huawei | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 29 Sep 2026 07:37:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Huawei Mate 90 सीरीज 1 अक्टूबर को होगी पेश, देखें लुक और संभावित फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-design-launch-date-1-october/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-design-launch-date-1-october/#respond Tue, 29 Sep 2026 07:37:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205112 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei अपनी नई Mate 90 सीरीज को चीन में पेश करने वाला है। कंपनी ने टीजर पोस्टर के जरिए सीरीज के 1 अक्टूबर को आने की घोषणा की है। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei Mate 90 सीरीज के अलग-अलग मॉडल्स की तस्वीरें और रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इनमें Huawei Mate 90, Mate 90 […]

The post Huawei Mate 90 सीरीज 1 अक्टूबर को होगी पेश, देखें लुक और संभावित फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei अपनी नई Mate 90 सीरीज को चीन में पेश करने वाला है। कंपनी ने टीजर पोस्टर के जरिए सीरीज के 1 अक्टूबर को आने की घोषणा की है। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei Mate 90 सीरीज के अलग-अलग मॉडल्स की तस्वीरें और रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इनमें Huawei Mate 90, Mate 90 Pro, Mate 90 Pro Max और Mate 90 RS Ultimate Design शामिल हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Mate 90 सीरीज 

लीक हुए रेंडर्स के अनुसार, Huawei Mate 90 सीरीज के चारों मॉडल में तीन पंच-होल वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन कटआउट में सेल्फी कैमरा और 3D फेस रिकग्निशन के लिए जरूरी सेंसर मौजूद हो सकते हैं।

फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। जिसके चारों तरफ पतले बेजल्स और राउंडेड कॉर्नर नजर आ रहे हैं। लीक के अनुसार सीरीज में 6.9 इंच का फ्लैट OLED पैनल दिया जा सकता है। फोन के साइड फ्रेम पिछले Mate मॉडल्स की तुलना में ज्यादा फ्लैट दिखाई दे रहे हैं।

Huawei ने Mate सीरीज में तीन पंच-होल डिजाइन की शुरुआत Mate 60 सीरीज के साथ की थी और Mate 80 सीरीज में इसे सभी मॉडल्स तक पहुंचाया गया था। वहीं, Mate 90 सीरीज में भी यह डिजाइन जारी रह सकता है।

Huawei Mate 90 और Mate 90 Pro का डिजाइन

लीक तस्वीरों में Mate 90 और Mate 90 Pro को ग्रीन, पिंक, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। दोनों फोन में बैक पैनल पर टू-टोन डिजाइन देखने को मिल सकता है। एक लाइव इमेज में Mate 90 का ग्रीन और वाइट कलर भी सामने आया है।

Mate 90 Pro Max के रियर पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। इसके बीच में Huawei की XMAGE ब्रांडिंग दी गई है। बैक पैनल को दो हिस्सों में रखा गया है। जिसमें ऊपर रिड्ज्ड टेक्सचर और नीचे स्मूद फिनिश दिखाई देती है। ग्रीन मॉडल में कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ ब्राइट रिंग और नीचे हल्का शेड देखने को मिलता है। जबकि वाइट मॉडल में सिल्वर-ग्रे टोन और ब्लैक मॉडल में डार्क फिनिश नजर आती है।

Huawei Mate 90 RS डिजाइन

Mate 90 RS Ultimate Design का डिजाइन बाकी मॉडल्स से अलग बताया जा रहा है। इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की जगह ऑक्टागोनल कैमरा हाउसिंग दिख रही है। कैमरा मॉड्यूल से लेकर फोन के निचले हिस्से तक बैक पैनल के बीच में एक उभरी हुई स्ट्रिप नजर आती है। इसी स्ट्रिप पर Ultimate Design की ब्रांडिंग है। फोन का Huawei लोगो सबसे नीचे मौजूद है। Mate 90 RS को ब्लैक, रेड और वाइट कलर में दिखाया गया है। रेड मॉडल में क्रीम कलर का निचला हिस्सा और वाइट मॉडल में सिल्वर टोन वाला सेक्शन नजर आ रहा है।

खास बात यह है कि कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे कुछ छोटे होल भी दिखाई दे रहे हैं। इनका उपयोग किस के लिए किया गया है, यह अभी साफ नहीं है। हालांकि ये कूलिंग सिस्टम से जुड़े वेंट हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Huawei Mate 90 सीरीज में लेटेस्ट Kirin चिपसेट लगाया जा सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल में Kirin 9030, Mate 90 Pro में Kirin 9035 और Mate 90 Pro Max व RS Ultimate Design में Kirin 9050 Pro चिपसेट मिल सकता है।

यदि आप चीन में हैं और तगड़े परफॉरमेंस,डिजाइन और कैमरा वाले फोंस देख रहें हैं तो Huawei Mate 90 सीरीज बढ़िया ऑप्शन है। हम लॉन्च के दिन यानी 1 अक्टूबर को इन फोंस का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Huawei Mate 90 सीरीज 1 अक्टूबर को होगी पेश, देखें लुक और संभावित फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-design-launch-date-1-october/feed/ 0
200MP कैमरा और डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले के साथ Huawei Mate 90 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-pro-max-specifications-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-pro-max-specifications-leak/#respond Fri, 18 Sep 2026 05:19:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204439 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei की Mate 90 सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब कंपनी के अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन Huawei Mate 90 Pro Max के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। टिपस्टर के अनुसार, इस फोन में कंपनी का नया Kirin 9050 Pro चिपसेट, नेक्स्ट जेनरेशन डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा […]

