IDC | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 May 2026 11:55:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 vivo बना भारत का नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड! realme टॉप 5 से बाहर, OnePlus को सबसे बड़ा नुकसान, देखें सभी का हाल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-number-one-smartphone-brand-of-india-in-1q-2026-idc-report-check-samsung-oppo-realme-oneplus-apple-motorola-iqoo-poco-redmi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-number-one-smartphone-brand-of-india-in-1q-2026-idc-report-check-samsung-oppo-realme-oneplus-apple-motorola-iqoo-poco-redmi/#respond Wed, 13 May 2026 11:55:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196216 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

साल 2026 इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए मिला-जुला साबित हुआ है। शुरुआती महीनों में एक ओर जहां कई नए पावरफुल और फ्लैगशिप फोन भारत में लॉन्च हुए हैं, वहीं दूसरी ओर ग्लोबल चिप शोर्टेज के चलते मोबाइल्स की कीमतें महंगी हुई है। साल 2026 की पहली तिमाही में किस स्मार्टफोन ब्रांड ने कैसा परफॉर्म किया, […]

The post vivo बना भारत का नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड! realme टॉप 5 से बाहर, OnePlus को सबसे बड़ा नुकसान, देखें सभी का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2026 इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए मिला-जुला साबित हुआ है। शुरुआती महीनों में एक ओर जहां कई नए पावरफुल और फ्लैगशिप फोन भारत में लॉन्च हुए हैं, वहीं दूसरी ओर ग्लोबल चिप शोर्टेज के चलते मोबाइल्स की कीमतें महंगी हुई है। साल 2026 की पहली तिमाही में किस स्मार्टफोन ब्रांड ने कैसा परफॉर्म किया, यह सारा लेखा-जोखा रिचर्स फर्म IDC ने शेयर किया है। Q1 2026 में वीवो इंडिया की नंबर वन मोबाइल कंपनी बनकर उभरी है। बाकी कंपनियों का हाल आप नीचे देख सकते हैं।

vivo

vivo ने Q1 2026 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखी है। साल 2025 की अंतिम तिमाही में भी यह 19.7 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहले स्थान पर ही थी। अब इस साल वीवो का मार्केट शेयर 19.6 प्रतिशत दर्ज हुआ है। हालांकि कंपनी की सालाना यूनिट ग्रोथ में 4 प्रतिशत की गिरावट रही है। ऑफलाइन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए vivo लगातार भारतीय बाजार में आगे बढ़ रही है।

Samsung

साल 2026 की पहली तिमाही में सैमसंग का नाम दूसरे स्थान पर रहा। IDC रिपोर्ट के मुताबिक इन दौरान सैमसंग का मार्केट शेयर 17.1 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यहां सैमसंग की सालाना यूनिट ग्रोथ फ्लैट रही है। Galaxy A series के साथ सैमसंग ने प्रीमियम और मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी है।

OPPO

ओपो टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब हुई है। ओपो ही वो कंपनी है जो पिछले साल की तुलना में इस वर्ष सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज कर पाई है। Q1 2025 में कंपनी का मार्केट शेयर 12 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 15.3 प्रतिशत पहुंच गया है। OPPO की सालाना यूनिट ग्रोथ 22 प्रतिशत दर्ज हुई है जो सबसे ज्यादा है। OPPO A series के स्मार्टफोंस के साथ कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है।

Apple

अमेरिकी कंपनी एप्पल का नाम आईडीसी की लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा है। कंपनी का मार्केट शेयर 9.4 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि पिछले साल यह 9.5 प्रतिशत था। यानी कंपनी की यूनिट ग्रोथ में 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। रोचक बात यह है कि iPhone 17 series पिछले साल ही लॉन्च हुई थी और फिर भी साल 2026 के पहले क्वार्टर में इस कंपनी की डिमांड बनी रही।

Motorola

मोटोरोल बीते महीनों में काफी कंट्रोवर्सी में रही है। लेकिन इन सबके बावजूद यह Q1, 2026 की टॉप 5 इंडियन स्मार्टफोस ब्रांड की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। कंपनी की सालाना यूनिट ग्रोथ 14 प्रतिशत रही और इसका मार्केट शेयर 7.5 प्रतिशत से बढ़कर 8.9 प्रतिशत हो गया।

realme – Redmi की हिस्सेदारी घटी

रियमली को इस तिमाही में बड़ा नुकसान हुआ है। कंपनी की सालाना यूनिट ग्रोथ में 20 प्रतिशत की गिरावट हुई है। कंपनी का मार्केट शेयर 10.6 प्रतिशत से घटकार 8.8 प्रतिशत आ गया है। वहीं Xiaomi Redmi आईडीसी की रिपोर्ट में 7वें स्थान पर आई है। हालांकि इस दौरान शाओमी का मार्केट शेयर 8.4 प्रतिशत दर्ज हुआ है जो पिछले साल 7.8 प्रतिशत था। लेकिन फिर भी यह इस साल एक पायदान नीचे खिसक गई है।

