Hyundai | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 11 Nov 2022 10:35:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Hyundai IONIQ 5 इंडिया लॉन्च डेट, प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-ioniq-5-india-launch-date-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-ioniq-5-india-launch-date-price-features-and-specifications/#respond Fri, 11 Nov 2022 10:35:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91923 Hyundai IONIQ 5 India launch date, price, features and specifications : Hyundai IONIQ 5 इंडिया लॉन्च, प्राइस, फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स

The post Hyundai IONIQ 5 इंडिया लॉन्च डेट, प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Hyundai IONIQ 5 India launch date, price, features and specifications : Hyundai ने ऐलान किया है कि वह भारत जल्द ही एक और इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रहा है। अपकमिंग Hyundai Ioniq 5 कंपनी की डेडिकेटेड बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म E-GMP (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर आधारित पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा जो भारत में लॉन्च होगा। हुंदई का यह मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म भविष्य में कई बॉडी टाइप और बैटरी आधारित कार को सपोर्टट करेगा। कंपनी की अपकमिंग Ioniq 5 ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक है। अटकलें लगाी जा रही है कि हुंडई की यह इलेक्ट्रिक कार 2023 में 13 जनवरी से आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश की जा सकती है।

Hyundai ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल का कैंपेन साल 2019 में शुरु कर दिया था। कंपनी भारत में पहले एक इलेक्ट्रिक SUV – Hyundai Kona Electric को लॉन्च भी कर चुकी है। अब हुंदई भारत में E-GMP प्लेटफ़ॉर्म पर बनी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी वाली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। यहां हम आपको Hyundai IONIQ 5 के इंडिया लॉन्च, प्राइस, फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Hyundai IONIQ 5 : इंडिया लॉन्च डेट

Hyundai IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताया जा रहा है कि यह कार भारत में अगले साल लॉन्च हो सकती है। हुंदई की यह इलेक्ट्रिक कार भारत में अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की जा सकती है।

Hyundai plans to invest rs 4000 crore in india EV market will launch 6 electric car

Hyundai IONIQ 5 : स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Hyundai IONIQ 5 के इंडिया स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार ऑल व्हील ड्राइव और रियल व्हील ड्राइव वेरिएंट के साथ पेश की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक कार के ऑल व्हील ड्राइव मॉडल में डुअल मोटर अरेंजमेंट होगा। यानी इसके फ्रंट और बैक एक्सल में मोटर माउंट होगा। यह डुअल मोटर अरेंजमेंट इस कार में मैक्सिमम 306HP और 605Nm का मैक्सिमम टॉर्क प्रोवाइड करेगा।

वहीं बात करें रियर व्हील ड्राइव मॉडल की तो इसमें बैक नक्सल में सॉलिटैरी मोटर दी जाएगी। इस मॉडल में 350 Nm की मैक्सिमम टॉर्क और 169 HP की पावर मिलेगी। संभव है कि कंपनी शुरुआत में भारत में सिर्फ रियर व्हील ड्राइव मॉडल को लॉन्च करे। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑल व्हील ड्राइव मॉडल की तुलना में रियर व्हील ड्राइव मॉडल की कीमत कम होगी।

hyundai-ev-car

बैटरी और रेंज

Hyundai IONIQ 5 का ग्लोबल मॉडल दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आता है। इस कार का 72.6 kWh बैटरी पैक ऑप्शन 481 km की रेंज ऑफर करता है। वहीं 58 kWh बैटरी पैक वाले ऑप्शन में 385 km की ड्राइविंग रेंजज मिलती है। Hyundai संभवत: भारत में छोटी बैटरी बैक वाला मॉडल पेश कर सकता है। इसके साथ ही IONIQ 5 इलेक्ट्रिक व्हीकल 350-kW फास्ट चार्जर के साथ लॉन्च हो सकती है। यह चार्जर इस कार को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत को मात्र 18 मिनट में चार्ज करेगा। यह भी पढ़ें : Kawasaki ने पेश की दो बैटरी वाली बाइक, लुक देख आप भी खो बैठेंग होश

