Idea Feature Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 31 Jul 2017 04:53:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया ला रहा है 2,500 रुपये में फोन, जिसमें चलेगा फेसबुक व्हाट्सऐप https://www.91mobiles.com/hindi/idea-to-launch-4g-and-2g-feature-phone-at-rs-2500-in-hindi/ Mon, 31 Jul 2017 04:49:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10141 कपानिया ने यह भी बातया कि ''आइडिया द्वारा लॉन्च किए जा रहे हैंडसेट की कीमत 2,500 रुपये के आसपास हो सकती है।

The post जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया ला रहा है 2,500 रुपये में फोन, जिसमें चलेगा फेसबुक व्हाट्सऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल फरवरी में ही खबर आई थी कि रिलायंस जियो बेहद ही सस्ता 4जी फोन लाने की तैयारी कर रहा है। वहीं 21 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने इस फोन से पर्दा उठा​ दिया। इतना ही नहीं। उन्होंने जानकारी दी कि यह फोन पूरी तरह से फ्री है लेकिन इसके लिए सिर्फ 1,500 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी जो ​तीन साल बाद वापस कर दी जाएगी। इस खबर ने भारत सहित पूरे विश्व में तहलका मचा दिया। वहीं अब एक और खबर ​मीडिया में काफी हलचल मचा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार जियो के बाद आब आइडिया भी 4जी फीचर फोन लाने की तैयारी कर रहा है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने पीटीआई के हवाले से यह खबर दी है जिसमें बताया गया है कि आडिया 2,500 रुपये तक के 4जी फोन लॉन्च कर सकता जिसमें आप 2जी सेवा का भी लाभ ले सकते हैं। पीटीआई को जानकारी देते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर आइडिया सेल्यूलर, ​हिमांशु कपानिया ने कहा कि, ”सबसे पहले हम वोडाफोन के साथ मर्जिंग की कोशिश कर रहे हैं और इसके साथ ही हैंडसेट मेकर के साथ काम कर रहे हैं ताकी एक फोन लॉन्च कर सकें। हालांकि यह फोन थोड़े उंचे कीमत में होगा।”

जानें कब, कहां और कैसे खरीदें जियो का मुफ्त 4जी फीचर वोएलटीई फोन

उन्होंने आगे कहा कि ”इस हैंडसेट में यूजर अपने हिसाब से किसी भी आॅपरेटर के सिम का उपयोग कर पाएंगे। साथ ही साथ आप फोन मेंं फेसबुक, व्हाट्सऐप और गूगल जैस लोकप्रिय एप्लिकेशन का भी उपयोग कर पाएंगे।”

जियो के 84जीबी डाटा प्लान के टक्कर में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया ने भी पेश किए नए आॅफर, जानें पूरा प्लान

कपानिया ने यह भी बातया कि ”आइडिया द्वारा लॉन्च किए जा रहे हैंडसेट की कीमत 2,500 रुपये के आसपास हो सकती है।”

आइडिया का कहना है कि मोबाइल फोंस की कीमत घटाने के लिए वह हैंडसैट विनिर्माता कंपनियों के साथ काम कर रही है। हालांकि आपको बता दें कि आइडिया का हैंडसेट सब्सिडी वाला नहीं हाोगा।

हालांकि स्मार्टफोन के बढ़ती मांग के बीच अब फीचर फोन की बढ़ती जंग को देखना भी काफी दिलचस्प होगा।

The post जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया ला रहा है 2,500 रुपये में फोन, जिसमें चलेगा फेसबुक व्हाट्सऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>