Huawei Y9 Prime | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 14 Aug 2019 11:18:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हुआ, 4000एमएएच बैटरी और पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Huawei Y9 Prime, यह है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-india-offline-sale-start-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-india-offline-sale-start-price-specs/#respond Wed, 14 Aug 2019 11:18:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34442 Huawei Y9 Prime पर कंपनी की ओर ऑफर भी चलाया गया है जिसमें

The post रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हुआ, 4000एमएएच बैटरी और पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Huawei Y9 Prime, यह है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में अपना नया प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाईस Y9 Prime 2019 स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी की ओर से इस डिवाईस को 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो देश में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए हुआवई ने Huawei Y9 Prime को ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर भी सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। आज यानि 14 अगस्त से ही हुआवई का यह लेटेस्ट पॉप-अप कैमरे वाला फोन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Huawei Y9 Prime 2019 को इंडिया में 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन लॉन्च के बाद ही जहां अमेज़न इंडिया पर प्राइम मेंबर्स के लिए सेल के लिए उपलब्ध हो गया था वहीं आज से Huawei Y9 Prime को ऑफलाईन प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकेगा। Huawei Y9 Prime को देश में तकरीबन 1,000 रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें क्रोमा, पूर्विका मोबाइल्स व अन्य रिटेल चेन भी शामिल है।

ऑफर्स

Huawei Y9 Prime पर कंपनी की ओर ऑफर भी चलाया गया है जिसमें फोन को पहले से ही प्री-बुक कराने वाले यूजर्स को कंपनी की ओर से 4,598 रुपये की कीमत वाले Huawei Sport BT headphone और 15,600mAh powerbank ग्राहकों को मुफ्त दिए जाएंगे। इस फोन को एमार्ल्ड ग्रिन और सफायर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं साथ ही कंपनी की ओर से Y9 Prime को 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी बेचा जा रहा है।

कैशबैक व गिफ्ट के अलावा Huawei कंपनी Y9 Prime पर Reliance Jio ऑफर भी दे रही है। इसके तहत जियो यूजर्स को 2200 रुपये का कैशबैक और 125जीबी एक्स्ट्रा 4जी डाटा दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए जियो यूजर्स को 198 रुपये या 299 रुपये का रिचार्ज कराना होगा और प्रतिमाह यूजर को अतिरिक्त 4जी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।

Huawei Y9 Prime

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.59-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 710F चिपसेट और माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। डिवाइस ईएमयूआई बेस्ड है तो एंडरॉयड 9.0 पाई पर आधारित है।

Huawei Y9 Prime 2019 india offline sale start price specs

अगर बात करें फोन के कैमरा की तो Huawei Y9 Prime (2019) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट के रियर में 16-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 डेप्थ सेंसिंग यूनिट है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल पॉप-अप शूटर सेल्फी है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हुआ, 4000एमएएच बैटरी और पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Huawei Y9 Prime, यह है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-india-offline-sale-start-price-specs/feed/ 0
Huawei Y9 Prime की प्री-बुकिंग शुरू, फ्री में मिलेगा 4,598 रुपये वाला हैडफोन और 15,600एमएएच पावरबैंक https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-offline-sale-12-august-pre-booking-starts-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-offline-sale-12-august-pre-booking-starts-india/#respond Tue, 06 Aug 2019 08:33:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34053 4,000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे से है लैस

The post Huawei Y9 Prime की प्री-बुकिंग शुरू, फ्री में मिलेगा 4,598 रुपये वाला हैडफोन और 15,600एमएएच पावरबैंक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने इस महीने की शुरूआत में ही इंडिया बाजार में अपना नया प्रोडक्ट पेश करते हुए Y9 Prime 2019 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ यह शानदार स्मार्टफोन कल से देश में अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा जो अमेज़न प्राइम पर आयोजित होगी। वहीं Huawei Y9 Prime की ऑनलाईन सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने बता दिया है​ कि आने वाली 12 अगस्त से यह स्मार्टफोन देश के ऑफलाईन बाजार में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Huawei Y9 Prime 2019 को इंडिया में 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन कल जहां अमेज़न पर सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा वहीं 8 अगस्त से फोन की ऑनलाईन सेल शुरू हो जाएगी। वहीं आज से यह स्मार्टफोन देश में ऑफलाईन बाजार में भी प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। Huawei Y9 Prime को देश में तकरीबन 1,000 रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा जो आने वाली 12 अगस्त के बिक्री के लिए मुहैया होगा।

Huawei Y9 Prime 2019 offline sale 12 august pre booking starts india

ये हैं ऑफर्स

Huawei Y9 Prime को यदि ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर आज से प्री-बुक कराते हैं तो कंपनी की ओर से 4,598 रुपये की कीमत वाले Huawei Sport BT headphone और 15,600mAh powerbank ग्राहकों को मुफ्त दिए जाएंगे। इस फोन को एमार्ल्ड ग्रिन और सफायर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह अमेजन से फोन की खरीदारी करने पर 500 रुपये कैशबैक प्राप्त होगा।