फ़ीचर्स

Hyundai IONIQ 5 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 12-इंच की दो डिजिटल डिस्प्ले दिए जाएंगे। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और दूसरा एंटरटेनमेंट स्क्रीन होगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि IONIQ 5 में BlueLink कनेक्टेड कार फीचर्, पैनोरोमिक सनरूफ, स्लाइडिंग सेंटर कंसोल, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल जोन टेंप्रेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार में ADAS टेक्नोलॉजी और लेन कीप असिस्टेंस, ब्लाइंड स्पॉट रॉकॉग्नाइजेशन और फ्रंट कॉलिजन असिस्टेंट फ़ीचर्स दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Electric Scooters 2023: करें थोड़ा इंतजार! अगले साल लॉन्च होंगे ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hyundai IONIQ 5 क़ीमत

Hyundai IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार को भारत में 50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) में लॉन्च किया जा सकता है। हुंदई की यह इलेक्ट्रिक कार का टॉप वेरिएंट 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की क़ीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

The post Hyundai IONIQ 5 इंडिया लॉन्च डेट, प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-ioniq-5-india-launch-date-price-features-and-specifications/feed/ 0
इस शख्स ने किया कमाल, सिर्फ 3 दिनों में Hyundai Santro को बनाया Electric Car, देखें वीडियो https://www.91mobiles.com/hindi/gurgaon-man-converts-hyundai-santro-into-an-electric-vehicle-just-3-days-watch-video/ https://www.91mobiles.com/hindi/gurgaon-man-converts-hyundai-santro-into-an-electric-vehicle-just-3-days-watch-video/#respond Wed, 07 Sep 2022 04:30:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87582 इलेक्ट्रिक कार को बनाने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां कई वर्षों से काम कर रही हैं। वहीं, इस शख्स ने सिर्फ 3 दिनों में ईवी कार बना डाली।

The post इस शख्स ने किया कमाल, सिर्फ 3 दिनों में Hyundai Santro को बनाया Electric Car, देखें वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Hyundai Santro Electric: आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है और यही आवश्यकता की खोज मनुष्य को दिन-प्रति दिन आगे बढ़ा रही है। जी हां, कुछ ऐसी ही अविष्कार कर दिखाया है गुरुग्राम के रहने वाले मिहिर वर्धन नामक शख्स ने, जिन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी Hyundai Santro को सिर्फ 3 दिन में एक इलेक्ट्रिक वाहन (Hyundai Santro Electric Car) में बदल दिया है। इसके लिए उन्होंने तीन दिन गैरेज में बिताए और बिना किसी गलती के सिर्फ 1 रुपये में 1 किमी की रेंज देने वाली कर्नवर्टेबल Hyundai Santro Electric को बना डाला। आइए आगे जानते हैं कि Petrol Car को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करने में कितना खर्चा आया।

इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करने में आया इतना खर्च

मिहिर ने अपनी पुरानी सेंट्रो कार को EV में तब्दील करने में काफी कम खर्च किया है। मिहिर के अनुसार उन्होंने लगभग 2.4 लाख रुपये में ही अपनी कार को इलेक्ट्रिक कार में बदल लिया। वहीं, दूसरी ओर देखा जा रहा है कि ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक कार को काफी ज्यादा कीमत पर लॉन्च कर रही हैं जो कि आम इंसान के बजट से बाहर है।

देखें वीडियो

वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी कार को EV में बदला। उन्होंने बताया कि पूरे इंजन को हटाने की जगह उन्होंने सिर्फ सिलेंडर हेड कहे जाने वाले ऊपरी आधे हिस्से के साथ ही पिस्टन को हटाया। ऐसा करने से उनका समय, पैसा और मेहनत काफी बची। इसके बाद उन्होंने एल-आकार का मोटर माउंट बनाया और फिर इसे शेष इंजन ब्लॉक के ऊपर फिक्स कर दिया। उनका कहना है कि यह तकनीक बिना किसी एडिशनल मोटर के कार को पावर स्टीयरिंग और एयर कंडीशनिंग से लैस बना देती है।