OnePlus, POCO और iQOO को भारती नुकसान

IDC रिपोर्ट में POCO, iQOO और OnePlus को भी नुकसान हुआ है। ये तीनों ब्रांड क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर आए हैं। फ्लैगशिप कीलर के नाम से फेमस वनप्लस इस लिस्ट में सबसे नीचे है। रिपोर्ट के मुताबिक पोको का मार्केट शेयर 3.8 प्रतिशत रहा है। इसी तरह आइकू ने जहां 23 प्रतिशत नुकसान झेलते हुए सिर्फ 1.9 प्रतिशत मार्केट शेयर पाया है। वहीं वनप्लस कंपनी 32 प्रतिशत की गिरावट के साथ केवल 1.7 प्रतिशत मार्केट शेयर ही अपने कब्जे में कर पाई है।

The post vivo बना भारत का नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड! realme टॉप 5 से बाहर, OnePlus को सबसे बड़ा नुकसान, देखें सभी का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-number-one-smartphone-brand-of-india-in-1q-2026-idc-report-check-samsung-oppo-realme-oneplus-apple-motorola-iqoo-poco-redmi/feed/ 0
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड! सबसे ज्यादा बिके Vivo फोन, जानें कैसा रहा बाकी ब्रांड्स का हाल https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-smartphone-brands-in-india-idc-report-for-q3-2025/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-smartphone-brands-in-india-idc-report-for-q3-2025/#respond Wed, 12 Nov 2025 11:31:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185503 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

दिवाली के वक्त भारतीय भर-भर कर खरीदारी करते हैं। मोबाइल मार्केट भी इससे अछूती नहीं हैं। जिसे नया फोन लेना होता है, वह यह सोचकर कुछ दिन रूक जाता है कि शॉपिंग तो दिवाली सेल में ही करेंगे। इस बार का त्यौहार इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है। रिसर्च फर्म IDC […]

The post इंडियन स्मार्टफोन मार्केट ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड! सबसे ज्यादा बिके Vivo फोन, जानें कैसा रहा बाकी ब्रांड्स का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिवाली के वक्त भारतीय भर-भर कर खरीदारी करते हैं। मोबाइल मार्केट भी इससे अछूती नहीं हैं। जिसे नया फोन लेना होता है, वह यह सोचकर कुछ दिन रूक जाता है कि शॉपिंग तो दिवाली सेल में ही करेंगे। इस बार का त्यौहार इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है। रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट में सामने आया है कि इस साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई – अगस्त – सितंबर के दौरान 48 मिलियन स्मार्टफोन शिपमेंट दर्ज हुई है। इस आकंड़े के साथ पिछले 5 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है।

इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री ने इस बार गत 5 सालों में सबसे अधिक शिपमेंट का रिकॉर्ड बनाया है। Q3, 2025 में 48 मिलियन स्मार्टफोन यूनिट्स की शिपमेंट हुई है। यह 21वीं सदी के दूसरे दशक में पहली बार हुआ है। भारतीय मोबाइल बाजार ने इस बार 4.3% साल-दर-साल (YoY) की ग्रोथ दर्ज हुई है। इस ऊंचाई को छूने में Vivo और Motorola सहित Apple व Samsung ने बड़ा योगदान दिया है।

साल 2025 की तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा Vivo Smartphone बिके हैं। इस दौरान वीवो ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के 18.3% हिस्से पर कब्जा जमाया है। पिछले साल Q3 2024 में वीवो को 15.8% मार्केट शेयर प्राप्त हुआ है। यानी इस एक साल में कंपनी ने 20.7 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।

