IFA 2019 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 09 Sep 2019 05:39:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 डुअल स्क्रीन के साथ आया LG G8X ThinQ, 32-मेगापिक्सल का है सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g8x-thinq-launched-at-ifa-2019/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g8x-thinq-launched-at-ifa-2019/#respond Mon, 09 Sep 2019 05:01:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35450 फोन में डिटेचेबल सेकेंडरी डिसप्ले दी गई है।

The post डुअल स्क्रीन के साथ आया LG G8X ThinQ, 32-मेगापिक्सल का है सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने काफी समय से अपन डिटेचेबल सेकेंडरी डिसप्ले वाले स्मार्टफोन को टीज कर रही थी। वहीं, अब इसे बर्लिन में चल रहे IFA 2019 में ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया गया है। LG G8X ThinQ नाम से पेश किए गए इस फोन में डुअल डिसप्ले सेटअप देखने को मिलेगा। इससे पहले एलजी ने अपने एलजी वी50 हैंडसेट के साथ सेकेंडरी स्नैप-ऑन केस पेश किया था।

LG G8X ThinQ सेकेंडरी डिसप्ले के साथ आता है जो कि यूएसबी टाइप सी कनेक्शन के ज़रिए जुड़ता है। सेकेंडरी डिसप्ले का साइज़ प्राइमरी डिसप्ले वाला है। यानी दोनों में आपको 6.4-इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। LG का कहना है ‘’लेटेस्ट जी सीरीज़ फोन और बेहतर हो चुकी एलजी डुअल स्क्रीन से यूज़र्स को मल्टीटास्क करने में बेहतर अनुभव मिलेगा।’’ इसे भी पढ़ें: पंच-होल डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ LG Q70 लॉन्च
एलजी जी8एक्स थिंक में 6.4 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। कैमरा रिफ्लेक्टेड मोड जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट शॉट लेने में मदद करेगा।

LG G8X ThinQ की स्पेसिफिकेशन्स

LG G8X ThinQ में आपको दो 6.4-इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। वहीं, फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ पेश हुआ LG K50s, साथ में आया LG K40s

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। साथ ही इसमें एक सुपर वाइड-एंगल लेंस वाला 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए कई सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।

पावर बैकअप के लिए LG G8X ThinQ में 4,000एमएएच की बैटरी दी है जो कि क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। एलजी जी8एक्स थिंक और एलजी डुअल स्क्रीन को इस साल के अंत तक मार्केट में उतारा जाएगा। एलजी ने फोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

The post डुअल स्क्रीन के साथ आया LG G8X ThinQ, 32-मेगापिक्सल का है सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g8x-thinq-launched-at-ifa-2019/feed/ 0
12GB रैम 1000GB स्टोरेज के साथ आया ASUS ROG Phone II Ultimate Edition, अक्टूबर में होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-ii-ultimate-edition-announced-in-ifa-2019/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-ii-ultimate-edition-announced-in-ifa-2019/#respond Thu, 05 Sep 2019 05:11:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35303 फोन में 1टीबी की स्टोरेज दी गई है।

The post 12GB रैम 1000GB स्टोरेज के साथ आया ASUS ROG Phone II Ultimate Edition, अक्टूबर में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बर्लिन में चल रहे IFA 2019 के दौरान ताइवान की कंपनी Asus ने अपने ASUS ROG Phone II Ultimate Edition को पेश किया है। यह डिवाइस कंपनी द्वारा कुछ महीने पहले पेश किए गए ROG Phone II गेमिंग स्मार्टफोन का पावरफुल वर्जन है। नए ROG Phone II Ultimate Edition में कंपनी ने 12जीबी रैम + 1टीबी स्टोरेज दी गई है।

इसके अलावा हैंडसेट एक्सक्लूसिव मैट ब्लैक फिनिश और फास्टर लाइट परर्फोमेंस Cat 20 4G LTE सपोर्ट के साथ आता है जो कि 2Gbps डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा बाकी की स्पेसिफिकेशन्स ASUS ROG Phone II की तरह हैं। इसे भी पढ़ें: 12जीबी रैम, 6000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 855 प्लस पर लॉन्च हुआ ASUS ROG Phone 2