santro-electric-car

उन्होंने कार में 72-12V DC-DC कनवर्टर का उपयोग LFP बैटरी से 72V को पीछे की ओर 12V तक लाने के लिए किया, ताकि सेंट्रल लॉक, पावर विंडो और कार लाइट्स के पावर के लिए लीड एसिड बैटरी चार्ज की जा सके। वहीं, इसके लिए मीहिर ने एक मैकेनिक की मदद ली और अपने मेंटोर जेम्स इब्राहिम का साथ लिया।

ev

टॉप स्पीड और रेंज

वीडियो में उन्होंने बताया कि इस Convertable Electric Car की टॉप स्पीड 60Km/h है। वहीं, इस कार को सिंगल चार्ज पर 80-90Km की रेंज प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 1KM चलने के लिए कार को चार्ज करने का खर्च 1 रुपये भी कम आएगा। मिहिर के अनुसार, परिवर्तित कार 350A केली कंट्रोलर से जुड़ी सिंगल 6kW, 72V ब्रशलेस DC इलेक्ट्रिक मोटर (BLDC) का उपयोग करती है।

The post इस शख्स ने किया कमाल, सिर्फ 3 दिनों में Hyundai Santro को बनाया Electric Car, देखें वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gurgaon-man-converts-hyundai-santro-into-an-electric-vehicle-just-3-days-watch-video/feed/ 0
तो क्या अब बिजली से चार्ज होकर चलेगी i10 और Santro Car? देखें क्या है Electric Vehicles के लिए Hyundai का इंडिया प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-plans-to-invest-rs-4000-crore-in-india-ev-market-will-launch-6-electric-car/ https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-plans-to-invest-rs-4000-crore-in-india-ev-market-will-launch-6-electric-car/#respond Fri, 10 Dec 2021 08:21:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71749 Hyundai Motor India देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बाजार में ₹4,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रही है

The post तो क्या अब बिजली से चार्ज होकर चलेगी i10 और Santro Car? देखें क्या है Electric Vehicles के लिए Hyundai का इंडिया प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Vehicles तेजी से इंडिया में अपने पैर पसार रहे हैं। Electric Car हो, Electric Bike हो या फिर Electric Scooter, लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बिजली से चलने वाहन खरीदने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल के महंगे दामों ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल में वृद्धि की है और आने वाले कुछ ही सालों में EV मार्केट इंडिया में अपनी पकड़ और भी मजबूत करने वाली है। इन सबके बीच एक बड़ी खबर आई है कि Hyundai Motor India देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बाजार में ₹4,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रही है और कंपनी तकरीबन आधा दर्जन नए इलेक्ट्रिक वाहन भारत में लॉन्च करेगी।

Hyundai का EV Plan

ईटी के हवाले से खबर मिली है कि हुंडई मोटर भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेग्मेंट में अपनी पैठ बनाना चाहती है। कंपनी साल 2028 तक इंडिया में 6 नए Electric Vehicles लॉन्च करेगी और बिजली से चलने वाले ये सभी वाहन अलग-अलग सेग्मेंट में उतारे जाएंगे। बकौल हुंडई मोटर इंडिया एमडी एसएस किम आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ऑटोमोटिव मार्केट के बड़ा हिस्सा बनने वाले हैं। इसी कड़ी में Hyundai कंपनी भी अपने इस सेग्मेंट के लिए 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी जो इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ही चार्जिंग स्टेशन तथा बैटरी निर्माण में भी लगाया जाएगा।

Top 5 most affordable cheapest electric cars in India

Maruti भी कर चुकी है Electric Vehicles का ऐलान

हुंडई से पहले मारुति सुजुकी भी यह घोषणा कर चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। Maruti Electric Car कीमत के मामले में सस्ती होगी क्योंकि कंपनी अपने बयान में यह कह चुकी है कि EV ecosystem की बहुत सी चीजें अलग-अलग कंपनियां बना रही हैं और ऐसे में batteries, charging infrastructure और electric supply जैसे पार्ट्स को दूसरी कंपनियों द्वारा बनाए जाने की वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल की कॉस्ट बढ़ जाती है। Maruti अपनी Electric Car को साल 2025 तक ही लॉन्च करेगी और इसके लिए पहले अपना खुद का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी।

