India | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Mar 2023 11:36:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज, यहां देख पाएंगे लाइव मैच https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-new-zealand-t20i-series-live-streaming-on-amazon-price-video/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-new-zealand-t20i-series-live-streaming-on-amazon-price-video/#respond Tue, 22 Nov 2022 04:15:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92196 India vs New Zealand T20I series भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20 मैच 18 नवंबर को खेला जाना है।

The post भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज, यहां देख पाएंगे लाइव मैच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

India Vs New Zealand T20I Series Live Streaming On Amazon Price Video : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। दोनों देशों के बीच तीन T20 मैचों की सीरीज खेली जा रही हैं। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand T20I series) सीरीज के दो मैच हो चुके हैं। आज इस सीरीज का आखिरी टी20 मैच है। इससे पहले एक मैच बारिश के चलते धुल गया और दूसरे मैच में भारत ने जबरदस्त जीत हासिल की है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला आज November 22 को खेला जाना है। भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए इंडियन टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं। भारत और न्यूजीलैंड के टी-20 मुकाबलों के डिजिटल प्रसारण के अधिकार Amazon Prime Video के पास हैं। यहां हम आपको भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand T20 series) के बीच खेले जाने वाले टी20 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग, सब्सक्रिप्शन प्लान, मैच शेड्यूल के बारे में आपको डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

India vs New Zealand T20 सीरीज़ लाइव कैसे देख पाएंगे?

भारतीय क्रिकेट फैन्स दोनों देश India vs New Zealand T20 सीरीज के मैच का लाइव प्रसारण Amazon Prime Video पर देख पाएंगे। अमेजन प्राइम मैंबर्स ही इन मैच को लाइव देख पाएंगे। ऐसे में मैच देखने के लिए बॉयर्स को सब्सक्रिप्शन खरीदने होगा। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे मैच के लाइव प्रसारण की कमेंट्री, इंग्लिश, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में होगी। इसके साथ ही प्राइम में मैच देखे वाले यूजर्स को रैपिड रिकेप का फीचर भी मिलेगा जो देरी से मैच देखने आए फैन्स के लिए काम का फीचर हो सकता है।

Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्लान

अमेजन के पास प्राइम मैंबर्स के लिए अलग अलग सब्सक्रिप्शन प्लान हैं। यहां हम आपको सभी प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

अमेजन 179 रुपये प्लान

अमेजन के इस प्लान में यूज़र्स को एक महीने की प्राइम मैंबरशिप मिलती है। इस प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूज़िक, फ़ास्ट डिलिवरी और सेल का एर्ली एक्सेस मिलता है।

अमेजन 1499 रुपये प्लान

अमेजन के इस प्लान में यूज़र्स को एक साल की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में भी प्राइम वीडियो, प्राइम म्यजिक, फ़ास्ट डिलिवरी और सेल का एर्ली एक्सेस मिलता है।

अमेजन 599 रुपये वाला प्लान

अमेजन के इस प्लान की वैलिडिटी एक साल की है। इस प्लान में यूज़र्स सिर्फ़ अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान को सिर्फ़ मोबाइल यूज़र्स के लिए पेश किया गया है।

Amazon 18 से 24 साल के यूजर्स को प्राइम मैंबरशिप पर 50 प्रतिशत की छूठ दे रहा है। इस ऑफर के तहत कैशबैक यूजर्स के Amazon Pay बैलेंस पर मिल रहा है।

Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन फ़्री में कैसे मिलेगा।

Amazon Prime Video की फ्री सब्सक्रिप्शन भी कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यहां हम आपको डिटेल में इके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

free-amazon-prime-jio-airtel-and-vi

Airtel प्रीपेड रिचार्च

अगर आप एयरटेल के प्रीपेड यूज़र्स हैं तो कई सारे रिचार्ज प्लान के साथ अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ़्री मिलता है। यहां हम आपको इन प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

  • एयरटेल 699 रुपये प्रीपेड प्लान
  • एयरटेल 999 रुपये प्रीपेड प्लान

Vi पोस्ट पेड़ प्लान

Vi के पोस्टपेड यूजर्स को भी कई सारे प्लान में Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

  • Vi 501 रुपये पोस्टपेड प्लान
  • Vi 701 रुपये पोस्टपेड प्लान
  • Vi 1101 रुपये पोस्टपेड प्लान

Airtel Xstream Fiber प्लान

Airtel Xtstream Fiber यूजर्स को 999 रुपये और इससे महंगे प्लान में Amazon Prime की मैंबर्सशिप मिलती है।

JioFiber प्लान

JioFiber के ब्रॉडबैंड यूजर्स को 999 रुपये वाले प्लान में अमेजन प्राइम का प्री मैंबरशिप मिलती हैं।

India vs New Zealand T20 सीरीज़ टीवी पर कैसे देखें?