ASUS ROG Phone 2 Ultimate Edition में 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6-इंच की बड़ी फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। इस डिसप्ले की पिक्सल डेनसिटी 391पीपीआई की है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेशरेट पर विजुअल प्रदान करती है। वहीं साथ ही ROG Phone 2 का डिसप्ले पैनल 10बिट एचडीआर सपोर्ट करता है।

ASUS ROG Phone 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

ROG Phone 2 में पावर बैकअप के लिए ASUS द्वारा 6,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी 30वॉट ROG HyperCharge सपोर्ट करती है जिसे 3A केबल से चार्ज किया जा सकेगा। आपको बता दें कि इस फोन की बैटरी को क्विक चार्ज 4.0 तकनीक से भी चार्ज किया जा सकेगा।

कीमत

ROG Phone II Ultimate Edition की कीमत €1,199 (लगभग 95,000) रुपए है। यह हैंडसेट अक्टूबर से सेल के लिए आएगा। चीन के अलावा यह फोन इस महीने के आखिर में यूरोपियन मार्केट में शिप किया जाएगा।

The post 12GB रैम 1000GB स्टोरेज के साथ आया ASUS ROG Phone II Ultimate Edition, अक्टूबर में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-ii-ultimate-edition-announced-in-ifa-2019/feed/ 0
Nokia 7.2 सितंबर महीने में होगा लॉन्च, फोन की पहली रियल तस्वीर आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/zeiss-executive-post-nokia-7-2-real-image-rear-camera-setup-design-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/zeiss-executive-post-nokia-7-2-real-image-rear-camera-setup-design-revealed/#respond Thu, 22 Aug 2019 06:28:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34712 Nokia 7.2 की रियल ईमेज से फोन के डिजाईन का खुलासा हो गया है।

The post Nokia 7.2 सितंबर महीने में होगा लॉन्च, फोन की पहली रियल तस्वीर आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia 7.2 को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है कि कंपनी जल्द ही Nokia 7.1 का अपग्रेडेड वर्ज़न लाएगी। इसी हफ्ते Nokia 7.2 के कुछ रेंडर्स लीक हुए थे जिसमें फोन की लुक और इसके डिजाईन की जानकारी मिली थी। इन रेंडर्स को अभी तक जहां महज़ एक लीक ही समझा जा रहा था वहीं अब ZEISS executive Joachim Kuss ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Nokia 7.2 की रियल ईमेज को पोस्ट करते हुए फोन के डिजाईन का खुलासा कर दिया है।

Nokia कंपनी अपने एंडरॉयड स्मार्टफोंस में कार्ल जेसिस के कैमरा सेंसर यूज़ करती आई है और Nokia 7.2 में भी इसी कंपनी का कैमरा सेटअप यूज़ होगा। इस कंपनी के एग्ज़ीक्यूटिव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर Nokia 7.2 की रियर फोटो अपलोड की थी जिसमें फोन का बैक पैनल दिखाया गया था। इस फोटो के साथ ही एग्ज़ीक्यूटिव Joachim Kuss ने पोस्ट में लिखा था कि यह स्मार्टफोन सितंबर महीने में लॉन्च होगा। हालांकि Kuss द्वारा इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया लेकिन डिलीट होने से पहले Nokia 7.2 के डिजाईन और इसके लॉन्च से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है।

ZEISS executive post nokia 7 2 real image rear camera setup design revealed

ऐसी होगी लुक

Nokia 7.2 की शेयर की गई फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है। यहां राउंड रिंग में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस रिंग के अंदर तीन कैमरा लेंस लगे है और एक फ्लैश लाईट है। इन सेंसर्स और लाईट के बीच में ZEISS की ब्रांडिंग मौजूद है। यह रिंग फोन बॉडी से थोड़ा उपर की ओर उठी हुई है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा इस सेंसर के नीचे NOKIA की ब्रांडिंग लगी है। फोन के दाएं पैनल पर एक बटन नज़र आ रहा है जो वॉल्यूम रॉकर या पावर बटन हो सकता है।