The post 200MP कैमरा और डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले के साथ Huawei Mate 90 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei की Mate 90 सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब कंपनी के अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन Huawei Mate 90 Pro Max के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। टिपस्टर के अनुसार, इस फोन में कंपनी का नया Kirin 9050 Pro चिपसेट, नेक्स्ट जेनरेशन डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। हालांकि, Huawei ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है Mate 90 सीरीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Huawei Mate 90 सीरीज को अक्टूबर में पेश किया जा सकता है। इस लाइनअप में Mate 90 Pro Max कंपनी का टॉप-एंड मॉडल हो सकता है। हालांकि, अभी लॉन्च और सीरीज के सभी मॉडल्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

huawei-mate-80-mate-80-pro-launched-china-specs-price

Huawei Mate 90 Pro Max स्पेसिफिकेशंस लीक

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिपस्टर Smart Pikachu ने Huawei Mate 90 Pro Max के प्रोसेसर को लेकर जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार, स्मार्टफोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।

खास बात यह है कि यही चिपसेट कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए Huawei Mate XT 2 Ultimate Design ट्राई-फोल्डिंग फोन में भी दिया गया है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Mate 90 Pro Max को Huawei के प्रीमियम परफॉरमेंस सेगमेंट में रखा जा सकता है।

लीक के अनुसार, Huawei Mate 90 Pro Max में नेक्स्ट जेनरेशन डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। डुअल-लेयर OLED तकनीक को बेहतर ब्राइटनेस, लंबी लाइफ और पावर एफिशिएंसी के लिए शानदार माना जा सकता है। टिपस्टर का यह भी दावा है कि फोन के साथ ऑप्शनल प्राइवेसी स्क्रीन का विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि, यह स्क्रीन किस तरह काम करेगी और क्या यह बिल्ट-इन फीचर होगा या अलग एक्सेसरी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फोटोग्राफी के मामले में Mate 90 Pro Max में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ एक अपग्रेडेड अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने की बात उम्मीद है। फोन में Huawei का नया जेनरेशन Red Maple इमेजिंग सिस्टम शामिल होने का दावा किया गया है। यह सिस्टम कंपनी की कैमरा प्रोसेसिंग और इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स और क्षमताओं की ज्यादा जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

इससे पहले भी इसी टिपस्टर ने Huawei Mate 90 Pro Max के कैमरा सेटअप को लेकर जानकारी दी थी। उनके अनुसार, फोन में Mate 80 Pro Max की तरह डुअल टेलीफोटो कैमरा सेटअप मिल सकता है, लेकिन इस बार इसमें 10x तक ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा, अपकमिंग Huawei फ्लैगशिप में लगभग 1-इंच का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मिलने की भी संभावना है। हालांकि, सेंसर का सटीक साइज, कैमरा कॉन्फिगरेशन और जूम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

huawei-mate-80-series-and-mate-x7-china-launch-date-25-november

फिलहाल Huawei Mate 90 Pro Max के लॉन्च और अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए सामने आई इन डिटेल्स को शुरुआती लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। यदि आप इस लाइनअप को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 200MP कैमरा और डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले के साथ Huawei Mate 90 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-pro-max-specifications-leak/feed/ 0
Huawei Mate 90 सीरीज की डुअल-लेयर OLED स्क्रीन, 200MP कैमरा और चिपसेट लीक, जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-dual-layer-oled-200mp-camera-chipset-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-dual-layer-oled-200mp-camera-chipset-leak/#respond Wed, 16 Sep 2026 08:23:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204299 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei Mate 90 सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने सीरीज के डिस्प्ले, चिपसेट, बैटरी और कैमरा को लेकर नई जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, सीरीज के टॉप मॉडल्स में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसकी पीक ब्राइटनेस […]

The post Huawei Mate 90 सीरीज की डुअल-लेयर OLED स्क्रीन, 200MP कैमरा और चिपसेट लीक, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei Mate 90 सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने सीरीज के डिस्प्ले, चिपसेट, बैटरी और कैमरा को लेकर नई जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, सीरीज के टॉप मॉडल्स में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक हो सकती है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Mate 90 सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार, Huawei Mate 90 सीरीज के हाई-एंड मॉडल यानी Mate 90 Pro और Mate 90 Pro Max में डुअल-लेयर OLED पैनल का उपयोग किया जा सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक होने की जानकारी सामने आई है।

डुअल-लेयर OLED में दो एमिसिव लेयर को एक के ऊपर एक लगाया जाता है। इससे सिंगल-लेयर OLED की तुलना में समान ब्राइटनेस पर कम पावर इस्तेमाल करते हुए ज्यादा ब्राइटनेस हासिल की जा सकती है। इससे डिस्प्ले की लाइफ में भी सुधार हो सकता है।

