Huawei Y5P | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 06 May 2020 08:29:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Huawei Y6p और Huawei Y5p प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, 5000एमएएच बैटरी के साथ है​ ट्रिपल कैमरा, देखें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y6p-y5p-launched-price-sale-offer-full-specs-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y6p-y5p-launched-price-sale-offer-full-specs-5000mah-battery/#respond Wed, 06 May 2020 08:29:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43767 दोनों फोन लो बजट में लॉन्च हुए हैं।

The post Huawei Y6p और Huawei Y5p प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, 5000एमएएच बैटरी के साथ है​ ट्रिपल कैमरा, देखें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei इन ​​दिनों फुलफॉर्म में नज़र आ रही है। कंपनी इंडिया में अपनी ‘वाई सीरीज़’ का Huawei Y9s स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो अमेज़न इंडिया पर भी लिस्ट हो चुका है। इस फोन के अलावा कंपनी ने एक और नए फोन Huawei Y8s को यूरोपियन वेबसाइट पर ऑफिशियल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कल ही कंपनी के दो नए फोंस का लीक सामने आया था जिनका नाम Huawei Y6P और Huawei Y5P बताया था। वहीं आज हुआवई ने आज इन दोनों ही स्मार्टफोंस की कीमत से भी पर्दा उठा दिया है।

हुआवई ने Huawei Y6P और Huawei Y5P को रोमानिया में ऑफिशियल कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोंस की कीमत पेश कर दिया है जिसके बाद ये डिवाईस वहां प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। हुआवई वाई6पी की बात करें तो इस फोन को रोमानिया में RON 799 यानि तकरीबन 13,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Black, Green और Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह हुआवई वाई5पी को RON 599 यानि तकरीबन 10,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Black, mint और blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Huawei Y6p

हुआवई वाई6पी को 6.3 इंच की एचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। लीक में शेयर हुई फोटो में फोन को बना दिखाया गया है। फोन का डायमेंशन 159.07 x 74.06 x 9.04एमएम तथा फोन का वज़न 185 ग्राम बताया गया है। Huawei Y6P को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है।

Huawei Y6P Y5P full specifications photo design leaked 5000mah battery triple camera price sale offer

हुआवई ने इस फोन को 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया है। Huawei Y6P ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए हुआवई वाई6पी में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Huawei Y5p

हुआवई वाई5पी को 5.45 इंच की टीएफटी एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में चौड़े बेजल्स वाली स्क्रीन मौजूद है जिसमें किसी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। इसके साथ ही फोन का डायमेंशन 146.5 x 70.94 x 8.35एमएम तथा फोन का वज़न 144 ग्राम बताया गया है। Huawei Y5P को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है।

Huawei Y6P Y5P full specifications photo design leaked 5000mah battery triple camera price sale offer

हुआवई ने इस फोन को 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया है। Huawei Y5P सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए हुआवई वाई5पी में 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है।

source

The post Huawei Y6p और Huawei Y5p प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, 5000एमएएच बैटरी के साथ है​ ट्रिपल कैमरा, देखें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y6p-y5p-launched-price-sale-offer-full-specs-5000mah-battery/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी वाला Huawei Y6P और Huawei Y5P इंटरनेट पर हुआ लीक, फुल स्पेसिफिकेशन्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y6p-y5p-full-specifications-photo-design-leaked-5000mah-battery-triple-camera-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y6p-y5p-full-specifications-photo-design-leaked-5000mah-battery-triple-camera-price-sale-offer/#respond Tue, 05 May 2020 12:38:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43724 हुआवई के ये दोनों ही फोन लो बजट में जल्द एंट्री लेंगे।

The post 5000एमएएच बैटरी वाला Huawei Y6P और Huawei Y5P इंटरनेट पर हुआ लीक, फुल स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei को लेकर कल ही खबर सामने आई थी कि कंपनी की ‘वाई सीरीज़’ का नया फोन Huawei Y9s इंडिया में शॉपिंग साइट अमेज़न पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग के बाद यह पुख्ता हो चुका है कि हुआवई वाई9एस जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। वहीं आज हुआवई के दो और नए फोन लीक के जरिये सामने आए है। ये दोनों ही डिवाईस ‘वाई सीरीज़’ के ही हैं जिनका नाम Huawei Y6P और Huawei Y5P बताया गया है। लीक में इन दोनों ही फोन की फोटो के साथ इनकी स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। हुआवई के ये दोनों ही फोन लो बजट में जल्द ही एंट्री लेंगे।

Huawei Y6P

हुआवई वाई6पी की बात पहले करें तो लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.3 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लीक में शेयर हुई फोटो में फोन को वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया है। लीक के अनुसार यह फोन Black, Green और Purple कलर में लॉन्च होगा। इसके साथ ही फोन का डायमेंशन 159.07 x 74.06 x 9.04एमएम तथा फोन का वज़न 185 ग्राम बताया गया है। लीक के अनुसार Huawei Y6P को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 आधारित एचएमएस यानि हुआवई मोबाइल सर्विसेज़ पर लॉन्च किया जा सकता है।

Huawei Y6P Y5P full specifications photo design leaked 5000mah battery triple camera price sale offer

वहीं प्रोसेसिंग के लिए Huawei Y6P में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार हुआवई का यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। Huawei Y6P को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर बना दिखाया गया है। लीक के अनुसार यह फोन 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए हुआवई वाई6पी में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

Huawei Y5P

हुआवई वाई5पी के बारे में कहा गया है कि यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना होगा जो 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में चौड़े बेजल्स वाली स्क्रीन होगी जिसमें किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी जाएगी। लीक के अनुसार यह फोन Black, Blue और Mint कलर में लॉन्च होगा। इसके साथ ही फोन का डायमेंशन 146.5 x 70.94 x 8.35एमएम तथा फोन का वज़न 144 ग्राम बताया गया है। लीक के अनुसार Huawei Y5P को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 के साथ ही ईएमयूआई 10.1 पर लॉन्च किया जाएगा।

Huawei Y6P Y5P full specifications photo design leaked 5000mah battery triple camera price sale offer

प्रोसेसिंग के लिए Huawei Y5P में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। लीक के अनुसार हुआवई का यह फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। लीक में बताया गया है कि यह फोन 512जीबी की एक्ट्रनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात लीक में सामने नहीं आई है। वहीं पावर बैकअप के लिए हुआवई वाई5पी में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,020एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में कही गई है।

The post 5000एमएएच बैटरी वाला Huawei Y6P और Huawei Y5P इंटरनेट पर हुआ लीक, फुल स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y6p-y5p-full-specifications-photo-design-leaked-5000mah-battery-triple-camera-price-sale-offer/feed/ 0