टॉप 3 स्मार्टफोन ब्रांड्स की बात करें तो यहां दूसरा स्थान OPPO का रहा है। कंपनी ने बीते वर्ष की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़त तो हासिल नहीं की है लेकिन अपनी धीमी चाल से ही सही, बाजार के 13.9% हिस्से को हासिल कर लिया है। इस सूची में तीसरा नाम Samsung का है। अपने मिड रेंज स्मार्टफोंस के दमपर इस कोरियन कंपनी से भारतीय बाजार को 12.6 प्रतिशत शेयर प्राप्त किया है।

Apple के लिए यह साल काफी फायदेमंद साबित हुआ है। कंपनी ने अपने इतिहास में पहली बार इंडियन मोबाइल मार्केट में 25.6% की बढ़ोतरी पाई है। 2025 से पहले किसी साल की तीसरी तिमाही में कंपनी के इतने फोन नहीं बिके थे। पिछले साल 3Q 2024 एप्पल के पास 8.6 प्रतिशत मार्केट शेयर आया जो इस वर्ष 3Q 2025 में बढ़कर 10.4 प्रतिशत हो गया।

Motorola के लिए भी यह फेस्टिव सीज़न मुनाफे वाला साबित हुआ है। 2024 के जुलाई – अगस्त – सितंबर महीनों में इस कंपनी के पास मार्केट शेयर का सिर्फ 5.7% हिस्सा था। लेकिन इस बार कंपनी ने 52.4% की उंची छलांग लगाई है। साल 2025 के थर्ड क्वार्टर में मोटोरोला का मार्केट शेयर बढ़कर 8.3 प्रतिशत हो गया है। कंपनी की Edge 60 सीरीज के अपना कमाल दिखाया है।

realme, Xiaomi, POCO, iQOO और OnePlus के लिए साल 2025 की तीसरी तिमाही ज्यादा बेनिफिट वाली नहीं रही है। वर्ष 2024 की तुलना में इस साल इनके मार्केट शेयर में कमी देखी गई है।

आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस टाइम पीरियड के दौरान इंडियन मार्केट यूजर्स ने प्रीमियम स्मार्टफोंस को अधिक खरीदा है। 50 हजार से 70 हजार के बजट में 43.3% सालाना दर से बढ़ोतरी हुई है। वहीं 70 हजार से अधिक रुपये वाले फोंस का बाजार 52.9% की वार्षिक दर से बढ़ा है।

इस दौरान लेटेस्ट Apple iPhone 17 के साथ ही भारतीयों ने पुरानी जेनरेशन वाले iPhone 16 और iPhone 15 सीरीज के फोन भी खूब खरीदे हैं। Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy S24 Ultra और Galaxy Z Fold7 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोंस की डिमांड ने भी इंडियन मोबाइल मार्केट की ग्रोथ में बेहद अहम रोल निभाया है। वहीं OPPO A5 और vivo T4X जैसे लो बजट स्मार्टफोंस की डिमांड भी तगड़ी रही है।

The post इंडियन स्मार्टफोन मार्केट ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड! सबसे ज्यादा बिके Vivo फोन, जानें कैसा रहा बाकी ब्रांड्स का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-smartphone-brands-in-india-idc-report-for-q3-2025/feed/ 0
Smartphone शिपमेंट में 9.7 प्रतिशत की गिरावट, देखें आईडीसी इंडिया की रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-shipments-india-january-2025-idc-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-shipments-india-january-2025-idc-report/#respond Thu, 06 Mar 2025 06:42:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168587 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में गिरावट देखी गई है क्योंकि जनवरी 2025 में स्मार्टफोन शिपमेंट में कमी आई है। हालांकि, बाजार में इस सुस्ती के बावजूद, Apple और OPPO ने इस अवधि के दौरान वृद्धि दर्ज की है। यह मंदी एक वृद्धि के दौर के बाद आई है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार ने 2024 में साल-दर-साल (YoY) […]

The post Smartphone शिपमेंट में 9.7 प्रतिशत की गिरावट, देखें आईडीसी इंडिया की रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • स्मार्टफोन निर्माताओं ने जनवरी 2025 में 11.1 मिलियन स्मार्टफोन यूनिट्स शिप किए हैं।
  • Apple ने जनवरी 2025 में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
  • सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी इसी महीने में घट गई है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में गिरावट देखी गई है क्योंकि जनवरी 2025 में स्मार्टफोन शिपमेंट में कमी आई है। हालांकि, बाजार में इस सुस्ती के बावजूद, Apple और OPPO ने इस अवधि के दौरान वृद्धि दर्ज की है। यह मंदी एक वृद्धि के दौर के बाद आई है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार ने 2024 में साल-दर-साल (YoY) आधार पर चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। जिसमें Vivo ने सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता बन गया है।