अगर लीक में सामने आई यह जानकारी सही साबित होती है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा तेज धूप में फोन उपयोग करते समय दिखाई दे सकता है। हालांकि, 10,000 निट्स की जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुई है।

सीरीज के सबसे प्रीमियम Mate 90 RS Ultimate मॉडल को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल का डिस्प्ले Mate 90 Pro और Pro Max से भी ज्यादा पीक ब्राइटनेस दे सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Huawei इस मॉडल में कितनी निट्स ब्राइटनेस देगा।

चिपसेट की बात करें तो Mate 90 सीरीज के अलग-अलग मॉडल्स में अलग प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। लीक के मुताबिक, बेस मॉडल में N-1 चिप मिल सकती है। जबकि अगले मॉडल में उसी चिप का अपग्रेडेड वर्जन दिया जा सकता है। वहीं, सीरीज के सबसे बड़े मॉडल को नई N-generation चिप या Kirin 9050 Pro के साथ लाया जा सकता है। हालांकि, चिपसेट का नाम और इससे जुड़े स्पेसिफिकेशंस अभी कंफर्म नहीं हैं।

बैटरी के मामले में भी Mate 90 सीरीज खास हो सकती है। लीक के अनुसार, अलग-अलग मॉडल्स में 6,600mAh या 6,800mAh बैटरी दी जा सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक के अनुसार, Mate 90 सीरीज के सभी मॉडल्स में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें एक टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होने की बात कही गई है। वहीं, सबसे प्रीमियम मॉडल Mate 90 RS Ultimate में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की जानकारी दी गई है। इससे फोन में लंबी दूरी के फोटोज लेना आसान होगा।

सितंबर में हो सकता है लॉन्च

Huawei Mate 90 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर रिपोर्ट्स में सितंबर का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। यदि आप चीन में हैं और इस लाइनअप को लेना चाहते हैं तो जल्द ब्रांड ऐलान कर सकता है। आगे के अपडेट पाने के लिए 91मोबाइल्स साथ जुड़े रहें।

The post Huawei Mate 90 सीरीज की डुअल-लेयर OLED स्क्रीन, 200MP कैमरा और चिपसेट लीक, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-dual-layer-oled-200mp-camera-chipset-leak/feed/ 0
Huawei Pura X View हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी से लैस, जानें चाइना प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-pura-x-view-china-launch-200mp-camera-7000mah-battery-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-pura-x-view-china-launch-200mp-camera-7000mah-battery-price/#respond Tue, 08 Sep 2026 06:57:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203574 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei ने अपने नए और अलग डिजाइन वाले स्मार्टफोन Huawei Pura X View को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी दी थी लेकिन अब इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत बता दी गई है। इसमें 6.39-इंच OLED डिस्प्ले, 200MP मेन कैमरा, Kirin 9030S चिपसेट और 7,000mAh […]

The post Huawei Pura X View हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी से लैस, जानें चाइना प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने अपने नए और अलग डिजाइन वाले स्मार्टफोन Huawei Pura X View को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी दी थी लेकिन अब इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत बता दी गई है। इसमें 6.39-इंच OLED डिस्प्ले, 200MP मेन कैमरा, Kirin 9030S चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Pura X View के स्पेसिफिकेशंस

Huawei Pura X View में 6.39-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1320×2232 पिक्सल और 16:9.5 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जबकि पीक ब्राइटनेस 1% APL पर 6,500 निट्स तक है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Kunlun Glass दिया गया है और यह 2,160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले के चारों तरफ सिर्फ 1.05mm के सिमेट्रिकल बेजल्स दिए गए हैं, जिससे फोन को प्रीमियम लुक मिलता है।

Huawei Pura X View में कंपनी का Kirin 9030S चिपसेट दिया गया है। फोन को 12GB RAM के साथ पेश किया गया है और इसमें 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। इस तरह टॉप मॉडल में यूजर्स को 12GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन HarmonyOS 7 पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Huawei Pura X View में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। इसमें f/2.6 अपर्चर, OIS और 88mm-equivalent फोकल लेंथ दी गई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है।

पावर बैकअप के लिए Huawei Pura X View में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें रिवर्स वायर्ड और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। जिससे फोन का उपयोग दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है।

Huawei Pura X View को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। फोन में BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Huawei Pura X View की कीमत

Huawei Pura X View की कीमत चीन में CNY 5,999 (लगभग 84,417 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं, 512GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग 98,489 रुपये) और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 8,499 (लगभग 1,19,597 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Pura X View को Black, White, Gray और Red रंगों में लॉन्च किया गया है।

फोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। जबकि इसकी सेल कल यानी 9 सितंबर से शुरू होगी। यदि आप चीन में हैं और प्रीमियम बजट में कुछ अलग दिखने वाला फोन देख रहे हैं Huawei Pura X View को चुन सकते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।

