथ है पावरफुल Snapdragon 888 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p50-launched-with-snapdragon-888-processor-50mp-camera-66w-charging-know-specs-price/feed/ 0
50MP + 64MP क्वॉड कैमरा और 66W चार्जिंग तकनीक के साथ 12GB RAM वाला पावरफुल Huawei P50 Pro हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p50-pro-launched-with-kirin-9000-and-snapdragon-888-soc-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p50-pro-launched-with-kirin-9000-and-snapdragon-888-soc-specs-price/#respond Thu, 29 Jul 2021 18:52:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63818 हमने इस सीरीज़ के पावरफुल मॉडल Huawei P50 Pro की डिटेल्स शेयर की है।

The post 50MP + 64MP क्वॉड कैमरा और 66W चार्जिंग तकनीक के साथ 12GB RAM वाला पावरफुल Huawei P50 Pro हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei का नाम दिग्ग्ज़ स्मार्टफोंस ब्रांड्स में गिना जाता है जिसके मोबाइल फोंस न सिर्फ बिल्ड क्वॉलिटी में सॉलिड होते हैं बल्कि साथ ही हुआवई फोंस की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर भी दमदार होते हैं। बेशक इन दिनों भारतीय मोबाइल बाजार में हुआवई की धमक कम हो चुकी है लेकिन अपनी होम मार्केट यानी चीन में यह कंपनी अभी भी टॉप पर आती है। अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए अब हुआवई की ओर से ‘पी50 सीरीज़‘ पेश की गई है जिसमें Huawei P50 और Huawei P50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। आगे हमने इस सीरीज़ के पावरफुल मॉडल हुआवई पी50 प्रो की डिटेल्स शेयर की है।

Huawei P50 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

डिसप्ले

हुआवई पी50 प्रो कंपनी की ओर से 1228 x 2700 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह एक कर्व्ड स्क्रीन है जो दोनों साईड्स से बैक पैनल पर ओर मुड़ी हुई है तथा उपरी ओर ठीक बीच में होल दिया गया है। Huawei P50 Pro की डिसप्ले ओएलईडी पैनल पर बनी है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 450पीपीई पिक्सल डेनसिटी, 1440हर्ट्ज़ हाई फ्रिक्वेंसी पीडब्ल्यूएम डिमिंग और पी3 वाइड कलर गामुट जैसे फीचर्स से लैस है।

Huawei P50 Pro launched With Kirin 9000 and Snapdragon 888 soc specs price

प्रोसेसिंग

Huawei P50 Pro को कंपनी के ही ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS 2 पर पेश किया गया है जो दो अलग अलग प्रोसेसर पर रन करता है। हुवावे पी50 प्रो के एक मॉडल में जहां क्वॉलकॉम का पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 दिया गया है वहीं दूसरा मॉडल हुआवई के ही हाईसिलिकॉन किरीन 9000 चिपसेट पर रन करता है। यह हुआवई फोन 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे नैनो मैमोरी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Huawei P50 Pro launched With Kirin 9000 and Snapdragon 888 soc specs price

फोटोग्राफी

हुआवई ने अपने इस नए मोबाइल फोन को क्वॉड रियर कैमरा पर लॉन्च किया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/3.5 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, एफ/1.6 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Huawei P50 Pro launched With Kirin 9000 and Snapdragon 888 soc specs price

पावर बैकअप

पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही Huawei P50 Pro को कंपनी ने ताकतवर बैटरी से भी लैस किया है। यह हुआवई फोन 4,360एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए एक ओर जहां फोन में 66W Wired Super Fast Charge तकनीक दी गई है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन 50W Wireless Super Fast Charge तकनीक भी सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि यह फोन वायरलेस तरीके से रिवर्स चार्ज करने में भी सक्षम है। यह भी पढ़ें : LG – Apple की डील हुई पक्की, चीनी कंपनियों पर भारी पड़ेगी यह दोस्ती, जानें क्या है पूरी कहानी

Huawei P50 Pro की कीमत

हुआवई पी50 प्रो के स्नैपड्रैगन मॉडल की बात पहले करें तो इसमें तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB storage स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत CNY 5,988 (तकरीबन 68,800 रुपये) है। इसी तरह फोन के दूसरे 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को CNY 6,488 ( तकरीबन 74,500 रुपये) तथा 8GB RAM + 512GB storage वेरिएंट को CNY 7,488 (तकरीबन 86,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Huawei P50 Pro launched With Kirin 9000 and Snapdragon 888 soc specs price

Huawei P50 Pro के किरीन मॉडल की बात करें तो इसके भी तीन वेरिएंट्स बाजार में उतारे गए हैं। फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB storage स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत CNY 6,488 (तकरीबन 74,500 रुपये) है। इसी तरह फोन के दूसरे 8GB RAM + 512GB storage वेरिएंट को CNY 7,488 ( तकरीबन 86,000 रुपये) तथा 12GB RAM + 512GB storage वेरिएंट को CNY 7,988 (तकरीबन 91,800 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post 50MP + 64MP क्वॉड कैमरा और 66W चार्जिंग तकनीक के साथ 12GB RAM वाला पावरफुल Huawei P50 Pro हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p50-pro-launched-with-kirin-9000-and-snapdragon-888-soc-specs-price/feed/ 0