Amazon Prime के पास भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रही टी20 सीरीज के प्रसारण के ऑफिशियल अधिकार हैं। ऐसे में क्रिकेट फैन्स को प्राइम वीडियो मैंबरशिप के साथ मैच लाइव देखने को मिलेंगे। टीवी में क्रिकेट मैच देखने के शौकीन यूजर्स को भी क्रोमकास्ट या अमेजन फायर स्टिक (Amazon Fire Stick) खरीदकर मैच लाइव देख पाएंगे। यह भी पढ़ें : BGMI Unban Date : BGMI की वापसी का कर रहे इंतजार, यहां जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

amazon-prime-video

अमेजन प्राइम कैसे डाउनलोड करें?

अमेजन प्राइम ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपन स्मार्ट टीवी, फ़ोन या टीवी कनेक्टर की एप स्टोर पर Amazon Prime की ऐप सर्च करते हुए डाउनलोड करते हुए इंस्टॉल करना है। इंस्टॉल हो जाने के बाद से ऐप को ओपन करना है और प्राइम वीडियो में लॉगइन कर लेना है। इसके बाद से आप प्राइम वीडियो कंटेंट एक्सेस कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : BGMI 2.3 Update Download apk: रिलीज डेट, Apk डाउनलोड लिंक और जानें सबकुछ

Will India vs New Zealand 2022 सीरीज के मैच डीडी स्पोर्टस पर देख सकते हैं?

न्यूज़ीलैंड में खेले जाने वाली टी20 मैच की सीरीज़ डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देखा सकता है।

The post भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज, यहां देख पाएंगे लाइव मैच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-new-zealand-t20i-series-live-streaming-on-amazon-price-video/feed/ 0
T20 World Cup 2021 में आज भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला, ऐसे देखें फ्री में Live Streaming https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-pakistan-t20-world-cup-2021-live-streaming-how-to-watch-free-live-match/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-pakistan-t20-world-cup-2021-live-streaming-how-to-watch-free-live-match/#respond Sun, 24 Oct 2021 05:40:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69205 भारत और पाकिस्तान के बीच (India vs Pakistan) ICC T20 World Cup में खेले जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार रविवार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

The post T20 World Cup 2021 में आज भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला, ऐसे देखें फ्री में Live Streaming first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ICC T20 World Cup 2021 में आज 24 अक्टूबर को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Ind vs Pak) के साथ होना है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला हर मैच यूं तो किसी फाइनल से कम नहीं होता। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में खेले जाने वाला ये मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का पहला पहला मुकाबला है। इससे पहले भारत ने दो वार्मअप मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैड और ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी। यहां हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को कैसे फ्री में लाइव देख पाएंगे इसकी जानकारी दे रहे हैं।

INDvsPAK : कब और कहां होगा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच (India vs Pakistan) ICC T20 World Cup में खेले जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार रविवार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाएगा।

INDvsPAK : लाइव टेलीकास्ट

India vs Pakistan के बीच ICC T20 World Cup में खेले जाने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports नेटवर्क के चैनल्स – Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD, के साथ साथ सरकारी चैनल DD Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

INDvsPAK : लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच यह हाई वोल्टेज क्रिकेट मैच को आप अपने लैपटॉप, स्मार्टफ़ोन या फिर टैबलेट पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं। दोनों टीम के बीच का यह मुक़ाबला Disney Plus Hotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

Disney Plus Hotstar का फ़्री सब्सक्रिप्शन

Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन यूं तो 499 रुपये प्रति वर्ष से शुरू होते हैं। लेकिन आज भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) अपने ग्राहकों को कुछ रिचार्ज प्लान के साथ Disney Plus Hotstar फ़्री सब्सक्रिप्शन ऑफ़र करते हैं। आप इन रिचार्ज प्लान को ख़रीदकर फ़्री में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं।

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post T20 World Cup 2021 में आज भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला, ऐसे देखें फ्री में Live Streaming first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-pakistan-t20-world-cup-2021-live-streaming-how-to-watch-free-live-match/feed/ 0
पहले तीन महीने में दमदार रही भारत में स्मार्टफोन्स की बिक्री, कोरोना की दूसरी लहर से गिरेगा ग्राफ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-shipment-in-india-q1-2021/ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-shipment-in-india-q1-2021/#respond Sun, 02 May 2021 09:30:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58116 Indian smartphone shipment q1 2021 : साल 2021 के पहले क्वार्टर में स्मार्टफोन मार्केट में दमदार बिक्री रही। जनवरी 2021 से मार्च 2021 तक इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में 380 लाख यूनिट फोन्स शिप किए गए हैं।