The post Huawei Pura X View हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी से लैस, जानें चाइना प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-pura-x-view-china-launch-200mp-camera-7000mah-battery-price/feed/ 0
3.5mm पतला ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ जानें चीन में कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-xt-2-china-launch-tri-fold-kirin-9050-pro-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-xt-2-china-launch-tri-fold-kirin-9050-pro-price/#respond Mon, 07 Sep 2026 10:08:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203504 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल फोन Mate XT 2 Extraordinary Master लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन है। जिसे डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। फोन फोल्ड होने पर सिर्फ 12.3mm मोटा है। जबकि पूरी तरह ओपन होने पर […]

The post 3.5mm पतला ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ जानें चीन में कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल फोन Mate XT 2 Extraordinary Master लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन है। जिसे डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। फोन फोल्ड होने पर सिर्फ 12.3mm मोटा है। जबकि पूरी तरह ओपन होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 3.5mm रह जाती है। खास बात यह है कि यह पूरी तरह खुल जाने पर टैबलेट जैसा अनुभव प्रदान करता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Huawei Mate XT 2 स्पेसिफिकेशंस

Huawei Mate XT 2 में अंदर की तरफ 10.2-इंच का 3K डिस्प्ले मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 12.8:9 और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं, फोन के बाहर 6.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 2442×1140 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है।

कंपनी ने फोन की स्क्रीन को पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा मजबूत बनाया है। इसमें बेसाल्ट ग्लास का उपयोग किया गया है। जो कंपनी के अनुसार 30 गुना ज्यादा ड्रॉप रेजिस्टेंस और 16 गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस देता है। वहीं, इंटरनल मल्टी-लेयर कंपोजिट स्ट्रक्चर की इम्पैक्ट रेजिस्टेंस में 200 प्रतिशत तक सुधार का दावा किया गया है। फोन को IP58 और IP59 रेटिंग भी मिली है। जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।

परफॉरमेंस के लिए Huawei ने Mate XT 2 में अपना Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Ma Liang GPU दिया गया है। जो रियल-टाइम रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि GPU की रेंडरिंग क्षमता में 142 प्रतिशत तक सुधार हुआ है। AI से जुड़े कामों के लिए फोन में Da Vinci NPU दिया गया है। इसमें Edge MoE आर्किटेक्चर के साथ कुल 30 बिलियन पैरामीटर और 2 बिलियन एक्टिव पैरामीटर हैं।

फोटोग्राफी के लिए Huawei Mate XT 2 Extraordinary Master में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का RYYB मेन कैमरा है। जो 18EV डायनेमिक रेंज और f/1.49 से f/4.0 तक वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा कैमरा 40MP का RYYB अल्ट्रावाइड सेंसर है। कंपनी ने इसमें तीसरी पीढ़ी का Red Maple कलर कैमरा भी दिया है। जिससे बेहतर कलर एक्यूरेसी मिलती है।

Huawei Mate XT 2 में 5,600mAh की बैटरी दी गई है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए फोन में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यानी बड़ी स्क्रीन वाले इस ट्राई-फोल्ड फोन में बैटरी बैकअप के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

Mate XT 2 में Lingdun प्राइवेसी स्क्रीन फीचर दिया गया है। यह हार्डवेयर लेवल पर काम करता है और स्क्रीन को साइड से देखने पर विजिबिलिटी कम कर देता है। इसे फोन की आउटर स्क्रीन पर डबल टैप करके या स्मार्ट कंट्रोल की से एक्टिव किया जा सकता है। फोन में Balong बेसबैंड दिया गया है। जो सैटेलाइट पेजिंग और मैसेजिंग को सपोर्ट करता है। Huawei का कहना है कि हाई-स्पीड ट्रेन में वीडियो कॉल के दौरान होने वाली रुकावट को 25 प्रतिशत तक कम किया गया है। फोन में ECG एनालिसिस की सुविधा भी है और इसे चीन में Class II मेडिकल डिवाइस सर्टिफिकेशन मिला है।

Huawei Mate XT 2 कंपनी का पहला ऐसा फोन है। जो HarmonyOS 7 के साथ आता है। इसके बड़े इंटरनल डिस्प्ले का इस्तेमाल करते हुए इसमें एक साथ तीन ऐप्स को स्प्लिट-स्क्रीन में चलाया जा सकता है। फोन को PC जैसे वर्कस्पेस की तरह भी उपयोग करने का विकल्प भी मिलता है। कलर्स के मामले में फोन Black, White और Purple रंगों में आता है।

Huawei Mate XT 2 की कीमत

चीन में Huawei Mate XT 2 Extraordinary Master के 16GB + 256GB वैरियंट की कीमत 19,999 युआन यानी करीब 2.81 लाख है। इसके 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 21,999 युआन यानी करीब 3.10 लाख और 16GB + 1TB की कीमत 23,999 युआन यानी करीब 3.37 लाख रुपये रखी है।

1TB Lingdun मॉडल की कीमत 24,999 युआन है जबकि 16GB + 2TB स्टोरेज और स्टायलस वाले टॉप मॉडल की कीमत 29,999 युआन यानी करीब 4.22 लाख रुपये है। कंपनी फोन के साथ 499 युआन कीमत का रोटेटिंग स्टैंड केस फ्री दे रही है। वहीं, M-Pen 3 Mini स्टायलस की कीमत 1,199 युआन है। चीन में इस प्रीमियम ट्राई-फोल्ड Huawei Mate XT 2 की सेल 13 सितंबर से शुरू होगी।

