IGA | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Dec 2024 13:57:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Indian Gadget Awards 2024: देखें कौन से स्मार्टफोन बने इस साल के हीरो, सभी कैटेगरी और विनर्स की लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-2024-smartphone-winner-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-2024-smartphone-winner-list/#respond Wed, 18 Dec 2024 13:30:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=162165 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अब तक आप यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इंडियन गैजेट अवॉर्ड्स 2024 (Indian Gadget Awards 2024) की शोर सुन चुके होंगे। वहीं आज गुरुग्राम में एक ऑफलाइन इवेंट के साथ इस अवॉर्ड समारोह का समापन हो गया है। लगभग 20 दिन पहले हमने इस इंडियन गैजेट अवॉर्ड्स के पांचवें संस्करण की घोषणा की थी। इस […]

The post Indian Gadget Awards 2024: देखें कौन से स्मार्टफोन बने इस साल के हीरो, सभी कैटेगरी और विनर्स की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अब तक आप यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इंडियन गैजेट अवॉर्ड्स 2024 (Indian Gadget Awards 2024) की शोर सुन चुके होंगे। वहीं आज गुरुग्राम में एक ऑफलाइन इवेंट के साथ इस अवॉर्ड समारोह का समापन हो गया है। लगभग 20 दिन पहले हमने इस इंडियन गैजेट अवॉर्ड्स के पांचवें संस्करण की घोषणा की थी। इस समारोह के लिए 34 अवॉर्ड कैटैगरी में 200 से ज्यादा गैजेट्स नॉमिनेट किए गए थे, जहां 35 से ज्यादा जूरी ने मिलकर हर कैटेगरी के लिए विजेताओं का चुनाव किया। सबसे खास बात यह थी कि जूरी की इस टीम में इंडिया के टॉप गैजेट्स इंथुजियास्ट का चुनाव किया गया था। आज इस अवॉर्ड समारोह का समापन हो गया है और विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। आज इस लेख में हम आपको मोबाइल सेगमेंट के विनर्स की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

बेस्ट फोन 2024 ₹10,000 के बजट में: विजेता Infinix HOT 50 5G

मोबाइल कैटेगरी के लिए 14 अवॉर्ड्स रखे गए थे, जिसमें पहला अवॉर्ड बेस्ट फोन 2024 (₹10,000 के बजट में) और इसके लिए ये फोन नॉमिनेट हुए थेः

  • itel Color Pro 5G
  • Infinix HOT 50 5G
  • Lava Yuva 5G
  • Tecno Spark 30C 5G
  • Realme Narzo N63
  • Tecno Spark 20
  • POCO C61
  • Moto g04
  • Itel P55+
  • Moto g24 power

लेकिन इन सबको पीछे छोड़कर Infinix HOT 50 5G वीनर बना। कम बजट का यह फोन 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक Helio G100 चिपसेट पर पेश किया है, जो 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। ये खूबियां इसे बेस्ट बनाती हैं।

बेस्ट फोन 2024 ₹15,000 के बजट में:  विजेता Redmi 13 5G

15000 रुपये के बजट में आज लगभग सभी फोन 5जी के साथ आ रहे हैं, लेकिन इससे बढ़कर यूजर्स को गेमिंग और कैमरा भी बेहतर चाहिए होता है। ऐसे में जूरी द्वारा इस कैटेगरी में निम्म फोन को नॉमिनेट किया गया थाः

  • iQOO Z9x 5G
  • moto g64 5G
  • Infinix NOTE 40X 5G
  • OPPO K12x 5G
  • realme NARZO 70x 5G
  • LAVA Blaze X
  • POCO M6 Plus
  • vivo T3x 5G
  • TECNO POVA 6 NEO 5G
  • Redmi 13 5G और
  • itel S24

इस कैटेगरी में जूरी की पसंद Redmi 13 5G बना। शानदार डिस्प्ले के साथ फोन में दमदार प्रोसेसर है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेस्ट बनाते हैं। Redmi 13 5G में आपको 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.79 इंच की FHD+ है जो 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है, जो Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ ही फोन में 108MP का Samsung ISOCELL कैमरा 13MP का सेल्फी मिल जाता है। कंपनी ने इसे 5030mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है।

बेस्ट फोन 2024 वैल्यू फॉर मनी ₹20,000 के बजट में : विजेता CMF Phone 1

इस साल 20 हजार बजट बड़ा ही हॉट था और कई दमदार फोन इस कैटेगरी में नॉमिनेट किए गए थे। इनमें निम्न फोन शामिल हैंः

  • iQOO Z9s 5G
  • moto g85 5G
  • OnePlus Nord CE4 Lite 5G
  • OPPO A3 Pro 5G
  • realme NARZO 70 Turbo 5G
  • CMF Phone 1
  • SAMSUNG Galaxy M35 5G
  • TECNO POVA 6 Pro 5G
  • POCO X6 NEO 5G
  • vivo T3 5G
  • LAVA Blaze Curve
  • Redmi Note 13 5G और
  • SAMSUNG Galaxy A16 5G

इस श्रेणी में बड़े नामों को पीछे छोड़ CMF Phone 1 विजेता बना। पहली बार नथिंग ने कम रेंज में सीएफएफ ब्रांड से अपने फोन की शुरुआत की थी। इस फोन ने काफी इम्प्रेस किया है। नई डिजाइन के साथ परफॉर्मेंस के लिए भी यह फोन काफी लोकप्रिय हुआ था। CMF Phone 1 में आपको 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल जाती है जो कि 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने इसे MediaTek के दमदार Dimensity 7300 5G चिपसेट के साथ पेश किया है और फोन में 8GB रैम के साथ 128GB तक की स्टोरेज मिल जाती है। यह फोन 50MP रियर और 16MP फ्रंट कैमरे के साथ आता है। फोन में आपको 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

बेस्ट फोन 2024 मेनस्ट्रीम ₹25,000 के बजट में: विजेता motorola edge 50 fusion

अगर यह साल देखेें तो 25 हजार रुपये के बजट में कई ऐसे फोन लॉन्च हुए जो स्टाइल हो या परफॉर्मेंस हर मामले में शानदार साबित हुए है। इस श्रेणी में ये फोन नॉमिनेट हुए थेः

  • HONOR X9b 5G
  • Infinix NOTE 40 Pro 5G
  • iQOO Z9s Pro
  • motorola edge 50 fusion
  • motorola edge 50 neo
  • OnePlus Nord CE4
  • OPPO F27 5G
  • realme 13+ 5G
  • LAVA AGNI 3
  • NOTHING Phone (2a)
  • realme P2 Pro 5G
  • vivo T3 Pro 5G
  • Infinix GT 20 Pro
  • TECNO Camon 30 5G और
  • Redmi Note 13 Pro 5G

स्मार्टफोंस नॉमिनेट हुए, लेकिन जीत इस ब्रांड को गया जिसका 2024 में फ्यूजन था। जी हां! यहां मोटोराला ऐज 50 फ्यूजन बाजी मार गया। इस साल मोटोरोला काफी सुर्खियों में रहा है। कंपनी ने डिजाइन सेगमेंट से लेकर फीचर्स तक में काफी बदलाव किया है और उसका फायदा भी मिला है। रही बात फ्यूजन के स्पेसिफिकेशन की तो इसमें आपको 6.7 इंच pOLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट के साथ पेश किया है, जो अधिकतम 12जीबी तक के रैम सपोर्ट के साथ आता है। रही बात स्टोरेज की तो 256जीबी की इंटरनल मैमोरी मिल जाती है। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है और मेन कैमरा 50MP का है। सबसे खास बात है कि इसमें टेलीफोटो लेंस है, जो इस बजट में बहुत कम फोन में उपलब्ध है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। कंपनी ने इसे 5,000mAh की बैटरी और 68W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किय है। खास बात यह कही जात सकती है कि यह फोन IP68 रेटेड है।

बेस्ट फोन 2024 मिड प्रीमियम ₹35,000 के बजट में: विजेता POCO F6

2024 में 35 हजार के बजट में ऐसे फोन लॉन्च हुए जो अपने परफॉर्मेंस के दम पर फ्लैगशिप को टक्कर देने में सक्षम थे।  इस कैटेगरी में निम्न फोन नॉमिनेट हुए थेः

  • HONOR 200 5G
  • Infinix ZERO 40 5G
  • motorola edge 50 pro
  • OnePlus Nord 4
  • OPPO F27 Pro+ 5G
  • OPPO Reno12 5G
  • realme GT 6T
  • SAMSUNG Galaxy M55 5G
  • SAMSUNG Galaxy F55 5G
  • SAMSUNG Galaxy A35 5G
  • realme 13 Pro+
  • vivo T3 Ultra
  • vivo V40
  • POCO F6
  • NOTHING Phone (2a) Plus और
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G

इस कैटेगरी में POCO F6 का पलड़ा यहां भारी रहा। आज 35 हजार के बजट में सबसे सॉलिड फोन की बात आती है तो पोको एफ6 का नाम सबसे पहले आता है। यह इंडिया का पहला फोन है, जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था और परफॉर्मेंस के मामले में कमाल का है। फोन के दूसरे आस्पेक्ट की बात करें तो इसमें 6.67-इंच का WQHD+ फ्लो एमोलेड Dot डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। रही बात स्टोरेज की तो 16GB रैम के साथ 1TB तक इंटरनल मैमोरी मिल जाता है। कैमरे के लिए फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस के साथ 2MP मैक्रो और 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिल जाता है, वहीं फ्रंट में 16MP सेंसर है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है और यह 120W चार्जिंग तकनीक मिल जाती है।

बेस्ट फोन 2024 अफॉर्डेबल फ्लैगशिप ₹50,000 के बजट में: विजेता OnePlus 12R

पिछली बार की तरह इस बार भी 50 हजार रुपये बजट के लिए हमारी एक कैटेगरी रही थी जहां लगभग सभी बड़े ब्रांड के फोन नामिनेट हुए। इनमें ये निम्न फोन शामिल हुए थेः

  • iQOO Neo9 Pro
  • OnePlus 12R
  • OPPO Reno12 Pro 5G
  • realme GT 6
  • SAMSUNG Galaxy A55 5G
  • vivo V40 Pro
  • Xiaomi 14 CIVI और
  • Infinix ZERO FLIP

इस कैटेगरी का विनर बना OnePlus 12R। यह फोन अपने बजट में पैसों की पूरी वसूली के लिए जाना जाता है। OnePlus 12R को कंपनी ने इस साल के शुरुआत में ही लॉन्च किया था और पूरे साल यह फोन सुर्खियों में रहा और उसका कारण था इसके दमदार स्पेसिफिकेशन। यह फोन 6.78-इंच की 1.5K AMOLED ProXDR डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं फोन में 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ 4500निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाता है। इसके साथ ही डॉल्बी विजन, HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस किया है और यह 16GB रैम व 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए 50 एमपी के मेन कैमरे के साथ 8 एमपी अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 2MP मैक्रो कैमरा भी है। फ्रंट में 16 एमपी सेंसर मिल जाता है। यह फोन 5,500mAh की बैटरी के साथ और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

बेस्ट फोन 2024 प्रीमियम ₹70,000 के बजट में: विजेता OnePlus 12

इस बार हमने प्रीमियम कैटेगरी भी जोड़ा जिसमें 70 हजार रुपये तक के बजट वाले फोंस को रखा गया था। इस कैटेगरी में ये फोन नॉमिनेट हुए थेः

  • HONOR 200 Pro 5G
  • OnePlus 12
  • SAMSUNG Galaxy S24 FE
  • iQOO 12
  • motorola edge 50 ultra
  • Google Pixel 8a
  • Xiaomi 14
  • vivo X100 5G
  • Motorola razr 50

यहां भी बाजी वनप्लस के हाथ लगी और जीत का ताज OnePlus 12 के सिर सजा। OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए, तो इस फोन में 6.82-इंच का QHD+ 2K OLED LTPO ProXDR डिस्प्ले के दिया गया है जो इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पावर्ड है जो 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज के साथ आता है। कैमरे की बात करें, तो कंपनी ने इसे 50MP मेन कैमरे के साथ 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और 3x टेलीफोटो जूम वाले 64MP के पेरिस्कोप लेंस से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिल जाता है। कंपनी ने इसे 5,400mAh की बैटरी के साथ 100W SuperVOOC चार्जिंग से लैस किया है।

बेस्ट सेल्फी फोन 2024 मेनस्ट्रीम ₹40,000 के बजट मेंः विजेता OPPO Reno12

सेल्फी फोन के लिए हमने सिर्फ एक कैटेगरी रही थी। बेस्ट सेल्फी फोन 2024 मेनस्ट्रीम और पिछले कई सालों से लगाजार जीत रहे वीवो फोन को हराकर यहां बाजी ओपो ने इस बार मार ली। इस कैटेगरी में ये फोन नॉमिनेट हुए थेः

  • HONOR 200 Lite 5G
  • OnePlus Nord 4
  • realme 13 Pro+
  • NOTHING Phone (2a) Plus
  • iQOO Neo9 Pro
  • SAMSUNG Galaxy A55 5G
  • vivo V40
  • motorola edge 50 pro
  • OPPO Reno12
  • SAMSUNG Galaxy M55 5G और
  • OnePlus12R

इस कैटेगरी में OPPO Reno12 जूरी की पहली पसंद बनी। OPPO Reno 12 में 32MP का GC32E2 सेल्फी सेंसर दिया गया है, जो शानदार फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। यह फोन कमाल की एआई इंटीग्रेशान के साथ आता है। इसके फ्रंट कैमरे से भी आप 4के रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। वहीं रियर में आपको 50MP Sony LYT-600 मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 2MP मैक्रो और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। ओपो रेनो12 5जी को कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट पर पेश किया है। वहीं फोन में 6.7-इंच की फ्लैक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है जो जिसमें 43° क्वॉड-माइक्रो कर्व है। कंपनी ने इस पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

बेस्ट कैमरा फोन 2024 मेनस्ट्रीम ₹40,000 के बजट में: HONOR 200 5G

बेस्ट कैमरा फोन 2024 की नॉमिनी लिस्ट बहुत ही बड़ी थी, क्योंकि मोबाइल में कैमरा सभी का हॉट फीचर है और कंपनियां इसे लेकर काफी बातें करती है। ऐसे में जूरी द्वारा काफी फोन यहां नॉमिनेट किए गए। इस लिस्ट में ये फोन शामिल थेः

  • HONOR 200 5G
  • iQOO Neo9 Pro
  • motorola edge 50 pro
  • OnePlus 12R
  • OPPO Reno12 5G
  • realme 13 Pro+ 5G
  • SAMSUNG Galaxy A55 5G
  • NOTHING Phone (2a)
  • LAVA AGNI 3
  • realme GT 6T
  • OnePlus Nord 4
  • vivo V40
  • POCO X6 Pro 5G
  • iQOO Z9s Pro
  • TECNO Camon 30 5G
  • Infinix NOTE 40 Pro 5G
  • NOTHING Phone (2a) Plus
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G

इस कैटेगरी में जीत का सेहरा ऐसे ब्रांड के सिर सजा जो बिल्कुल नया था। जी हां! यहां HONOR 200 5G ने बाजी मार ली। वास्तव में इस फोन का कैमरा कमाल का है। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरे के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल जाता है, जो बाकी से बेस्ट बनाता है। इसके साथ ही 12 एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर भी दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50एमपी का सेल्फी मिल जाता है। दूसरे आस्पेक्ट पर नजर डालें तो HONOR 200 5G में 6.7 इंच के क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ 5,200mAh की बैटरी दी गई है।

बेस्ट कैमरा फोन 2024 प्रीमियम : विजेता vivo X100 Pro

इस बार अगर अवॉर्ड में सबसे बड़े उलटफेर की बात करें तो कैमरा सेगमेंट में ही रहा है। हर सेगमेंट का वीनर अलग है। जहां पिछले कुछ बार से सैमसंग लोगों की पहली पसंद बन रहा था। वहीं इस बार वीवो का राज रहा। प्रीमियम कैमरा फोन के लिए ये नॉमिनेट हुए थेः

  • HONOR Magic6 Pro 5G
  • motorola edge 50 ultra
  • Motorola razr 50 ultra
  • OnePlus 12
  • SAMSUNG Galaxy S24 Ultra
  • HONOR 200 Pro 5G
  • iPhone 16 Pro Max
  • Google Pixel 9 Pro XL
  • vivo X100 Pro
  • Xiaomi 14 Ultra

vivo X100 Pro ने सभी को पीछे छोड़ इस बार एक नई कहानी लिख दी है। Vivo X100 Pro में 50MP का 1-इंच Sony IMX989 VCS बायोनिक सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 50MP 1/2″ APO टेलीफोटो कैमरा, OIS, 100x तक डिजिटल जूम मैक्रो मोड के साथ मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप इसे साथ का सबसे दमदार कैमरा फोन साबित करता है। रही बात दूसरे स्पेसिफिकेशन की तो कंपनी ने इसमें 6.78-इंच का LTPO एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन 4 नैनो मीटर प्रोसेस बेस्ड MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट पावर्ड है और इसमें 16GB तक रैम के साथ 512GB तक का स्टोरेज मिल जाता है।

बेस्ट गेमिंग फोन 2024 मेनस्ट्रीम ₹40,000 के बजट में: विजेता iQOO Neo9 Pro

गेमिंग आज हाट फेवरेट फीचर है जो यूथ को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। ऐसे में हमने इस श्रेणी में दो अवॉर्ड रखे थे जिसमें पहला अवॉर्ड बेस्ट गेमिंग फोन 2024 मेनस्ट्रीम का था और इसके लिए ये फोन नॉमिनेट हुए थेः