The post पहले तीन महीने में दमदार रही भारत में स्मार्टफोन्स की बिक्री, कोरोना की दूसरी लहर से गिरेगा ग्राफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस साल जनवरी से मार्च महीने में रिकॉर्ड सेल दर्ज की गई है। लेकिन, कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर एक बार फिर विश्व के नंबर दो स्मार्टफोन बाजार को प्रभावित कर सकती है। बता दें कि स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में भारत दुनिया का दुसरा सबसे बड़ा मार्केट है। कोरोना के चलते एक बार फिर भारत में स्मार्टफोन की सेल्स में कमी देखने को मिल सकती है।

रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि इस अवधि (जनवरी 2021 से मार्च 2021) के दौरान भारतीयों ने पिछले साल महामारी के बाद सबसे अधिक स्मार्टफोन्स की ख़रीदारी की है। इस दौरान साल दर साल 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ करी 380 लाख यूनिट स्मार्टफोन इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में शिप हुए हैं। काउंटरपॉइंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह पहली तिमाही के लिए भारत में सबसे अच्छी बिक्री है।

indian smartphone shipment q1 2021

काउंटरपॉइंट के विश्लेषक प्राचीर सिंह का कहना है कि इन नंबरों को सावधानी के साथ लिया जाना चाहिएदेश में चल रही कोविड-19 की दूसरी लहर और लॉकडाउन के चलते इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर से मांग प्रभावित हो सकती है। भारत में COVID-19 संक्रमण की दूसरी लहर डरावनी है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है ताकि देश की स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव कम हो। यह भी पढ़ें : Jio Vs Airtel Vs BSNL Vs Vi: सबसे सस्ते मंथली रिचार्ज प्लान की जंग, जानें कौन है बेस्ट

काउंटरपॉइंट ने रिपोर्ट में कहा है कि चाइनीज कंपनी शाओमी इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में पहले की तरह दावेदारी करते हुए शीर्ष पर बना हुआ है। इंडियन मार्केट में शाओमी की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत की है। कुल मिलाकर इंडियन मार्केट में चाइनीज़ कंपनियों का कंट्रोल है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड की कुल हिस्सेदारी 75 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ला रहा धमाकेदार फीचर, बस एक क्लिक से बढ़ जाएगी फोन की परफॉर्मेंस

प्रीमियम स्मार्टफोन सेग्मेंट में इंडियन मार्केट एप्पल का जलवा बरकरार है। Apple ने 2021 के पहले क्वार्टर में भारत में अपनी सेल को तीन गुना बढ़ाया है। यह सब एप्पल के iPhone 11 और डिस्काउंटेड कीमत पर मिल रहे iPhone SE की खूब मांग के चलते हुआ। रिपोर्ट्स की माने तो एप्पल ने इस दौरान भारत में करीब दस लाख आइफोन बेचे हैं। काउंटर पॉइंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एप्पल ने अमेरिका के बाद विश्व के दूसरे सबसे बड़े मार्केट में लगातार दो तिमाही में शानदार सेल दर्ज की है।

The post पहले तीन महीने में दमदार रही भारत में स्मार्टफोन्स की बिक्री, कोरोना की दूसरी लहर से गिरेगा ग्राफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-shipment-in-india-q1-2021/feed/ 0
टेलीकॉम इंडस्ट्री में आया भूचाल, आम आदमी पर पड़ेगी मार, महंगे होंगे सभी प्लान्स https://www.91mobiles.com/hindi/indian-telecom-industry-major-loss-agr-decision-supreme-court-dot-vodafone-idea-airtel-jio-explained-hindi-price-hike/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-telecom-industry-major-loss-agr-decision-supreme-court-dot-vodafone-idea-airtel-jio-explained-hindi-price-hike/#respond Tue, 19 Nov 2019 09:33:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38002 इतिहास के सबसे बड़े घाटे का सामना कर रही है इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री

The post टेलीकॉम इंडस्ट्री में आया भूचाल, आम आदमी पर पड़ेगी मार, महंगे होंगे सभी प्लान्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Reliance Jio ने जब भारतीय बाजार में एंट्री ली थी तो टेलीकॉम सेक्टर में नई क्रांति देखने को मिली थी। Jio की बदौलत टेलीकॉम सेवाएं बेहद सस्ती हो गई थी और सभी कंपनियों ने सस्ती कीमत पर टैरिफ प्लान पेश किए थे। लेकिन अब एक बाद फिर इंडियन टेलीकॉम डिपार्टमेंट बड़े बदलाव को देखने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि इस बार यह बदलाव अच्छा नहीं बुरा साबित होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने टेलीकॉम सेक्टर में भूचाल मचा दिया है, और इसका सीधे असर आम जनता पर पड़ना तय है। Vodafone Idea और Airtel ने कह दिया है कि 1 दिसंबर से वह अपने प्लान्स महंगे करने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं टेलीकॉम यूजर्स को कई सेवाओं पर मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर क्यों प्लान्स को सस्ते करने के बाद अब ये कंपनियां इतने सख्त फैसले ले रही है।