यदि आप चीन में हैं और प्रीमियम बजट में फोल्ड फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो ये तगड़ा विकल्प है आपको इसे खरीद कर निराश नहीं होंगे। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 3.5mm पतला ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ जानें चीन में कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-xt-2-china-launch-tri-fold-kirin-9050-pro-price/feed/ 0
Huawei nova 16s और nova 16s Pro ग्लोबल लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-16s-nova-16s-pro-global-launch-200mp-camera-7000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-16s-nova-16s-pro-global-launch-200mp-camera-7000mah-battery/#respond Thu, 03 Sep 2026 08:25:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203300 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन nova 16s और nova 16s Pro को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दोनों फोन को जून की शुरुआत में चीन में लॉन्च किए गए nova 16 और nova 16 Pro के ग्लोबल वर्जन के तौर पर पेश किया है। इनमें nova 16s Pro सबसे खास है। […]

The post Huawei nova 16s और nova 16s Pro ग्लोबल लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन nova 16s और nova 16s Pro को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दोनों फोन को जून की शुरुआत में चीन में लॉन्च किए गए nova 16 और nova 16 Pro के ग्लोबल वर्जन के तौर पर पेश किया है। इनमें nova 16s Pro सबसे खास है। जिसमें 200MP का RYYB प्राइमरी कैमरा, 3.7x पेरिस्कोप कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

Huawei nova 16s Pro के स्पेसिफिकेशंस

Huawei nova 16s Pro में 6.84 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। जबकि डायनामिक पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक जाती है। इसमें आंखों पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए 2,160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग भी दी गई है।

Huawei nova 16s Pro फोन में Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन EMUI 16.0 पर काम करता है। खास बात यह है कि ग्लोबल मॉडल में HarmonyOS के बजाय EMUI दिया गया है।

Huawei nova 16s Pro फोन में 200MP RYYB प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 लेंस और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 1.5MP मल्टी-स्पेक्ट्रल सेंसर दिया गया है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में रंगों को बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करता है। यही नहीं फोन में 50MP RYYB 3.7x पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट और f/2.6 लेंस मिलता है। तीसरा कैमरा 50MP RYYB अल्ट्रा-वाइड है जो 118 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 2.5cm मैक्रो मोड के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है।

Huawei nova 16s Pro फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो इसकी बड़ी खूबियों में शामिल है। इसे चार्ज करने के लिए 100W Huawei SuperCharge Turbo तकनीक का सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C 2.0 पोर्ट दिया गया है।

इतनी बड़ी Battery के बावजूद Huawei nova 16s Pro फोन की मोटाई सिर्फ 7.1mm है। हालांकि, इसका वजन 218 ग्राम है। फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम अलॉय का फ्रेम दिया गया है। वहीं, डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Kunlun Glass लगा है। जिस पर नैनो-क्रिस्टल कोटिंग भी मिलती है। यह Isle Blue, Breathing Crystal, Starry Black और Sky White चार रंगों में सेल होगा।

Huawei nova 16s के स्पेसिफिकेशंस

Huawei nova 16s में 6.68 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50MP RYYB 3.3x पेरिस्कोप कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट करता है।

Huawei nova 16s की थिकनेस 7.3mm है। इसमें भी 7,000mAh की बैटरी और 100W Huawei SuperCharge Turbo चार्जिंग दी गई है। चार्जिंग के लिए USB Type-C 2.0 पोर्ट मिलता है।

स्टोरेज की बात करें तो फोन का शुरुआती वैरियंट 256GB Storage के साथ आता है, जबकि ग्राहकों को 512GB Storage का विकल्प भी मिलेगा। फोन में Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है और यह EMUI 16.0 पर काम करता है।

Huawei ने दोनों फोन के Camera में कई AI फीचर्स दिए हैं। AI Composition फोटो लेते समय फ्रेम को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देता है। वहीं, AI Move की मदद से तस्वीर में मौजूद सब्जेक्ट को दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इसके अलावा AI Remove की मदद से फोटो में मौजूद अनचाही चीजों को हटाया जा सकता है। AI Best Expression ग्रुप फोटो में हर व्यक्ति की बेहतर स्माइल को चुनकर तस्वीर तैयार करता है। वहीं, AI De-Glare फीचर कांच या चमकदार सतह से आने वाली रोशनी के रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद करता है।

Huawei nova 16s और nova 16s Pro की कीमत

Huawei ने फिलहाल nova 16s और nova 16s Pro की कीमत की घोषणा नहीं की है। कंपनी ने दोनों फोन की सेल डेट और अलग-अलग बाजारों में उपलब्धता की जानकारी भी शेयर नहीं की है। हम इनका अपडेट मिलते हैं इस पोस्ट में प्राइस अपडेट कर देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Huawei nova 16s और nova 16s Pro ग्लोबल लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-16s-nova-16s-pro-global-launch-200mp-camera-7000mah-battery/feed/ 0
ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 के कलर्स और स्टोरेज कंफर्म, चीन में प्री-ऑर्डर शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-xt-2-colors-storage-pre-order-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-xt-2-colors-storage-pre-order-china/#respond Mon, 31 Aug 2026 08:14:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203122 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei ने अपने अगले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि यह नया फोल्डेबल स्मार्टफोन चीन में 7 सितंबर को लॉन्च होगा। वहीं, अब लॉन्च से पहले Mate XT 2 के प्री-ऑर्डर चीन में शुरू कर दिए गए हैं। फोन को Huawei […]