  • HONOR 200 5G
  • Infinix GT 20 Pro
  • iQOO Neo9 Pro
  • OnePlus 12R
  • realme GT 6T
  • NOTHING Phone (2a)
  • POCO F6
  • motorola edge 50 pro
  • vivo T3 Ultra
  • NOTHING Phone (2a) Plus
  • TECNO POVA 6 Pro 5G

यहां आईकू ने वनप्लस और पोको जैसे ब्रांड को पीछे छोड़ अपना परचम लहराया। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर आधारित iQOO Neo9 Pro 5G वास्तव में काफी पावरफुल है। इसमें आपको एड्रीनो 740 GPU मिल जाता है जो गेमिंग में इसे स्मार्ट बनाता है। यह फोन 6.78-इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं फोन में 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। यह फोन 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेजमें आता है। वहीं कैमरे के लिए इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है और फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। आईकू नियो 9 प्रो 5जी में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

बेस्ट गेमिंग फोन 2024 – प्रीमियम: विजेता ASUS ROG Phone 8 Pro

पिछले कई सालों से यहां कोई बदलाव देखन को नहीं मिला, जबकि कई ब्रांड फोन में गेमिंग फीचर को लेकर आ रहे हैं। परंतु असूस की बराबरी अब तक कोई नहीं कर सका। इस कैटेगरी के लिए ये फोन नॉमिनेट हुए थेः

  • HONOR Magic6 Pro 5G
  • SAMSUNG Galaxy S24 Ultra
  • ASUS ROG Phone 8 Pro
  • motorola edge 50 ultra
  • iPhone 16 Pro Max
  • iQOO 12
  • OnePlus 12
  • vivo X100 Pro
  • Xiaomi 14 Ultra
  • HONOR 200 Pro

ASUS ROG Phone 8 Pro के सामने सभी फीके साबित हुए। वास्तव में काफी दमदार है यह डिवाइस है। असूस आरओजी फोन 8 प्रो को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर पेश किया है जो 4एनएम मोबाइल प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसके साथ ही डिवाइस 12GB / 16GB / 24GB LPDDR5X रैम व 256GB / 512GB / 1TB (UFS 4.0) स्टोरेज के साथ आता है। गेमिंग के लिए इसमें कई मोड मिलेंगे जो गेमर्स को नई ताकत देते हैं। फोन में आपको 6.78-इंच का 1-120Hz LTPO डिसप्ले है, जो काफी ब्राइट है। वहीं यह फोन 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 32MP 3x टेलीफोटो सेंसर और 50MP के मेन सेंसर से लैस है। रही बात फ्रंट की तो 32MP का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे 65W हाइपर चार्जर के साथ 5500mAh की बैटरी के साथ पेश किया है।

बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन 2024ः विजेता vivo X Fold3 Pro

बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन की लिस्ट अब बड़ी हो चुकी थी। इस साल कई फोल्डेबल आए और सभी ने यूजर्स को काफी इम्प्रेस भी किया। इस बार ये फोन नॉमिनेट हुए थेः

  • Infinix ZERO FLIP
  • Motorola razr 50 ultra
  • SAMSUNG Galaxy Z Flip6
  • SAMSUNG Galaxy Z Fold6
  • vivo X Fold3 Pro
  • Google Pixel 9 Pro Fold

अब तक इस कैटेगरी में सैमसंग की बादशाहत थी, लेकिन जूरी का वोट इस बार बदल गया था और उन्होंने vivo X Fold3 Pro को विजेता बनाया। इस बार की वोटिंग हर बार से इसलिए भी अलग थी, क्योंकि हर क्षेत्र में नए डिवाइस ने दस्तक किया था। फोन के स्पेसिफिकेशन को देखें तो इसमें 8.03-इंच AMOLED मुख्य डिस्प्ले के साथ 6.53-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर पेश किया है जो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5700mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

फोन ऑफ द ईयरः विजेता Samsung Galaxy S24 Ultra

यह ऐसा अवॉर्ड है जिसे हर फोन पाना चाहता है। परंतु जूरी की नजर में सैमसंग यहां सबसे बेहतर साबित हुआ। हालांकि इस कैटेगरी में ये फोन भी नॉमिनेट हुए थेः

  • HONOR Magic6 Pro 5g
  • Motorola razr 50 ultra
  • OnePlus 12
  • Samsung Galaxy S24 Ultra
  • Vivo X100 Pro
  • iPhone 16 Pro Max
  • Google Pixel 9 Pro Fold
  • Google Pixel 9 Pro XL
  • Asus ROG 8 Pro
  • Xiaomi 14 Ultra
  • Samsung Galaxy Z Flip6
  • Samsung Galaxy Z Fold6
  • Vivo X Fold3 Pro
  • iQOO 12
  • Infinix Zero Flip

इस कैटेगरी में कुल 15 फोन नॉमिनेट किए गए थे, लेकिन Samsung Galaxy S24 Ultra की चमक के आगे सभी की चमक फीकी पड़ी। यह फोन वास्तव में फोन ऑफ दी इयर बनने का दम रखता है। चाहे कैमरा हो या परफॉर्मेंस या फिर एआई इंटीग्रेशन इस जैसा कोई नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 6.8 इंच का क्यूएचडी+ डायनामिक एमोलेड 2X ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मिलता है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किया है। साथ में 12जीबी तक रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 200MP प्राइमरी सेंसर, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा, 3x जूम वाला 10MP टेलीफोटो सेंसर और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल जाता है। वहीं सेल्फी के लिए वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

The post Indian Gadget Awards 2024: देखें कौन से स्मार्टफोन बने इस साल के हीरो, सभी कैटेगरी और विनर्स की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-2024-smartphone-winner-list/feed/ 0
यूजर्स च्वाइस: मोस्ट पॉपुलर अफोर्डेबल स्मार्टफोन ब्रांड 2022 है Tecno https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-users-choice-best-mobile-phone-laptop-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-users-choice-best-mobile-phone-laptop-soc/#respond Tue, 31 Jan 2023 14:30:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96492 Indian Gadget Award 2022 में 28 अवॉर्ड रखे गए हैं जिनमें 150 से ज्यादा डिवाइसेज को नॉमिनेट किया गया है।

The post यूजर्स च्वाइस: मोस्ट पॉपुलर अफोर्डेबल स्मार्टफोन ब्रांड 2022 है Tecno first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Indian Gadget Award 2022 में हैं कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी थी।
  • अवॉर्ड में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स ने किया।
  • 5 कैटेगरी यूजर्स च्वाइस की थीं।

Indian Gadget Award 2022 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। वहीं, इस बार भी जूरी मेंबर्स द्वारा 29 अवॉर्ड रखे गए थे जिनमें 150 से ज्यादा डिवाइसेज को नॉमिनेट किया गया है। हालांकि यहां बता दूं कि इसमें कुल 24 कैटेगरी में विजेताओं को चुनाव जूरी मेंबर्स द्वारा किया गया जबकि 5 कैटेगरी में विजेता आम लोगों ने चुने। आइए जानते यूजर्स च्वाइस कैटेगरी में विजेताओं के नाम।

यूजर्स च्वाइस के कैटैगरी

  • मोस्ट पॉपुलर अफोर्डेबल स्मार्टफोन ब्रांड 2022
  • गेम चेंजर ऑफ द ईयर 2022
  • इमर्जिंग लैपटॉप ब्रांड 2022
  • मोस्ट पॉप्युलर लैपटॉप प्रोसेसर ब्रांड 2022
  • मोस्ट पॉपयुलर स्मार्टफोन एसओसी ब्रांड 2022

Most Popular Affordable Smartphone Brand of 2022

विजेता: टेक्नो

इंडियन गैजेट अवार्ड्स 2022 के सबसे लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन ब्रांड का पुरस्कार टेक्नो को दिया गया। ब्रांड ने शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए रियलमी, मोटो, नोकिया और इनफिनिक्स जैसे प्रसिद्ध कंपनियों से आगे निकल यह अवॉर्ड हासिल किया

Game-changer of the Year 2022

विजेता: इनफिनिक्स

Infinix वर्ष 2022 का गेम-चेंजर ब्रांड है। वर्ष में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स की संख्या में तेज वृद्धि और यूजर्स आधार को देखते हुए यह आश्चर्य की बात नहीं है।

Emerging Laptop Brand of 2022

विजेता: इनफिनिक्स

स्मार्टफोन के अलावा, Infinix लैपटॉप सेगमेंट में भी बढ़ रहा है। कंपनी ने 2021 में देश में अपने लैपटॉप की शुरुआत की और तब से यह नए दर्शकों को पूरा करने के लिए लगातार नए मॉडल जोड़ रही है।

Most Popular Laptop Processor Brand of 2022

विजेता: एएमडी

इंडियन गैजेट अवार्ड्स में AMD को वर्ष 2022 का सबसे लोकप्रिय लैपटॉप ब्रांड का अवॉर्ड मिला। चिप निर्माता ने दर्शकों के एक बड़े वर्ग को पूरा करने के लिए प्रमुख गेमिंग-केंद्रित चिपसेट और पेशेवर-ग्रेड चिप्स दोनों को पेश करने पर अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित किया है।

Most Popular Smartphone SoC of 2022

विजेता: क्वालकॉम

क्वालकॉम 2022 में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन एसओसी ब्रांड है। सैन-डिएगो आधारित कंपनी के पास क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन1 एसओसी, स्नैपड्रैगन 695 एसओसी, स्नैपड्रैगन 480+, स्नैपड्रैगन जैसे फ्लैगशिप और मिड-रेंज चिपसेट की एक अच्छी सीरीज थी।

मोस्ट पॉपुलर अफोर्डेबल स्मार्टफोन ब्रांड 2022 के नॉमिनी

  • Tecno
  • Infinix
  • Nokia
  • Moto
  • Realme

Indian Gadget Award 2022 की यूजर्स च्वाइस कैटैगरी में मोस्ट पॉप्युलर बजट स्मार्टफोन ब्रांड ऑफ द ईयर को भी शामिल किया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह कैटेगरी उन मोबाइल ब्रांड्स के लिए बनी है जिन्होंने पूरे साल ऐसे स्मार्टफोन मार्केट में उतारे हैं, जो कम कीमत पर बेहतरीन फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। कैटेगरी में Tecno, Infinix, Nokia, Moto और Realme के नाम शामिल हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-सा ब्रांड सभी को पीछे छोड़ते हुए Most Popular Budget Smartphone Brand of the Year का ताज अपने नाम करेगा।

गेम चेंजर ऑफ द ईयर 2022 के नॉमिनी

  • Nothing Phone 1
  • TECNO CAMON 19 Pro Mondrian Edition
  • Apple iPhone 14 Pro
  • ASUS ROG Phone 6 Pro
  • Vivo X80 Pro
  • Motorola Edge 30 Ultra

इस बार यूजर्स च्वाइस अवार्ड में सबसे पहली कैटेगरी है गेम चेंजर आॅफ द ईयर 2022 की। इस कैटेगरी में हमने ऐसे स्मार्टफोन को नॉमिनेट किया है जो अपनी स्टाइल या फीचर्स की वजह से सुर्खियों में रहे।

nothing-phone-1-design-hero-8

Nothing Phone 1: कपंनी ने इसी साल मोबाइल बाजार में कदम रखा और अपने यूनिक स्टाइल की वजह से लोगों के बीच जल्द ही सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो गया। वहीं फोन का यूजर इंटरफेस और एलईडी लाइटिंग ने भी लोगों को दिल जीता। रही बात स्पेसिफिकेशन की तो कंपनी ने इसे 778G Plus प्रोसेसर के साथ पेश किया है और फोन में 50 MP का डुअल कैमरा है। वहीं इसमें 4500 mAh की बैटरी मिल जाती है।

tecno-camon-19-pro-mondrian-india-launch

TECNO CAMON 19 Pro Mondrian Edition: इस फोन का लुक भी बिल्कुल अलग है और अपनी चेंजेबल बैक पैनल की वजह से काफी पॉपुलर हुआ है। ऐसे में यूजर्स च्वाइस में जगह बनाने में सफल रहा। यह फोन MediaTek Helio G96 प्रोसेसर पर काम करता है और इसे 6.8 इंच की IPS स्क्रीन के साथ पेश किया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं फोन में 64 MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32 MP का सेल्फी है। वहीं इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

iphone-14-pro-price

Apple iPhone 14 Pro: एप्पल आईफोन 14 को भी नॉमिनेट किया गाय है और उसका कारण है फोन का डायनेमिक आयलैंड फीचर। कंपनी ने नॉच को इतने अच्छे से उपयोग किया कि यह विश्व भर में सुर्खियों में आ गया। इसके साथ ही फोन का कैमरा भी काफी अच्छा है और काफी चर्चा में रहा। यही वजह है कि आईफोन 14 प्रो को इस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

asus-rog-phone-6-pro-price-in-india

ASUS ROG Phone 6 Pro: गेमिंंग फोन के रूप में हम इसे हमेशा से जानते हैं लेकिन इस इसके साथ ही फोन का यूनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंंस ने लोगों को काफी इम्प्रेस किया है। इस वजह से ASUS ROG Phone 6 Pro यहां नॉमिनेट होने में सफल रहा।

vivo-x80-pro-camera

Vivo X80 Pro: वैसे तो वीवो फोन हमेशा से ही बेहतर कैमरे के लिए जाने जाते हैं लेकिन 2022 में कंपनी का एक ऐसा डिवाइस आया जो फोटोग्राफी में एप्पल और सैमसंग के फ्लैगशिप को सामने से चुनौती दे रहा था। कार्लज़ीज़ लेंस और स्टाइलिश डिजाइन की वजह से यूजर्स च्वाइस अवॉर्ड में यह फोन अपनी जगह बनाने में सफल रहा।

moto-edge-30-ultra-camera

Motorola Edge 30 Ultra: अगर यह कहें कि 2022 मोटोरोला के नाम रहा तो कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि किसी भी बजट सेगमेंट की बात करें कंपनी ने अपना नाम हर जगह दर्ज कराई है। रही बात Motorola Edge 30 Ultra तो यह पहला फोन है जो भारत में 200 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ। वहीं फोन का डिजाइन और क्वालिटी बेहद ही प्रीमियम है। इसी वजह से इस फोन को यूजर्स च्वाइस में भी नॉमिनेट किया गया।

इमर्जिंग लैपटॉप ब्रांड 2022 के नॉमिनी

  • Infinix
  • Realme
  • Redmi

इमर्जिंग लैपटॉप ब्रांड 2022 सेगमेंट में हमने उन ब्रांड्स को रखा है जिन्होंने हाल के कुछ सालों में भारतीय लैपटॉप बाजार में कदम रखा है।

Infinix: कपंनी ने 2022 में ही अपना पहला लैपटॉप लॉन्च किया जिसकी कीमत 30 हाजर रुपये से शुरू है। मैटल स्टाइल, शानदार लुक, बेहतर परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी बैकअप की वजह से यह लैपटॉप काफी लोकप्रिय हुआ और इसी वजह से इनफिनिक्स यहां अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहा। कंपनी के लैपटॉप इनबुक नाम से आते हैं।

Realme: पिछले साल कंपनी ने लैपटॉप सेगमेंट में कदम रखा था और यह काफी पॉपुलर हुआ। कंपनी के लैपटॉप रियलमी बुक नाम से आते हैं।
यह भी पढ़ें : Indian Gadget Award 2022: सबसे बड़े टेक अवॉर्ड का हो गया आगाज, देखें किस कैटेगरी में कौन-से डिवाइस हुए नॉमिनेट

Redmi: पहले शाओमी ब्रांड के लैपटॉप इंडिया में लॉन्च होते थे परंतु इस बार से कंपनी ने रेडमी सीरीज से साथ दस्तक दिया है और ये भी काफी पॉपुलर हुए। कंपनी के लैपटॉप रेडमी बुक नाम से लॉन्च होते हैं जो कम बजट में काफी अच्छे माने जाते हैं।

मोस्ट पॉप्युलर लैपटॉप प्रोसेसर ब्रांड 2022

  • AMD
  • Intel
  • Apple
  • Qualcomm

लैपटॉप बाजार भी काफी तेजी से बदल रहा है और यह सबकुछ हो रहा है उनके स्मार्ट प्रोसेसर की वजह से। इस बार यूजर्स च्वाइस का तीसरा अवॉर्ड मोस्ट पॉप्युलर लैपटॉप प्रोसेसर ब्रांड 2022 का है। इस सेगमेंट में एएमडी के साथ इंटेल, एप्पल और क्वालकॉम जैसे ब्रांड अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहे। हालांकि यहां सबका घ्यान एएमडी और इंटेल पर रहेगा।

मोस्ट पॉप्युलर स्मार्टफोन एसओसी ब्रांड 2022

  • MediaTek
  • Qualcomm
  • Apple
  • UNISOC

लैपटॉप के साथ ही यूजर्स के लिए इस बार मोस्ट पॉप्युलर स्मार्टफोन एसओसी को भी रखा गया है। यह इस श्रेणी का आखरी अवॉर्ड है और इसमें MediaTek, Qualcomm, Apple और UNISOC का नाम शामिल है। हालांकि आप देखेंगे तो 2022 में पूरे साल सबसे ज्यादा शोर में मीडियाटेक और क्वलकॉम ही रहे। ऐसे में इनके बीच ही कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