जनवरी 2025 में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट

  • IDC इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्मार्टफोन बाजार जनवरी 2025 में साल-दर-साल (YoY) 9.7 प्रतिशत घट गया है।
  • कुल मिलाकर ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) ने जनवरी 2025 में भारत में कुल 11.1 मिलियन स्मार्टफोन यूनिट्स शिप किए हैं।
  • भारत में अधिकांश शीर्ष स्मार्टफोन निर्माता, जिनमें Vivo, Samsung और Realme जैसे ब्रांड शामिल हैं, उनने जनवरी 2025 में शिपमेंट में गिरावट देखी है।
  • Vivo के स्मार्टफोन शिपमेंट में साल-दर-साल 8.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि Samsung जो 2024 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता था, उसके स्मार्टफोन शिपमेंट में 19.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
  • इसी तरह, Realme के शिपमेंट में भी जनवरी 2025 में 5.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

     

smartphone shipment, India

  • यह उल्लेखनीय है कि Apple और OPPO दो ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने अपने स्मार्टफोन शिपमेंट में वृद्धि दर्ज की है।
  • जहां Apple के स्मार्टफोन शिपमेंट में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं OPPO के शिपमेंट में 5.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
  • IDC के आंकड़ों के अनुसार, Apple लगातार पांच महीनों से भारत में शीर्ष पांच ब्रांडों में शामिल है। इसकी बाजार हिस्सेदारी जनवरी 2024 में 9.2 प्रतिशत से बढ़कर जनवरी 2025 में 11.4 प्रतिशत हो गई है।
  • IDC इंडिया ने इस प्रवृत्ति का कारण अतिरिक्त इन्वेंट्री और उपभोक्ता मांग में कमी को बताया है।
  • दिलचस्प बात यह है कि स्मार्टफोन शिपमेंट में गिरावट के बावजूद Vivo की बाजार हिस्सेदारी जनवरी 2025 में साल-दर-साल बढ़ी है। इसने जनवरी 2024 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार का 15.8 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया था, जो जनवरी 2025 में बढ़कर 16.1 प्रतिशत हो गया है।
  • इसी तरह, OPPO और Realme की बाजार हिस्सेदारी में भी वृद्धि देखी गई है। जनवरी 2024 में दोनों कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी 9.9 प्रतिशत थी, जो जनवरी 2025 में बढ़कर OPPO के लिए 11.6 प्रतिशत और Realme के लिए 10.4 प्रतिशत हो गई है।
  • दूसरी ओर Samsung की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट आई है। जनवरी 2024 में यह 16.2 प्रतिशत थी जो जनवरी 2025 में घटकर 14.4 प्रतिशत रह गई है।

The post Smartphone शिपमेंट में 9.7 प्रतिशत की गिरावट, देखें आईडीसी इंडिया की रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-shipments-india-january-2025-idc-report/feed/ 0
Xiaomi, Samsung, Vivo, Realme और OPPO में से किसने कमाया मुनाफा और किसने उठाया घाटा, देखें रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-samsung-vivo-realme-oppo-market-share-and-shipment-in-q3-2022-idc-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-samsung-vivo-realme-oppo-market-share-and-shipment-in-q3-2022-idc-report/#respond Mon, 14 Nov 2022 11:42:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92017 International Data Corporation (IDC) ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट का ऐसा ही लेखा-जोखा पेश करते हुए साल 2022 की तीसरी तिमाही (Q3 2022) की रिपोर्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है Xiaomi, Samsung, Vivo, Realme और OPPO में से किन कंपनी ने कितना मुनाफा कमाया है और किसने कितना घाटा उठाया है।

The post Xiaomi, Samsung, Vivo, Realme और OPPO में से किसने कमाया मुनाफा और किसने उठाया घाटा, देखें रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

India Smartphone Market दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल बाजार में गिना जाता है। इंडिया में कोई टेक ब्रांड अगर ऊपर या ​नीचे जाता है तो इसका असर सीधे उसके ग्लोबल बिजनेस पर पड़ता है। International Data Corporation (IDC) ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट का ऐसा ही लेखा-जोखा पेश करते हुए साल 2022 की तीसरी तिमाही (Q3 2022) की रिपोर्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है Xiaomi, Samsung, Vivo, Realme और OPPO में से किन कंपनी ने कितना मुनाफा कमाया है और किसने कितना घाटा उठाया है।