The post ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 के कलर्स और स्टोरेज कंफर्म, चीन में प्री-ऑर्डर शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने अपने अगले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि यह नया फोल्डेबल स्मार्टफोन चीन में 7 सितंबर को लॉन्च होगा। वहीं, अब लॉन्च से पहले Mate XT 2 के प्री-ऑर्डर चीन में शुरू कर दिए गए हैं। फोन को Huawei Mall, Huawei Experience Store, ई-कॉमर्स स्टोर और रिटेलर्स के जरिए प्री-बुक किया जा सकता है। लिस्टिंग से फोन के कलर और स्टोरेज वैरियंट की जानकारी भी सामने आ गई है। जिसके बारे में आप आगे डिटेल्स देख सकते हैं।

Huawei Mate XT 2 के प्री-ऑर्डर शुरू

Huawei Mate XT 2 के प्री-ऑर्डर चीन में Huawei Mall सहित कंपनी के स्टोर्स और रिटेलर्स के जरिए शुरू हो गए हैं। फोन को Dark Black, Pure White और Jin Zi कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। तीनों कलर वैरियंट में मार्बल जैसा रियर डिजाइन देखने को मिलता है।

Huawei Mall पर Huawei Mate XT 2 फोन के तीन स्टोरेज वैरियंट लिस्ट किए गए हैं। इनमें 16GB RAM + 512GB स्टोरेज, 16GB RAM + 1TB स्टोरेज और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाला Lingdun Privacy Screen Edition शामिल है।

Privacy Display वाला खास मॉडल भी आएगा

Huawei Mate XT 2 का एक खास वैरियंट Lingdun Privacy Screen के साथ आएगा। इस प्राइवेसी डिस्प्ले का लक्ष्य स्क्रीन को साइड से देखने पर कंटेंट को छिपाना है जिससे कई जगहों पर फोन का उपयोग करते समय प्राइवेसी बेहतर होगी। Huawei ने अभी इस प्राइवेसी स्क्रीन की तकनीक और इसके काम करने के तरीके के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च से पहले इसके बारे में और जानकारी शेयर कर सकती है।

Huawei Mate XT 2 में कंपनी ने नया “Wing Fold” tri-fold आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया है। यह पिछले Mate XT के Z-शेप फोल्डिंग तकनीक से अलग है। नए डिजाइन में फोन के दोनों सेकेंडरी पैनल अंदर की ओर फोल्ड होंगे और डिवाइस बंद होने पर flexible मेन डिस्प्ले को अंदर से कवर करेंगे।

फोन के एक हिस्से पर अलग outer display भी दिया जाएग। जिसकी मदद से यूजर्स फोन को खोले बिना कॉल, मैसेज, पेमेंट और रोजमर्रा के दूसरे काम कर सकेंगे। इससे हर छोटे काम के लिए पूरे tri-fold डिस्प्ले को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Huawei ने Mate XT 2 के डिजाइन में symmetry पर खास ध्यान दिया है। ब्रांड के अनुसार, फोन का बिना मुड़ा हुआ हिस्सा सबसे पतली जगह पर सिर्फ 3.5mm का है। इतनी कम थिकनेस के बावजूद इसमें internal और external दोनों डिस्प्ले मौजूद हैं।

Huawei Mate XT 2 के आउटर डिस्प्ले पर पिल शेप फ्रंट कैमरा कटआउट है। यह 3D face recognition और face-based payments जैसे फीचर्स को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा फोन में हार्ट-रेट मॉनिटरिंग फीचर मिलने वाला है। हालांकि, इन फीचर्स की Huawei ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Huawei Mate XT 2 चिपसेट और ओएस संभावित

Huawei Mate XT 2 के प्रोसेसर को लेकर फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पूर्व लीक्स में दावा किया गया है कि फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट ऑन-डिवाइस AI फीचर्स पर फोकस कर सकता है। चूंकि Huawei ने इसकी पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे फिलहाल संभावित स्पेसिफिकेशन के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Huawei Mate XT 2 के साथ HarmonyOS 7 पेश किए जाने की उम्मीद है। बड़े tri-fold डिस्प्ले के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम में खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनमें बेहतर मल्टीटास्किंग और split-screen शामिल होने की उम्मीद है, जिससे बड़ी स्क्रीन का ज्यादा बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

Huawei Mate XT 2 को चीन में 7 सितंबर को कंपनी के बड़े इवेंट में पेश किया जाएगा। इसमें Mate XT 2 के अलावा कंपनी कुछ अन्य नए डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है। इसी इवेंट में HarmonyOS 7 को लेकर भी बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है। यदि आप चीन में हैं और इसे लेना चाहते हैं तो हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 के कलर्स और स्टोरेज कंफर्म, चीन में प्री-ऑर्डर शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-xt-2-colors-storage-pre-order-china/feed/ 0
2 सितंबर को आ रहा है 200MP कैमरा के साथ Huawei nova 16s Pro, ग्लोबल लॉन्च हुआ कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-16s-pro-global-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-16s-pro-global-launch-date/#respond Sat, 29 Aug 2026 04:41:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203071 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei ने अपने nova 16 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि nova 16s Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। Huawei का यह नया मिड-रेंज स्मार्टफोन 2 सितंबर को जर्मनी के Munich में आयोजित होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में एंट्री लेगा। यह […]