The post यूजर्स च्वाइस: मोस्ट पॉपुलर अफोर्डेबल स्मार्टफोन ब्रांड 2022 है Tecno first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-users-choice-best-mobile-phone-laptop-soc/feed/ 0
Indian Gadget Award 2022: ये बने साल 2022 के बेस्ट टीडब्ल्यूएस और वियरेबलत, देखें विनर्स के नाम https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-tws-wearable/ https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-tws-wearable/#respond Tue, 31 Jan 2023 13:06:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96310 आइए देखते हैं Indian Gadget Awards 2022 में विजेता बने Best TWS और वियरेबल के विजेता।

The post Indian Gadget Award 2022: ये बने साल 2022 के बेस्ट टीडब्ल्यूएस और वियरेबलत, देखें विनर्स के नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Indian Gadget Award 2022 में कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी हैं।
  • 24 अवॉर्ड में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स ने किया है।
  • सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा 31 जनवरी को की गई है।

Update : 31-01-2022

91मोबाइल्स द्वारा आयोजित किए गए इंडस्ट्री के सबसे बड़ा टेक अवॉर्ड शो Indian Gadget Awards 2022 का वो दिन आ गया है, जिसे लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, आज इस टेक अवॉर्ड शो में नोमिनेट किए गए सभी गैजेस्ट्स के विनर्स की घोषणा कर दी गई है। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको साल 2022 के Best TWS of 2022 – Mainstream, Best TWS of 2022 – Premium, Best Wearable of 2022 – Mainstream और Best Wearable of 2022 – Premium कैटेगरी में जीते गैजेट्स और नॉमिनेट हुए गैजेट्स की जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं।

बेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स 2022 – मेनस्ट्रीम के विजेता

OPPO Enco Buds2: इस कैटेगरी में ओप्पो के Enco Buds2 के सिर ताज सजा है। OPPO Enco Buds2 कंपनी का एक शानदार प्रोडक्ट है जो कि पिछले साल टेक मार्केट में आया था। इसकी खासियत की बात करें तो इसमें 10 मिमी ड्राइवर और पैसिव नॉइज कैंसलेशन है, जिसे कंपनी द्वारा एआई डीप नॉइज कैंसिलेशन एल्गोरिदम का उपयोग करके बेहतर बनाया गया है। इस ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स में क्विक चार्जिंग की सुविधा भी है। वहीं, इसका डिजाइन भी काफी शानदार है। इन्ही सब खूबियों के कारण IGA 2022 में इसे बेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स 2022 – मेनस्ट्रीम का खिताब मिला है।

best-truly-wireless-earbuds-of-2022

बेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स 2022 – प्रीमियम के विजेता

Sony WF-1000XM4: प्रीमियम कैटेगरी में बेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स 2022 का ताज Sony WF-1000XM4 के सिर सजा है। Sony WF-1000XM4 वास्तव में वायरलेस ईयरबड ब्रांड का सबसे शानदार मॉडल है। अगर इसकी तुलना कंपनी के ही XM3s से की जाए तो यह काफी अपग्रेड है। Sony WF-1000XM4 पर अत्याधुनिक एडेप्टिव ANC, DSEE एक्सट्रीम अपस्केलिंग और क्विक अटेंशन है। वहीं, इसमें एनसी चालू होने पर इयरफ़ोन अक्सर 7 घंटे तक चलते हैं, और केस में दो से तीन और चार्ज जुड़ जाते हैं। इसकी कारण इसे प्रीमियम कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है।

बेस्ट वियरेबल 2022 – मेनस्ट्रीम के विजेता

Redmi Smart Band Pro: इसमें ऑलवेज-ऑन AMOLED स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, आपको एक SpO2 रीडर मिलता है, जो तब बेहद उपयोगी होता है जब आप COVID-19 के लक्षणों से पीड़ित होते हैं।

बेस्ट वियरेबल 2022 – प्रीमियम के विजेता

Apple Watch Ultra: इस लिस्ट में सबसे प्रीमियम घड़ी Apple वॉच अल्ट्रा है। घड़ी 100 मीटर तक जल प्रतिरोधी है। इसके अलावा इसमें MIL-STD 810H पर परीक्षण किया गया है,और सुरक्षा के लिए IP6X रेटेड है। इसके अलावा इसकी डिसप्ले 2000nits के साथ आती है।

ये थे बेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स 2022 – मेनस्ट्रीम के नॉमिनी

  • Realme Buds Air 3
  • Vivo TWS 2e
  • OnePlus Nord Buds
  • Redmi Buds 3 Lite
  • Boat Airdopes 601 ANC

Realme Buds Air 3

कम बजट वाले ग्राहकों के लिए, रियलमी बड्स एयर 3- हमारा पहला नॉमिनेशन है। इस ईयरबड्स को 10 मिनट चार्ज-अप करके एक घंटे तक का यूज कर सकते हैं। वहीं, एक बार फुल चार्ज करके 30 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ब्लूटूथ 5.2 कनेक्शन, ऐप कम्पैटिबिलिटी, नॉइज़ कैंसलेशन के लिए दो माइक्रोफोन दिए गए हैं।

Vivo TWS 2e

बाजार में उपलब्ध ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स की तरफ देखें तो वीवो टीडब्ल्यूएस 2ई उनमें से है। इसमें दोनों तरफ 12.2 मिमी सुपर स्ट्रांग बास ड्राइवरों के अलावा वीवो के डीपएक्स 2.0 स्टीरियो साउंड इफेक्ट मिलता है।

OnePlus Nord Buds

नॉर्ड रेंज में ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स का पहला सेट वनप्लस नॉर्ड बड्स है। यह ईयरबड IPX55 रेटिंग के साथ आता है। यह TWS सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 5 घंटे की बैटरी लाइफ देता है।

Redmi Buds 3 Lite

रेडमी बड्स 3 लाइट का इन-ईयर डिजाइन शानदार है। बड्स 3 लाइट में IP54 रेटिंग, ब्लूटूथ 5.2 कनेक्शन, ENC और 18 घंटे की बैटरी लाइफ भी है।

Boat Airdopes 601 ANC

Boat एक ब्रांड जिसे किसी भी लिस्ट से हटाना असंभव है। चार्जिंग केस की मदद से boAt Airdopes 601 ANC के 10mm ड्राइवर 5.5 घंटे तक सुनने का बेहतरीन अनुभव प्रदान कर सकते हैं। 5 मिनट के छोटे चार्ज के बाद इसमें लगभग 60 मिनट का प्लेबैक दे रहा है। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ 5.2, इन-ईयर डिटेक्शन, एम्बिएंट मोड, इंस्टेंट वेक एंड पेयर और एक टाइप सी कनेक्टर शामिल हैं।

ये थे बेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड 2022 – प्रीमियम के नॉमिनी

  • Sennheiser MOMENTUM True Wireless 3 Earbuds
  • OPPO Enco X2
  • Samsung Galaxy Buds2 Pro
  • Apple AirPods Pro
  • Sony LinkBuds
  • LG Tone Free FP9
  • Nothing Ear (stick)
  • Vivo TWS Neo

Sennheiser MOMENTUM True Wireless 3 Earbuds

Sennheiser MOMENTUM ट्रू वायरलेस 3 ईयरबड्स कंपनी की प्रमुख TWS बड्स है। ये अपनी शानदार साउंड और डिजाइन के साथ एक शानदर ईयरबड है। इसे एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन और विश्वसनीय बैटरी लाइफ के लिए जाने जाता है।

OPPO Enco X2

OPPO Enco X के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर OPPO Enco X2 ANC को पिछले साल पेश किया गया था। यह धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग के साथ आते हैं और ANC सक्षम के साथ 40 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। साथ ही वायरलेस चार्जिंग और फास्ट वायर्ड चार्जिंग के लिए समर्थन करते हैं।

Samsung Galaxy Buds2 Pro

सैमसंग गैलेक्सी बड्स2 प्रो ब्रांड का प्रीमियम टीडब्ल्यूएस ईयरबड है। इसमें हर तरफ एक 6.5mm ड्राइवर और एक 11mm वूफर यूनिट शामिल है। गैलेक्सी बड्स2 प्रो में 360-डिग्री ऑडियो थिएटर-स्टाइल मल्टीचैनल साउंड, डॉल्बी हेड और ट्रैकिंग सपोर्ट है।

Apple AirPods Pro

iPhone यूजर्स के लिए, Apple का AirPods Pro सबसे अच्छा प्रीमियम ऑप्शन है। AirPods प्रो हेडफोन में नई H1 चिप दी गई है। हम Apple के इस दावे की पुष्टि करते हैं कि AirPod Pro पर ANC (एक्टिव नॉइज़ कैंसिलिंग) दोगुना प्रभावी है।

Sony LinkBuds

Sony LinkBuds ट्रूली वायरलेस इयरफ़ोन में, 17.5 घंटे की बैटरी लाइफ, 360 ऑडियो कॉमेटिबल, कॉम्पिटेबल, ऐप सपोर्ट,, कई सेटिंग्स के साथ एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, और बहुत कुछ है मिलता है।

LG Tone Free FP9

LG Tone Free FP9 में सेल्फ-क्लीनिंग यूवीनानो चार्जिंग केस है। इसके अलावा इसमें टोन फ्री FP9 में IPX4 रेटिंग, फास्ट पेयरिंग, मेरिडियन द्वारा ट्यून किए गए मानक डायनेमिक ड्राइवरों की एक जोड़ी, ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी, विभिन्न प्रकार की सेटिंग्स है।

Nothing Ear (stick)

नथिंग ईयर (स्टिक) में 12.6 मिमी ड्राइवर हैं और इसमें क्लियर वॉइस टेक्नोलॉजी दी गई है। इसे एक बार चार्ज करने पर नथिंग ईयर (स्टिक) तीन घंटे तक का टॉक टाइम और सात घंटे का सुनने का समय प्रदान करता है। यह केस फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ कुल 29 घंटे का अतिरिक्त 22 घंटे का चार्ज समय मिलता है।

Vivo TWS Neo

वीवो टीडब्ल्यूएस नियो में डीपएक्स स्टीरियो साउंड इफेक्ट, एप्टएक्स एडेप्टिव और एएसी हाई-डेफिनिशन ऑडियो के साथ 14.2 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं। एक 88ms लो लेटेंसी मोड है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह ‘सर्वश्रेष्ठ गेमिंग अनुभव’ प्रदान करता है।

ये थे बेस्ट वियरेबल 2022 – मेनस्ट्रीम के नॉमिनी

  • Noise ColorFit Caliber
  • DIZO Watch D Plus
  • Realme Watch 3 Pro
  • OnePlus Nord Watch
  • Amazfit Pop 2
  • Boat Wave Ultima
  • DIZO Watch R Talk Go

Noise ColorFit Caliber

नॉइज उन ब्रांडों में से एक है जो भारत के वियरेबल बाजार में अपनी वैल्यू-फॉर-मनी के लिए जाना जाता है। यह स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है।

DIZO Watch D Plus

Realme के सब-ब्रांड DIZO एस क्षेत्र में आई नई कंपनियों में से एक है। इसकी Watch D Plus में 14-दिन की बैटरी लाइफ, 30m वॉटरप्रूफ रेटिंग, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और वॉच फेस मिलते हैं।

Realme Watch 3 Pro

सब-ब्रांड ही नहीं Realme के पास भी कई शानदार वियरेबल हैं। कंपनी ने पिछले साल Watch 3 Pro को पेश किया गया था जो कि पावरफुल फीचर्स से लैस है। इसमें 1.78-इंच ऐमोलेड पैनल दिया गया है जिससे आप नोटफिकेशन को क्लियर तौर पर देख पाते हैं।

OnePlus Nord Watch

नॉर्ड वॉच बजट स्मार्टवॉच सेगमेंट में वनप्लस द्वारा पिछले साल पेश की गई थी। नॉर्ड सीरीज के स्मार्टफोन की तरह ही नॉर्ड वॉच भी एक वैल्यू-फॉर-मनी गैजेट है। इसमें IP68 वॉटरप्रूफिंग मिलती है, जो तब उपयोगी होती है जब आप घड़ी को शॉवर या पूल में में भी इसे पहने हुए पहुंच जाते हैं।

Amazfit Pop 2

DIZO और Noise की तरह ही Amazfit भी कम कीमत वाले वियरेबल पेश करता है। कंपनी की Pop 2 स्मार्टवॉच एक बजट सेगमेंट की वॉच है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर SpO2 मॉनिटर, ब्लूटूथ कॉलिंग, IP68 रेटिंग और 100 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

Boat Wave Ultima

Boat Wave Ultima में 1.8 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है। boAt का कहना है कि आपको ब्लूटूथ के साथ 10 दिनों तक और 3 दिनों तक चलने वाली शानदार बैटरी लाइफ मिलती है। बुला रहा है। इसे जिम में क्रॉसफिट और वेट ट्रेनिंग के बीच स्विच कर सकते हैं।

DIZO Watch R Talk Go

DIZO की एक और वॉच को हमने अपनी नॉमिनी लिस्ट में शामिल किया है। इस स्मार्टवॉच का मुख्य आकर्षण इसका स्पोर्टी राउंड डिज़ाइन है। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो इस डिजाइन से उत्साहित हैं, तो शायद यह आपके अच्छा ऑप्शन साबित होगी।

ये थे बेस्ट वीयरेबल्स 2022 – प्रीमियम के नॉमिनी

  • Samsung Galaxy Watch5 Pro
  • Garmin Forerunner 955
  • Amazfit Falcon
  • Apple Watch Series 8
  • Fossil Gen 6
  • Fitbit Sense 2

Samsung Galaxy Watch5 Pro

Apple के बाद सबसे प्रीमियम Android स्मार्टवॉच की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी वॉच5 प्रो का नाम आता है। इसमें ठोस टाइटेनियम केस, खेल प्रेमियों के लिए बनाया गया एक प्रीमियम डिजाइन, सेगमेंट में सबसे सटीक वर्कआउट ट्रैकिंग काफी आकर्षक है।

Garmin Forerunner 955

Forerunner इस सूची में एक और प्रीमियम स्मार्टवॉच है। इसमें सोलर पावर मोड के साथ, आपको अपने इनडोर और आउटडोर वर्कआउट सेशन के लिए 50% तक अतिरिक्त ताकत मिलती है।

Amazfit Falcon

सुपर-प्रीमियम Amazfit Falcon की वजह से आप स्मार्टवॉच के साथ स्विमिंग कर सकते हैं। इसमें आपको 20 एटीएम जल प्रतिरोध सर्टिफिकेशन मिलता है। इसके अलावा इसमें AMOLED पैनल 1000nits के साथ आता है।

Apple Watch Series 8

Apple Watch Series 8 पिछले साल आई सबसे लोकप्रिय स्मार्टवॉच सीरीज में से एक है। सीरीज में जीपीएस के साथ-साथ जीपीएस + सेल्युलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें फास्ट Apple S8 चिप जैसी कई और स्वास्थ्य सुविधाएं हैं।

Fossil Gen 6

Apple की 2022 स्मार्टवॉच की तरह, Fossil Gen 6 भी 2021 में आई Gen 5 का अपग्रेड है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 4100+ चिपसेट और Android Wear OS 3 का सपोर्ट मिलता है। साथ ही आपको ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए एक बहुत ही आवश्यक SpO2 सेंसर मिलता है।

Fitbit Sense 2

आईओएस और एंडरॉयड के सपोर्ट के साथ आने वाली Fitbit Sense 2 में 5 एटीएम वाटर रेसिस्टेंस, ब्लूटूथ कॉलिंग, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और इनबिल्ट जीपीएस जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा महिलाएं इसकी मदद से अपने पीरियड भी ट्रैक कर सकती हैं।

The post Indian Gadget Award 2022: ये बने साल 2022 के बेस्ट टीडब्ल्यूएस और वियरेबलत, देखें विनर्स के नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-tws-wearable/feed/ 0
Indian Gadget Award 2022: चमका OnePlus का नाम, Nord 2T 5G को मिला 30 हजार के बजट में बेस्ट फोन का खिताब https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-phone-under-rs-30000/ https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-phone-under-rs-30000/#respond Tue, 31 Jan 2023 12:50:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96309 इस कैटेगरी में उन फोंस को शामिल किया गया है जो भारतीय बाजार में 16 हजार से लेकर 30 हजार के बजट में लॉन्च हुए थे।

The post Indian Gadget Award 2022: चमका OnePlus का नाम, Nord 2T 5G को मिला 30 हजार के बजट में बेस्ट फोन का खिताब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Indian Gadget Award 2022 में हैं कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी हैं।
  • 24 अवॉर्ड में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स ने किया है।
  • 5 कैटेगरी यूजर्स च्वाइस की हैं।
  • सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा आज कर दी गई हैं।

IGA 2022 की Best Phone of 2022 (under 30k) कैटेगरी में 11 स्मार्टफोंस को नॉमिनेट किया गया था। सभी मोबाइल फोन एक से बढ़कर एक थे और मार्केट में तगड़ी सेल कर चुके थे। कैटेगरी में नामित सभी ब्रांड्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग भी रही लेकिन कांटे की इस टक्कर में OnePlus Nord 2T 5G एक कदम आगे निकलते हुए विजेता खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहा। इस फोन ने Xiaomi, Redmi, Realme, Samsung, Motorola व iQOO समेत TECNO और POCO को हिट स्मार्टफोंस को पीछे छोड़ते हुए खुद को 30 हजार के बजट का बेस्ट फोन साबित किया है। इसके साथ ही IGA 2022 की सभी कैटेगरी और उनके नॉमिनी की पूरी जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

best smartphones under 30000 price amazon flipkart sale deals offer

OnePlus Nord 2T 5G

वनप्लस नोर्ड 2टी 5जी फोन को Best Phone of 2022 (under 30k) का अवॉर्ड मिला है। यह मोबाइल फोन भारतीय बाजार में 28,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे IGA 2022 की जूरी ने सभी नॉमिनेटेड सदस्यों में बेस्ट माना है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर दिया गया है जो 8GB RAM मैमारी के साथ मिलकर काम करता है। फोन में 6.43 इंच की AMOLED डिसप्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पवार बैकअप के लिए फोन में 4,500एमएएच बैटरी दी गई है जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ काम करती है।

