IMC 2017 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 28 Sep 2017 05:58:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन जो मच्छरों को नहीं आने देगा आपके पास, इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी है खास https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k7i-mosquito-away-launched-in-hindi/ Wed, 27 Sep 2017 12:25:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12200 एलजी का यह फोन साउंड वेब तकनीक पर बना है, जो मच्छरों को फोन से दूर रखती है।

The post भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन जो मच्छरों को नहीं आने देगा आपके पास, इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तकनीक के मामले में कहा गया है कि कभी भी कोई भी तकनीक हमेशा नई नहीं रहती, आए दिन कुछ न कुछ ऐसा सामनें आता है जो तकनीक के क्षेत्र में बिल्कुल नया और अलग होता है। स्मार्टफोन जगत में भी आज ऐसी ही नई और अनूठी तकनीक सामनें आई है जिसमें एक स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंंग, चैटिंग और गेमिंग के ही काम नहीं आता है बल्कि यूजर की सेहत का भी खास ख्याल रखता है। यह फोन मच्छरों को यूजर से दूर रखता है।

माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल मिल कर ला रहे हैं 4जी फीचर फोन, फ्री वॉयस कॉल वाले इस फोन की कीमत होगी 2,000 रुपये से भी कम

राजधानी में आयोजित इंडियन मोबाईल कांग्रेस 2017 के मंच से इसी अनूठी तकनीक को पेश करते हुए आज टेक कंपनी एलजी ने के7आई स्मार्टफोन लॉन्च किया है। LG K7i Mosquito Away दुनिया का पहला ऐसा फोन है जो मच्छरों को पास नहीं आने देता। दरअसल एलजी का यह फोन साउंड वेब तकनीक पर बना है, जो मच्छरों को फोन से दूर रखती है।

lg-k7i-2

एलजी के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें से निकलने वाली साउंड वेव मच्छरों की श्रवण क्षमता (आवाज़ सुनने की अधिकतम कैपेसिटी) से अधिक है, जिसके चलते इसकी वेब लेंथ में आते ही मच्छर इस फोन से दूर भागते हैं।

lg-k7i-3

एलजी के7आई के अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसे 5-इंच की इनसेल एचडी डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

12 अक्टूबर को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला नुबिया ज़ेड17एस

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल सिम फोन है जो बेसिक कने​क्टिविटी फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। एलजी के इस फोन को ब्राउन कलर वेरिएंट में 7,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन जो मच्छरों को नहीं आने देगा आपके पास, इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सितंबर में भारत में होगा मोबाइल का महाकुंभ, ​इंडिया मोबाईल कांग्रेस https://www.91mobiles.com/hindi/india-to-gets-mobile-congress-in-september-in-hindi/ Mon, 06 Mar 2017 13:04:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5715 टेक प्रेमी भारतीयों को सुनहरा तोहफा देते हुए मोबाईल कांग्रेस अब इंडिया आने वाला है।

The post सितंबर में भारत में होगा मोबाइल का महाकुंभ, ​इंडिया मोबाईल कांग्रेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्पेन में आयोजित हुए मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में विश्व की बड़ी और नामी तकनीक कंपनियों ने अपने उत्पादों और डिवाईसेज़ को पेश किया। इस मोबाईल के महाकुंभ में सैकड़ों लोग भागीदार बनें तथा टेक्नोलॉजी व गैजेट्स के रूबरू हुए। टेक प्रेमी भारतीयों को सुनहरा तोहफा देते हुए मोबाईल कांग्रेस अब इंडिया आने वाला है।

शहंशाह अमिताभ बच्चन बने वनप्लस के ब्रांड एंबेसेडर

पीटीआई के हवाले से आई खबर के मुताबिक दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों तक अपनी पहुॅंच बनाने के लिहाज से इंडियन मोबाईल कांग्रेस का आयोजन इस साल सितंबर माह में भारत में होने जा रहा है। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक राजन एस मैथ्यूज ने पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि तकनीक व दूरसंचार के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और इंडियन मोबाईल कांग्रेस के मंच से यह संदेश विश्वभर में पहुॅंचेगा।

mwc-17

मैथ्यूज का कहना है कि इंडियन मोबाईल कांग्रेस का आयोजन सितंबर माह में राजधानी​​ स्थित प्रगति मैदान में होगा। यह ईवेंट 27 सितंबर को शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा। इंडियन मोबाईल कांग्रेस को मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा जिसमें देश विदेश की नामी कंपनियां हिस्सा लेगी।

जो कंपनी छह महीने फ्री में सर्विस दे सकती है वह आगे भी ख्याल रखेगी: जियो उपभोक्ता

गौरतलब है कि इंडियन मोबाईल कांग्रेस के ​लिए न सिर्फ भारत मंत्रालय विभाग बल्कि सरंकार के ब्रिटिश व स्वीडिश प्रतिनिधि मंडल भी इस ईवेंट में रूचि दिखा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंडियन मोबाईल कांग्रेस (आईएमसी) में भारतीय मोबाइल ऑपरेटर्स के साथ ही फेसबुक, हुवावे, एरिक्सन, सिस्को जैसी कंपनियां भाग ले सकती है।

The post सितंबर में भारत में होगा मोबाइल का महाकुंभ, ​इंडिया मोबाईल कांग्रेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>