सबसे पहले तो अपको बता दें कि इस वक्त इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री इतिहास के सबसे बड़े घाटे का सामना कर रही है। इस नुकसान की गाज देश की 15 टेलीकॉम कंपनियों के पर पड़ी है और अब आम यूजर्स को भी टेलीकॉम कंपनियों के घाटे की मार सहनी होगा। Vodafone Idea और Airtel को इस बदलाव से बड़ा घाटा हुआ है। बताया जा रहा है कि Vodafone Idea को जहां 50,921 करोड़ का नुकसान हुआ है वहीं Airtel को भी 23,044 करोड़ की हानि का दंश झेलना पड़ा है। टेलीकॉम कंपनियों को हिलाकर रख देने वाला नाम है AGR

क्या होता है AGR

एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) यानि समायोजित सकल राजस्व। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू दूरसंचार विभाग द्वारा वसूला जाने वाला कर है, जो उपयोग और लाईसेंस संबंधित सेवाओं के बदले में टेलीकॉम कंपनियों से लिया जाता है। यह सारा विवाद और टेलीकॉम कंपनियों का चैन छिछने वाला मुद्दा AGR का ही है। 2003 से चले आ रहे विवाद को इस साल खत्म कर दिया गया है। 24 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर की परिभाषा को बदल दिया है। कोर्ट ने इस विवाद को खत्म करते हुए डीओटी के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को 3 महीने के अंदर अपना पूरा बकाया चुकाना होगा।

indian telecom industry major loss agr decision supreme court dot vodafone idea airtel jio explained hindi price hike

क्या है विवाद

कौन कौन सी सेवाएं एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू के दायरे में आनी चाहिए इस बात का विवाद 15 साल पुराना है जो साल 2003 से चला आ रहा है। टेलीकॉम कंपनियों की मांग थी केवल लाईसेंस प्राप्त सेवाओं पर मिलने वाले राजस्व को ही AGR के तहत रखना चाहिए और कंपनियां सिर्फ उसी से प्राप्त हिस्से को सरकार को देगी। लेकिन दूरसंचार विभाग का कहना था कि AGR के तहत टेलीकॉम कंपनियां से जुड़ी सभी सर्विस आनी चाहिए और उन पर कर वसूला जाना चाहिए।

अब थी यह स्थिति

AGR के तहत पहले सिर्फ फोन सेवाओं से जुड़ी आमदनी ही शामिल की गई थी। यानि सिम बेचने, कॉलिंग, इंटरनेट, मैसेज, रिंगटोन, अलर्ट व रोमिंग जैसी सर्विसेज से टेलीकॉम कपंनियों की जो कमाई होती थी, उसी कमाई के हिसाब से कंपनियां सरकार को कर देती थी। पुरानी परिभाषा के तहत 5 प्रतिशत स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क और 8 प्रतिशत लाईसेंसिंग शुल्क ही एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू यानि समायोजित सकल राजस्व में दिया जाता था।

यह हुआ नया बदलाव

DOT यानि दूरसचांर विभाग की गुहार के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है कि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के तहत फोन सेवाओं के साथ-साथ कंपनियों को मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स लिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं नई परिभाषा के तहत टेलीकॉम कंपनियां अब अपनी प्रॉपर्टी को बेचने पर मिले पैसे तथा किसी प्रॉपर्टी को किराये पर देने से मिलने वाले पैसे पर भी सरकार को टैक्स देगी। ये सब अब से AGR के तहत शामिल रहेंगे।

indian telecom industry major loss agr decision supreme court dot vodafone idea airtel jio explained hindi price hike

1,34,000 करोड़ का बकाया

दूरसचांर विभाग ने जुलाई महीने में सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट जमा की थी, जिसमें 15 टेलीकॉम कंपनियों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में भारत की मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों के साथ ही पिछले सालों के दौरान इंडियन मार्केट में काम कर चुकी टेलीकॉम कपंनियों के नाम भी शामिल थे। इस रिपोर्ट में DOT ने पूरा लेखाजोखा बताया था कि किस कपंनी के उपर कितना राजस्व बकाया है। वहीं अब अक्टूबर महीने में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद इन टेलीकॉम कंपनियों को यह राशि चुकानी होगी।