ये फोन भी हुए थे नॉमिनेट

  • TECNO CAMON 19 Pro Mondrian
  • POCO F4 5G
  • Redmi K50i 5G
  • Xiaomi 11i HyperCharge 5G
  • Motorola Edge 30
  • Samsung Galaxy M53 5G
  • Realme GT NEO 3T 80W
  • iQOO Neo 6
  • Redmi Note 11 Pro + 5G
  • Realme 9 Pro+
  • India first multi-colour changing smartphone CAMON 19 Pro Mondrian india price 17999 sale specifications

    TECNO CAMON 19 Pro Mondrian: पहले जहां टेक्नो फोन सिर्फ बजट सेगमेंट में नॉमिनी हुआ करते थे वहीं इस बार मेन स्ट्रीम में भी जगह बनाने में सफल रहे। रही बात CAMON 19 Pro Mondrian एडिशन कर तो यह फोन फीचर्स के साथ अपने यूनिक लुक की वजह से काफी पॉप्यूलर हुआ। फोन का बैक पैनल काफी आकर्षक है। वहीं स्पेसिफिकेशन को देखें तो इसे MediaTek Helio G96 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और फोन में 8GB RAM के साथ 128GB की स्टोरेज है। कंपनी ने इसे 6.8 इंच की IPS स्क्रीन के साथ पेश किया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं फोन में 64 MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32 MP का सेल्फी है। वहीं इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Award 2022: सबसे बड़े टेक अवॉर्ड का हो गया आगाज, देखें किस कैटेगरी में कौन-से डिवाइस हुए नॉमिनेट

    Xiaomi Redmi K50i, Xiaomi Redmi K50i Discount, Xiaomi Redmi K50i price, Xiaomi Redmi K50i offers

    Redmi K50i 5G: रेडमी का यह फोन अपने परफॉर्मेंस की वजह से काफी चर्चा में रहा। कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 8100 SoC के साथ पेश किया है जो कि एक 5जी चिपसेट है। वहीं परफॉर्मेंस में भी यह कमाल का रहा। फोन में आपको 64MP ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। इसके साथ ही 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 5,080एमएएच बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: 15 हजार के बजट में कौन बनेगा लो बजट सेग्मेंट का बादशाह, देखें रेस में शामिल सभी फोंस की लिस्ट

    Xiaomi 11i HyperCharge 5G phone launched in India know specs Price Sale offer

    Xiaomi 11i HyperCharge 5G: इस कैटेगरी में शाओमी के काफी फोन नॉमिनी में शमिल हुए। इनमें से एक है 11i HyperCharge जो साल की शुरूआत में आया था। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 108एमपी ट्रिपल रियर कैमरा और 120वॉट फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों से लैस है। 120 वॉट चार्जर के साथ लॉन्च होने वाला यह भारत का पहला फोन है। इसमें आपको 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल जाता है।

    50mp camera phone Motorola Moto Edge 30 Price Specifications

    Motorola Edge 30: 2022 में मोटोराला काफी अग्रेसिव रहा है और कंपनी ने हर सेगमेंट में कुछ न कुछ लॉन्च किया है। मेन स्ट्रीम में मोटोरोला ऐज 30 एक अच्छा फोन साबिह हुआ। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी+ प्रोसेसर पर काम करता है जो कि परफॉर्मेंस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वहीं इसमें 6.5 इंच का P-OLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं फोन में 4020 एमएएच की बैटरी 50एमपी ट्रिपल रियर और 32एमपी सेल्फी कैमरा मिल जाता है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: 50,000 के बजट में किसके सिर चढ़ेगा विनर का ताज, कौन हुआ नॉमिनेटेड, देखें यहां

    8 gb ram mobile phone Samsung Galaxy M54 5G specifications leaked on geekbench might launch soon

    Samsung Galaxy M53 5G: M53 5G के लॉन्च के बाद कह सकते हैं कि सैमसंग ने अपने एम सीरीज को और मजबूत बना दिया है। मेन स्ट्रीम में यह फोन अपने दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस के दम पर सभी ब्रांड को टक्कर देता नजर आया। इसमें आपको 6.7 एफएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिल जाता है जो 120हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 दिया गया है। रही बात फोटोग्राफी की तो 108एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ 32एमपी सेल्फी दिया गया है।

    80w fast charging smartphone realme GT NEO 3T 5G india launch on 16 september know price specifications

    Realme GT NEO 3T 80W: 30,000 रुपये के बजट में मजबूत दावेदार में रियलमी जीटी नियो 3टी 5जी का भी नाम शामिल है। इस फोन में 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.62 इंच का AMOLED Display और 64MP Triple Rear Camera मिल जाता है। वहीं कंपनी ने इसे Snapdragon 870 5G चिपसेट के साथ पेश किया है जो कि काफी दमदार है। फोन में 80W Superdart Charging दी गई है। कुल मिलाकर कहें तो पावरपैक्ड है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: बेस्ट कैमरा फोन मेनस्ट्रीम, रियलमी, आईकू, वनप्लस, सैमसंग या मोटोरोला किसका कैमरा है बेस्ट

    iQOO neo 6

    iQOO Neo 6: कम समय में आईकू ब्रांड ने काफी अच्छा नाम बना लिया है और उस नाम के पीछे नियो 6 जैसे मॉडल का हाथ है। 2022 में यह फोन मेन स्ट्रीम में काफी अच्छा माना गया और इसीलिए जूरी ने इसे नॉमिनेट किया है। फोन में 6.62 इंच का AMOLED ​डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं फोन में आपको 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिल जाता है। पावर बैकअप के लिए 4700 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 870 5G प्रोसेसर उपलब्ध है।

    108mp camera phone Redmi Note 12 Pro 4G specification leaked know details
    Redmi Note 11 Pro Plus

    Redmi Note 11 Pro+ 5G: मेन स्ट्रीम में यदि रेडमी नोट सीरीज का नाम न आए तो शायद ऐसा लगेगा जैसे नॉमिनेशन अधूरा है। हालांकि इस बार भी ऐसा नहीं हुआ और जूरी ने Redmi Note 11 Pro+ 5G को नॉमिनेशन में रखा है। नोट सीरीज की पॉप्युलैरिटी तो आप जानते ही हैं। वहीं स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया है और फोन में 500 एमएच की बैटरी 120W चार्जिंग के साथ मिल जाती है। यह फोन 108 MP के ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है।

    50MP Camera Phone Realme 9 Pro Plus launched in India Price Specs Sale

    Realme 9 Pro+: रियलमी से भी दो फोन इस सेगमेंट में नॉमिनी बने। जूरी ने Realme 9 Pro+ को भर रखा है जो अपने शानदार कैमरे की वजह से काफी पॉप्युलर हुआ। यह फोन MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर पर काम करता है और फोन में 6.4 इंच की Super AMOLED स्क्रीन है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 MP का ट्रिपल रियर कैमरा उपलब्ध है जबकि सेल्फी के लिए 16 MP का सेंसर मिल जाता है। यह फोन 4500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

    The post Indian Gadget Award 2022: चमका OnePlus का नाम, Nord 2T 5G को मिला 30 हजार के बजट में बेस्ट फोन का खिताब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-phone-under-rs-30000/feed/ 0
    Indian Gadget Award 2022 : मेनस्ट्रीम और गेमिंग कैटगरी के बेस्ट लैपटॉप का खिताब रहा इनके नाम https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-2022-best-laptop-mainstream-premium-and-gaming-category-nominees/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-2022-best-laptop-mainstream-premium-and-gaming-category-nominees/#respond Tue, 31 Jan 2023 12:48:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96347 आज से इसकी शुरुआत हुई जो 13 दिनों तक चलने वाली है। अंत में 31 जनवरी को इस अवॉर्ड का समापन होगा और उसी दिन सभी कैटेगरी के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

    The post Indian Gadget Award 2022 : मेनस्ट्रीम और गेमिंग कैटगरी के बेस्ट लैपटॉप का खिताब रहा इनके नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Indian Gadget Award 2022 में हैं कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी हैं।
    • 24 अवॉर्ड में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स ने किया है।
    • 5 कैटेगरी यूजर्स च्वाइस की हैं।
    • सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा आज कर दी गई हैं।

    Indian Gadget Award 2022 : भारत के सबसे बड़े टेक इवेंट Indian Gadget Award 2022 के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। इस दौरान 28 कैटगरी में गैट्स को अवॉर्ड दिए गए। इसमें लैपटॉप को लेकर हमने चार कैटगरी – बेस्ट लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम, बेस्ट लैपटॉप 2022 – प्रीमियम, बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम, बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – प्रीमियम बनाई हैं। इन चारों कैटगरी के विजेताओं का ऐलान हो गया है। बेस्ट लैपटॉप की चारों कैटगरी में 38 डिवाइसेस शामिल थे, जिनमें से हमने आपके लिए बेस्ट लैपटॉप चुना है।

    Indian Gadget Award 2022 : बेस्ट लैपटॉप लैपटॉप 2022 के विजेता

    बेस्ट लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम

    Xiaomi Notebook Pro 120G

    best-laptop-of-2022-mainstream-under-80k

    बेस्ट लैपटॉप मेनस्ट्रीम में कुल 12 लैपटॉप्स को नॉमिनेट किए गए थे जिनमें, एचपी, डेल, असूस और एसर जैसे बड़े ब्रांड के लैपटॉप के साथ शाओमी नोट बुक को प्रो नॉमिनेट किया गया था। पंरतु बाजी यहां शाओमी के हक में गया। सभी मॉडल को पीछे छोड़कर Xiaomi Notebook Pro 120G इस सेगमेंट में विजेता बना। यह डिवाइस कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च नोटबुक से इंप्रूव मॉडल है। इस लैपटॉप में 14-इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही 512GB PCIe gen4 NVMe SSD, 16GB की LPDDR5 RAM, और 12th जेनेरेशन Intel Core i5-12450H CPU मिल जाता है।

    बेस्ट लैपटॉप 2022 – प्रीमियम 

    Apple MacBook Pro M2

    best-laptop-of-2022-premium

    बेस्ट लैपटॉप प्रीमियम में 11 लैपटॉप नॉमिनेट किए गए थे, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, डेल, सैमसंग और ऐप्पल के बीच काफी कड़ा मुकाबला था। लेकिन प्रीमियम कैटगरी में विजेता का खिताब Apple MacBook Pro M2 के नाम रहा। परफॉर्मेंस के मामले में ऐप्पल के इस लैपटॉप का किसी से मुकाबला नहीं है। Apple के लेटेस्ट Pro सीरीज के लैपटॉप पावरफुल M2 प्रोसेसर के साथ आते है। इसके साथ ही इसमें 13.3-इंच का Retina डिस्प्ले, 24GB तक रैम और 2TB तक स्टोरेज के साथ आते हैं।

    बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम  

    Acer Nitro 5 AN515-45-R8CM Gaming Notebook (Ryzen 5600H + RTX 3060)

    best-gaming-laptop-of-2022-mainstream-under-100k

    भारत में गेमिंग लैपटॉप पिछले कुछ सालों से काफी पॉपुलर हो रहे हैं। गेमिंग लैपटॉप की मेनस्ट्रीम कैटगरी में सात लैपटॉप नॉमिनेट थे। इनमें से विजेता Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप बना। इसका मुकाबला डेल, एचपी और लेनोवो जैसे कंपनियों के गेमिंग लैपटॉप से था। ऐसर का यह गेमिंग लैपटॉप AMD CPU से लेस है, जिसमें 6 कोर वाला Ryzen 5600H प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें RTX 3060 GPU है। इस लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ 8GB की DDR4 RAM और 512GB की स्टोरेज दी गई है।

    बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – प्रीमियम

    ASUS ROG Zephyrus G15 (2022) GA503

    best-gaming-laptop-of-2022

    गेमिंग लैपटॉप की प्रीमियम कैटगरी में Asus, MSI, Dell, Lenovo और HP के लैपटॉप के बीच कड़ा मुकाबला था। पांचों कंपनी के नौ लैपटॉप नॉमिनेट थे, जिसमें से Asus Zephyrus G15 इस कैटगरी का विजेता बनने में कामयाब रहा है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 6900HS CPU और RTX 3070 Ti GPU दिया गया है। आसुस के इस लैपटॉप में 32GB की DDR5 RAM और 1TB की Gen 4 SSD मिलती है।

    Indian Gadget Award 2022 : बेस्ट लैपटॉप लैपटॉप ये थे नॉमिनी

    बेस्ट लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम

    • Xiaomi Notebook Pro 120G
    • Lenovo IdeaPad Slim 5i Intel 12th-gen 82SF004WIN
    • Lenovo IdeaPad Slim 3i 12th Gen (15, Intel)
    • HP Pavilion Laptop 14-dv2014TU
    • HP Pavilion x360 2-in-1 Laptop 14-ek0074TU
    • ASUS Vivobook 14 (X1402, 12th Gen Intel)
    • ASUS Vivobook S14 Flip (12th Gen Intel)
    • ASUS Vivobook S14 Flip (AMD Ryzen 7 5800H)
    • ASUS Vivobook Pro 15 OLED M3500QC-L1461WS
    • Dell Inspiron 16-5620
    • Acer Swift 5
    • Acer Swift 3 SF314-512

    Xiaomi Notebook Pro 120G

    Xiaomi Notebook Pro 120G कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च नोटबुक से इंप्रूव मॉडल है। इस लैपटॉप में 14-इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही 512GB PCIe gen4 NVMe SSD, 16GB की LPDDR5 RAM, और 12th जेनेरेशन Intel Core i5-12450H CPU मिल जाता है। 

    Lenovo IdeaPad Slim 5i

    यह लैपटॉप मिलिट्री स्टेंडर्ड MIL-STD 810H रेटिंग के साथ आता है, जो ऑल मैटल बिल्ड है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का Full HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 12th-जेनेरेशन Intel Core i5-1235U प्रोसेसर और 16GB LPDDR4 RAM के साथ 512GB PCIe NVMe SSD स्टोरेज उपलब्ध है।

    Lenovo IdeaPad Slim 3i 12th Gen (15, Intel)

    Lenovo IdeaPad Slim 3i का वजन मात्र 1.6kg है। इसमें 15.6-inch Full HD डिस्प्ले दी गई है। इसके साठ लेनोवो के इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Intel Core i3 और i5 प्रोसेसर के ऑप्शन में आता है। इसके साथ ही लैपटॉप में 16GB तक रैम और 512GB तक का स्टोरेज दिया गया है।

    HP Pavilion Laptop 14-dv2014TU

    12th-जेनरेशन Intel Core i5 CPU आधारित यह लैपटॉप 16GB की LPDDR4 RAM और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इस लैपटॉप में 14-इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। एचपी का यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 7 घंटे का बैकअप ऑफ़र करता है।

    HP Pavilion x360 2-in-1 Laptop 14-ek0074TU

    HP Pavilion x360 लैपटॉप 2-इन-1 फीचर के साथ आता है, जिसमें 14-इंच का Full HD रेजलूशन वाला IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीटच सपोर्ट करता है। HP के इस लैपटॉप में 12th-जेनेरेशन Intel Core i5 CPU, 16GB तक LPDDR4 RAM, और 512GB PCIe NVMe SSD सपोर्ट दिया गया है।

    ASUS Vivobook 14 (X1402, 12th Gen Intel)

    ASUS Vivobook 14 में 14-इंच का Full HD IPS NanoEdge डिस्प्ले मिलती है। इस लैपटॉप में 512GB PCIe NVMe SSD,  16GB तक LPDDR4 RAM, और 12th-जेनरेशन Intel Core i5-1240P CPU दिया गया है। इसमें Intel का ग्राफिक्स सपोर्ट दिया है जो लेटेस्ट Windows 11 पर रन करता है।

    ASUS Vivobook S14 Flip (12th Gen Intel)

    आसुस का 2-इन-1 लैपटॉप ASUS Vivobook S14 Flip भी हमारे इस नॉमिनेशन लिस्ट में है। इस लैपटॉप में 14-इंच NanoEdge डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD है। इसमें 512GB PCIe NVMe SSD, 16GB की LPDDR4 RAM, और 12th जेनरेशन Intel Core i5 CPU दिया गया है।

    ASUS Vivobook S14 Flip (AMD Ryzen 7 5800H)

    ASUS Vivobook S14 Flip भी कंपनी का 2 इन 1 मॉडल है। यह प्लैगशिप लैपटॉप मॉडल में 14-इंच का NanoEdge डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD है। इसमें AMD Ryzen 7-5800H CPU, 16GB LPDDR4 RAM, और 512GB PCIe NVMe SSD स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