Huawei Y9 Prime

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.59-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 710F चिपसेट और माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। डिवाइस ईएमयूआई बेस्ड है तो एंडरॉयड 9.0 पाई पर आधारित है।

Huawei Y9 Prime 2019 offline sale 12 august pre booking starts india

अगर बात करें फोन के कैमरा की तो Huawei Y9 Prime (2019) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट के रियर में 16-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 डेप्थ सेंसिंग यूनिट है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल पॉप-अप शूटर सेल्फी है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Huawei Y9 Prime की प्री-बुकिंग शुरू, फ्री में मिलेगा 4,598 रुपये वाला हैडफोन और 15,600एमएएच पावरबैंक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-offline-sale-12-august-pre-booking-starts-india/feed/ 0
Exclusive: Huawei Y9 Prime 2019 का ये वेरिएंट नहीं होगा भारत में लॉन्च, क्या आपको था इंतजार https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-64gb-storage-variant-not-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-64gb-storage-variant-not-launched-in-india/#respond Fri, 02 Aug 2019 03:41:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33921 Huawei Y9 Prime 2019 को इंडिया में 4GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

The post Exclusive: Huawei Y9 Prime 2019 का ये वेरिएंट नहीं होगा भारत में लॉन्च, क्या आपको था इंतजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei Y9 Prime 2019 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन की बिक्री 7 अगस्त से शुरू होगी। इस डिवाइस को इंडिया में सिर्फ 4GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। हालांकि, हमें उम्मीद थी कि कंपनी इस फोन को ग्लोबल मार्केट की तरह दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। वहीं, अब आने वाले समय में भी इस हैंडसेट का 64जीबी वेरिएंट इंडिया में नहीं आएगा।

Huawei Y9 Prime 2019 के लॉन्च के समय 91mobiles से कंपनी के अधिकारी ने बात करते हुए बताया कि वह भारत में इस हैंडसेट का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश नहीं करेगी। वहीं, हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को ग्लोबल मार्केट में मई महीने में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मॉडल में इनबिल्ट स्टोरेज के दो ऑप्शन हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। वहीं, Huawei Y9 Prime 2019 कंपनी का इंडिया में पहला पॉप-अप सेल्फी वाला फोन है, जिसे 15,990 रुपए में लॉन्च किया गया है। इसे भी पढ़ें: 5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 5i Pro, 8जीबी रैम के साथ है 4000एमएएच बैटरी

Huawei की Y सीरीज का यह स्मार्टफोन Oppo K3 और Realme X जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा। हुआवई वाई9 प्राइम 2019 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। आइए अब आगे आपको Y9 प्राइम 2019 की भारत में इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Huawei Y9 Prime (2019) की बात करें तो इसमें 6.59-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 710F चिपसेट और माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। डिवाइस ईएमयूआई बेस्ड है तो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9.0 पाई पर आधारित है। इसे भी पढ़ें: Huawei Mate X के पोस्टर आए सामने, लॉन्च होने वाला है कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन

अगर बात करें फोन के कैमरा की तो Huawei Y9 Prime (2019) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट के रियर में 16-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 डेप्थ सेंसिंग यूनिट है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल पॉप-अप शूटर सेल्फी है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Exclusive: Huawei Y9 Prime 2019 का ये वेरिएंट नहीं होगा भारत में लॉन्च, क्या आपको था इंतजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-64gb-storage-variant-not-launched-in-india/feed/ 0
Realme X को टक्कर देने 1 अगस्त को आ रहा Huawei का नया Y9 Prime, लॉन्च से पहले जाने इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-coming-soon-to-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-coming-soon-to-india/#respond Tue, 23 Jul 2019 04:09:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33532 Huawei Y9 Prime 2019 इस साल भारतीय मार्केट में जनवरी में लॉन्च हुए Huawei Y9 2019 का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

The post Realme X को टक्कर देने 1 अगस्त को आ रहा Huawei का नया Y9 Prime, लॉन्च से पहले जाने इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी Huawei जल्द ही अपना पहला पॉप अप सेल्फी कैमरा वाला फोन भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन के माध्यम से कंपनी मार्केट में पहले से मौजूद फोन जैसे OPPO K3, Redmi K20 और Realme X को टक्कर देने की कोशिश करेगी।

कंपनी ने किया कंफर्म

हाल ही में अमेजन इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर एक टीजर पोस्ट किया है, जिससे यह कंफर्म होता है कि कंपनी 1 अगस्त को Huawei Y9 Prime 2019 लॉन्च करेगी। वहीं, कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो टीजर जारी कर इस बात की पुष्टी कर दी की जल्द ही डिवाइस को पेश किया जाएगा।

screenshot-2019-07-23-at-10-27-38-am

कीमत
हालांकि, भारत में इस फोन की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। डिवाइस को मिडनाइट ब्लैक, एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे 19,000 रुपए के आस-पास पेश कर सकती है।