The post 2 सितंबर को आ रहा है 200MP कैमरा के साथ Huawei nova 16s Pro, ग्लोबल लॉन्च हुआ कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने अपने nova 16 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि nova 16s Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। Huawei का यह नया मिड-रेंज स्मार्टफोन 2 सितंबर को जर्मनी के Munich में आयोजित होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में एंट्री लेगा। यह फोन चीन में पहले ही nova 16 Pro नाम से आ चुका है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Huawei nova 16s Pro ग्लोबल लॉन्च डेट

Huawei nova 16s Pro का ग्लोबल लॉन्च 2 सितंबर 2026 को Munich, Germany में होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी ग्लोबल मॉडल की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर नहीं की है। ग्लोबल मार्केट में फोन का नाम nova 16s Pro होगा। यह चीन में लॉन्च किए गए nova 16 Pro से अलग नाम के साथ आएगा।

Huawei nova 16s Pro के ग्लोबल मॉडल को चीन में उपलब्ध वैरियंट की तरह Pink और Blue Gradient कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फिलहाल इन दोनों कलर की पुष्टि कंपनी की ओर से की गई है। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर 200MP कैमरा मिलने की  जानकारी भी कंफर्म कर दी है।

Huawei nova 16 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस

चीन में लॉन्च किए गए Huawei nova 16 Pro में 6.84 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉरमेंस के लिए फोन में Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए चीन के मॉडल में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। हालांकि, ये सभी स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल Huawei nova 16s Pro में भी मिलेंगे या नहीं, इसकी पुष्टि 2 सितंबर के लॉन्च इवेंट के दौरान हो सकती है।

Huawei ने अपने आगामी ग्लोबल इवेंट के लिए Watch 6 को भी टीज किया है। कंपनी की नई स्मार्टवॉच nova 16s Pro के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। Huawei Watch 6 का डिजाइन अपने पिछले मॉडल से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है।

Huawei nova 16s Pro को 2 सितंबर को Munich में होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा। इसी इवेंट में कंपनी ग्लोबल मॉडल्स की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी जानकारी शेयर करेगी। यदि आप इस फोन को लेना चाहते हैं तो हम लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 2 सितंबर को आ रहा है 200MP कैमरा के साथ Huawei nova 16s Pro, ग्लोबल लॉन्च हुआ कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-16s-pro-global-launch-date/feed/ 0
ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 की लॉन्च डेट कंफर्म, 7 सितंबर को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-xt-2-china-launch-date-7-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-xt-2-china-launch-date-7-september/#respond Wed, 26 Aug 2026 05:40:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202810 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei ने अपने अगले बड़े प्रोडक्ट इवेंट की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। जिसमें कंपनी 7 सितंबर को Huawei Mate XT 2 ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च करेगी। इसके साथ ब्रांड अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS 7 से जुड़े फीचर्स और अनुभव को भी विस्तार से पेश कर सकती है। बता दें कि नया डिवाइस […]

The post ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 की लॉन्च डेट कंफर्म, 7 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने अपने अगले बड़े प्रोडक्ट इवेंट की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। जिसमें कंपनी 7 सितंबर को Huawei Mate XT 2 ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च करेगी। इसके साथ ब्रांड अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS 7 से जुड़े फीचर्स और अनुभव को भी विस्तार से पेश कर सकती है। बता दें कि नया डिवाइस Huawei Mate XT के सक्सेसर के रूप में चीन में लॉन्च होगा। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Mate XT 2 लॉन्च डेट

Huawei ने कंफर्म किया है कि Mate XT 2 को 7 सितंबर के इवेंट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अभी फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक नया ट्राई-फोल्ड फोन कई बड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Huawei Mate XT 2 में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट ऑन-डिवाइस AI फीचर्स पर फोकस कर सकता है। हालांकि, Huawei ने फिलहाल प्रोसेसर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे अभी संभावित स्पेसिफिकेशन के तौर पर ही देखा जा सकता है।

Mate XT 2 में Huawei नए डिजाइन वाले हिंज का उपयोग कर सकता है। जिससे ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले पर दिखाई देने वाले क्रीज को कम किया जाएगा। फोन में UFG (Ultra-Thin Glass) का इस्तेमाल किए जाने की भी उम्मीद है। जिससे फोल्डिंग स्क्रीन की ड्यूरेबिलिटी बेहतर हो सकती है।

लीक्स के मुताबिक फोन को Mystic Black, Auspicious Red, Crimson Purple और White जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Huawei का पहला Mate XT अपने अनोखे ट्राई-फोल्ड डिजाइन की वजह से चर्चा में रहा था। पूरी तरह अनफोल्ड होने पर इसमें 10.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन का सबसे पतला हिस्सा सिर्फ 3.6mm का था। जो इसे बेहद खास बनाता है। ऐसे में Mate XT 2 अपग्रेड के साथ और खास हो सकता है।