ZEISS executive post nokia 7 2 real image rear camera setup design revealed

वहीं रेंडर लीक में मिली फोटो की बात करें तो इसमें फोन के फ्रंट पैनल पर बेहद ही छोटी वॉटरड्रॉप नॉच दिखाई गई है। इस लीक में Nokia 7.2 का बैक पैनल रियल ईमेज जैसा ही है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट और 3.5एमएम जैक दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 7.2 की स्पेसिफिकेशन्स की अधिक जानकारी अभी तक बाहर नहीं आई है। लेकिन लीक्स की मानें तो इस फोन में 6.3 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। Nokia 7.2 को कंपनी द्वारा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के चिपसेट पर जा सकता है तथा फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से Nokia 7.2 को 3500एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : ट्रिपल रियर कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ पेश हुआ LG K50s, साथ में आया LG K40s

Nokia 7.2 सितबंर महीने में लॉन्च होगा इसे पुख्ता कहा जा सकता है लेकिन फोन की लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल 6 सितंबर से बर्लिन में आयोजित होने वाले IFA 2019 ईवेंट के मंच से Nokia 7.2 को टेक बाजार में पेश कर सकती है।

The post Nokia 7.2 सितंबर महीने में होगा लॉन्च, फोन की पहली रियल तस्वीर आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/zeiss-executive-post-nokia-7-2-real-image-rear-camera-setup-design-revealed/feed/ 0
ट्रिपल रियर कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ पेश हुआ LG K50s, साथ में आया LG K40s https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k50s-k40s-ifa-2019-berlin-germany-triple-rear-camera-specifications-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k50s-k40s-ifa-2019-berlin-germany-triple-rear-camera-specifications-feature/#respond Thu, 22 Aug 2019 05:45:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34702 LG K50S और LG K40S अगले महीने सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post ट्रिपल रियर कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ पेश हुआ LG K50s, साथ में आया LG K40s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LG ने इसी महीने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘K series’ को बढ़ाते हुए नया फोन K20 लॉन्च किया था जो फिलहाल यूरोप व यूके में सेल के लिए उपलब्ध है। एलजी अब इस सीरीज़ में विस्तार करने वाली है। कंपनी ने बताया है कि 6 सितंबर से बर्लिन में आयोजित होने वाले IFA 2019 ईवेंट में LG भी हिस्सा लेगी और इस मंच से K series के दो नए स्मार्टफोन LG K50S और LG K40S टेक मार्केट में उतारेगी। LG ने लॉन्च से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोंस के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हुए जता दिया है कि कंपनी अब K series के तहत प्रीमियम प्राइज़ पर दमदार डिवाईस पेश करने वाली है।

LG K50S

सबसे पहले LG K50S की बात करें तो यह स्मार्टफोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 6.5-इंच की एचडी+ फुलविज़न वॉटरड्रॉप डिसप्ले सपोर्ट करेगा। एलजी का यह नया फोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित होगा तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन के चिपसेट कौन-सा दिया जाएगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

LG K50S k40s IFA 2019 Berlin Germany triple rear camera specifications feature

LG K50S में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है। LG ने बताया है कि के50एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद होगा जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 5-मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme अगले हफ्ते ला सकता है नया स्मार्टफोन, कंपनी ने किया टीज

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए LG K50S 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। एलजी ने बताया है कि LG K50S में फिंगरप्रिंट सेंसर और गूगल ​असिस्टेंट बटन के साथ ही 4जी एलटीई सपोर्ट मौजूद रहेगा। फोन की मजबूती के लिए कंपनी ने इसे MIL-STD 810G सर्टिफाइड ​किया है। वहीं पावर बैकअप के लिए LG K50S में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। LG अपने नए फोन को ओरोरा ब्लैक और मोरोक्को ब्लू कलर में लॉन्च करेगी।

LG K40S

यह स्मार्टफोन LG K50S का ही छोटा वर्ज़न होगा जो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.1-इंच की एचडी+ फुलविज़न वॉटरड्रॉप डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन में भी एंडरॉयड 9.0 पाई ओएस के साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। कंपनी की ओर से LG K40S को 2जीबी रैम व 3जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया जाएगा जो ​अलग अलग बाजारों में 32जीबी इंटरनल स्टोरेज व 2टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ लॉन्च होगे।

LG K50S k40s IFA 2019 Berlin Germany triple rear camera specifications feature

LG K40S में डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 13-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। LG K40S में पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में भी फिंगरप्रिंट सेंसर व गूगल असिस्टेंट बटन के साथ MIL-STD 810G मिलिट्री ग्रेड दी गई है और बाजार में LG K40S ओरोरा ब्लैक और मोरोक्को ब्लू कलर में दस्तक देगा।