लिस्ट में मौजूद 15 टेलीकॉम कंपनियों को कुल 1,34,000 करोड़ रुपये का बकाया चुकाना होगा। इन राशि में 93,000 करोड़ रुपये जहां सिर्फ लाईसेंस टैक्स, फाईन और इंटरस्ट अमाउंट हैं वहीं 41 हजार करोड़ रुपये इन कंपनियों को स्पेक्ट्रम यूज़ेज के बदले में चुकाने होंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक Vodafone Idea व Airtel को सरकार को 80,000 करोड़ रुपये चुकाने हैं। वहीं अनिल अंबानी की R Com को 20,000 करोड़ रुपये और और Tata टेलीसर्विस को राजस्व के तौर पर 13,000 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।

टेलीकॉम कंपनियों में खौफ

Vodafone कंपनी के सीईओ Nick read ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह तक कह दिया था कि कंपनी अब भारत में और अधिक निवेश नहीं करेगी। लेकिन बाद में आलोचना होने के बाद निक ने सफाई दी और प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था। वहीं Vodafone की साझेदार कंपनी Idea के बिड़ला ग्रुप ने कहा है कि उनके पास शुल्क चुकाने के पैसे नहीं हैं, अब वह और अधिक निवेश नहीं कर सकते हैं।

The post टेलीकॉम इंडस्ट्री में आया भूचाल, आम आदमी पर पड़ेगी मार, महंगे होंगे सभी प्लान्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-telecom-industry-major-loss-agr-decision-supreme-court-dot-vodafone-idea-airtel-jio-explained-hindi-price-hike/feed/ 0
भारत को मिला Rafale जेट फाइटर, जानें पाक F-16 से कितना है आगे https://www.91mobiles.com/hindi/indian-rafale-jets-overpower-the-pakistani-f-16s/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-rafale-jets-overpower-the-pakistani-f-16s/#respond Tue, 08 Oct 2019 15:36:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36600 हर बात में पाक के एफ-16 से

The post भारत को मिला Rafale जेट फाइटर, जानें पाक F-16 से कितना है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पाकिस्तान में अंदर जाकर एयर स्ट्राइक करने वाली भारतीय वायुसेना की ताकत और भी बढ़ गई है। दरअसल, आज यानी विजयदशमी के दिन फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया है। राफेल का मुकाबले पाकिस्तान के F-16 से होगा। लेकिन, ताकत के मामले में राफेल के आगे F-16 का टिकना काफी मुश्किल लग रहा है। राफेल को दुनिया का सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन कहा जाता है।

दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों और सेमी स्‍टील्‍थ तकनीक से लैस पहला राफेल विमान आज भारत को मिल गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर फ्रांस में शस्‍त्र पूजा कर भारत के लिए पहला राफेल जेट लिया। भारत कुल 36 राफेल विमान खरीद रहा है और इसे हरियाणा और पश्चिम बंगाल में तैनात किया जाएगा। बता दें कि राफेल विमानों की सीधी टक्‍कर पाकिस्‍तान के अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमानों से होगी।

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा ओम लिखकर की है। इतना ही नहीं उन्होंने इसके बाद राफेल विमान में करीब 25 मिनट की उड़ान पूरी की। राफेल में उड़ान भरने से पहले उन्होंने कहा कि वायुसेना के बेड़े में राफेल आने से हमारी क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते मजबूत हो रहे और हमें उम्मीद है कि और राफेल विमानों की डिलिवरी तय समय पर हो जाएगी।

पाकिस्तान के एफ-16 से काफी आगे है राफेल

पाकिस्तान के एफ-16 में लगने वाली एमराम मिसाइलों की रेंज अधिकतम 100 किमी है। वहीं, राफेल का मिसाइल सिस्टम काफी एडवांस्ड है। इसी तरह राफेल विमान स्कैल्प मिसाइलों को भी ले जा सकता है। ये मिसाइलें करीब 300 किलोमीटर दूर जमीन पर वार करता है।

The post भारत को मिला Rafale जेट फाइटर, जानें पाक F-16 से कितना है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-rafale-jets-overpower-the-pakistani-f-16s/feed/ 0
जम्मू कश्मीर से हटाई धारा 370, यहां देखें संसद की लाईव बहस https://www.91mobiles.com/hindi/jammu-kashmir-article-370-amit-shah-narendra-modi-mehbooba-mufti-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/jammu-kashmir-article-370-amit-shah-narendra-modi-mehbooba-mufti-india/#respond Mon, 05 Aug 2019 06:06:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33979 जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल पेश कर दिया है।