    ASUS Vivobook Pro 15 OLED M3500QC-L1461WS

    ASUS Vivobook Pro 15 OLED लैपटॉप में 15.6-इंच का Full HD रेजलूशन OLED डिस्प्ले दिया गया है। Vivobook Pro 15 में AMD Ryzen 5-5600H CPU, 16GB LPDDR4 RAM, और 512GB PCIe NVMe SSD सपोर्ट दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स केलिए 4GB Nvidia GeForce RTX 3050 GPU मिलता है।

    Dell Inspiron 16-5620

    Dell का मिड प्रीमियम लैपटॉप Dell Inspiron 16 में 16-इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। इस लैपटॉप में 512GB PCIe NVMe SSD, 16GB LPDDR4 RAM, और 12th-जेनरेशन Intel Core i5-1240P CPU दिया गया है। 

    Acer Swift 5

    Acer Swift 5 लैपटॉप Evo सर्टिफाइड डिवाइस है, जिसमें 14-इंच की शानदार IPS डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ ही इसमें Full HD रेजलूशन वाला मल्टी टच सपोर्ट डिस्प्ले दी गई है। इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Intel Core i5 CPU, 16GB तक की LPDDR4 RAM, और 512GB of PCIe NVMe SSD दिया गया है।

    Acer Swift 3 SF314-512

    एसर का एक और Evo-सर्टिफाइड लैपटॉप ने हमारे नॉमिनेशन में जगह बनाई है। Acer Swift 3 में 14-इंच का QHD IPS डिस्प्ले दी गई है। इसमें 16GB तक की LPDDR4 RAM और 512GB PCIe NVMe Gen4 SSD का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही प्रोसेसर की बात करें तो इस लैपटॉप में 12th जेनरेशन Intel Core i5-1240P CPU दिया गया है।

    बेस्ट लैपटॉप 2022 – प्रीमियम

    • Samsung Galaxy Book2 Pro 360
    • ASUS Zenbook 17 Fold OLED
    • ASUS Zenbook Pro 16X OLED
    • Dell XPS 13 Plus
    • Apple MacBook Pro M2
    • HP Spectre x360 2-in-1 Laptop OLED Touch 13.5-ef0054TU
    • Lenovo Yoga 9i Gen 7
    • Acer Swift X
    • Microsoft Surface Laptop 5
    • Microsoft Surface Pro 9

    Samsung Galaxy Book2 Pro 360

    Samsung का 2 इन 1 लैपटॉप Galaxy Book2 Pro 360 हमारी लिस्ट में पहले स्टेप पर है। सैमसंग के इस लैपटॉप में 13.3-इंच का मल्टीटच Full HD रेजलूशन वाला AMOLED पैनल दिया गया गया है। इस लैपटॉप में 12th जेनरेशन Intel Core i5-1240P CPU दिया गया है। इसमें 16GB तक का LPDDR4 RAM और 512GB PCIe NVMe Gen4 SSD स्टोरेज मिलती है।

    ASUS Zenbook 17 Fold OLED

    ASUS Zenbook 17 Fold OLED में 17 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले मिलती है। Zenbook 17 Fold का 2.8K रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले दो साइज में आता है। यह जब ओपन होता है तो इसका साइज 17-इंच और बंद होने पर यह 12.4-इंच का होता है। आसुस के इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Intel Core i7 CPU मिलता है।

    ASUS Zenbook Pro 16X OLED

    ASUS Zenbook सीरीज का लेटेस्ट Zenbook Pro 16X OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 16-इंच का 4K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 9 5900HX CPU, 16GB RAM, और 512GB PCIe gen4 NVMe SSD के साथ आता है। आसुस के इस लैपटॉप में 4GB Nvidia RTX 3050 GPU दिया गया है।

    Dell XPS 13 Plus

    Dell XPS 13 Plus लैपटॉप में 13.4-इंच का IPS पैनल दिया गया है। इस लैपटॉप में 12th-जेनेरेशन Intel Core i7 CPU, 16GB तक LPDDR4 RAM, और 1TB PCIe NVMe Gen4 SSD स्टोरेज दिया गया है। Dell XPS 13 Plus में स्मूथ ग्लास टचपैड भी मिलता है।

    Apple MacBook Pro M2

    Apple MacBook Pro का परफॉर्मेंस के मामले किसी से मुकाबला नहीं है। Apple के लेटेस्ट Pro सीरीज के लैपटॉप पावरफुल M2 प्रोसेसर के साथ आते है। इसके साथ ही इसमें 13.3-इंच का Retina डिस्प्ले, 24GB तक रैम और 2TB तक स्टोरेज के साथ आते हैं।

    HP Spectre x360 2-in-1 Laptop OLED Touch 13.5-ef0054TU

    HP Spectre x360 कंपनी का 2 इन 1 लैपटॉप है, जिसमें 13.5-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आती है। एचपी के इस लैपटॉप में 1TB NVMe Gen4 SSD, 16GB LPDD4X RAM, और 12th-जेनरेशन Intel Core i7 CPU के साथ आता है।

    Lenovo Yoga 9i Gen 7

    Lenovo Yoga 9i Gen 7 लैपटॉप में 14-इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो Dolby Vision और UHD क्वालिटी ऑफर करता है। इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Core i7 CPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB RAM, और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आता है।

    Acer Swift X

    Acer Swift X लैपटॉप में 14-इंच का full-HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB LPDDR4X RAM और 1TB SSD ड्राइव दिया गया है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 7-5800U CPU के साथ आता है।

    Microsoft Surface Laptop 5

    Microsoft Surface Laptop 5 लैपटॉप Windows 11 के साथ आता है। इस लैपटॉप को 13.5-इंच और 15-इंच IPS डिस्प्ले ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट का यह लैपटॉप 12th-जेनरेशन Core i5 प्रोसेसर, 8GB की रैम और 256GB के SSD स्टोरेज के साथ आता है।

    Microsoft Surface Pro 9

    माइक्रोसॉफ्ट के Surface Laptop 5 और Microsoft Surface Pro 9 काफी अलग है। इसमें डिटेचेबल कीबोर्ड दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 13-इंच का Full HD मल्टीचट डिस्प्ले दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट का Surface Pro 9 लैपटॉप 12th Gen Core i5 और i7 सीपीयू ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 8GB की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

    Indian Gadget Awards 2022 : Best Gaming Laptop

    पिछले कुछ सालों से गेमिंग लैपटॉप के प्रति यूज़र्स का रुझान तेज़ी से बढ़ा है। साल 2022 में हमें गेमिंग लैपटॉप की वाइड रेंज देखने को मिली थी। इंडियन गैजेट अवार्ड में हमने गेमिंग लैपटॉप को दो – मेनट्रीम (एक लाख रुपये तक) और प्रीमियम कैटगरी में बांटा है।

    बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम 

    • Lenovo Legion 5i 2022
    • HP Victus 15 fa0354TX
    • Lenovo IdeaPad Gaming 3i Gen 7
    • Acer Aspire 7 Gaming 12th Gen
    • Acer Nitro 5 AN515-45-R8CM Gaming Notebook (Ryzen 5600H + RTX 3060)
    • ASUS TUF Gaming F15 (2022) FX507ZE-HN038W
    • Dell G15 Gaming

    Lenovo Legion 5i 2022

    Lenovo Legion 5i लैपटॉप में 12th Gen Intel Core i7-12700H प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 3060 का सपोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का WQHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB तक का DDR5 RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है।

    HP Victus 15 fa0354TX

    इस लैपटॉप को Intel Core i7-12650H प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 3050 Ti GPU दिया गया है। एचपी के इस लैपटॉप में 15.6-इंच का 1080p Micro-Edge IPS डिस्प्ले है जबकि 16GB का DDR4 RAM और 512 GB स्टोरेज मिल जाता है।

    Lenovo IdeaPad Gaming 3i Gen 7

    लेनोवो का IdeaPad Gaming 3i लैपटॉप Intel के Core i7-12700H प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें 14 कोर हैं। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 3050 Ti GPU, 16GB DDR4 RAM, 15.6-inch का FHD IPS डिस्प्ले मिलता है जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट165Hz का है।

    Acer Aspire 7 Gaming 12th Gen

    Acer Aspire 7 लैपटॉप की बात करें तो यह दमदार परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप है। एसर का यह लैपटॉप Intel Core i5- 1240P प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 12 कोर का सपोर्ट है। इस लैपटॉप में Nvidia RTX 3050 GPU दिया गया है। इसमें 15.6-inch 1080p LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही लैपटॉप में 8GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिलता है।

    Acer Nitro 5 AN515-45-R8CM Gaming Notebook

    Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप काफी पॉपुलर है। यह इस लिस्ट का पहला लैपटॉप है जो AMD CPU से लेस है। इस लैपटॉप में 6 कोर वाला Ryzen 5600H प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें RTX 3060 GPU है। इस लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ 8GB की DDR4 RAM और 512GB की स्टोरेज दी गई है।

    ASUS TUF Gaming F15 (2022) FX507ZE-HN038W

    ASUS TUF Gaming F15 (2022) गेमिंग लैपटॉप को Intel Core i7-12700H प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जिसमें 14 कोर हैं। इसके साथ ही इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए RTX 3050 Ti GPU दिया गया है। आसुस के इस लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 15.6-inch IPS LCD डिस्प्ले मिल जाता है और कंपनी ने इसमें 16GB तक की DDR5 RAM और 512 GB तक SSD स्टोरेज का आॅप्शन दिया है। 

    Dell G15 Gaming

    Dell G15 पावरफुल लैपटॉप है जो Intel Core i9 12900H CPU, और Nvidia RTX 3070 Ti GPU के साथ आता है। डेल का यह लैपटॉप 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट है। इस लैपटॉप में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला 15.6-इंच QHD डिस्प्ले दिया गया है।

    Best Gaming Laptop : प्रीमियम कैटगरी

    • ASUS ROG Zephyrus G14 (2022) GA402
    • ASUS ROG Zephyrus G15 (2022) GA503
    • ASUS ROG Strix SCAR 17 SE (2022) G733
    • MSI Raider GE77 HX – 12U
    • MSI Titan GT77 – 12U
    • Dell Alienware x15 R2
    • Lenovo Legion 7i Gen 7
    • ASUS ROG Flow X16
    • HP OMEN 17

    ASUS ROG Zephyrus G14 (2022) GA402

    Asus ROG Zephyrus G14 कॉम्पैक्ट गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें 14-इंच का डिस्प्ले है जो QHD+ पिक्सल रेजलूश और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आसुस के इस लैपटॉप में AMD Ryzen 6900HS CPU और RX 6700HS GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB की DDR5 RAM और 1TB की SSD स्टोरेज दी गई है।

    ASUS ROG Zephyrus G15 (2022) GA503

    Asus Zephyrus G15 भी बड़ी डिस्प्ले के साथ हमारे नॉमिनेशन में जगह बना पाने में कामयाब रहा है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 6900HS CPU और RTX 3070 Ti GPU दिया गया है। आसुस के इस लैपटॉप में 32GB की DDR5 RAM और 1TB की Gen 4 SSD मिलती है।

    ASUS ROG Strix SCAR 17 SE (2022) G733

    Asus ROG Strix Scar 17 स्पेशल एडिशन लैपटॉप पावरफुल परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इस लैपटॉप में 16 कोर वाला Intel Core i9- 12950HX प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए RTX 3080 Ti GPU का सपोर्ट है। आसुस के इस लैपटॉप में 17.3-इंच का IPS, QHD डिस्प्ले है। 

    MSI Raider GE77 HX – 12U

    MSI GE77 Raider फ्लैगशिप लैपटॉप है। कंपनी ने इसे Intel Core i9-12900HX CPU और RTX 3080 Ti GPU के साथ उतारा है। एमएसआई के इस लैपटॉप में 4K रेजलूशन वाला डिस्प्ले है जो 120 Hz तक के स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसका 2K डिस्प्ले वेरिएंट भी आता है। दोनों लैपटॉप में 17.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

    MSI Titan GT77 – 12U

    MSI Titan GT77 जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स वाला वाला गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें रैम बढ़ाने के लिए चार स्लॉट मिलते हैं। इस गेमिंग लैपटॉप की रैम मैमोरी 128GB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं इसमें Intel Core i9 12900HX और ग्राफिक्स के लिए RTX 3080 Ti GPU दिया गया है।

    Dell Alienware x15 R2

    Dell Alienware x15 R2 15 इंच डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे पतला गेमिंग लैपटॉप है। डेल के इस गेमिंग लैपटॉप में Intel Core i9-12900H CPU और RTX 3080 Ti GPU दिया गया है। डेल का यह गेमिंग लैपटॉप 32GB तक के LPDDR5 RAM और 1TB NVMe SSD स्टोरेज के साथ आता है।

    Lenovo Legion 7i Gen 7

    Lenovo Legion 7i कंपनी का फ्लैगशिप गेमिंग लैपटॉप है। इस लैपटॉप में Intel Core i9-12900H प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 3080 Ti GPU का सपोर्ट दिया है। यह गेमिंग लैपटॉप 32GB तक DDR5 रैम और 2TB तक SSD स्टोरेज के साथ आता है।

    ASUS ROG Flow X16

    ASUS ROG Flow X16 लैपटॉप को Ryzen 9 6900HS और Nvidia RTX 3070 Ti GPU के साथ 2022 में लॉन्च किया गया। इस लैपटॉप में 16-इंच का QHD+ 16:10 Mini LED पैनल दिया गया है। आसुस के इस लैपटॉप को 64GB तक के DDR5 RAM और 2TB तक की SSD स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है।

    HP OMEN 17

    HP Omen 17 कंपनी का टॉप-एंड स्पेसिफिकेशंस वाला लैपटॉप है। एचपी का यह गेमिंग लैपटॉप Intel Core i9- 12900H CPU के साथ आता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए RTX 3080 GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 17.3-इंच का 2K IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में 32GB तक का DDR5 RAM और 2TB का SSD स्टोरेज दिया गया है।

    The post Indian Gadget Award 2022 : मेनस्ट्रीम और गेमिंग कैटगरी के बेस्ट लैपटॉप का खिताब रहा इनके नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-2022-best-laptop-mainstream-premium-and-gaming-category-nominees/feed/ 0
    Indian Gadget Award 2022 : मेनस्ट्रीम में Redmi तो प्रीमियम कैटगरी में SONY ने मारी बाजी, देखें कौन बना नंबर 1 https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-2022-best-smart-tv-mainstream-and-premium-category-nominees/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-2022-best-smart-tv-mainstream-and-premium-category-nominees/#respond Tue, 31 Jan 2023 12:47:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96321 Indian Gadget Award 2022 में कुल 28 कैटगरी हैं, जिनमें 200 से ज्यादा नॉमिनी है। विजेताओं का ऐलान 31 जनवरी को किया जाएगा।

    The post Indian Gadget Award 2022 : मेनस्ट्रीम में Redmi तो प्रीमियम कैटगरी में SONY ने मारी बाजी, देखें कौन बना नंबर 1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Indian Gadget Award 2022 में हैं कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी हैं।
    • 24 अवॉर्ड में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स ने किया है।
    • 5 कैटेगरी यूजर्स च्वाइस की हैं।
    • सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा आज कर दी गई हैं।

    भारत में पिछले कुछ सालों में स्मार्ट टीवी काफ़ी लोकप्रिय हुए हैं। स्मार्ट टीवी के आने के बाद इंडियन टीवी मार्केट पूरी तरह से बदल गया। इसका पूरा श्रेय Xiaomi, Realme, और OnePlus जैसे ब्रांड को दिया जाता है। 91 मोबाइल्स के Indian Gadget Awards 2022 में हमने टीवी को लेकर बाई दो कैटेगरी Best TV of 2022 – मेनस्ट्रीम और प्रीमियम के विजेताओं का ऐलान हो गया है। यहां हम आपको विजेताओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

    Best TV of 2022 – मेनस्ट्रीम विजेता

    Redmi Smart TV X55 

    best-tv-of-2022-mainstream-under-40k

    इंडियन गैजेट अवार्ड 2022 के बेस्ट स्मार्ट टीवी की मेनस्ट्रीम कैटगरी में हमने 40 हजार रुपये तक के स्मार्ट टीवी नॉमिनेट किए थे। इनमें Redmi, Blaupunkt, OnePlus और Infinix के टीवी शामिल थे। हालांकि इस कैटगरी का विनर Redmi Smart TV X55 स्मार्ट टीवी रहा, जिसमें 55-इंच का 4K TV डिस्प्ले मिलता है, जो Dolby Vision, HDR, HDR 10+, HLG, और Reality Flow Tech सपोर्ट के साथ आता है। यह टीवी हाई स्पीड स्पोर्ट्स, गेम और दूसरे कंटेंट में यूजर्स को ब्लर फ्री रेंडरिंग ऑफर करता है। यह टीवी Android 10 पर रन करता है। इस टीवी में यूजर्स को सभी OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। Redmi Smart TV में Dolby Atmos, 30W स्पीकर और 16GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

    Best TV of 2022 – प्रीमियम विजेता

    Sony Bravia XR MASTER Series A95K OLED

    best-tv-of-2022-premium

     Best TV of 2022 – प्रीमियम कैटगरी में LG, Samsung, Xiaomi, Sony और VU के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। इस कैटगरी में 9 स्मार्ट टीवी नॉमिनेट थे, जिसमें विनर सोनी का 4K डिस्प्ले वाला Sony Bravia XR Master Series A95K टीवी रहा। सोनी के इस स्मार्ट टीवी में 20W स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही टीवी में Cognitive Processor XR, HDR10 का सपोर्ट भी मिलता है। सोनी का यह टीवी 4K अपस्केलिंग और IMAX Enhanced फीचर के साथ आता है। इस में 60W अकॉस्टिक सरफेस स्पीकर मिलते हैं। 