2019 के बाद सबसे बड़ी गिरावट

IDC की यह नई रिपोर्ट इस साल के जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने की है। रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि इस बार भारतीय मोबाइल बाजार में तगड़ी गिरावट देखी गई है। सालाना दर के हिसाब से 2022 के थर्ड क्वॉटर में 10 प्रतिशत की कम रही है। इन तीन महीनों में इंडिया में 43 मिलियन स्मार्टफोन शिपमेंट दर्ज हुई है। बता दें कि साल 2019 के बाद यह अभी तक की सबसे कम शिपमेंट है। हालांकि इसकी बड़ी वजह दिवाली व फेस्टिव सीज़न से पहले की खामोशी बताई है। यानी इस दौरान लोगों में नई शॉपिंग इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें दिवाली सेल का इंतजार था।

best smartphones under 30000 price amazon flipkart sale deals offer

Top 5 Smartphone Brands in India

आईडीसी की रिपोर्ट के अनुसार 2022 की तीसरी तिमाही में भी Xiaomi इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बना रहा है। इन दौरान कंपनी ने 9.2 मिलियन यूनिट शिपमेंट दर्ज की है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी शिपमेंट के बावजूद 2021 की तीसरी तिमाही की तुलना में शाओमी स्मार्टफोंस की शिपमेंट और मार्केट शेयर में 18 प्रतिशत की कम दर्ज हुई है यानी पिछले साल की तुलना में शाओमी व रेडमी स्मार्टफोंस की सेल कम हुई है।

Xiaomi Samsung Vivo Realme OPPO market share and shipment in q3 2022 IDC report

Samsung इंडियन स्मार्टफोन मार्केट का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड बनकर सामने आया है। जुलाई, अगस्त और सितंबर महीनों में 8 मिलियन सैमसंग मोबाइल फोंस की बिक्री हुई है। इस दौरान स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग शेयर 18 प्रतिशत का रहा है। शाओमी की तरह ही सैमसंग की यह सेल भी पिछले साल की तुलना में कम आंकी गई है लेकिन यह कम बेहद मामलू है और अन्य सभी मोबाइल ब्रांड की तुलना में काफी कम है। साधारण शब्दों में कहें तो Xiaomi, Vivo, Realme और OPPO के तुलना में सबसे कम घाटा Samsung को हुआ है।

4G plan price to increase by 30 percent in india again before 5g service tariff recharge

शिपमेंट के मामले में दूसरे नंबर पर Vivo, तीसरे नंबर पर Realme और चौथे नंबर पर OPPO का नाम आया है। इन तीनों स्मार्टफोन ब्रांड्स के क्रमश: 6.3 मिलियन, 6.2​ मिलियन और 5.3 मिलियन की शिपमेंट दर्ज की है। वहीं पिछले साल से तुलना करें तो Q3 2021 में यह शिपमेंट क्रमश: 7.9 मिलियन, 7.5 मिलियन और 5.1 मिलियन थी।

Xiaomi Samsung Vivo Realme OPPO market share and shipment in q3 2022 IDC report

यहां आप देख सकते हैं कि शाओमी, सैमसंग, वीवो और रियलमी इन सभी कंपनियों के मार्केट शेयर तथा स्मार्टफोन शिपमेंट में 2021 तीसरी तिमाही की तुलना में 2022 तीसरी तिमाही में कमी हुई है। लेकिन इनके उल्ट OPPO अकेला ऐसा स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरा है जिसकी डिमांड पिछले साल के हिसाब से इस साल ज्यादा बढ़ी है। ओपो मोबाइल्स ने 6.1 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।

The post Xiaomi, Samsung, Vivo, Realme और OPPO में से किसने कमाया मुनाफा और किसने उठाया घाटा, देखें रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-samsung-vivo-realme-oppo-market-share-and-shipment-in-q3-2022-idc-report/feed/ 0
ऑफलाइन बाजार में Vivo ने Samsung को पीछे छोड़ा: GfK https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-overtakes-samsung-in-november-2019-to-become-biggest-smartphone-vendor-in-indian-offline/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-overtakes-samsung-in-november-2019-to-become-biggest-smartphone-vendor-in-indian-offline/#comments Fri, 24 Jan 2020 11:25:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40186 Vivo का मार्केट शेयर 2019 नवंबर में 24.7 प्रतिशत था।

