IInfinix | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 24 Feb 2026 11:20:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Infinix के आने वाले मोबाइल फोन (2026), देखें कौन-कौन से मॉडल लॉन्च होंगे https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-infinix-mobile-phones/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-infinix-mobile-phones/#respond Tue, 24 Feb 2026 11:12:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190949 स्मार्टफोन ब्रांड Infinix 2026 में अपने पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर अपग्रेड करने की तैयारी में है। Note सीरीज में जहां प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल बैटरी पर फोकस किया जाएगा, वहीं GT सीरीज गेमिंग यूजर्स को टारगेट करेगी। इसके अलावा, Hot सीरीज के जरिए कंपनी बजट 5G सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। […]

The post Infinix के आने वाले मोबाइल फोन (2026), देखें कौन-कौन से मॉडल लॉन्च होंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन ब्रांड Infinix 2026 में अपने पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर अपग्रेड करने की तैयारी में है। Note सीरीज में जहां प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल बैटरी पर फोकस किया जाएगा, वहीं GT सीरीज गेमिंग यूजर्स को टारगेट करेगी। इसके अलावा, Hot सीरीज के जरिए कंपनी बजट 5G सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। लीक्स, वेबसाइट लिस्टिंग और IMEI डाटाबेस से मिली जानकारी के अनुसार 2026 में Note 60, GT 50 Pro और Hot 70 सीरीज जैसे कई मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। हमने इस आर्टिकल में Infinix के अपकमिंग मोबाइल फोन (2026) की लिस्ट तैयार की है, जिसे आप नीचे देख सकते हैंः

Infinix Upcoming Phones 2026 लॉन्च डेट (संभावित)

स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च डेट (संभावित)
Infinix Note 60 Pro 2026
Infinix Note 60 2026
Infinix Note 60 Ultra 2026
Infinix GT 50 Pro 2026
Infinix Hot 70 2026
Infinix Hot 70 Pro+ 2026

Infinix Note 60 Pro

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

2026 में Infinix अपनी Note सीरीज को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है और Note 60 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग से इसके कई स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं। यह स्मार्टफोन 6.78-इंच 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलेगी, जिससे यह मजबूती के मामले में भी बेहतर साबित हो सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 4nm आधारित Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक होगी। यह फोन LPDDR5 RAM (8GB तक) और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आ सकता है। कैमरा सेक्शन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। साथ ही, IP64 रेटिंग और Android 16 आधारित XOS 16 मिलेंगे।

Infinix Note 60

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

इनफिनिक्स नोट 60 को कंपनी एक बैलेंस्ड मिड-रेंज ऑप्शन के तौर पर पेश कर सकती है। डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में यह Pro मॉडल जैसा ही होगा। इसमें 6.78-इंच 1.5K AMOLED पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक होगी। यह चिपसेट डेली यूज और गेमिंग के लिए बेहतर ऑप्टिमाइजेशन के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप Pro जैसा ही होगा। इसमें 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी भी 6,500mAh की ही रहेगी, लेकिन चार्जिंग स्पीड 45W वायर्ड और 30W वायरलेस होगी। यह मॉडल उन यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है जो बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं लेकिन थोड़ा कम बजट में।

Infinix Note 60 Ultra

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Note 60 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम और एक्सपेरिमेंटल मॉडल माना जा रहा है। FCC लिस्टिंग (मॉडल नंबर X6877) और लीक रेंडर्स से पता चलता है कि यह फोन डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसमें पीछे की तरफ एक सेकेंडरी डिस्प्ले (Glyph-स्टाइल) देखने को मिल सकता है, जो नोटिफिकेशन, टाइम या रियर कैमरा सेल्फी के लिए उपयोगी होगा। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन काफी प्रीमियम होगा, जिसकी तुलना कुछ लीक में iPhone 17 Pro से की गई है। फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2.5D कर्व डिजाइन के साथ आएगा। कैमरा सेटअप में 200MP का OIS प्राइमरी सेंसर, 8MP सेकेंडरी और 50MP तीसरा कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate मिलने की संभावना है, साथ में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज विकल्प हो सकता है। बैटरी के मामले में यह फोन दो वैरियंट में आ सकता है- 6,000mAh और 7,000mAh। चार्जिंग 100W वायर्ड, 50W वायरलेस और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि यह Infinix का पहला फोन होगा जिसे इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ को-डिजाइन किया गया है। साथ ही, इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट भी मिल सकता है, जो इसे 2026 का सबसे अलग और एडवांस्ड Infinix स्मार्टफोन बना सकता है।