डिसप्ले

इंडिया से पहले यह फोन दूसरे कई देशों में सेल के लिए उपलब्ध है। इससे फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हमें पहले ही पता है। Huawei Y9 Prime (2019) में 6.59-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट और माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है।

रैम व स्टोरेज

इसके साथ ही फोन के दो वेरिएंट-4जीबी रैम+ 64जीबी और 4जीबी रैम+ 128जीबी स्टोरेज है। हालांकि, इंडिया में इसकी स्टोरेज और रैम वेरिएंट को अलग पेश किया जा सकता है। डिवाइस ईएमयूआई बेस्ड एंडरॉयड 9.0 पाई पर आधारित है। इसके साथ ही फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कैमरा और बैटरी

अगर बात करें फोन के कैमरा की तो Huawei Y9 Prime (2019) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट के रियर में 16-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 डेप्थ सेंसिंग यूनिट है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल पॉप-अप शूटर सेल्फी है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Realme X को टक्कर देने 1 अगस्त को आ रहा Huawei का नया Y9 Prime, लॉन्च से पहले जाने इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-coming-soon-to-india/feed/ 0
Huawei Y9 Prime 2019 की असली फोटो हुई वायरल, ट्रिपल रियर कैमरे का हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-real-image-leaked-triple-rear-camera-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-real-image-leaked-triple-rear-camera-specifications-revealed/#respond Mon, 06 May 2019 10:35:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30438 इस स्मार्टफोन को हुआवई द्वारा पॉप-अप सेल्फी कैमरे पर लॉन्च किया जाएगा।

The post Huawei Y9 Prime 2019 की असली फोटो हुई वायरल, ट्रिपल रियर कैमरे का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज ही हमनें खबर पब्लिश की है कि जिसमें टेक कंपनी हुआवई के पहले पॉप-अप कैमरे वाले स्मार्टफोन Huawei P Smart Z की जानकारी दी गई थी। यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट अमेज़न इटली पर लिस्ट हो गया है ​जहां फोन के डिजाईन, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर हुआवई के एक और स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime 2019 की फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस स्मार्टफोन को भी हुआवई द्वारा पॉप-अप सेल्फी कैमरे पर लॉन्च किया जाएगा।

Huawei Y9 Prime 2019 की रियल फोटो को स्लैशलीक द्वारा शेयर किया गया है। यह एक हैंड्सऑन फोटो है जिसमें फोन को हाथ में पकड़ा हुआ है। फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिससे फोन के डिजाईन के साथ ही इसके कैमरा सेटअप की जानकारी भी मिली है। फोटो में फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दो कैमरा सेंसर जहां एक ही सर्किल में मौजूद है वहीं तीसरा कैमरा सेंसर थोड़ा नीचे की ओर दिया गया है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। Huawei Y9 Prime के बैक पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Huawei Y9 Prime 2019 real image leaked triple rear camera specifications revealed

पॉप-अप कैमरे से होगा लैस

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले Huawei Y9 Prime 2019 का एक पोस्टर भी लीक हुआ है जो किसी दुकान के बाहर चिपका हुआ था। इस पोस्टर में फोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स को दिखाया गया था। इस फोटो से पता चला था कि हुआवई का यह आगामी स्मार्टफोन पॉप-अप कैमरे से लैस होगा। फोन का पॉप-अप सेल्फी कैमरा ​उपरी बाईं ओर दिया गया है। गौरतलब है कि फ्रंट पैनल से यह फोन काफी हद तक Huawei P Smart Z जैसा ही दिखाई देता है। बहरहाल देखना है कि हुआवई के पहले पॉप अप कैमरा फोन का टैग Y9 Prime 2019 को मिलेगा या P Smart Z को।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Y9 Prime 2019 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन में 91.006 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : 4,000एमएएम बैटरी, 4जीबी रैम और 16एमपी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ पेश हुआ Huawei P Smart Z

लीक्स के अनुसार Huawei Y9 Prime 2019 एंडरॉयड 9 पाई ओएस के साथ ईएमयूआई 9 पर पेश किया जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का किरीन 710एफ चिपसेट दिया जाएगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक हुआवई अपने इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश करेगी जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

Huawei Y9 Prime 2019 real image leaked triple rear camera specifications revealed
huawei p smart z

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei Y9 Prime 2019 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का 120डिग्री वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए Huawei Y9 Prime 2019 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा देखने को मिलेगा यह भी पढ़ें : 48-एमपी कैमरे और 4,000एमएएच बैटरी के साथ टेना पर लिस्ट हुआ नया OPPO Reno फोन

Huawei Y9 Prime 2019 में सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। उम्मीद है कि यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। वहीं कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार हुआवई Y9 Prime 2019 को 20,000 रुपये के कम के बजट में ही लॉन्च करेगी।

The post Huawei Y9 Prime 2019 की असली फोटो हुई वायरल, ट्रिपल रियर कैमरे का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y9-prime-2019-real-image-leaked-triple-rear-camera-specifications-revealed/feed/ 0