The post ऑफलाइन बाजार में Vivo ने Samsung को पीछे छोड़ा: GfK first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑफलाइन बाजार में अपनी धाक जमाने वाली चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग को पीछे छोड़ दिया है। इंडिया की ऑफलाइन मार्केट में वीवो की यह काफी बड़ी जीत कही जा रही है। इस बात की जानकारी GfK की रिपोर्ट में आई है।

Vivo ने साल 2019 नंवबर में Samsung से ज्यादा स्मार्टफोन्स की बिक्री ऑफलाइन बाजार में की है। इंडिया में एंट्री के बाद से इसे वीवो की काफी बड़ी उपलब्धी मानी जा सकती है। डाटा के अनुसार वीवो का ऑफलाइन मार्केट शेयर अक्टूबर 2019 में 23 प्रतिशत था जो कि 2019 नवंबर में 24.7 प्रतिशत हो गया। वहीं, इसी समय के दौरान सैमसंग का मार्केट शेयर 24.7 प्रतिशत से 21.6 प्रतिशत पर पहुंचा। दूसरे ओर शाओमी 20.8 प्रतिशत से 21.5 प्रतिशत तक पहुंची।
image-2020-01-24t165459-783
इसके अलावा दूसरे बड़े ब्रांड की बात करें तो ओप्पो और रियलमी का मार्केट शेयर 16.5 प्रतिशत से गिरकर 16.3 प्रतिशत पर पहुंचा। हालांकि, बाकि के दो महीने में 5.7 प्रतिशत से 7 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। लेकिन, नवंबर 2018 में यह सैमसंग का मार्केट शेयर 35.8 प्रतिशत रहा था। जो कि पिछले साल 21.6 प्रतिशत हो गया था।

सैमसंग काफी सबसे लंबे समय तक, भारत का सबसे बड़ा स्मार्टफोन विक्रेता रहा था। हालांकि पूर्ण रूप से शाओमी से इससे आगे निकल गया था, फिर भी यह भारत के ऑफलाइन बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखे हुए है। जो कि देश भर में इसके बड़े पैमाने पर वितरण और खुदरा नेटवर्क की बदौलत हो पाया है। शाओमी और वीवो जैसे चीनी ओईएम की तुलना में, सैमसंग भारत में बहुत अधिक समय तक रहा है। इसलिए कंपनी की पकड़ इंडिया में ज्यादा है।

फिलहाल Vivo की ग्रोथ में काफी तेजी देखी जा रही है। हालांकि, कुछ समय पहले IDC के मार्केट डाटा के अनुसार नवंबर 2019 में शाओमी 30.4 प्रतिशत के साथ मार्केट पर राज कर रहा था। इस दौरन Vivo तीसरे नंबर पर 16.9 प्रतिशत के साथ था। लेकिन, Q4 2019 के रिजल्ट आने पर पुरा मामला पलट गया।

The post ऑफलाइन बाजार में Vivo ने Samsung को पीछे छोड़ा: GfK first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-overtakes-samsung-in-november-2019-to-become-biggest-smartphone-vendor-in-indian-offline/feed/ 2
शाओमी फिर बना देश का नंबर वन ब्रांड, सैमसंग यूजर्स की संख्या हुई कम https://www.91mobiles.com/hindi/idc-report-xiaomi-no-1-smartphone-brand-in-india-samsung-oppo-micromax-vivo-in-hindi/ Fri, 16 Nov 2018 06:56:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24355 शाओमी ने अकेले इंडियन स्मार्टफोन बाजार के 27.3 प्रतिशत हिस्से पर अपना कब्जा जमाया है।

The post शाओमी फिर बना देश का नंबर वन ब्रांड, सैमसंग यूजर्स की संख्या हुई कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने थोड़े ही समय में जितनी तेजी से भारत के मोबाइल बाजार पर अपना कब्जा किया है उतनी तेजी से शायद ही कोई ब्रांड इंडियन यूजर्स को पसंद आया है। कई सालों तक भारत के मोबाइल बाजार पर राज करने वाला सैमसंग तक को इस चीनी कंपनी ने पीछे छोड़ दिया है। शाओमी द्वारा लॉन्च किए जाने वाला लगभग हरेक स्मार्टफोन देश में सेल के नए रिकॉर्ड बनाता है। अपनी इस सफलता को शाओमी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है। शाओमी लगातार पॉंचवी बार देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है।