The post जम्मू कश्मीर से हटाई धारा 370, यहां देखें संसद की लाईव बहस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त, हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त‘ जब भी कश्मीर का नाम आता है तो अमीर खुसरों द्वारा लिखी लाईनें सबसे पहले जेह़न में आती है। इसका मतलब है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, बस यहीं है। जम्मू-कश्मीर भारत का कितना अहम हिस्सा है यह कोई बताने वाली बात नहीं। कश्मीर की सुंदरता पर आतंक व अलगाव वाद के दाग लगातार लगते रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही जम्मू-कश्मीर का आंचल साफ होने वाला है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने वाली है।

भारत में गृहमंत्री अमित शाह ने आज राज्य सभा में स्पीकर और सभी सदस्यों के समक्ष जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल पेश कर दिया है। यह बिल यकिनन भारत के इतिहास का एक बेहद ही गंभीर और अहम मुद्दा है। अमित शाह द्वारा बिल पेश किए जाने के साथ ही समूची राज्य सभा में हंगामा भी भरपा। राज्य सभा के बाद अब अमित शाह लोक सभा के सामने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल पेश करने वाले हैं।

यदि आप भी भारत के भविष्य से जुड़े इस बड़े फैसले को अपने फोन पर लाईव देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

राज्य सभा टीवी

लोक सभा टीवी

केंद्र सरकार की ओर से राज्‍यसभा में बड़ा ऐलान किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यसभा में जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने का संकल्‍प पेश करते हुए पुनर्गठन विधेयक सामने रखा है। इसके अलावा जम्‍मू और कश्‍मीर से आर्टिकल 35ए हटा दी गई है। भारतीय राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्टिकल 35ए हटाने को मंजूरी दी है और भारत का राजपत्र भी जारी कर दी है।

जम्‍मू-कश्‍मीर से जुड़ें 5 बड़ें फैसले

1. जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का बिल पास।
2. जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 35A हटाया गया।
3. जम्‍मू-कश्‍मीर दो अलग अलग हिस्सों में बांटा गया।
4. जम्‍मू-कश्‍मीर अब अलग केंद्र शासित प्रदेश होगा।
5. लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।

The post जम्मू कश्मीर से हटाई धारा 370, यहां देखें संसद की लाईव बहस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jammu-kashmir-article-370-amit-shah-narendra-modi-mehbooba-mufti-india/feed/ 0
120.6 करोड़ से भी पार हुई भारतीय टेलीकॉम यूजर्स की संख्या, अब चीन को पछाड़ने की बारी https://www.91mobiles.com/hindi/120-crore-telecom-subscriber-base-in-march-in-hindi/ Thu, 24 May 2018 08:04:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19991 ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में टेलीफोन यूजर्स का आंकड़ा शेयर किया है।

The post 120.6 करोड़ से भी पार हुई भारतीय टेलीकॉम यूजर्स की संख्या, अब चीन को पछाड़ने की बारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत विश्व का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ मोबाईल बाजार है। देश में स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ती गिनती और भारत में होने वाले इंटरनेट डाटा की खपत हमें दुनिया में कई देशों से आगे ले जाती है। भारत में 4जी फोन के बढ़ते यूज ने संसार की विभिन्न टेक कंपनियों को देश में आने के लिए प्रेरित किया है। भारत में हो रहे मोबाईल यूज़ेस को आंकते हुए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बताया है कि इस वक्त भारत में टेलीफोन यूजर्स 120 करोड़ से भी ज्यादा की गिनती है।

ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में देश में मौजूद टेलीफोन यूजर्स का आंकड़ा शेयर किया है। ट्र्राई ने इन आंकड़ों में टेलीफोन यूजर्स की संख्या बताई है,​ जिसमें स्मार्टफोन फीचर फोन इत्यादि भी शामिल है। ट्राई की यह रिपोर्ट मार्च 2018 तक की गिनती ही समेटे हुए है। और इस गिनती के मुताबिक मार्च महीने के अंत तक देश में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 120.6 करोड़ से भी आगे निकल चुकी है।

trai-blogqpot 91Mobiles

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार फरवरी माह के अंत तक देश में कुल 117.98 करोड़ टेलीफोन यूजर्स गिने गए थे। फरवरी और मार्च माह में भारतीय टेलीफोन यूजर्स में 2.24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जिसके बाद मार्च के अंत तक यह गिनती 120.6 करोड़ भी पार कर चुकी है।

एयरटेल का सबसे बड़ा दांव : सिर्फ 193 रुपये में मिलेगा 90जीबी 4जी डाटा

रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी महीने में 66.96 करोड़ शहरी टेलीफोन यूजर्स थे जो मार्च में बढ़कर 68.16 करोड़ हो गए। इसी तरह फरवरी महीने में 51.02 करोड़ ग्रामीण यूजर फोन का यूज़ कर रहे थे और मार्च में इनकी संख्या बढ़कर 52.46 करोड़ हो गई।