Infinix GT 50 Pro

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Infinix अपनी GT सीरीज को गेमिंग यूजर्स के बीच खास पहचान दिला चुकी है और अब GT 50 Pro उसी विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लीक रेंडर्स के अनुसार यह फोन ब्लैक शेड में ग्रीन LED लाइट्स और कार्बन-फाइबर जैसे टेक्सचर वाले बैक पैनल के साथ आएगा, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक Cyber Gaming लुक देता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.78-इंच फ्लैट AMOLED पैनल मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्मूद गेमिंग और हाई फ्रेम रेट एक्सपीरियंस के लिए यह कॉम्बिनेशन काफी पावरफुल माना जा रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिए जाने की चर्चा है, जो 12GB तक रैम और 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का OIS सपोर्टेड प्राइमरी सेंसर (0.8µm पिक्सल साइज), 8MP अल्ट्रा-वाइड और एक अन्य 8MP सेंसर शामिल हो सकता है। फ्रंट में 13MP कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी 6,500mAh की हो सकती है, जो 45W वायर्ड, 30W वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। Android 16 आधारित UI और AI फीचर्स इसे और एडवांस बना सकते हैं।

Infinix Hot 70

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Infinix की Hot सीरीज हमेशा से किफायती दाम में 5G फोन देने के लिए जानी जाती है। अब IMEI लिस्टिंग (मॉडल नंबर X6895) के जरिए Hot 70 के आने के संकेत मिल चुके हैं । हालांकि स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि यह बेहतर 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड प्रोसेसर के साथ आएगा। पिछले साल कंपनी ने Infinix Hot 60 को 5G+ टेक्नोलॉजी के साथ भारत में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। यह Dimensity 7020 चिपसेट पर काम करता है। Hot 70 में इससे बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

Infinix Hot 70 Pro+

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Infinix Hot 60 Pro

Hot 70 Pro+ (मॉडल नंबर X6898) भी IMEI डाटाबेस में स्पॉट हो चुका है, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा करता है। यह मॉडल 25,000 रुपये की रेंज में आ सकता है। संभावना है कि इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा सेटअप और ज्यादा पावरफुल चिपसेट देखने को मिले। Infinix इस फोन को उन यूजर्स के लिए टारगेट कर सकती है जो बजट में प्रीमियम डिजाइन और दमदार 5G एक्सपीरियंस चाहते हैं। ग्लोबल मार्केट में पहले कंपनी Infinix Hot 60 Pro+ लॉन्च कर चुकी है, ऐसे में Hot 70 Pro+ उससे बेहतर स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है।

नोट: ऊपर दी गई जानकारी लीक, IMEI लिस्टिंग और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक लॉन्च के बाद स्पेसिफिकेशंस और कीमत में बदलाव संभव है।

The post Infinix के आने वाले मोबाइल फोन (2026), देखें कौन-कौन से मॉडल लॉन्च होंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-infinix-mobile-phones/feed/ 0
Infinix Smart 8 रिव्यू : बन सकता है स्टाइलिश च्वाइस https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-8-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-8-review-in-hindi/#respond Fri, 02 Feb 2024 10:43:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=129577 हाल ही में कंपनी ने Infinix Smart 8 को लॉन्च किया है, जो कि एक बजट फोन है, लेकिन इसमें भी आपको 50 एमपी कैमरा, बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां मिल जाती हैं।

The post Infinix Smart 8 रिव्यू : बन सकता है स्टाइलिश च्वाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सालों में यदि आप भारतीय मोबाइल बाजार पर नजर डालें, तो Infinix ने काफी चौंकाया है। कंपनी ने न सिर्फ अपने नए इनोवेशन से लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि वैल्यू फॉर मनी फोन लॉन्च कर लोगों के बीच अपनी जगह भी बनाई है। हाल ही में कंपनी ने Infinix Smart 8 को लॉन्च किया है, जो कि एक बजट फोन है, लेकिन इसमें भी आपको 50 एमपी कैमरा, बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां मिल जाती हैं। यह फोन जब हमारे पास रिव्यू के लिए आया तो हमने भी इसमें वैल्यू फॉर मनी वाला फैक्टर ढूंढ़ने की कोशिश की। आइए जानते हैंः