Hyundai plans to invest rs 4000 crore in india EV market will launch 6 electric car
Hyundai Kona EV

Hyundai Ioniq 5 Electric Car

यहां बताते चलें कि कुछ दिनों पहले चेन्नई की सड़कों पर हुडंई की आईकॉनिक्यू 5 इलेक्ट्रिक कार को देखा जा चुका है। यह कार फिलहाल टेस्टिंग स्टेज पर है जो बेहद जल्द मार्केट में कदम रख सकती है। इस कार का ग्लोबल मॉडल 58 kWh और 72.6 kWh बैटरी सपोर्ट करता है जो 480 किमी तक की अधिकतम रेंज पेश करता है। सिंगल-मोटर और डुअल-मोटर वर्ज़न में लाई गई यह इलेक्ट्रिक कार 8.5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

The post तो क्या अब बिजली से चार्ज होकर चलेगी i10 और Santro Car? देखें क्या है Electric Vehicles के लिए Hyundai का इंडिया प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-plans-to-invest-rs-4000-crore-in-india-ev-market-will-launch-6-electric-car/feed/ 0
भारत की सड़कों पर दौड़ती दिखी बिजली से चलने वाली Hyundai Ionic 5 Electric SUV, जल्द करेगी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-ioniq-5-electric-car-spotted-on-indian-road-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-ioniq-5-electric-car-spotted-on-indian-road-launch-soon/#respond Mon, 22 Nov 2021 06:44:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70743 यह 8.5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

The post भारत की सड़कों पर दौड़ती दिखी बिजली से चलने वाली Hyundai Ionic 5 Electric SUV, जल्द करेगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रिक कार की बढ़ती डिमांड को देखते हुए जल्द ही भारत की सड़कों पर Hyundai की बिजली से चलने वाली एक नई Electric Car देखे को मिल सकती है। दरअसल, सामने आ रही रिपोर्ट्स की माने तो इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Hyundai अपनी नई SUV Ioniq 5 को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर इस इलेक्ट्रिक कार की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी कोई ऐलान कर सकती है। वहीं, कुछ दिन पहले चेन्नई में इस Electric Car Hyundai Iioniq 5 को टेस्टिंग के दौरान सड़क पर स्पॉट किया गया है। टेस्टिंग में कार का स्पॉट होने का मतलब लगाया जा रहा है कि अब यह कार लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है।

Hyundai Ionic 5 Electric Car

सड़कों पर स्पॉट हुई इस कार की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि यह कार काफी एडवांस और शानदार डिजाइन के साथ आने वाली है। वहीं, अभी इस कार का लुक हिडेन एलईडी टेललाइट के कारण काफी बोल्ड लग रहा है। कंपनी इस एसयूवी में बेस्ट ऐरोडाइनैमिक्स के लिए पहली बार क्लैमशेल हुड ऑफर कर रही है, जो पैनल के बीच के गैप्स को कम कर देता है। आपको बता दें कि Hyundai की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्लोबल इसी साल फरवरी में पेश किया गया था। इसे भी पढ़ें: ये है Tata की सबसे सस्ती Electric Car, महज 97 पैसे में देती है 1 Km की रेंज

Ioniq 5 इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर आधारित है। यह दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है – 58 kWh और 72.6 kWh, जो 480 किमी तक की अधिकतम रेंज (WLTP साइकिल) की पेशकश करता है। वहीं, ग्राहक सिंगल-मोटर या डुअल-मोटर संस्करण के बीच चयन करने का ऑप्शन मिलता है। बेस वर्जन एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो पिछले पहियों को चलाती है। इसका आउटपुट 165 बीएचपी और 350 एनएम है। यह 8.5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसे भी पढ़ें: 220KM की रेंज के साथ Hyundai ला रही Electric Car, Tata Nexon EV से हो मुकाबला
लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा 72.6 kWh बैटरी द्वारा संचालित सिंगल-मोटर वर्जन 480 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक मोटर का आउटपुट 211 बीएचपी और 350 एनएम है। डुअल-मोटर वर्जन 298 बीएचपी और 605 एनएम पैक करता है और 5.2 सेकंड में 100 किमी / घंटा तक पहुंचने का दावा किया जाता है।