शाओमी स्मार्टफोन होंगे और भी ताकतवर, आ रहा है सुपर फास्ट और एडवांस ‘मीयूआई 10’, 31 मई को होगा लॉन्च

इस आंकड़ों में बताया गया है वायरलेस श्रेणी में आने वाले जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई मोबाईल फोन यूजर्स (स्मार्ट फोन + फीचर फोन) फरवरी में 115.68 करोड़ थे जो 2.29 प्रतिशत की ग​ति से बढ़ते हुए मार्च तक 118.34 करोड़ तक आ पहॅुंचे। वहीं दूसरी ओर लैंडलाईन फोन यूजर्स की संख्या फरवरी में 229.7 लाख थी जो मार्च के अंत तक घटकर 228.1 लाख आ पहॅुंची है।

The post 120.6 करोड़ से भी पार हुई भारतीय टेलीकॉम यूजर्स की संख्या, अब चीन को पछाड़ने की बारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बीएसएनएल का चौका, 444 रुपये में हर दिन तक 4जीबी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-chaukka-444-offer-with-4gb-daily-data-in-hindi/ Fri, 16 Jun 2017 05:42:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8559 एक तरफ जहां इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी चैपियंन्स ट्राफी के फाईनल में पहुंच गई है वहीं बीएसएनएल का यह धांसू आॅफर बेहद ही फायदेमंद है।

The post बीएसएनएल का चौका, 444 रुपये में हर दिन तक 4जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम कंपनियों के बीच होड़ से सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारतीय निगम लिमिटेड भी अछूती नहीं है। स्मार्टफोन ग्राहकों को आर्क​षित करते हुए बीएसएनएल ने नए ‘चौका-444’ प्लान की शुरूआत की है। एक तरफ जहां इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी चैपियंन्स ट्राफी के फाईनल में पहुंच गई है वहीं बीएसएनएल का यह धांसू आॅफर बेहद ही फायदेमंद है।

चौका-444

बीएलएनएल के इस नए आॅफर के तहत 444 रुपये के रिचार्ज पर 90 दिनों की वैलिडिटी का इंटरनेट प्लान मिलता है। इस प्लान में 90 दिन यानि तीन महीने तक हर दिन बीएसएनएल यूजर्स को 4जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।

girl-with-phone-indian-9

कंपनी की यह आॅफर फिलहाल बीएसएनएल के प्री-पेड ग्राहकों के लिए ही है। 90 दिनों तक हर दिन प्री-पेड यूजर्स को 3जी की स्पीड पर डाटा प्राप्त होगा।

हैप्पी न्यू आॅफर के बाद भी जियो से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा

रिचार्ज के मूल्य और डाटा की वैधता के हिसाब से देखा जाए तो बीएसएनएल यूजर्स को तकरीबन 1 रुपये की कीमत पर 1जीबी 3जी डाटा प्राप्त हो रहा है।

एयरटेल ने शुरू किया डिजिटल केयर प्लेटफार्म, जानें क्या है इस सर्विस में खास

बीएसएनएल का दावा है कि चौका-444 आॅफर के तहत दिया जाने वाला 4जीबी डाटा अब तक किसी भी कंपनी द्वारा दिए गए प्रतिदिन डाटा से सबसे ​अधिक है।

The post बीएसएनएल का चौका, 444 रुपये में हर दिन तक 4जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे देखें मोबाइल पर इंडिया-पाकिस्तान मैच को लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/icc-champions-trophy-2017-india-pakistan-live-match-on-smartphone-in-hindi/ Wed, 31 May 2017 12:22:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8082 आगे हमनें ऐसे की कुछ जरिये बताये हैं, जिनसे आप अपने फोन पर ही इस रोमांचक मुकाबले का मज़ा ले सकेंगे।

The post जानें कैसे देखें मोबाइल पर इंडिया-पाकिस्तान मैच को लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई सालों बाद एक बार फिर से ​चीर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ने वाले हैं। इस मैच का उत्साह अभी से ही लोगों में महसूस किया जा सकता है। हालांकि आतंक के इस माहौल में मैच को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं लेकिन निगाहें तो सबकी लगी ही होंगी। हर कोई इस मैच को लाइव देखना चाहेगा। परंतु 4 जून को होने वाले इस मैच के लिए जरूरी नहीं कि आप टीवी के सामने ही हों। ऐसे में बता दूं कि आप इस मैच का प्रसारण अपने मोबाईल पर भी लाईव देख सकते हैं। आगे हमनें ऐसे की कुछ जरिये बताये हैं, जिनसे आप अपने फोन पर ही इस रोमांचक मुकाबले का मज़ा ले सकेंगे।