डिजाइन और डिस्प्ले

बॉक्स खोलते ही सबसे पहले नजर फोन के डिजाइन पर पड़ती है और देखते ही कहेंगे यह 8 हजार रुपये से कम बजट का है! यह बहुत ही अच्छा एहसास कराता है। फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का है, जो काफी चमकदार है। कंपनी ने इसे नियॉन ब्लू कलर में पेश किया गया है और लाइट पड़ने पर ग्रेडियंट का एहसास कराता है। मगरअच्छी बात कही जा सकती है कि चमकदार बॉडी के बावजूद यह न तो काफी चिकना है और न ही इस पर ज्यादा अंगुलियों के निशान पड़ते हैं।

पिछले पैनल में स्क्वायर शेप में कैमरा ब्रैकेट मिलेगा, जिस पर तीन छल्ले बने हैं। दो पर आपको कैमरा नजर आएगा, जबकि एक में फ्लैश दिया गया है।

वहीं दूसरे पोर्ट्स की बात करें, तो इसमें दायीं ओर जहां पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। वहीं नीचे में आपको 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी और लाउडस्पीकर ग्रिल दिया गया है। बायीं तरफ पैनल में सिम स्लॉट दिख जाएगा, जो कि डुअल सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है।

फोन देखने में थोड़ा बड़ा तो लगता है, लेकिन वजन ज्यादा नहीं है। यह मात्र 186 ग्राम का है। ऐसे में आप लंबे समय तक उपयोग कर पाएंगे।

रही बात डिस्प्ले की तो Infinix Smart 8 में 6.6-इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। आपको इसमें एलसीडी पैनल मिलेगा और यह 500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। हालांकि इसे कम कहा जाएगा, लेकिन बजट के लिहाज से अच्छा है। इंडोर में व्यू के दौरान आपको कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन आउटडोर में तेज रोशनी के दौरान थोड़ा संघर्ष करता है।

कम बजट के बावजूद इसमें आपको 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिल जाता है, जो कि अच्छा कहा जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन 180 हर्ट्ज तक के टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि डिस्प्ले भी संतोषजनक है।

कैमरा

Infinix Smart 8 में कंपनी ने 50 एमपी का डुअल कैमरा दिया है। हालांकि सेकेंडरी कैमरा एआई है। फोन का मेन कैमरा एफ/1.85 अपर्चर के साथ आता है, जबकि सेकेंडरी कैमरे का अपर्चर एफ/2.0 है। कैमरे के साथ आपको पोर्टेट, स्लोमोशन और एआर शॉट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। रही बात वीडियो की तो यह एचडी के साथ फुल एचडी 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें, तो कह सकते हैं कि थोड़ा धीमा है। यानी कैमरा ऐप जब आप ऑन करेंगे तो थोड़ा समय लेता है एक्टिव होने में। रही बात कैमरा क्वालिटी की तो डे लाइट कंडीशन में अच्छा लगेगा। कलर भी अच्छे से आ रहे थे और डिटेलिंग भी मिल रही थी। परंतु रोशनी कम होते ही फिर यह संघर्ष करने लगता है। कलर थोड़ा डल हो जाता है और न्वाइस भी दिखने लगते हैं। परंतु इस प्राइस में आप इससे बेहतर की आशा भी नहीं कर सकते। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसका भी रिजल्ट एवरेज ही है।

परफॉर्मेंस

इंफिनिक्स स्मार्ट 8 को कंपनी ने मीडियाटेक हेलियो जी36 चिपसेट के साथ पेश किया है। हालांकि यह थोड़ा पुराना प्रोसेसर है, लेकिन बजट के 8 हजार रुपये के बजट के लिहाज से काफी अच्छा है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज के क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जो कोर्टेक्स-ए75 आर्किटेक्चर पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 एमसी1 जीपीयू मिल जाता है।

मैमोरी और स्टोरेज के लिए इसमें 4 जीबी का एलपीडीडीआर 4एक्स रैम दिया गया है। वहीं 64 जीबी का स्टोरेज मिल जाता है। इसके साथ ही फोन में आपको 4 जीबी का वर्चुअल मैमोरी सपोर्ट भी मिलता है।