    Best TV of 2022 – ये स्मार्ट टीवी थे नॉमिनी

    • Redmi Smart TV X55 (55-inch)
    • Blaupunkt 50 Inch QLED Ultra HD (50QD7010)
    • Vu GLOLED TV 4K 55inch
    • Kodak 50 inch QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV
    • Infinix Zero 55 inch QLED Ultra HD (4K) Smart Android TV (55X3)
    • OnePlus 55 Y1S Pro

    best-tv-of-2022-mainstream

    Redmi Smart TV X55 (55-inch)

    Redmi Smart TV X55 स्मार्ट टीवी में 55-इंच का 4K TV डिस्प्ले मिलता है, जो Dolby Vision, HDR, HDR 10+, HLG, और Reality Flow Tech सपोर्ट के साथ आता है। यह टीवी हाई स्पीड स्पोर्ट्स, गेम और दूसरे कंटेंट में यूजर्स को ब्लर फ्री रेंडरिंग ऑफर करता है। यह टीवी Android 10 पर रन करता है। इस टीवी में यूजर्स को सभी OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। Redmi Smart TV में Dolby Atmos, 30W स्पीकर और 16GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

    Blaupunkt 50-inch QLED Ultra HD

    Blaupunkt 50 Inch QLED Ultra HD (50QD7010) मार्केट में सबसे सस्ता QLED डिस्प्ले वाला टीवी है। यहीं कारण है कि यह हमारे लिस्ट में है। यह स्मार्ट टीवी 4K रेजलूशन, Dolby Atmos साउंड, और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। Google Play Store से इस टीवी में आसानी से ऐप्स इंस्टॉल किए जा सकता है। यह Motion Estimation, Motion Compensation (MEMC) टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

    Vu GLOLED TV 4K 55-inch

    Vu 55-inch GloLED Series 4K Smart LED TV की खूबियों की बात करें तो इसमें 400nits ब्राइटनेस, 104 Watt DJ Sound, Dolby Atmos के साथ-साथ बिल्ट इन वूफर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर और डेडिकेटेड क्रिकेट मोड भी दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी Dolby Vision सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें गूगल प्ले का सपोर्ट दिया गया है।

    Kodak 50-inch QLED Ultra HD TV

    Kodak भारत में टीवी सेग्मेंट में भरोसेमंद ब्रांड है। Kodak 50-inch QLED Ultra टीवी बजट सेग्मेंट का बेस्ट ऑप्शन है। इस टीवी के नाम से पता चलता है कि इसमें QLED डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसके साथ ही टीवी में 40W साउंड आउटपुट, Google TV OS के साथ Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है।

    Infinix Zero 55-inch QLED

    Indian Gadget Award के नॉमिनेशन में Infinix Zero 55-inch QLED Ultra HD (4K) smart TV ने भी अपनी जगह बनाई है। यह टीवी Quantum Dot display, 36W साउंड आउटपुट, MEMC, HDR10+, और Dolby vision सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्ट टीवी Dolby Atmos सपोर्ट के साथ-साथ प्रीमियम फ्रेमलेस डिजाइन के साथ आता है।

    OnePlus TV 55 Y1S Pro

    OnePlus TV 55 Y1S Pro स्मार्ट टीवी बैजल लेस डिजाइन के साथ आता है। यह टीवी HDR10+, HDR10, के साथ-साथ HLG फॉर्मेट सपोर्ट करता है। वनप्लस का यह टीवी लो लेटेंसी मोड, गामा इंजन के साथ विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर करने वाले फीचर्स अल्ट्रा क्लीयर कंटेट और डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट फीचर के साथ आता है। यह टीवी Android 10 पर रन करता है, जिसमें Google Assistant, Smart Manager, और OnePlus Connect 2.0 का सपोर्ट मिलता है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Award 2022: 15 हजार के बजट में कौन बनेगा लो बजट सेग्मेंट का बादशाह, देखें रेस में शामिल सभी फोंस की लिस्ट

    Best TV of 2022 – प्रीमियम के नॉमिनी

    • LG C2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR
    • LG G2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR
    • SAMSUNG The Frame Smart TV (2022) 65 inch Class LS03B
    • Xiaomi OLED Vision TV (55 inch)
    • SAMSUNG Neo QLED 8K Smart TV 75 QN800B
    • SONY BRAVIA XR MASTER Series A95K OLED
    • SONY BRAVIA XR OLED 4K Ultra HD A80K
    • Vu Masterpiece Glo QLED TV 75inch

    best-tv-of-2022-premium

    LG C2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR

    LG C2 प्रीमियम स्मार्ट टीवी हमारे नॉमिनेशन में शामिल है। यह टीवी OLED डिस्प्ले के साथ आता है जो स्पेशल सिनेमा और मीडिया कंजमशन के साथ आता है। यह टीवी α9 Gen5 AI प्रोसेसर के साथ AI Picture Pro और 4K अपस्केलिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह TV NVIDIA G-Sync, AMD FreeSync के साथ-साथ आई कंफर्ट मॉडल और लो ब्लू लाइट सपोर्ट के साथ आता है।

    LG G2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR

    प्रीमियम स्मार्ट टीवी की बात करें तो LG G2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR कैसे पीछे छूट सकता है। The LG G2 evo OLED TV में Ultra HD रेजलूशन स्क्रीन, पिक्सल डिमिंग टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही ये टीवी HDR, HDR 10 Pro, HLG, और AI 4K अपस्केलिंग के साथ लो-लेटेंसी मोड़ और eARC सपोर्ट करता है। एलजी के इस टीवी में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 60W स्पीकर और 20W सबवूफ़र मिलता है।

    Samsung The Frame Smart TV

    Samsung TV के इस टीवी को किसी तरह के इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। सैमसंग का The Frame भारतीय मार्केट का टॉप-क्लास प्रोडक्ट है, जो दीवार पर किसी आर्ट फ्रेम का लुक देता है। इसमें बिल्ट इन मोशन सेंसर लगे हैं जो यूजर्स को उनकी खुद की फोटो या फिर आर्ट पीस शो करता है। इस टीवी में मैट डिस्प्ले दिया गया है, जो दिन हो या रात लाइट रिफ्लेक्ट नहीं करता है। सैमसंग का यह टीवी Tizen OS पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Award 2022: बेस्ट मोबाइल प्रोसेसर के नॉमिनी, इनकी वजह से फोन बने सुपर फोन

    Xiaomi OLED Vision TV

    Xiaomi OLED Vision TV कंपनी का सबसे प्रीमिय टीवी है। इस टीवी की खूबियो की पास करें तो यह IMAX सपोर्ट के साथ-साथ Dolby Vision IQ और MEMC इंजन और रियलिटी फ्लो सपोर्ट करता है जो यूजर्स को ब्लर फ्री विजुअल ऑफर करता है। इस टीवी में 30W 8-स्पीकर सेटअप दिया गया है जो Dolby Atmos सपोर्ट करता है।

    Samsung Neo QLED 8K Smart TV 75

    Samsung Neo QLED 8K Smart TV कंपनी का सबसे प्रीमियम टीवी भी हमारी इस लिस्ट में है। इस टीवी में Quantum Matrix Technology Pro दी गई है जो 8K रेजलूशन सपोर्ट देता है। इसके साथ ही इसमें बैक लाइट डिमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इस टीवी में Quantum Mini LED दी गई है। इसके साथ ही ऑडियो एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है।

    Sony Bravia XR MASTER Series A95K OLED

    Sony Bravia XR Master Series A95K OLED में 4K डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 100Hz है। इस टीवी में 20W स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही टीवी में Cognitive Processor XR, HDR10 का सपोर्ट भी मिलता है। सोनी का यह टीवी 4K अपस्केलिंग और IMAX Enhanced फीचर के साथ आता है। इस में 60W अकॉस्टिक सरफेस स्पीकर मिलते हैं।

    Sony Bravia XR OLED 4K Ultra HD A80K

    Sony Bravia XR OLED 4K Ultra HD A80K टीवी Google TV OS पर रन करता है। इस टीवी में सभी OTT ऐप् जैसे Prime, Netflix, Hotstar, और दूसरे आसानी से रन करते हैं। सोनी का दावा है कि इस टीवी में PS5 गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलता है। इसके साथ ही टीवी में बिल्ट इन XR OLED Contrast Pro बूस्ट कलर और कॉन्ट्रास्ट सपोर्ट मिलता है जो बेस्ट व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

    Vu Masterpiece Glo QLED TV

    बेस्ट टीवी नॉमिनेशन में सबसे अंतिम नॉमिनेशन Vu Masterpiece Glo QLED TV का है, जो 800nits ब्राइटनेस, 100W साउंड सबवूफर, 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल अरै लोकल डिमिंग ऑफर करता है। इस टीवी में HDR10+, Cinema, और Cricket मोड के साथ साथ Dolby Vision IQ और AMD FreeSync का सपोर्ट मिलता है। इस टीवी में 3GB रैम मिलती है।

    The post Indian Gadget Award 2022 : मेनस्ट्रीम में Redmi तो प्रीमियम कैटगरी में SONY ने मारी बाजी, देखें कौन बना नंबर 1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-2022-best-smart-tv-mainstream-and-premium-category-nominees/feed/ 0
    Indian Gadget Award 2022: Moto G62 5G के सिर सजा 15 हजार के बजट में बेस्ट फोन बनने का ताज https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-phone-under-rs-15000/ https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-phone-under-rs-15000/#respond Tue, 31 Jan 2023 12:45:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96306 Best Phone of 2022 (under 15k) की। और इस कैटेगरी Samsung को टक्कर मिल रही है। Realme, Redmi, iQOO, Motorola और Infinix जैसे ब्रांड से।

    The post Indian Gadget Award 2022: Moto G62 5G के सिर सजा 15 हजार के बजट में बेस्ट फोन बनने का ताज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Indian Gadget Award 2022 में हैं कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी हैं।
    • 24 अवॉर्ड में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स ने किया है।
    • 5 कैटेगरी यूजर्स च्वाइस की हैं।
    • सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा आज कर दी गई हैं।

    The Indian Gadget Awards 2022 में शामिल सभी 32 अवॉर्ड्स में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। Best Phone of 2022 (under 15k)  की कैटेगरी में कुल 6 स्मार्टफोंस नामित हुए थे और जिसमें सभी को पीछे छोड़ते हुए मोटोरोला मोटो जी62 5जी फोन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। 14,999 रुपये की कीमत पर बिक रहे Moto G62 5G को 15 हजार के बजट का बेस्ट मोबाइल फोन माना गया है और इसने Realme, Redmi, iQOO, Samsung और Infinix जैसे ब्रांड्स को ओवरटेक करते हुए पहला स्थान पाया है। The Indian Gadget Awards 2022 की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

    Motorola Moto G62 5G

    यह मोटोरोला मोबाइल इस वक्त भारतीय बाजार में 14,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी है इसमें मिलने वाला 12 5G Bands सपोर्ट। कुछ गिने चुने मोबाइल ही हैं जो ऑल बैंड 5जी सपोर्ट देते हैं। सभी आस्पेक्ट्स को देखते हुए जूरी ने मोटो जी62 5जी फोन को इस सेग्मेंट का विनर घोषित किया है। स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 ​प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 8जीबी तक की रैम मैमोरी दी गई है।

    Moto G62 5G

    मोटो जी62 5जी में 6.5 इंच एफएचडी+ डिस्प्ले मिलती है जो 120हर्ट्ज़ रेट पर काम करती है। यह मोबाइल फोन 50एमपी ट्रिपल रियर कैमरा और 16एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटोरोला फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    ये फोन भी हुए थे नॉमिनेट

  • Samsung Galaxy F23 5G
  • iQOO Z6 5G
  • Realme 9i
  • Redmi 11 Prime 5G
  • Infinix NOTE 12 5G
  • 50MP Camera Phones vivo oppo samsung moto redmi infinix realme

    Samsung Galaxy F23 5G: यह फोन अपनी 5जी कैपिबिलिटी के साथ दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरे की वजह से चर्चा में रहा। इस मोबाइल फोन में 6.6 इंच की एफएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रेट पर काम करती है। यह मोबाइल फोन 6जीबी तक की रैम मैमोरी के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर रन करता है हो इस बजट में काफी खास माना जा सकता है। 13एमपी सेल्फी और 50एमपी ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: 30 हजार के बजट का बेस्ट फोन बनने के लिए हो रही है तगड़ी भिड़ंत, कौन किस पर भारी देखें यहां

    5G Phone under 15000

    iQOO Z6 5G: इस साल आईकू पहली बार बजट सेगमेंट में आया। कंपनी ने इसकी शुरुआत iQOO Z6 5G से की और यह काफी अच्छा साबित हुआ। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6.58 इंच फुलएचडी+ 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले दी गई है। बैक पैनल पर 50एमपी ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट पर 16एमपी सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: 50,000 के बजट में किसके सिर चढ़ेगा विनर का ताज, कौन हुआ नॉमिनेटेड, देखें यहां

    realme mobile phone sale Realme C30s Realme Narzo 50i Prime Realme 9i 5G and Realme GT Neo 3T 5G price offer

    Realme 9i 5G: रियलमी का यह फोन पिछले साल अपनी परफॉर्मेंस की वजह से काफी चर्चा में रहा। फोन में 4GB RAM + 64GB Storage के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 प्रोसेसर का पावर मिलता है जो कि बहुत खास है। वहीं इसमें 6.6 इंच फुलएचडी+, 90हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा, 18वॉट फास्ट चार्जिंग और 5,000एमएएच बैटरी भी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Award 2022: सबसे बड़े टेक अवॉर्ड का हो गया आगाज, देखें किस कैटेगरी में कौन-से डिवाइस हुए नॉमिनेट

    redmi-11-prime-5g

    Redmi 11 Prime 5G: पिछले साल शाओमी ने कम रेंज में Redmi 11 Prime के साथ 5जी पर दाव खेला था। फोन 4जीबी रैम + 64जीबी शुरुआती स्टोरेज के साथ आता है। वहीं यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 50एमपी डुअल रियर कैमरा तथा पावर बैकअप के लिए 18वॉट चार्जिंग से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह फोन 6.58 इंच एफएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: बेस्ट मोबाइल प्रोसेसर के नॉमिनी, इनकी वजह से फोन बने सुपर फोन

    cheap 5g phone redmi note 12 5g launched in india at rs 17999 price know price and specifications details

    Infinix Note 12 5G: कम बजट में इनफिनिक्स को लेकर भी काफी चर्चा थी। वहीं इसका नोट 12 मॉडल 108 मेगपिक्सल रियर कैमरा की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहा था। यह मोबाइल भी मीडियाटेक के दमदार डायमेंसिटी 810 चिपसेट पर काम करता है। वहीं फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 6.7 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ ही इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग, 5,000एमएएच और 16एमपी का कैमरा दिया यगा है। इसमें आपको वर्चुअल रैम फीचर भी मिलता है।

    The post Indian Gadget Award 2022: Moto G62 5G के सिर सजा 15 हजार के बजट में बेस्ट फोन बनने का ताज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-phone-under-rs-15000/feed/ 0
    Indian Gadget Award 2022: Samsung Galaxy S22 Ultra को मिला Phone Of The Year का खिताब https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-phone-of-the-year/ https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-phone-of-the-year/#respond Tue, 31 Jan 2023 12:45:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96389 जूरी द्वारा नॉमिनेट किए गए सभी स्मार्टफोन एक से बढ़कर एक हैं। सिर्फ नाम पढ़कर ही आप समझ जाएंगे कि टक्कर कांटे की है और किसी एक को विनर बनाया वाकई मुश्किल है।

    The post Indian Gadget Award 2022: Samsung Galaxy S22 Ultra को मिला Phone Of The Year का खिताब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Indian Gadget Award 2022 में हैं कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी हैं।
    • 24 अवॉर्ड में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स ने किया है।
    • 5 कैटेगरी यूजर्स च्वाइस की हैं।
    • सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा आज कर दी गई हैं।

    कुछ मोबाइल फोन ऐसे होते हैं जो बाजार में आने से पहले ही हिट हो जाते हैं। बेशक बहुत से लोग इन्हें खरीद नहीं पाते हैं लेकिन इनके बारे में जानना और पढ़ना पसंद करते हैं। एडवांस फीचर्स व पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही स्मार्टफोन के प्रति यूजर्स की दिवानगी उन्हें बेस्ट फोन बनाने के लिए काफी होती है। IGA 2022 की Phone Of The Year कैटेगरी में ऐसे ही बाहुबलियों को शामिल किया गया था, जिनकी लड़ाई भी जोरदार थी। हर एक आस्पेक्ट को देखने और परखने के बाद जूरी ने Samsung Galaxy S22 Ultra 5G को फोन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाज़ा है। अन्य IGA 2022 की डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

    Samsung Galaxy S22 Ultra 5G

    गैलेक्सी ‘एस’ सीरीज़ सैमसंग के सबसे पावरफुल लाइनअप्स में गिनी जाती है। गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा अभी तक इस सीरीज़ में लॉन्च हुए सभी मोबाइल फोंस में सबसे ज्यादा एडवांस और पावरफुल मॉडल है। यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने सुपरफास्ट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12जीबी रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह 1टीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है। इस मोबाइल में 6.8 इंच की क्वाॅडएचडी+ ऐज़ डिसप्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए यहां स्मार्टफोन में 108एमपी क्वॉड रियर कैमरा और 40एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 45वॉट वायर्ड चार्जिंग और 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