The post भारत की सड़कों पर दौड़ती दिखी बिजली से चलने वाली Hyundai Ionic 5 Electric SUV, जल्द करेगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-ioniq-5-electric-car-spotted-on-indian-road-launch-soon/feed/ 0
220KM की रेंज के साथ Hyundai ला रही Electric Car, Tata Nexon EV से हो मुकाबला https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-electric-car-launch-soon-with-range-220km-competition-with-tata-nexon-ev/ https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-electric-car-launch-soon-with-range-220km-competition-with-tata-nexon-ev/#respond Wed, 10 Nov 2021 05:32:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70154 हुंडई की इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 200 से 220 किमी. तक हो सकती है।

The post 220KM की रेंज के साथ Hyundai ला रही Electric Car, Tata Nexon EV से हो मुकाबला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Vehicle की बढ़ती डिमांड को देखते हुए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां जल्द से जल्द अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। इन्हीं कंपनियों में से एक हुंडई भी है। काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी भारतीय बाजार में Taya Nexon EV को टक्कर देने के लिए नई इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में है। वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी अगले 3-4 सालों में भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉर्टफोलियो को एक्सपेंड करेगी। इसके तहत Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक सेडान और एक मास-मार्केट ईवी पेश करेगी। वहीं, इन दोनों ही इलेक्ट्रिक कार को क्रमश: 2022 और 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुंडई एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं, हुंडई की इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 200 से 220 किमी. तक हो सकती है। इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी अपनी वेन्यू कार की लुक व डिजाइन पर पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: लंदन में चलने वाली यह स्टाईलिश Taxi, अब दौड़ेगी भारत की सड़कों पर बनकर Electric Car

Electric Vehicles cost will decrease as petrol vehicles in 2 years in india cheap EV car scooter

गौरतलब है कि Hyundai Motor की सब्सिडियरी कंपनी Hyundai Mobis ने अपना ई-कॉर्नर मॉड्यूल पेश कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार मार्केट में इस समय मौजूद दूसरी बिजली से चलने वाली सभी कार से बिल्कुल अलग है। दरअसल, कंपनी ने इस कार में ऐसे पहिए दिए हैं जो कि 90 डिग्री तक रोटेट हो जाते हैं। इसके अलावा इसकी खासियत यह है कि कार के पहिए रोटेट होने के राइडर आसानी से गाड़ी को चला भी सकता है। वहीं, इस सुविधा के चलते कार आसानी से कम जगह में भी पार्क हो जाती है। इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki भी ला रही है अपनी Electric Car, कीमत रहेगी कम! अब बदलेगा Electric Vehicle का बाजार

लेटेस्ट वीडियो

आपको याद दिला दें कि इस इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले लाग वेगास में आयोजित हुए CES 2018 में दिखाया गया था। हालांकि, उस समय कंपनी ने इस कार को एक कॉन्सेप्ट सिस्टम पर बेस्ड बताया था। लेकिन, अभी भी कार अपने शुरुआती दौर में है। कंपनी ने अब इसका एक प्रोटोटाइप पेश किया है। पिछले तीन सालों में हुंडई मोबिस ने इसे एक प्रैक्टिकल प्रोडक्ट बनाने के लिए डिज़ाइन को रिन्यू किया है।

The post 220KM की रेंज के साथ Hyundai ला रही Electric Car, Tata Nexon EV से हो मुकाबला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-electric-car-launch-soon-with-range-220km-competition-with-tata-nexon-ev/feed/ 0