The post ट्रिपल रियर कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ पेश हुआ LG K50s, साथ में आया LG K40s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k50s-k40s-ifa-2019-berlin-germany-triple-rear-camera-specifications-feature/feed/ 0
Nokia 2720 का 4G वर्जन हो सकता है IFA 2019 में लॉन्च: रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2720-4g-version-expected-to-launch-at-ifa-2019/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2720-4g-version-expected-to-launch-at-ifa-2019/#respond Tue, 20 Aug 2019 05:09:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34598 Nokia 2270 हो सकता है लॉन्च।

The post Nokia 2720 का 4G वर्जन हो सकता है IFA 2019 में लॉन्च: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD ग्लोबल के मालिकाना हक वाली कंपनी नोकिया मार्केट में फिर वापसी करने के बाद अब तक कई पुराने क्लासिक फोन्स को 4G LTE के साथ पेश कर चुकी है। वहीं, इस लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ता हुआ लग रहा है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने पुराने Nokia 2720 को नए वर्जन में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी जल्द ही इस फोन का 4G वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

नोकिया पावर यूजर की रिपोर्ट के अनुसार ‘चीन की कम्यूनिकेशन एजेंसी पर हाल ही में Nokia TA-1170 को 4G कनेक्टिवटी के सर्टिफाइड किया गया था। इस फोन को कंपनी Nokia 2720 (2019) के तौर पर पेश कर सकती है। वहीं, कुछ समय पहले इस फोन को थाइलैंड में सर्टिफिकेशन मिला था।

कहा जा रहा है कि 2009 में लॉन्च हुए इस फोन को अगले महीने यानी बर्लिन में आयोजित होने वाले IFA 2019 के दौरान पेश किया जा सकता है। 5 सितंबर को कंपनी का एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां, Nokia 2720 के 4G वर्जन से से पर्दा उठाया जा सकता है।

गौरतलब है कि Nokia 2720 को कंपनी ने साल 2009 में लॉन्च किया था। इसमें 1.8 इंच 120 x 160 कलर डिसप्ले था। वहीं, इसमें बाहर की ओर 1.36-इंच 128 x 160 मोनोक्रोम डिस्प्ले मौजूद है। दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.3 मेगापिक्सल कैमरा, ब्लूटूथ 2.0, 2.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और 860mAh बैटरी थी। इसे भी पढ़ें: Nokia 5.2, 6.2 और 7.2 स्मार्टफोन्स सिंतबर में हो सकते हैं लॉन्च

बता दें कि कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी 6 सिंतबर से 11 सितंबर तक चलने वाले IFA 2019 में इवेंट का आयोजन करेगी। वहीं, नए स्मार्टफोन्स को कंपनी 48MP रियर कैमरा और 120-डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ पेश कर सकती है।

हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार TA-1192 मॉडल नंबर वाले नोकिया फोन को इंडोनेशिया में सर्टिफिकेशन मिला था। वहीं, कुछ दिन पहले यही मॉडल रूसी सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था। हालांकि, यह फोन नोकिया 6.2 है या नोकिया 7.2, होगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा TA-1193 और TA-1202 मॉडल नंबर के साथ दो नोकिया फोन को भारत में बीआईएस सर्टिफिकेशन मिला है।

The post Nokia 2720 का 4G वर्जन हो सकता है IFA 2019 में लॉन्च: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2720-4g-version-expected-to-launch-at-ifa-2019/feed/ 0
6 सितंबर को लॉन्च होगा LG का 3 डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने शेयर की वीडियो https://www.91mobiles.com/hindi/lg-foldable-three-screen-flagship-v60-thinq-5g-7-september-ifa-2019-launch-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-foldable-three-screen-flagship-v60-thinq-5g-7-september-ifa-2019-launch-confirmed/#respond Tue, 06 Aug 2019 12:29:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34064 LG फोन IFA 2019 के मंच से लॉन्च होगा।