    ये फोन भी हुए थे नॉमिनेट

    phone-of-the-year-continue

    • Google Pixel 7 Pro
    • Apple iPhone 14 Pro Max
    • Vivo X80 Pro
    • Xiaomi 12 Pro 5G
    • Motorola Edge 30 Ultra
    • Samsung Galaxy Z Fold4
    • Samsung Galaxy Z Flip4
    • OnePlus 10 Pro 5G
    • iQOO 9 Pro
    • Realme GT 2 Pro

    google-pixel-7-pro-pixel-7-india-launch

    Google Pixel 7 Pro: पिक्सल सीरीज़ के मोबाइल उन फोंस में शुमार होते हैं जिनके चुनिंदा मॉडल ही बाजार में आते हैं, लेकिन अपनी टेक्नोलॉजी और ताकत के दमपर पूरी मार्केट में छा जाते हैं। पिक्सल 7 प्रो भी ऐसा ही स्मार्टफोन मॉडल है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में Tensor G2 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी में अपना लोह मनवा चुके गूगल पिक्सल फोंस के इस मॉडल में भी 48एमपी टेलीफोटो लेंस + 50एमपी वाइड-एंगल शूटर + 12एमपी अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए यह फोन 11एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वहीं पवार बैकअप के लिए यह फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: बेस्ट कैमरा फोन प्रीमियम , जानें किन फोंस के कैमरे ने जीता यूजर्स का दिल

    iphone-14-pro-max

    Apple iPhone 14 Pro Max: इसी फोन के साथ एप्पल ने अपने डिस्प्ले डिजाईन को बदला है। इसी आईफोन में पहली बार Dynamic Island नॉच स्क्रीन दी गई है। वहीं A16 Bionic chip पर लॉन्च होने वाला भी यह दुनिया का पहला मोबाइल फोन है। 16 कोर न्यूरल इंजन की ताकत इस फोन की प्रोसेसिंग को सुपरफास्ट बनाती है। 48एमपी क्वॉड पिक्सल सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ फोटोग्राफी के मामले में यह फोन पहले ही झंडे गाड़ चुका है। फोन के फ्रंट पैनल पर 12MP TrueDepth Camera दिया गया है। वहीं 6.7 इंच एक्सडीआर स्क्रीन iPhone 14 Pro Max को एडवांस बनाती है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: 50,000 के बजट में किसके सिर चढ़ेगा विनर का ताज, कौन हुआ नॉमिनेटेड, देखें यहां

    vivo-x80-pro-camera

    Vivo X80 Pro: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आया यह वीवो फोन भी फोन ऑफ द ईयर की कैटेगरी में खुद को नॉमिनेट कराने में सफल रहा है। 12जीबी रैम फोन की ताकत को बूस्ट करने का काम करती है। ज़रा फोटोग्राफी सेग्मेंट पर नज़र डालें तो गिम्बल तकनीक से लैस रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.57 अपर्चर वाला 50एमपी सैमसंग जीएनवी सेंसर + एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 एमपी अल्ट्रा-वाइड लेंस + 50एमएम 2एक्स 12एमपी पोर्ट्रेट लेंस + एफ/1.85 अपर्चर 60एक्स पेरिस्कोप लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी अैर वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का तगड़ा फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए जहां फोन में 4,700एमएएच बैटरी दी गई है वहीं 80वॉट फास्ट चार्जिंग, 50वॉट वायरलेस चार्जिंग और 10वॉट वायरलेस रिवर्स चार्जिंग इस फोन की खूबी है।

    xiaomi-12-pro-price-india

    Xiaomi 12 Pro 5G: लंबे समय से इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन बना हुआ शाओमी IGA 2023 में भी बेस्ट फोन का खिताब अपने नाम करने की रेस में आगे है। यह मोबाइल फोन पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर पर रन करता है। शाओमी 12 प्रो के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 6.73 इंच की लार्ज 2के एमोलेड स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX707 प्राइमरी सेंसर, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस की ताकतवर तिकड़ी दी गई। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह शाओमी फोन 4,600एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग और 50वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ मिलकर काम करती है।

    moto-edge-30-ultra-price

    Motorola Edge 30 Ultra: 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ बाजार में उपलब्ध होने वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन बना था। जब देश दिवाली मनाने की तैयारी कर रहा था, उससे ठीक पहले मोटोरोला ने अपना यह बम फोड़ा था। पावरफुल मोटो ऐज 30 अल्ट्रा में 200एमपी रियर सेंसर 50एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस अैर 12एमपी पोर्टरेट लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 60 मेगापिक्सल का तगड़ा सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर पर रन करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4610एमएएच बैटरी के साथ 125वॉट फास्ट चार्जिंग व 50वॉट वायरलेस चार्जिंग दी गई है। यह मोटोरोला फोन 6.67 इंच की बड़ी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: बेस्ट सेल्फी फोन का टैग होगा किसके नाम, जानें किन स्मार्टफोंस के बीच होगी यह जंग

    samsung-galaxy-z-fold-4-laptop-style

    Samsung Galaxy Z Fold4: गैलेक्सी ‘ज़ेड’ सीरीज़ सिर्फ पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स नहीं बल्कि नई इनोवेशन के लिए भी जानी जाती है। डायरी की तरह मुड़ने वाला गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड4 इसी अनूठी तकनीक के चलते पूरी दुनिया को भाया है। हमारी जूरी ने भी इसे बेस्ट फोन ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट किया है। दो स्क्रीन वाले इस फोन में 6.2 इंच एमोलेड कवर डिसप्ले और 7.6 इंच डायनामिक एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह मोबाइल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन1 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 6 कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिसमें 50एमपी ट्रिपल रियर तथा 10एमपी डुअल सेल्फी सेंसर शामिल है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट 4,400एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

    samsung-galaxy-z-flip-4-display

    Samsung Galaxy Z Flip4: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका वाला डायलॉग इस स्मार्टफोन पर फिट बैठता है। क्यूट लुक वाले इस फोन की परफॉर्मेंस कीलर है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में भी दो स्क्रीन दी गई है। एक 6.7 inch AMOLED cover display है तथा दूसरी 1.9 inch secondary display है। अपने स्टाईल अंदाज के चलते इस फोन ने पूरे साल खूब सुर्खियां बटोरी है और अब फोन ऑफ द ईयर की सूची में भी शामिल है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP + 12MP dual Rear camera और 10MP Selfie camera दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग फोन 3,700mAh battery सपोर्ट करता है जो 25W fast charging तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: बेस्ट मोबाइल प्रोसेसर के नॉमिनी, इनकी वजह से फोन बने सुपर फोन

    oneplus-10-pro-price

    OnePlus 10 Pro 5G: फ्लैगशिप कीलर वनप्लस की नंबर सीरीज़ का यह पावरफुल स्मार्टफोन भी The Indian Gadget Awards 2022 की जूरी ने फोन ऑफ द ईयर के नॉमिनेट किया है। 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट का तालमेल इस फोन की प्रोसेसिंग को सुपर फास्ट बनाता है, जो हैवी गेमिंग व मल्टीटास्किंग आसानी से कर लेता है। फोन में मौजूद 2nd Gen hasselblad lens इसकी खूबी है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर जहां 48 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वनप्लस 10 प्रो 5जी फोन में 80W SuperVOOC fast charging के साथ ही 50W AirVOOC wireless charging और रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिलती है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

    iqoo-9-pro-camera

    iQOO 9 Pro: यह पावरफुल आईकू फोन भी 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ मार्केट में आया था जो 12जीबी रैम मैमोरी के साथ मिलकर काम करता है। आईकू 9 प्रो में मौजूद GN5 Gimbal Camera इसकी बड़ी खूबी है जो 50MP Clarity + 50MP wide Angle + 16MP Portrait/Tele लेंस के साथ मिलकर शानदार फोटोग्राफी रिजल्ट देता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.78″ 2K E5 AMOLED Display दी गई है जो इंटेलिजेंट डिस्प्ले चिप के साथ काम करती है तथा 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह आईकू फोन 120W FlashCharge तकनीक के साथ काम करने वाली 4700mAh Battery सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: Indian Gadget Award 2022: बेस्ट कैमरा फोन मेनस्ट्रीम, रियलमी, आईकू, वनप्लस, सैमसंग या मोटोरोला किसका कैमरा है बेस्ट

    realme-gt-2-pro

    Realme GT 2 Pro: IGA 2022 की Phone Of The Year कैटेगरी में रियलमी भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। इस ब्रांड का जीटी 2 प्रो जूरी द्वारा नॉमिनेट किया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन भी 12जीबी रैम के साथ क्वॉलकॉम के शाक्तिशाली स्नैपड्रैगन 8 जेन1 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 6.7 इंच की 2के एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर साथ काम करती है। फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी फोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा तथा 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

    The post Indian Gadget Award 2022: Samsung Galaxy S22 Ultra को मिला Phone Of The Year का खिताब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-phone-of-the-year/feed/ 0
    Indian Gadget Award 2022: यहां देखें सभी 29 अवॉर्ड कैटेगरी के विनर्स की लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-mobile-phone-tv-laptop-tws-wearable-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-mobile-phone-tv-laptop-tws-wearable-soc/#respond Tue, 31 Jan 2023 12:31:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96284 iga 2022 best mobile phone tv laptop tws wearable soc

    The post Indian Gadget Award 2022: यहां देखें सभी 29 अवॉर्ड कैटेगरी के विनर्स की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Indian Gadget Award 2022 में हैं कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी हैं।
    • 24 अवॉर्ड में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स ने किया है।
    • 5 कैटेगरी यूजर्स च्वाइस की हैं।
    • सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा आज कर दी गई हैं।

    लगभग दो सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद आखिर इंडियन गैजेट्स अवॉर्ड अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। इंडिया के इस सबसे बड़े टेक अवॉर्ड अपने इस सफर में 1 करोड़ से ज्यादा की पहुंच बनाने में सफल रहा जहां मोबाइल जगत के साथ टेक इन्फ्लुएंसर और यूजर्स का भरपूर समर्थन हमें देखने को मिला और इसके लिए हम सबका धन्यवाद भी करते हैं। इंडियन गैजेट्स अवॉर्ड 2022 में हमने इस बार कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी रखे गए थे जिसमें 24 कैटेगरी में विजेताओं को चुनाव जूरी मेंबर्स द्वारा किया गया जबकि 5 कैटेगरी में विजेता यूजर्स द्वारा चुने गए। अवॉर्ड के इस आखरी सफर में अब आप भी जरूर जानना चाहेंगे कि कौन से वो फोन और डिवाइसेज रहे जो सभी को पीछे छोड़ अपनी श्रेणी में बेस्ट रहे। तो आगे हमने सभी कैटेगरी और उनके विनर्स की लिस्ट विस्तार से दी है।

    Indian Gadget Award 2022 के कैटेगरी और अवॉर्ड लिस्ट

    देश के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडियन गैजेट्स अवॉर्ड 2022 का आगाज हो गया है और इस बार भी काफी धमाकेदार एंट्री हुई है। या यूं कह सकते हैं कि पिछले साल जहां से हमने इसे खत्म किया था वहीं इसकी शुरुआत हुई है। परंतु इस बार अवॉर्ड का अंदाज कुछ अलग है। क्योंकि पिछले दो साल जहां इसे ऑनलाइन आयोजित किया था। वहीं इस बार ऑफलाइन इवेंट होने वाला है जिसे लेकर काफी शोर है। रही बात जूरी और अवॉर्ड कैटेगरी तो इस बार कुल 28 अवॉर्ड कैटेगरी हैं जिनके लिए 150 से ज्यादा नॉमिनी रखे गए हैं। वहीं 18 जूरी मेंबर्स शामिल हैं जो 24 कैटेगरी में विनर का चुनाव करेंगे, जबकि 4 कैटेगरी यूजर्स च्वाइस के लिए रखी गई है। आज हम इस आर्टिकल में अवॉर्ड के सभी कैटेगरी और नॉमिनी की घोषणा कर रहे हैं जबकि 31 अगस्त को इनके विनर यानी कि विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

    जूरी कैटेगरी की बात करें तो कुल 24 अवॉर्ड हैं जिनमें 8 कैटेगरी मोबाइल फोंस के लिए हैं। वहीं दो कैटेगरी टैबलेट, दो कैटेगरी टीवी, चार कैटेगरी लैपटॉप, दो कैटेगरी टीडब्ल्यूएस, दो कैटेगरी वियरेबल, दो कैटेगरी मोबाइल एसओसी और दो कैटेगरी लैपटॉप प्रोसेसर के हैं। जबकि चार कैटेगरी यूजर्स च्वाइस में मोबाइल, लैपटॉप और एसओसी ब्रांड के हैं। इन सभी कैटेगरी का ब्योरा आगे विस्तार से दिया गया है। IGA 2022 की फुल डिटेल के लिए (यहां क्लिक करें)

    1. बेस्ट फोन 2022 (15 हजार रुपये के बजट में)

    under-15k

    इस कैटेगरी में 2022 के दौरान 15 हजार रुपये के बजट में लॉन्च होने वाले फोंस को रखा गया है जिन्होंने यूजर्स के बीच काफी सुर्खियां बटोरीं। इन फोंस में Samsung Galaxy F23 5G, मोटोरोला का Moto G62 5G, iQOO Z6 5G, Realme 9i 5G, Redmi 11 Prime 5G और Infinix Note 12 5G का नाम शामिल है। इन फोंस को किन खूबियों की वजह से नॉमिनेट किया गया है इसे जानने के लिए आप (यहां क्लिक कर) सकते हैं।

    2. बेस्ट फोन 2022 (30 हजार रुपये के बजट में)

    under-30k-continue

    मोबाइल सेगमेंट में हमारी दूसरी कैटेगरी है 30 हजार रुपये के बजट की। 2022 में इस बजट में सबसे ज्यादा फोन लॉन्च हुए और सबसे खास बात थी कि ये फोन परफॉर्मेंस में बड़े-बड़े फोंस को टक्कर देने में सक्षम थे। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि सभी ब्रांड ने इस बजट में सबसे ज्यादा जोर लगाया और उनमें से जो टॉप परफॉर्मर थे उन्हें जूरी ने इस लिस्ट में शामिल किया। परंतु यह लिस्ट बाकी सभी कैटेगरी से लंबा था।

    under-30k

    इस सेगमेंट में TECNO CAMON 19 Pro Mondrian, POCO F4 5G, Redmi K50i 5G, OnePlus Nord 2T 5G, Xiaomi 11i HyperCharge 5G, Motorola Edge 30, Samsung Galaxy M53 5G, Realme GT NEO 3T 80W, iQOO Neo 6, Redmi Note 11 Pro + 5G और Realme 9 Pro+ अपना नाम दर्ज कराने में सफल हुए। इनमें कैसी रही जंग जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

    3. बेस्ट फोन 2022 (50 हजार रुपये के बजट में)

    under-50k

    वैसे तो हर बार की तरह इस बार भी 50 हजार रुपये के बजट में टक्कर सैमसंग, वनप्लस, शाओमी और रियलमी की थी लेकिन इस बार आईकू और मोटोरोला जैसे ब्रांड के आने से अवॉर्ड की यह लड़ाई और भी मजेदार हो गई।

    under-50k-continue

    50 हजार रुपये के बजट में बेस्ट फोन के लिए जूरी मेंबर्स द्वारा Nothing Phone (1), OnePlus 10T 5G, iQOO 9T, Motorola Edge 30 Fusion, Realme GT 2 Pro, Realme GT NEO 3, OPPO Reno8 Pro 5G, Vivo V25 Pro. और Samsung Galaxy S21 FE 5G को नॉमिनेट किया गया है। इन फोंस की क्या खूबियां थी इसे जानने के लिए आप (यहां क्लिक कर) सकते हैं।

    4. बेस्ट सेल्फी फोन 2022 – मेनस्ट्रीम

    best-selfie-phone-of-2022-mainstream-continue

    सुबह की चाय से ज्यादा आज सुबह की सेल्फी चर्चा में होती है। परंतु 2022 में सेल्फी के लिए कौन सा फोन बेस्ट रहा इसका चुनाव करना काफी मुश्किल होने वाला है। क्योंकि इस श्रेणी में जितने जो फोन हैं वे बेहद ही दमदार हैं।

    best-selfie-phone-of-2022-mainstream

    जूरी मेंबर्स द्वारा इस श्रेणी में Motorola Edge 30, TECNO CAMON 19 Pro Mondrian, Redmi K50i 5G, Samsung Galaxy M53 5G, OnePlus Nord 2T 5G, Realme 9 Pro+, OPPO Reno8 5G, Vivo V25 5G और Samsung Galaxy A53 5G को नॉमिनेट किया गया है। हालांकि यहां देखने वाली बात है कि क्या ओपो-वीवो के सेल्फी चक्रव्यूह को कोई दूसरा ब्रांड तोड़ पाता है या नहीं। इस लिस्ट में शामिल बेस्ट सेल्फी फोन की खूबियों को आप (यहां देख सकते) हैं।