Mate XT 2 के साथ इस इवेंट में HarmonyOS 7 भी आने की बात सामने आई है। Huawei ने HarmonyOS 7 को जून में आधिकारिक तौर पर पेश किया था और अब कंपनी इसके ट्राई-फोल्ड फोन पर उपयोग को विस्तार से दिखा सकती है।

ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर का रोल सामान्य फोल्डेबल फोन की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसमें एक साथ कई विंडोज चलाने, अलग-अलग स्क्रीन लेआउट के हिसाब से ऐप्स को रिसाइज करने और फोन को फोल्ड या अनफोल्ड करने के दौरान ऐप्स के बीच सही से स्विच करने जैसी चुनौतियां होती हैं। इसलिए HarmonyOS 7 Mate XT 2 पर इन अनुभवों को बेहतर कर सकता है। हालांकि देखना होगा ग्राहकों को क्या खास मिलता है।

यदि आप चीन में हैं और नए ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 को लेने की सोच रहे हैं तो 7 सितंबर को हम आपको पूरा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 की लॉन्च डेट कंफर्म, 7 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-xt-2-china-launch-date-7-september/feed/ 0
Huawei Pura X View चीन में हुआ पेश, 16:9.5 Wide-Screen वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-pura-x-view-wide-screen-smartphone-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-pura-x-view-wide-screen-smartphone-china/#respond Fri, 21 Aug 2026 05:37:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202503 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei ने स्मार्टफोन की सामान्य डिजाइन से अलग वाइड स्क्रीन के साथ Huawei Pura X View को चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन कैंडीबार स्मार्टफोन बताया है। खास बात यह है कि फोन फोल्ड नहीं होता है, लेकिन इसका डिस्प्ले सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में चौड़ा है। ब्रांड […]

The post Huawei Pura X View चीन में हुआ पेश, 16:9.5 Wide-Screen वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने स्मार्टफोन की सामान्य डिजाइन से अलग वाइड स्क्रीन के साथ Huawei Pura X View को चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन कैंडीबार स्मार्टफोन बताया है। खास बात यह है कि फोन फोल्ड नहीं होता है, लेकिन इसका डिस्प्ले सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में चौड़ा है। ब्रांड के अनुसार इसे कंटेंट देखने, पढ़ने, गेमिंग और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। आइए, आगे इसकी पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Pura X View के स्पेसिफिकेशंस

Huawei Pura X View में 6.39 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी 16:9.5 आस्पेक्ट रेशियो है, जो इसे सामान्य 19:9 या 20:9 स्मार्टफोन से काफी अलग बनाता है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2232×1320 पिक्सल है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.1 प्रतिशत है। फोन में चारों तरफ सिर्फ 1.05mm के बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक जाती है। जबकि डिस्प्ले हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग को भी सपोर्ट करता है।

huawei-pura-x-view-wide-screen-smartphone-china

Huawei Pura X View की एक और बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 6.68mm है और इसका वजन 201 ग्राम रखा है।

Huawei Pura X View फोन HarmonyOS 7 पर रन करता है। कंपनी ने इसके सॉफ्टवेयर और वाइड स्क्रीन को इस तरह ट्यून किया है कि वीडियो देखने, ई-बुक या आर्टिकल पढ़ने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग जैसे कामों में ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिल जाएगा।

Huawei Pura X View को कंपनी ने चार कलर ऑप्शन में पेश किया है। इनमें Leap Shadow Red, Linen Gray, Zero Degree White और Phantom Night Black शामिल हैं। कंपनी ने 20 अगस्त से फोन के लिए रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। वहीं, इसके इन-स्टोर एक्सपीरियंस और प्री-सेल 28 अगस्त से शुरू होंगे।

लॉन्च से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी Huawei के एक हाई-एंड वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन को लेकर जानकारी शेयर की थी। लीक में करीब 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, फ्लैगशिप 9-सीरीज चिपसेट, लगभग 7,000mAh बैटरी और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा वाले 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की बात कही गई थी। हालांकि Huawei ने लॉन्च के दौरान इन कैमरा और चिपसेट डिटेल्स को कंफर्म नहीं किया है।

Huawei Pura X View की सबसे बड़ी खासियत इसका अलग फॉर्म फैक्टर है। आज ज्यादातर स्मार्टफोन लंबे और पतले डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि Huawei ने स्क्रीन को चौड़ा करके ज्यादा कंटेंट दिखाने का प्लान किया है। इससे वीडियो देखने में ज्यादा चौड़ा फ्रेम, पढ़ने के दौरान ज्यादा टेक्स्ट और गेमिंग में बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी।

यदि यूजर्स को यह डिजाइन पसंद आता है, तो आने वाले समय में और भी डिवाइस ऐसे लुक के साथ आ सकते हैं। हम आपको स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी मिलने पर इस फोन का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Huawei Pura X View चीन में हुआ पेश, 16:9.5 Wide-Screen वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-pura-x-view-wide-screen-smartphone-china/feed/ 0