Infinix smart 8

यह फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर काम करता है। ऐसे में आप भारी भरकम ऐप को रन करने की आशा नहीं कर सकते। हालांकि रोजाना के काम जैसे कि कॉलिंग, मैसेजिंग और वेब सर्फिंग के लिए यह सही है। वहीं छोटे-मोटे गेम जैसे कि कैंडी क्रश, स्नूकर आदि आराम से खेल सकते हैं। रही बात मल्टीटास्किंग की तो तीन-चार ऐप से ज्यादा एक साथ न खोलें तो बेहतर है।

हमें अच्छी बात यह भी लगी कि इसमें कुछ प्रीलोडेड ऐप तो हैं, लेकिन उनमें से कई को आप अनइंस्टॉल कर सकते हैं। वहीं आपको ज्यादा नोटिफिकेशन या ऐड भी देखने को नहीं मिलते हैं। कंपनी ने इसमें मैजिक रिंग फीचर दिया है, जहां आईफोन की तरह इसमें डायनैमिक आइसलैंड की तरह पंच होल नॉच पर नोटिफिकेशन आ जाते हैं।

बैटरी-चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और फोन के साथ 10 वॉट का चार्जर बॉक्स में उपलब्ध है। एक बार फुल चार्ज होने में इसे लगभग 2 घंटे का समय लगता है। रही बात बैकअप की तो औसत उपयोग में यह लगभग 2 दिन भी निकाल लेता है। हालांकि पुराने मॉडल में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई थी, लेकिन उसकी कमी इस फोन में आपको नहीं खलेगी।

कनेक्टिविटी

डुअल सिम आधारित इस फोन में आप दोनों सिम में 4जी का लाभ ले सकते हैं। वहीं इसमें ब्लूटूथ के साथ आपको वाईफाई मिल जाता है। म्यूजिक के लिए इसमें DTS सर्टिफाइड स्पीकर मिल जाते हैं। फोन का म्यूजिक काफी लाउड है और आपको मजा आएगा।

निष्कर्ष

भारतीय बाजार में Infinix Smart 8 की कीमत 7,499 रुपये है और इस प्राइस में यह एक अच्छा फोन कहा जाएगा। फोन का डिजाइन काफी अच्छा है, 8 हजार रुपये से कम के प्राइस में कंपनी 50 एमपी का कैमरा दे रही है और बड़ी स्क्रीन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ मिल जाता है। वहीं म्यूजिक अच्छी है और बैटरी बैकअप भी बेहतर है। हां! परफॉर्मेंस में थोड़ा और सुधार की गुंजाइश है। बावजूद इसके यही कहूंगा कि इसे आप खरीद सकते हैं और यदि आप फीचर फोन से स्मार्टफोन पर शिफ्ट हो रहे हैं तो कम प्राइस में काफी अच्छा ऑप्शन है।

The post Infinix Smart 8 रिव्यू : बन सकता है स्टाइलिश च्वाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-smart-8-review-in-hindi/feed/ 0
50MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है ये सस्ता 5G फोन, सामने आया नया टीजर और लीक हुई तस्वीरें https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-30-5g-launch-teaser-and-leaked-images/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-30-5g-launch-teaser-and-leaked-images/#respond Tue, 22 Aug 2023 09:46:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=115452 इंफिनिक्स का नया स्मार्टफोन Infinix Zero 30 5G जल्द लॉन्च होने वाला है। पिछले कई दिनों से कंपनी नए डिवाइस की डिटेल पेश करती आ रही है। एक बार फिर ब्रांड ने इसका नया टीजर पेश किया है। इसके साथ ही फोन की कुछ तस्वीरें भी लीक हो गई हैं।

The post 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है ये सस्ता 5G फोन, सामने आया नया टीजर और लीक हुई तस्वीरें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Infinix Zero 30 5G कुछ ही दिनों में पेश हो सकता है।
  • इसमें 21GB तक रैम की सुविधा दी जा सकती है।
  • यह मोबाइल लेदर मैट फ़िनिश डिजाइन में आएगा।

इंफिनिक्स का नया स्मार्टफोन Infinix Zero 30 5G जल्द लॉन्च होने वाला है। पिछले कई दिनों से कंपनी नए डिवाइस की डिटेल पेश करती आ रही है। एक बार फिर ब्रांड ने इसका नया टीजर पेश किया है। इसके साथ ही फोन की कुछ तस्वीरें भी लीक हो गई हैं। खास बात यह है कि इसमें शानदार डिजाइन और 50MP सेल्फी कैमरा होने की बात भी सामने आई है।