    5. बेस्ट कैमरा फोन 2022 – मेनस्ट्रीम

    best-camera-phone-of-2022-mainstream

    मोबाइल ने हर किसी को क्रियेटर बना दिया है। अब आपका बच्चा भी घर में अक्सर शॉर्ट्स या रील बनाते मिल जाएगा। परंतु सवाल है कि 2022 में 30 हजार रुपय के बजट में कौन से ऐसे फोन हुए जिन्होंने यूजर्स को बेस्ट क्वालिटी आउटपुट दिया। इस सेगमेंट में Realme 9 pro plus, iQOO Neo 6, Realme GT NEO 3T, OnePlus Nord 2T 5G, Samsung Galaxy M53 5G और Motorola Edge 30 जैसे मॉडल नॉमिनेट हुए और इन फोंस की खूबियों को जानने के लिए आप (यहां क्लिक) कर सकते हैं।

    6. बेस्ट कैमरा फोन 2022 – प्रीमियम

    best-camera-phone-of-2022-premium

    ये वो सेगमेंट है जिनकी कैमरा क्वालिटी देखकर आप वॉव ही कहते हैं। वैसे तो इस सेगमेंट में अब से पहले तक एप्पल का राज हुआ करता था लेकिन इस बार सैमसंग, गूगल और वीवो के साथ शाओमी के फोन का भी काफी शोर रहा है। वहीं 200 एमपी वाले मोटोरोला डिवाइस ने भी धमाकेदार एंट्री मारकर जूरी के नजर में अपना स्थान बनाया। बेस्ट कैमरा फोन 2022 के प्रीमियम कैटैगरी में इस बार Samsung Galaxy S22 Ultra 5G, Google Pixel 7 Pro, Apple iPhone 14 Pro Max, Vivo X80 Pro, Xiaomi 12 Pro और Motorola Edge 30 Ultra जैसे नाम शामिल हैं। इन फोंस में कैमरा फीचर्स क्या थे और किन खूबियों से लैस थे पूरी जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।

    7. बेस्ट गेमिंग फोन 2022

    best-gaming-phone-of-2022-continue

    2022 में गेमिंग का डिमांड इस कदर था कि जो बजट स्मार्टफोन आए वे भी खास गेमिंग फीचर्स से लैस थे। परंतु जूरी ने इस सेगमेंट में उन फोंस को नामित किया जो हाई एंड गेमिंग सपोर्ट करते हैं और अपने हाई परफॉर्मेंस के दम पर यूजर्स को घंटों गेमिंग का मज़ा दे सकते हैं।

    best-gaming-phone-of-2022

    इस लिस्ट में iQOO 9T 5G, Redmi K50i 5G, Realme GT Neo 3, Apple iPhone 14 Plus, Apple iPhone 14 Pro Max, Vivo X80, ASUS ROG Phone 6 Pro, Samsung Galaxy S22 Ultra 5G और OnePlus 10T 5G जैसे डिवाइस को रखा गया। बेस्ट गेमिंग फोन 2022 को डिटेल में जानने के लिए (यहां क्लिक कर) सकते हैं।

    8. फोन ऑफ द ईयर

    phone-of-the-year

    यह वह अवॉर्ड है जिसे हर ब्रांड अपने फोन को देना चाहता है। परंतु जूरी के नजर में कुछ गिने-चुने फोन ही थे जो इसके हकदार बन सकते थे। इनमें वे फोन शामिल हुए जिन्हें लोग भले ही बजट की वजह से खरीद न पाएं लेकिन इनके बारे में जानना जरूर चाहते हैं।

    phone-of-the-year-continue

    फोन ऑफ द ईयर के लिस्ट में Samsung Galaxy S22 Ultra, Google Pixel 7 Pro, Apple iPhone 14 Pro Max, Vivo X80 Pro, Xiaomi 12 Pro 5G, Motorola Edge 30 Ultra, Samsung Galaxy Z Fold4, Samsung Galaxy Z Flip4, OnePlus 10 Pro 5G, iQOO 9 Pro और Realme GT 2 Pro का नाम शामिल हुए। ये फोन किन खूबियों से लैस हैं इससे जानने के लिए (यहां क्लिक कर) सकते हैं।

    9. बेस्ट टीवी 2022

    best-tv-of-2022

    IGA 2022 में पिछले बार की तरह इस बार भी हमने टीवी के लिए दो कैटेगरी बनाएं जहां पहली कैटेगरी बेस्ट टीवी 2022 – मेनस्ट्रीम की रही वहीं दूसरी कैटेगरी बेस्ट टीवी 2022 – प्रीमियम की रखी गई थी। मेनस्ट्रीम में उन टीवी को रखा गया जिनका बजट 40 हजार रुपये के आस-पास रहा। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में बजट निश्चित नहीं है और इसमें सभी प्रीमियम टीवी को रखा गया है जिनमें एलजी से लेकर सैमसंग और सोनी तक के नाम शामिल हैं। इस कैटेगरी के बारे में पूरी जानकारी के लिए (यहां क्लिक) कर सकते हैं।

    10. बेस्ट लैपटॉप 2022

    best-laptop-of-2022

    पिछले कुछ सालों में लैपटॉप बाजार फिर से एक बार हरा हो गया है। वर्क फ्रॉम होम की वजह से जहां इनकी मांग काफी तेजी से बढ़ी है वहीं दूसरी ओर स्टाइलिश और पावरफुुल लैपटॉप ने ऑफिसों में भी नई जान डाल दिया है। इस बार लैपटॉप श्रेणी में चार अवॉर्ड कैटेगरी रखे गए हैं जिनमें 30 से ज्यादा डिवाइस को नॉमिनेट किया गया है। इसमें पहली कैटेगरी है बेस्ट लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम की। इसमें 80 हजार तक के लैपटॉप को रखा गया है। इसमें एचपी से लेकर एसर और लेनोवो के अलावा शाओमी तक के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी कैटेगरी है बेस्ट लैपटॉप 2022 – प्रीमियम की। इसमें महंगे पावरफुल लैपटॉप्स को रखा गया है।

    गेमिंग लैपटॉप में भी जूरी मेंबर्स द्वारा दो कैटेगरी डिजाइन किए गए हैं जिनमें पहला है बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम जहां 1 लाख रुपये तक के लैपटॉप्स को शामिल किया गया है। वहीं दूसरी कैटेगरी है बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – प्रीमियम जहां कंपनी के फ्लैगशिप लैपटॉप्स को शामिल किया गया है। लैपटॉप की इन सभी कैटेगरी और उनके नॉमिनी को देखने के लिए आप (यहां क्लिक कर) सकते हैं।

    11. बेस्ट टीडब्ल्यूएस और वियरेबल

    best-truly-wireless-earbuds-of-2022

    वैसे तो 2020 से ही इस कैटेगरी में रौनक दिखने लगी थी लेकिन 2022 में ये कैटेगरी काफी स्मार्ट हो गए। टीडब्ल्यूएस की बात करें तो जहां कम रेंज में नॉइस कैंसेलेशन और लंबी बैटरी बैकअप वाले डिवाइस उपलब्ध होने लगे। वहीं वियरेबल में कम कीमत में कॉलिंग वॉच ने लोगों का दिल जीता। हाई एंड वाले टीडब्ल्यूएस और वियरेबल की तो बात ही अलग रही। टीडब्ल्यूएस में जहां कम्फर्ट और साउंड क्वालिटी पर जोर रहा। वहीं दूसरी ओर वियरेबल में एसपीओ2 और एसओएस का बोलबाला रहा। इस श्रेणी में हमारे जूरी ने चार कैटेगरी बनाए जहां बेस्ट ट्रूली वायरलेस इयरबड 2022 – मेनस्ट्रीम, बेस्ट ट्रूली वायरलेस इयरबड 2022 – प्रीमियम, बेस्ट वियरेबल 2022 – मेनस्ट्रीम और बेस्ट वियरेबल 2022 – प्रीमियम को रखा गया है। इन कैटेगरी की पूरी लिस्ट और डिटेल्स जानने के लिए आप (यहां क्लिक कर) सकते हैं।

    12. बेस्ट मोबाइल एसओसी 2022

    best-mobile-soc-of-2022

    एक फोन तभी हीरो बनता है जब उसका प्रोसेसर सुपर स्मार्ट हो और 2022 में तो मोबाइल सेगमेंट में हीरो प्रोडक्ट की लाइन लगी थी। क्योंकि पिछले साल कुछ इतने बेहतरीन प्रोसेसर आए जिन्होंने मोबाइल के अहसास को ही बदल दिया। पर्दे के पीछे के इन हीरो को अवॉर्ड देने के लिए जूरी मेंबर्स द्वारा दो अवॉर्ड डिजाइन किए गए जिनमें पहली कैटेगरी है बेस्ट मोबाइल एसओसी 2022 – मेन स्ट्रीम और दूसरी कैटेगरी बेस्ट मोबाइल एसओसी 2022 – प्रीमियम की रही। इन कैटेगरी में मीडियाटेक से लेकर सैमसंग, गूगल और एप्पल तक के नाम शामिल हैं। इन कैटैगरी के नॉमिनी और उनके फीचर्स देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

    The post Indian Gadget Award 2022: यहां देखें सभी 29 अवॉर्ड कैटेगरी के विनर्स की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-mobile-phone-tv-laptop-tws-wearable-soc/feed/ 0
    Indian Gadget Award 2022: ये मोबाइल प्रोसेसर बने विजेता, इनकी वजह से फोन बने सुपर फोन https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-mobile-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-mobile-soc/#respond Tue, 31 Jan 2023 01:16:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96324 आइए देखते हैं Indian Gadget Awards 2022 में रखे गए Best Mobile SoC 2022 के नॉमिनी।

    The post Indian Gadget Award 2022: ये मोबाइल प्रोसेसर बने विजेता, इनकी वजह से फोन बने सुपर फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Indian Gadget Award 2022 में कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी हैं।
    • 24 अवॉर्ड में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स ने किया है।
    • सभी कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा 31 जनवरी को की गई है।

    Update : 31-01-2022

    यह बात तो साफ है कि प्रोसेसर जितना पावरफुल होगा फोन उतना ही स्मार्ट हो जाएगा। वहीं, इस बात को देखते हुए हमने IGA 2022 में साल 2022 में आए पावरफुल प्रोसेसर की दो कैटेगरी बनाई हैं जिनमें एक कैटेगरी मेन स्ट्रीम प्रोसेसर्स के हैं जबकि दूसरा फ्लैगशिप प्रोसेेसर की है। साथ ही अब इन दोनों कैटगरी के विजेताओं का ऐलान हो गया है। आइए जानते हैं कि भारत के सबसे बड़े टेक इवेंट Indian Gadget Award 2022 के बेस्ट SOC के विजेताओं के क्या नाम हैं।

    Best Mobile SoC of 2022 – मेनस्ट्रीम 2022 के विजेता

    MediaTek Dimensity 8100: पिछले साल 5nm SoC स्पेस में डाइमेंशन 8100 का दबदबा रहा था, जिसमें चिप डायमेंसिटी 8000 मॉडल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक GPU फ्रीक्वेंसी और हमारी पिछली पीढ़ी के डाइमेंसिटी चिप्स की तुलना में 25 प्रतिशत बेहतर CPU पावर है। यह मीडियाटेक के इमेजिक 780 ISP के साथ आने वाला पहला था, जिसने 200MP इमेज कैप्चर और 4K 60fps HDR10+ वीडियो कैप्चर सक्षम किया। रेडमी के50आई, रियलमी जीटी नियो 3, वलप्लस 10 आर और ओपो रेनो 8 प्रो जैसे दमदार फोन इस प्रोसेसर पर लॉन्च हुए।

    Best Mobile SoC of 2022 – प्रीमियम 2022 के विजेता

    Apple A16 Bionic: Apple ने इस साल iPhone 14 प्रो रेंज के साथ Apple A16 Bionic को पेश किया था। Apple ने इसे TSMC की 4nm निर्माण प्रक्रिया के साथ 3.46GHz की हाई क्लॉक स्पीड के साथ सिक्स-कोर CPU पर बनाया गया है। वहीं, A16 Bionic चिपसेट 6 core CPU पर पर्राफॉम करता है। परफॉर्मेंस के मामले में इसे काफी स्मूथ माना गया है।

    ये थे Best Mobile SoC of 2022 – मेनस्ट्रीम 2022 के नॉमिनी

    • Qualcomm Snapdragon 695
    • MediaTek Helio G99
    • Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1
    • UNISOC T611
    • Samsung Exynos 1280

    Qualcomm Snapdragon 695

    बजट सेगमेंट में 5G के लिए मुख्य रूप से क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 695 लाया गया था। वहीं, इसमें स्नैपड्रैगन X51 5G मोडेम-आरएफ सिस्टम दिया है। वहीं, कनेक्टिविटी के अलावा इसका फोकस प्रोडक्टिविटी, गेमिंग और इमेज कैप्चर पर भी रहता है। साथ हगी इस 6nm फैब्रिकेशन आधारित यह चिपसेट में क्वॉलकॉम का हाई-एंड Kryo 660 कोर और Adreno 619 GPU है। स्नैपड्रैगन 695 के साथ आने वाले फोन की बात करें तो फोन में POCO X4 Pro, OnePlus Nord CE 2 Lite और Realme 10 Pro 5G जैसे अन्य फोन शामिल हैं।

    MediaTek Helio G99

    ऐसा नहीं है कि 2022 में 4 जी चिप्स पूरी तरह से बंद हो गए थे। पिछले साल सस्ते फोन्स के लिए मीडियाटेक हेलियो जी99 को पेश किया गया था। इस चिपसेट के साथ Xiaomi Redmi 11 Prime, POCO M5, Moto G72, और आदि फोन को लॉन्च किया गया था। यह TSMC द्वारा 6nm प्रक्रिया को अपनाने से संभव हुआ है। मोबाइल गेमिंग के मामले में इन्हें काफी अच्छा कहा गया।

    Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1

    स्नैपड्रैगन 400 सीरीज स्नैपड्रैगन 4 सीरीज में बदल गई लेकिन जेन 1 भी सस्ते हैंडसेट को प्रभावशाली सुविधाएं प्रदान करने की परंपरा को जारी रखती है। यह पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था, इसलिए कई फोनों ने इसे अपनाया नहीं है। वहीं, यह 6nm 5G- सक्षम SoC 108MP तक के सिंगल कैमरों और 120Hz तक की रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है। हाल ही में लॉन्च किया गए Redmi Note 12 5G में स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 है।

    Unisoc T610

    10,000 रुपये के अंदर आने वाले फोन्स के लिए यूनिसोक T610 को 2022 में पेश किया गया था। इसमें लो-एंड 4G फोन के सपोर्ट के साथ फास्ट Cortex A75 कोर को 1.8GHz तक और छह पावर-कुशल Cortex A55 कोर को एक ही समय में शामिल किया गया है।

    Samsung Exynos 1280

    देखा जाए तो दुनिया के अधिकांश हिस्सों में सैमसंग के फ्लैगशिप Exynos ब्रांड से दूर चले गए, लेकिन Samsung Exynos 1280 SoC चुपचाप गैलेक्सी A सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ अपने कवरेज का विस्तार कर रहा था। Exynos 1280 सैमसंग की मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए लाया गया था, जिसे सभी के लिए 5G लाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। 5nm प्रोसेस के साथ बना, यह स्पीड और ग्राफिक्स दोनों के मामले में शानदार प्रदर्शन करता है।

    ये थे Best Mobile SoC of 2022 – प्रीमियम के नॉमिनी हैं

    • MediaTek Dimensity 9000
    • Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1
    • Google Tensor G2

    MediaTek Dimensity 9000

    पिछले साल के अंत में मीडियाटेक ने डाइमेंसिटी 9000 की अपनी घोषणा से हमें चौंका दिया, जिससे ऐसा लग रहा था कि यह क्वालकॉम की प्रमुख चिप को कड़ी टक्कर देने वाला है और इसने निश्चित रूप से ऐसा किया। TSMC की 4nm प्रक्रिया पर बना यह नए Armv9 आर्किटेक्चर प्रोसेसर का उपयोग करता है जिसमें Cortex-X2 कोर शामिल है, जो कि 3.05GHz पर फट जाता है। इस प्रोसेसर को वीवो एक्स90 में देखा गया है।

    Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1

    क्वालकॉम ने पिछले वर्ष के अंत में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 को पेश किया था। Qualcomm का कहना है कि यह अपने पिछले Snapdragon 8 Gen 1 वर्जन की तुलना में 10 प्रतिशत तेज सीपीयू परफॉर्मेंस डिलीवर करता है। इसके अलावा, इसमें Kryo CPU और Adreno GPU है। इसके अलावा, यह प्रोसेसर सिंगल चार्ज पर 60 मिनट एक्स्ट्रा गेम प्ले ऑफर करता है। आज ज्यादातर एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन इसी प्रोसेसर पर बेस्ड हैं। जैसे— सैमसंग गैलेक्सी एस22 और फ्लिप व फोल्ड सीरीज, वप्लस 10 आर और आईकू 9टी आदि।

    Google Tensor G2

    2022 में Google Tensor G2 को लाया था। यह चिपसेट Pixel 7 और Pixel 7 Pro में देखा गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो 5nm फैब्रिकेशन पर तैयार यह प्रोसेसर 2.85GHz Cortex-X1 डुअल कोर, 2.35GHz Cortex-A78 डुअल कोर और 1.80GHz Cortex-A55 क्वॉड कोर के संयोग के साथ आता है। वहीं, माना जा रहा है कि Tensor G2 के अब Pixel 7a हैंडसेट साल 2023 के मिड तक आ सकता है।

    The post Indian Gadget Award 2022: ये मोबाइल प्रोसेसर बने विजेता, इनकी वजह से फोन बने सुपर फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/iga-2022-best-mobile-soc/feed/ 0