Huawei Y7 Prime | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 28 Mar 2018 10:33:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5.99-इंच बेजल लेस स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ हुआवई वाई7 प्राइम 2018 लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y7-prime-2018-launched-with-dual-camera-bezel-less-display-in-hindi/ Wed, 28 Mar 2018 10:33:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18522 यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

The post 5.99-इंच बेजल लेस स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ हुआवई वाई7 प्राइम 2018 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने कल ही पेरिस में आयोजित एक ईवेंट में माध्यम ने तीन नए फ्लैगशिप फोन पेश किए हैं। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च हुए इन तीनों हाईएंड डिवाईस के बाद अब हुआवई ने एक और स्मार्टफोन को आॅफिशियल कर दिया है। कंपनी की ओर से हुआवई वाई7 प्राइम 2018 को पेश किया गया है। हुआवई ने हालांकि इस फोन की कीमत से अभी पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद की जा रहा है कि यह फोन भारतीय करंसी अनुसार 12,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च होगा।

40एमपी+20एमपी+8एमपी के तीन रियर सेटअप के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 प्रो लॉन्च, साथ में पी20 भी

हुआवई वाई7 प्राइम 2018 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की बड़ी फुलव्यू स्क्रीन दी गई है जिसके फ्रंट पैनल पर कोई फिजिकल बटन नहीं है। यह फोन ईएमयूआई 8.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है।

HUAWEI Y7 Prime 2018-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

HUAWEI Y7 Prime 2018-2

हुआवई वाई7 प्राइम 2018 एक रियल डुअल सिम फोन है जिसमें 2 सिम के साथ 1 मैमारी कार्ड लगाया जा सकता है। फोन की दोनों सिम 4जी वोएलटीई सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। हुआवई वाई7 प्राइम 2018 आने वाले दिनों में अर्तराष्ट्रीय बाजार में ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 5.99-इंच बेजल लेस स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ हुआवई वाई7 प्राइम 2018 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,000एमएएच बैटरी और 12-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा हुआवई सस्ता स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y7-prime-launched-with-4000mah-battery-in-hindi/ Thu, 08 Jun 2017 08:07:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8331 हुआवई ने अपना नया स्मार्टफोन हुवावे वाई7 प्राईम प्रस्तुत कर दिया है। कंपनी की ओर से हुवावे वाई1 प्राईम को सिल्वर, ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 12-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा हुआवई सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई ने अपना नया स्मार्टफोन हुवावे वाई7 प्राईम प्रस्तुत कर दिया है। बड़ी पावरफुल बैटरी से लैस यह फोन ​फिलहाल कंपनी की ओर से हांगकांग में लॉन्च किया गया है जिसके आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में लाए जाने की उम्मीद है। इस फोन को 1,880 हांगकांग डॉलर में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,500 रुपये है।

वनप्लस 5 में होगी 8जीबी रैम और 22 से अमेजन इंडिया पर होगी सेल

हुआवई वाई7 प्राईम के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे मैटल बॉडी पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.5-इंच की आईपीएस डिसप्ले से लैस है। ईएमयूआई 5.1 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया यह फोन स्नैपड्रैगन 435​ चिपसेट पर कार्य करता है।

huawei-y7-prime-1

कंपनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनो 505 जीपीयू भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्स का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

मोटो ज़ेड2 प्ले भारत में लॉन्च, जानें फीचर स्पेसि​फिकेशन और कीमत

फोन के बैक पैनल पर भी फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जो कंपनी के दावेनुसार 0.3सेकेंड की अनलॉक क्षमता रखता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से हुवावे वाई1 प्राईम को सिल्वर, ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 12-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा हुआवई सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>