Infinix Zero 30 5G का नया टीजर

Infinix ने Infinix Zero 30 5G का आधिकारिक टीज़र वीडियो “कमिंग सून” टैगलाइन के साथ शेयर किया है। लग रहा है कि यह डिवाइस जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेगा।

  • यह स्मार्टफोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला होगा।
  • ताजा टीजर में आप देख सकते हैं कि डिवाइस में एक स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें तीन कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश लगा हुआ है।
  • जबकि सामने की तरफ इसमें सेल्फी कैमरा और पंच होल कटआउट सहित कर्व्ड डिस्प्ले नजर आता है।
  • इसके अलावा पीछे की तरफ लेदर मैट फ़िनिश डिजाइन के साथ ग्रीन और गोल्डन कॉम्बो कलर दिख रहा है।

Infinix Zero 30 5G की लीक हुए तस्वीरें

Infinix Zero 30 5G की तस्वीरें लीक हो गई हैं, साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस की डिटेल भी बताई गई है। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

  • Infinix Zero 30 5G को लेकर बताया गया है कि यह प्रीमियम कैमरा अनुभव देने वाला होगा। इसमें 50 एमपी का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • बैक कैमरा की बात करें तो कंपनी ने कंफर्म किया है कि मोबाइल 60fps पर 4K में वीडियो शूट करने में सक्षम होगा।
  • यह डिटेल लीक में भी सामने आई है। इसके साथ ही OIS सपोर्ट मिलने की डिटेल भी देखी जा सकती है।
  • स्टोरेज के मामले में ज़ीरो 30 5G में 12GB की रैम दी जा सकती है। यही नहीं डिवाइस 9GB रैम एक्सपेंशन सपोर्ट करेगा। यानी कुल मिलाकर 21GB तक रैम की सुविधा दी जा सकती है। वहीं, इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी तक दिया जा सकता है।
  • यह भी बताया गया है कि इसमें IP53 रेटिंग मिल सकती है।

The post 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है ये सस्ता 5G फोन, सामने आया नया टीजर और लीक हुई तस्वीरें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-30-5g-launch-teaser-and-leaked-images/feed/ 0
ट्रांसपेरेंट डिजाइन और तगड़े गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Infinix का यह नया फोन, कीमत 20 हजार से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-10-pro-launched-in-india-for-rs-19999-with-108-mp-camera-and-8-gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-10-pro-launched-in-india-for-rs-19999-with-108-mp-camera-and-8-gb-ram/#respond Thu, 03 Aug 2023 06:37:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=113426 इंफिनिक्स ने अपना नया सेमी ट्रांसपेरेंट बैक पैनल वाला स्मार्टफोन Infinix GT 10 Pro लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी सस्ती कीमत पर अनोखे डिजाइन और फीचर्स के साथ ये डिवाइस लेकर आई है।

The post ट्रांसपेरेंट डिजाइन और तगड़े गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Infinix का यह नया फोन, कीमत 20 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • GT 10 Pro Dimensity 8050 चिपसेट से लैस है।
  • डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • इसमें 8GB रैम +256GB स्टोरेज मिल रहा है।

इंफिनिक्स ने अपना नया सेमी ट्रांसपेरेंट बैक पैनल वाला स्मार्टफोन Infinix GT 10 Pro लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी सस्ती कीमत पर अनोखे डिजाइन और फीचर्स के साथ ये डिवाइस लेकर आई है। इसमें तगड़े गेमिंग फीचर्स मौजूद हैं। फोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix GT 10 Pro कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा है। जिसमें 8GB रैम + 256 जीबी स्टोरेज शामिल है। डिवाइस की लॉन्च कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। जिस पर आईसीआईसीआई और कोटक बैंक की मदद से 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इस डिस्काउंट के बाद आप फोन को मात्र 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, फोन की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी साथ ही आज से प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। पहले 5,000 ग्राहकों को स्मार्टफोन के साथ प्रो गेमिंग किट भी मिलेगी।