इंडियन स्मार्टफोन बाजार के जुड़े आकंड़ो के साथ प्रसिद्ध फर्म आईडीसी ने एक रिपोर्ट ​शेयर की है। अपनी इस ताजा रिपोर्ट में आईडीसी ने देश के पिछली तिमाही के आकंड़े शेयर किए हैं जिसमें बताया गया है कि कौन सी कंपनी व किस ब्रांड ने भारतीय मोबाईल बाजार के कितने प्रतिशत शेयर हासिल किए है। इस रिपोर्ट के अनुसार शओमी ने सैमसंग समेत अन्य सभी ब्रांड्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन की पॉजिशन पाई है। अकेले शाओमी ने इंडियन स्मार्टफोन बाजार के 27.3 प्रतिशत हिस्से पर अपना कब्जा जमाया है।

शाओमी इस शेयर के साथ लगातार पॉंचवें क्वॉटर में भी नंबर एक बनी है। यानि आईडीसी की रिपोर्ट के अनुसार लगातार 5 तिमाही (15 महीने) से शाओमी इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में सबसे आगे चल रही है। नई रिपोर्ट में शाओमी के बाद सैमसंग को दूसरी पॉजिशन प्राप्त हुई है। गत तिमाही में सैमसंग के हिस्से 22.6 प्रतिशत मार्केट शेयर आए हैं। इसी तरह 10.5 प्रतिशत शेयर के साथ वीवो तीसरे नंबर पर रही है।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो 6जीबी रैम के साथ 22 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च

टॉप 5 में अपनी जगह बनाते हुए इंडियन स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स चौथे नंबर है। पिछली तिमाही में माइक्रोमैक्स ने ओपो से आगे निकलते हुए 6.9 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा किया है। वहीं 6.7 प्रतिशत शेयर्स के साथ ओपो पांचवी पॉजिशन पर आई है। ​इस रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली 5 कंपनियों में से 3 कंपनियां चीन की है। इन चीनी कंपनियों ने देश के तकरीबन 45 प्रतिशत स्मार्टफोन बाजार को अपने ​कब्जे में कर रखा है।

The post शाओमी फिर बना देश का नंबर वन ब्रांड, सैमसंग यूजर्स की संख्या हुई कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग को पीछे छोड़ शाओमी का यह फोन बना नंबर 1 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-4-highest-shipped-smartphone-in-india-in-hindi/ Wed, 17 May 2017 10:36:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7771 आज शाओमी का एक मॉडल सैमसंग फोन को पीछे छोड़कर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है।

The post सैमसंग को पीछे छोड़ शाओमी का यह फोन बना नंबर 1 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की एप्पल नाम से मशहुर शाओमी के लिए बेहद ही खास खबर है। शाओमी का ए​क फोन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। वर्ष 2014 में कंपनी ने भारत में कदम रखे थे और उसी वक्त से यूजर्स ने शाओमी फोन को काफी सराहा। यह लोकप्रियता इस कदर है कि आज शाओमी का एक मॉडल सैमसंग फोन को पीछे छोड़कर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है।

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) ने देशभर से आंकड़े एकत्रित कर अपनी रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट जनवारी, फरवरी और मार्च महीने पर आधारित है जिसमें ​तमाम कंपनियों के उन प्रोडक्ट्स की जिक्र है जो भारत में सेल हुए है। आईडीसी की इस रिपोर्ट में शाओमी रेडमी नोट 4 को पहला स्थान हासिल हुआ है।

idc-report-3

आईडीसी की इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में इस बार 14.8 फीसदी बढ़ा है। इस देश में तकरीबन 27 मिलियन स्मार्टफोन बिके हैं। इस मोबाईल्स में 94.5 प्रतिशत स्मार्टफोन 4जी सपोर्ट वाले तथा औसतन 8 प्रतिशत स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल व इससे ज़्यादा का रियर कैमरा सपोर्ट करने वाले थे।

जानें शाओमी रेडमी 4 की 20 बड़ी बातें क्यों खास है यह फोन

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 5-इंच से कम स्क्रीन वाले मोबाइल फोन 2016 की पहली तिमाही में जहां 40.3 प्रतिशत बिके थे वहीं इस बार इस सेग्मेंट की सेल सिर्फ 21.2 प्रतिशत हुई है। देश के मोबाइल बाजार पर कब्जा करने वाली कंपनियों की बात करें तो हालांकि आज भी सैमसंग नंबर एक ब्रांड है। 28.1 फीसदी मार्केट शेयर के साथ सैमसंग पहले पर रही है जिसके बाद 14.2 फीसदी मार्केट शेयर के साथ शाओमी दूसरे व 10.5 फीसदी शेयर के साथ वीवो तीसरे नंबर पर रही है।

