Huawei Y5 (2019) | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 24 Apr 2019 07:47:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Huawei ने पेश किया बेहद ही सस्ता फोन Y5 (2019) https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y5-2019-specifications-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y5-2019-specifications-feature/#respond Wed, 24 Apr 2019 07:47:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30030 इस फोन को कंपनी ने 2 स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है

The post Huawei ने पेश किया बेहद ही सस्ता फोन Y5 (2019) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​Huawei ने पिछले महीने ही भारतीय में अपनी स्मार्टफोन की श्रृंखला को बढ़ाते हुए पी सीरीज़ का विस्तार किया था। कंपनी की ओर से इंडिया में पी30 सीरीज़ के तहत Huawei P30 Pro और P30 Lite को भारतीय बाजार में उतारा गया था। हुआवई पी30 प्रो को जहां कंपनी ने हाईएंड फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारा है वहीं पी30 लाइट मीडरेंज में पेश हुआ है। हुआवई पी30 सीरीज़ हिट होने के बाद आज कंपनी ने लो बजट सेग्मेंट का नया डिवाईस Huawei Y5 (2019) भी पेश कर दिया है।

Huawei Y5 (2019) को दरअसल हुआवई की ग्लोबल ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर हुआवई वाई5 (2019) का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है जिसमें फोन के फोटो समेत इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। Huawei Y5 (2019) के प्रोडक्ट पेज पर हालांकि फोन के कीमत और सेल संबंधित जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब कंपनी किसी भी दिन विभिन्न बाजारों में इस फोन की कीमत सार्वजनिक कर देगी।

Huawei Y5 2019 specifications feature

हुआवई वाई5 (2019) डिजाईन

Huawei Y5 के इस मॉडल को नया ट्रेंड बन चुकी वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया है। फोन की डिसप्ले के नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है तथा अन्य तीन किनारें नैरो बेजल्स वाले हैं। फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया है। फोन की फोटो को देखकर ही अंदाजा हो गया है कि हुआवई अपने इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में उतारेगी। वॉल्यूम तथा पावर बटन Huawei Y5 (2019) के दाएं पैनल पर दिए गए हैं।

हुआवई वाई5 (2019) स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Y5 (2019) को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.71-इंच की आईपीएस एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई के साथ ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6761 चिपसेट यानि हेलीयो ए22 पर रन करेगा।

Huawei Y5 2019 specifications feature

Huawei Y5 (2019) को 2जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 2 स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है जिनमें 16जीबी स्टोरेज और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इस दोनों ही वेरिएंट्स को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi Y3 और Redmi 7 इंडिया में लॉन्च, Xiaomi फिर बनाएगा नए रिकॉर्ड

Huawei Y5 (2019) डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया तथा अनलॉकिंग के लिए यह सिर्फ फेस अनलॉक फीचर ही सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए इस फोन में 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है। हुआवई की वेबसाइट पर Huawei Y5 (2019) को मीडनाईट ब्लैक, सफायर ब्लू, एंबर ब्राउन और मॉर्डन ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। यह फोन भारत कब तक आएगा और इसकी कीमत कितनी होगी इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post Huawei ने पेश किया बेहद ही सस्ता फोन Y5 (2019) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y5-2019-specifications-feature/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आया हुआवई वाई5, कंपनी करेगी सस्ते बजट में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y5-2019-image-specifications-leak-13mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y5-2019-image-specifications-leak-13mp-camera/#respond Fri, 12 Apr 2019 13:30:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29673 हुआवई वाई5 (2019) की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आया हुआवई वाई5, कंपनी करेगी सस्ते बजट में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​Huawei ने पिछले हफ्ते ही भारतीय में अपनी स्मार्टफोन की श्रृंख्ला को बढ़ाते हुए पी सीरीज़ का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से इंडिया में पी30 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज़ के तहत कंपनी ने Huawei P30 Pro और P30 Lite को भारतीय बाजार में उतारा है। हुआवई पी30 प्रो को जहां कंपनी ने हाईएंड फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारा है वहीं पी30 लाइट मीडरेंज में पेश हुआ है। हुआवई पी30 सीरीज़ के बाजार में आने के बाद कंपनी अपने लो बजट सेग्मेंट पर भी काम कर रही है। एक ताजा लीक में हुआवई के आगामी स्मार्टफोन वाई5 (2019) की जानकारी सामने आई है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

हुआवई वाई5 (2019) डिजाईन

Huawei Y5 के इस मॉडल को नया ट्रेंड बन चुकी वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया है। फोन की डिसप्ले के नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है तथा अन्य तीन किनारें नैरो बेजल्स वाले हैं। फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया है। फोन की फोटो को देखकर ही अंदाजा हो गया है कि हुआवई अपने इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में उतारेगी। वॉल्यूम तथा पावर बटन Huawei Y5 (2019) के दाएं पैनल पर दिए गए हैं।

Huawei y5 2019 image specifications leak 13mp camera

हुआवई वाई5 (2019) स्पेसिफिकेशन्स

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार हुआवई वाई5 (2019) को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.71-इंच की एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई के साथ ईएमयूआई 9 पर पेश किया जाएगा जो मीडियाटेक एमटी6761 चिपसेट यानि हेलीयो ए22 पर काम करेगा। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि Huawei Y5 (2019) को कंपनी द्वारा 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : शानदार डिजाइन के साथ आया Honor 8 pro, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Huawei Y5 (2019) से जुड़ी रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल रियर केमरा दिया जाएगा जो फ्लैश लाईट से लैस है। लीक के अनुसार हुआवई के इस आगामी स्मार्टफोन में फिं​गरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा तथा फोन अनलॉकिंग के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करेगा। हुआवई वाई5 (2019) को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लिहाजा सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है।

Huawei y5 2019 image specifications leak 13mp camera

हुआवई पी30 सीरीज़

लगे हाथ आपको भारत में लॉन्च हो चुके हुआवई पी30 सीरीज़ के स्मार्टफोन की कीमत बता दें कि कंपनी ने अपने हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस P30 Pro को देश में 71,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं कंपनी की ओर से Huawei P30 Lite के 4जीबी रैम वेरिएंट को 19,990 रुपये तथा 6जीबी रैम वेरिएंट को 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही फोन कंपनी साइट के अलावा अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

SOURCE

The post लॉन्च से पहले ही सामने आया हुआवई वाई5, कंपनी करेगी सस्ते बजट में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y5-2019-image-specifications-leak-13mp-camera/feed/ 0