The post 6 सितंबर को लॉन्च होगा LG का 3 डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने शेयर की वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LG को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थी कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाईस पर काम कर रही है जो फोल्डेबल होगा तथा फोन में ट्रिपल डिसप्ले यानि 3 स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं आज LG ने आधिकारिक तौर पर अपने फोल्डेबल डुअल डिसप्ले वाले स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। LG ने इस हाईएंड डिवाईस का खुलासा करते हुए एक वीडियो शेयर की है जिसमें फोन की लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है। यह फोन अगले महीने टेक जगत के सामने पेश कर दिया जाएगा।

LG ने अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल के जरिये ब्रांड के ट्रिपल डिसप्ले वाले फोल्डेबल फोन की जानकारी दे दी है। कंपनी ने बताया है कि LG अगले महीने बर्लिन में आयोजित होने वाले IFA का हिस्सा बनेगा और आने वाली 6 सितंबर को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी। इसी ईवेंट के मंच से LG का पहला ट्रिपल डिसप्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन टेक जगत के समक्ष पेश किया जाएगा।

कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक ट्रिपल डिसप्ले वाले फोल्डेबल फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन LG द्वारा शेयर की गई वीडियो की बात करें तो यह वीडियो 19 सेकेंड की है। इस वीडियो में फोन में चलता हुआ वीडियो गेम को दिखाया है ​जिस पर से एक अन्य स्क्रीन भी बाहर की ओर खुल जाती है। टीज़र में यह फोन किसी डायरी की तरह खुलता दिखाया गया है। टीज़र में IFA 2019 के साथ ही लॉन्च डेट 6 सिंतबर भी लिखी गई है।

ऐसा होगा एलजी फोल्डेबल

गौरतलब है कि LG का एक डुअल डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन यूनाइटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस पर एक पेंटेंट में भी देखा गया था। USPTO की वेबसाइट पर सामने आया था कि डिवाइस में सिंगल रियर कैमरा होगा। वहीं, रियर पर नीचे की ओर सर्कुलर पोर्ट है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए उपयोग किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार एलजी फोल्डेबल फोन में बाहर की ओर स्क्रीन होगी, लेकिन, एलजी के फोल्डेबल फोन में सैमसंग फोल्ड से छोटी स्क्रीन होगी। पेटेंट में 3.5एमएम हेडफोन सॉकेट दिखाई दे रहा है। वहीं, वाल्यूम रॉकर बटन राइट साइड और पावर बटन टॉप पर प्लेस्ड होगा। इसके अलावा एलजी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर कोई ओर जानकारी सामने नहीं आई है।

LG G8 ThinQ

91मोबाइल्स को LG India Business Head – Mobile Computing ​अद्वित वैद्य ने बताया था कि कंपनी इंडिया में अपनी हाईएंड थिंक सीरीज़ का भी विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी इस सीरीज़ के तहत अगस्त महीने में LG G8 ThinQ स्मार्टफोन को लॉन्च कर देगी। कंपनी अधिकारी की ओर से हालांकि फोन लॉन्च की तारीख और इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अद्वित ने इतना जरूर पुख्ता कर दिया है कि इंडिया में भी यह फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : LG W10, LG W30 और LG W30 Pro, अब बिकेंगे ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी

LG G8 ThinQ कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम के सबसे नए और सर्वाधिक पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर रन करता है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1,440 x 3,120 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1-इंच की फुलविज़प ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG G8 ThinQ को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया ​था जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

lg-foldable-dual-screen-flagship-v60-thinq-5g-7-september-ifa-2019-launch-confirmed

एलजी थिंक सीरीज़ का यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG G8 ThinQ के बैक पैनल पर ​डुअल रियर कैमरा सेंसर ​दिया गया है जहां 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह एलजी जी8 थिंक डुअल सेल्फी कैमरा भी सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक टीओएफ सेंसर भी मौजूद है। यह भी पढ़ें : OnePlus 7T Pro की तस्वीरें हुईं लीक, सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

LG G8 ThinQ को कंपनी ने DTS:X 3D Surround Sound, Hi-Fi Quad DAC और Boombox speaker जैसे दमदार फीचर्स से लैस किया है। वहीं फोन की मजबूती के लिए इसे MIL-STD810G सर्टिफाइड भी ​किया गया है। LG G8 ThinQ में पावर बैकअप के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 6 सितंबर को लॉन्च होगा LG का 3 डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने शेयर की वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-foldable-three-screen-flagship-v60-thinq-5g-7-september-ifa-2019-launch-confirmed/feed/ 0