27 तारीख को लॉन्च होगा 20-एमपी कैमरा और 6जीबी रैम वाला यह फ्लैगशिप फोन

सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल शाओमी रेडमी नोट 4 रहा है। इस फोन की सीधी टक्कर सैमसंग गैलेक्सी जे2 से थी। पिछले साल दिसंबर तक गैलेक्सी जे2 सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था लेकिन वर्ष 2017 में शाओमी ने बाजी मार ली है।

The post सैमसंग को पीछे छोड़ शाओमी का यह फोन बना नंबर 1 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें किस चीनी फोन निर्माता ने माइक्रोमैक्स को छोड़ा पीछे https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-become-second-largest-smartphone-vendor-in-india-in-hindi/ Wed, 16 Nov 2016 06:45:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1465 मोटोरोला और लेनोवो को दोनों भारत में दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनियां बन गई हैं। कुल मोबाइल फोन इंपोर्ट में लेनोवो शेयर 9.6 फीसदी का था जबकि माइक्रोमैक्स 7.5 फीसदी शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

The post जानें किस चीनी फोन निर्माता ने माइक्रोमैक्स को छोड़ा पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल की दूसरी ​छमाही भारतीय मोबाइल बाज़ार के लिए काफी उठा-पटक वाली साबित हो रही है। सैमसंग के नामी फोन में ब्लास्ट होना, चीनी समान का बहिष्कार करना तथा भारतीय करंनी बदलने से मोबाइल्स की मांग कम होना इत्यादि कारणों से भारत में मोबाइल बाज़ार काफी प्रभावित हुआ है लेकिन इन सबके बीच मोबाइल्स् की ​मांग-पूर्ति और आयात-निर्यात के आकड़ों की समीक्षा करने वाली आईडीसी की ओर से चौकाने वाली रिपार्ट सामने आई है।

आईडीसी इंडिया की इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मोबाईल बाज़ार में तिमाही आधार पर 17.5 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है जबकि जुलाई से सितंबर के बीच का यह वृद्धि दर 11 फीसदी का रही। आईडीसी के अनुसार भारत में आॅनलाइन सेग्मेंट में चीनी मोबाइल निर्माताओं का दबदबा रहा। आॅनलाइन सेग्मेंट में औसत ​वृद्धि दर 31 फीसदी का रही जबकि चीनी निर्माताओं ने 35 फीसदी की दर से विकास किया है।

रिपोर्ट पर नजर डालें तो आॅनलाइन सेग्मेंट में लेनोवो सबसे आगे खड़ा है और इसके थोड़ा पीछे ही शाओमी है। हालांकि लेनोवो की सफलता यहीं खत्म नहीं होती आॅनलाइन और आॅफलाइन को जोड़ दें तो मोटोरोला और लेनोवो को दोनों भारत में दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनियां बन गई हैं। कुल मोबाइल फोन इंपोर्ट में लेनोवो शेयर 9.6 फीसदी का था जबकि माइक्रोमैक्स 7.5 फीसदी शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रहा। हालांकि इसमें शाओमी का हिस्सा सिर्फ 0.1 फीसदी का था। आईडीसी द्वारा जारी इस लिस्ट में अपने नोट 7 को लेकर बुराईयां झेल रहे सैमसंग का पहले नंबर पर बने रहना भी अपने आप में काफी रोचक है। रिपोर्ट के अनुसार संपूर्ण मोबाइल बाज़ार का 23 फीसदी का हिस्सा सैमसंग की झोली में है।

idc-report

चायनिज़ प्रोडक्टस् की भारतीय मोबाइल्स् मार्केट में बढ़ी भागीदारी की एक बड़ी वजह त्यौहारों से पहले भारत में हुए आयात को माना जा रहा है तथा साथ ही रिलांयस जियो की लॉन्चिंग के बाद आम जनता में 4जी सर्पोटिड मोबाइल हैंडसेट की डिमांड भी लेनोवो और शाओमी जैसी कंपनियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से सितंबर के दौरान भारत में 32.3 मिलियन स्मार्टफोन्स का आयात हुआ है। ​तथा इसी दौरान फीचरस् फोन्स् के आयात में 18.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

The post जानें किस चीनी फोन निर्माता ने माइक्रोमैक्स को छोड़ा पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>