Infinix GT 10 Pro डिजाइन

Infinix GT 10 Pro में नथिंग फोन 2 की तरह ट्रांसपेरेंट बैक पैनल दिया गया है। इसे कंपनी ने साइबर मेचा डिज़ाइन नाम दिया है। स्मार्टफोन के पीछे की तरफ आप देख सकते हैं कि यह बेहद अनोखा लुक प्रदान कर रहा है। इसके साथ इसमें मिनी एलईडी लाइट्स भी लगी हैं। फ्रंट की बात करें तो पंच होल डिस्पले मौजूद है। वहीं,  फोन के लिए यूजर्स को साइबर ब्लैक और मेराज सिल्वर जैसे दो कलर मिल जाएंगे।

Infinix GT 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Infinix GT 10 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है। इस पर 1080x 2400 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1920 PWM फ्रीक्वेंसी, DCIP3 वाइड कलर गमट का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • प्रोसेसर: यह मीडियाटेक Dimensity 8050 चिपसेट से लैस है। गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली G77 एमसी 9 जीपीयू मौजूद है। इसके साथ लीनियर मोटर, 4D वाइब्रेशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल जाता है।
  • रैम और स्टोरेज: स्मार्टफोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है। जिसकी मदद से आप 16जीबी रैम की पावर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सेल के दो अन्य लेंस लगे हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एचडी फ्रंट कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है।
  • बैटरी: स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5G, 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल स्पीकर हाई रेस ऑडियो जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित प्योर एक्सओएस 13 पर काम करता है।

The post ट्रांसपेरेंट डिजाइन और तगड़े गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Infinix का यह नया फोन, कीमत 20 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-10-pro-launched-in-india-for-rs-19999-with-108-mp-camera-and-8-gb-ram/feed/ 0
Infinix GT 10 Pro ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ 20,000 रुपये से भी कम में होगा लॉन्च, फ्री मिलेगी प्रो गेमिंग किट https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-10-pro-will-be-launched-under-rs-20000-know-pre-booking-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-10-pro-will-be-launched-under-rs-20000-know-pre-booking-offers/#respond Wed, 26 Jul 2023 06:57:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112426 इंफिनिक्स नथिंग फोन 2 को टक्कर देने के लिए एक नया डिवाइस लेकर आ रहा है। इसकी एंट्री Infinix GT Pro नाम से भारत में होने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर फोन की लिस्टिंग भी कर दी गई है।

The post Infinix GT 10 Pro ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ 20,000 रुपये से भी कम में होगा लॉन्च, फ्री मिलेगी प्रो गेमिंग किट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फ्लिपकार्ट पर फोन की लिस्टिंग कर दी गई है।
  • डिवाइस को 3 अगस्त से प्री-बुक किया जा सकता है।
  • पहले 5000 कस्टमर्स को कंपनी प्रो ग्रामिंग किट मुफ्त देगी।

इंफिनिक्स नथिंग फोन 2 को टक्कर देने के लिए एक नया डिवाइस लेकर आ रहा है। इसकी एंट्री Infinix GT 10 Pro नाम से भारत में होने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर फोन की लिस्टिंग कर दी गई है। खास बात यह है कि इस अनोखे गेमिंग स्माटफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। तो चलिए आगे आपको इसकी अन्य डिटेल और प्री-बुकिंग ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Infinix GT 10 Pro के प्री बुकिंग ऑफर्स

  • फ्लिपकार्ट पर सामने आई लिस्टिंग के मुताबिक यह डिवाइस 20,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा।
  • यूजर्स फोन को आने वाले 3 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से प्री-बुक कर सकते हैं।
  • प्री-बुकिंग ऑफर्स की बात करें तो पहले 5,000 कस्टमर्स को कंपनी प्रो ग्रामिंग किट मुफ्त देगी। इसमें यूनिवर्सल शोल्डर ट्रिगर, गेमिंग फिंगर स्लीव्स और कार्बन बॉक्स शामिल होगा।
  • कंपनी यूजर्स को लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी देगी। इसके साथ ही 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।

infinix gt 10 pro pre booking offers

Infinix GT 10 Pro डिजाइन

फ्लिपकार्ट पर सामने आए टीजर के मुताबिक डिवाइस में नथिंग फोन 2 से मिलता जुलता ट्रांसपेरेंट बैक पैनल मिल सकता है। इसे कंपनी ने साइबर मेचा डिज़ाइन नाम दिया है। फोन में पंच होल डिस्पले दिया जाएगा। इसके साथ यह भी बताया गया है कि कंपनी डिवाइस में ऐड फ्री क्लीन ओएस प्रदान करेगी। इसके अलावा लीक के मुताबिक डिवाइस में एलईडी लाइट्स भी मौजूद हो सकती है।