जियो टीवी ऐप
अपने स्मार्टफोन पर इंटरनेट सर्फ करना है तो सबसे पहली च्वाइस होती है रिलायंस जियो। इंडिया-पाकिस्तान के इस मैच को देखने के लिए आपको अलग से कोई वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी की ओर से जियो टीवी ऐप पर भी यह मैच लाईव दिखाया जाएगा। इसके लिए रिलायंस जियो ने दूरदर्शन से मैच दिखाने के अधिकार खरीदे हैं।

india-pak-1

हॉटस्टार
हॉटस्टार ऐप आईसीसी चैम्पियन ट्राफी के सभी क्रिकेट मैच को अपनी ऐप पर लाईव दिखाएगी। हॉटस्टार ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर आप कही से भी इस मैच को लाईव देख सकते हैं। सबसे खास बात यह ऐप 3जी नेटर्वक पर भी अच्छी वीडियो क्वॉलिटी का लुफ्त देती है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें : एंडरॉयड/आईओएस

स्टार स्पोर्ट्स लाईव
अपने मोबाईल पर स्टार स्पोर्ट्स लाईव ऐप या ब्राउजर के माध्यम से आप लाईव मैच का आनंद उठा सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स लाईव अपने व्यूअर्स को लाईव मैच के साथ ही अन्य मैच का स्टेट्स, स्कोरबोर्ड व हाईलाईट्स भी उपलब्ध कराती है।

फिर से लौट रहा है फ्लैप फोन का दौर, 4जीबी रैम और 12एमपी कैमरा से लैस होगा सैमसंग का यह फोन

तो चलिए तैयार हो जाइए साल के सबसे रोमांचक मुकाबले के लिए। भले ही आप स्टेडियम में न हों लेकिन फिर भी इंडिया के लिए चियर्स तो कर ही सकते हैं इंडिया…. इंडिया

The post जानें कैसे देखें मोबाइल पर इंडिया-पाकिस्तान मैच को लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
चीनी कंपनी ओपो के अधिकारी ने फाड़ा तिरंगा, मामले हुआ गर्म https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-official-in-trouble-for-tearing-indian-flag-in-hindi/ Wed, 29 Mar 2017 12:20:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6265 चीनी मोबाईल कंपनी ओपो के नोएडा सेक्टर 63 स्थित आॅफिस में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे चीनी अधिकारी ने आॅफिस में लगे इंडियन नेशनल फ्लैग को फाड़ दिया तथा कूड़े में फेंक दिया।

The post चीनी कंपनी ओपो के अधिकारी ने फाड़ा तिरंगा, मामले हुआ गर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स की दुनिया में खलबली मचाए ओपो एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार माजरा अलग है। ओपो को लेकर सामने आई खबर के मुताबिक कंपनी के नोएडा स्थित आॅफिस में कार्यरत एक चीनी अधिकारी पर खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है तथा व्यक्ति पर आरोप है कि उसने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले शाओमी के सीईओ, भारत में खोलेंगे अपना मैन्युफेक्चरिंग प्लांट

प्राप्त जानकारी अनुसार चीनी मोबाईल कंपनी ओपो के नोएडा सेक्टर 63 स्थित आॅफिस में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे चीनी अधिकारी ने आॅफिस में लगे इंडियन नेशनल फ्लैग को फाड़ दिया तथा कूड़े में फेंक दिया।

चीनी अधिकारी के इस रवैये के बाद आॅफिस के ही कुछ लोगों ने विरोध जताया तथा मामला धीरे धीरे कुछ ज्यादा ही उग्र होता चला गया जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। आॅफिस कर्मचारी की शिकायत के बाद चीनी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सैमसंग जेड4 हुआ वाई-फाई सर्टिफाईड, टाईज़न 3.0 ओएस पर करेगा काम

​आॅफिस कर्मचारियों का कहना है कि ओपो के चीनी अधिकारी सिर्फ अपने बर्ताव ही नहीं कर्मचारी के अधिकारों का हनन करके भी उन्हें परेशान करते हैं। बेशक यह मामला किसी एक आॅफिस ब्रांच का हो लेकिन ओपो को यह समझना होगा कि यदि भारत में कंपनी अपना भविष्य तलाश रही है तो यहां के कर्मचारियों को भी बेसिक सुविधाएं तथा कार्य के लिए बेहतर माहौल देना होगा।

The post चीनी कंपनी ओपो के अधिकारी ने फाड़ा तिरंगा, मामले हुआ गर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>