Infinix GT 10 Pro design

Infinix 10 GT Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 8050 चिपसेट मिल सकता है।
  • स्टोरेज: डिवाइस में 26 जीबी तक रैम +256GB तक स्टोरेज सपोर्ट हो सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है। जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और दो 8 मेगापिक्सल के कैमरा लेंस मिल सकते हैं।
  • बैटरी: फोन 7000mAh बैटरी के साथ 160W और 260W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला हो सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड होने की उम्मीद हे।
  • अन्य: इसमें डुअल सिम 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

The post Infinix GT 10 Pro ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ 20,000 रुपये से भी कम में होगा लॉन्च, फ्री मिलेगी प्रो गेमिंग किट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-10-pro-will-be-launched-under-rs-20000-know-pre-booking-offers/feed/ 0
Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro 29 मई को होंगे इंडिया में लॉन्च, Realme-Xiaomi को देंगे टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-launching-in-india-29-may-quad-camera-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-launching-in-india-29-may-quad-camera-specs-price-sale-offer/#respond Mon, 25 May 2020 04:04:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44448 सीरीज़ के तहत Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

The post Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro 29 मई को होंगे इंडिया में लॉन्च, Realme-Xiaomi को देंगे टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने मार्च महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘हॉट सीरीज़’ को पेश करते हुए Infinix Hot 9 लॉन्च किया था। इस फोन के लॉन्च के बाद से ही इंडियन मार्केट में हॉट सीरीज़ का इंतजार किया जा रहा है। कोरोना लॉकडॉउन की वजह से इनफिनिक्स को यह सीरीज़ भारत लाने में वक्त जरूर लगा लेकिन अब कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इनफिनिक्स ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 29 मई को भारत में अपनी ‘हॉट 9 सीरीज़’ को पेश कर देगी। कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस सीरीज़ के तहत Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

Infinix Hot 9 सीरीज़ को कंपनी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो टीज़ किया ही जा रहा है वहीं साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस फोन का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है। इस प्रोडक्ट पेज पर हॉट 9 और हॉट 9 प्रो दोनों ही स्मार्टफोंस की फोटो शेयर करने के साथ ही इनकी स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया गया है। गौरतलब है कि ये दोनों ही फोन 29 मई की दोपहर 12 बजे ऑनलाईन लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे।

Infinix Hot 9 Pro launching in india 29 may quad camera specs price sale offer

Infinix Hot 9 Pro की लुक व डिजाईन के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। लुक के मामले में यह फोन काफी हद तक इनफिनिक्स हॉट 9 जैसा ही है। फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन के चारों किनारें बेजल लेस है तथा उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ Samsung Galaxy A31 हो रहा है इंडिया में लॉन्च, इतनी होगी कीमत

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो का रियर कैमरा सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर स्थित है। यह कैमरा सेटअप चौकोर आकार है जिसमें बाईं ओर चार कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में स्थित है तथा बाईं ओर फ्लैश लाईट के साथ लेंस डिटेल लिखी गई है। Infinix Hot 9 Pro के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन भी दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि फोन के पावर बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड रखा जाएगा।

Infinix Hot 9 Pro

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हमें मिली जानकारी के अनुसार यह फोन 6.6 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो फुलएचडी+ स्क्रीन रेज्ल्यूशन वाली हो सकती है। हॉट 9 प्रो को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन में 4 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं फ्लिपकार्ट पर फोन के कैमरा सेग्मेंट की पूरी डिटेल शेयर कर दी गई है।

Infinix Hot 9 Pro launching in india 29 may quad camera specs price sale offer

फ्लिपकार्ट के मुताबिक Infinix Hot 9 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक लो लाईट सेंसर देखने को मिलेगा। यह खुलासा भी हो गया है कि इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करेगा। इस फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

Infinix Hot 9 को भी कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में भी 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक लो लाईट सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए इनफिनिक्स हॉट 9 भी एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करेगा।

The post Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro 29 मई को होंगे इंडिया में लॉन्च, Realme-Xiaomi को देंगे टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-launching-in-india-29-may-quad-camera-specs-price-sale-offer/feed/ 0