Indian Army | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 Oct 2019 06:27:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जानें इंडियन Rafale के आगे कितना कमजोर पड़े जाएगा पाक्स्तिानी F-16 https://www.91mobiles.com/hindi/rafale-vs-f-16-fighter-jet-plane-indian-air-force-army-pakistan/ https://www.91mobiles.com/hindi/rafale-vs-f-16-fighter-jet-plane-indian-air-force-army-pakistan/#respond Wed, 09 Oct 2019 06:27:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36624 भारतीय वायुसेना में 36 Rafale प्लेन शामिल होने वाले हैं जो पाक्स्तिान के F-16 से हर दर्जे में बेहतर और दमदार हैं।

The post जानें इंडियन Rafale के आगे कितना कमजोर पड़े जाएगा पाक्स्तिानी F-16 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कहते हैं कि युद्ध में लड़ाकों के हौसलें जहां बेहद जरूरी होते हैं वहीं साथ ही बेहतर हथियार इन हौसलों को और भी बुलंद कर देते हैं। कुछ समय पहले एयरफोर्स के जवान अभिनंदन ने जब MiG-21 से खुद से ताकतवर पाक्स्तिानी फाइटर प्लेन F-16 को ढ़ेर कर दिया था तो पूरी दुनिया में भारत की वाहवाही हुई थी। लेकिन अब भारतीय वायुसेना को और भी ताकतवर करते हुए भारत Rafale लड़ाकू विमानों को इंडियन एयरफोर्स में शामिल कर रही है। जल्द ही भारतीय वायुसेना में 36 Rafale प्लेन शामिल होने वाले हैं जो पाक्स्तिान के F-16 से हर दर्जे में बेहतर और दमदार हैं।

जानकारी के मुताबिक इंडिया के एक Rafale के बदले पाक्स्तिान को दो F-16 लगाने होंगे। आमतौर पर जहां एक फाइटर प्लेन एक दिन में 3 बार अटैक कर सकता है। वहीं राफेल एक दिन में 5 बार हमला बोल के बेस पर वापिस आने की क्षमता रखता है। F-16 को जहां अमेरिकी कंपनी ने बनाया है वहीं Rafale का निर्माण फ्रांस में हुआ है। बता दें कि इंडिया के Rafale के आगे चीन का J-16 फाइटर प्लेन भी कमजोर पड़ेगा। पहले इस विमान का यूज़ अमेरिकी फोर्स करती थी लेकिन 1982 के बाद से पाक्स्तिानी सेना भी इस फाइटर प्लेन का यूज़ करने लगी। रिपोर्ट्स के अनुसार पाक्स्तिान के पास अभी तकरीबन 76 F-16 विमान है।

rafale vs f-16 fighter jet plane indian air force army pakistan

दमदार कौन

F-16 की उंचाई 4.88 मीटर, विंग 9.96 मीटर और लंबाई 15.06 मीटर है। यह फाइटर प्लेन 9.2 टन वजनी है और हथियार भरने के बाद इसका वज़न 13 टन तक हो सकता है। वहीं Rafale की बात करें तो इस फाइटर प्लेन की उंचाई 5.30 मीटर, विंग 10.90 मीटर और लंबाई 15.30 मीटर है। राफेल का वजन 10 टन है और हथियार भरने के बाद इसका वज़न तकरीबन 24.5 टन तक हो सकता है। राफेल में एफ-16 के कहीं ज्यादा हथियार और साम्रगी भरी जा सकती है। यानि साईज़ और भार उठाने की क्षमता में दोनों जगह इंडिया का Rafale पाक्स्तिान के F-16 के बेहद आगे है।

मारक क्षमता

रेंज की बात करें तो F-16 की रेंज 4,220 किलोमीटर की और यह फाइटर जेट 2,414 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। वहीं Rafale की मारक क्षमता 3,700 किलोमीटर तक की और यह प्लेन 2,130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। ये दोनों ही विमान 50,000 फिट तक की उंचाई पर जा सकते हैं। यहां रेंज और स्पीड के मामले में F-16 बेशक Rafale से आगे हैं, लेकिन आपको बता दें कि आसमानी लड़ाई के दौरान राफेल ही एफ-16 पर भारी पड़ेगा। और इसकी वजह है रेट आफ क्लाइंब (RoC)

rafale vs f-16 fighter jet plane indian air force army pakistan

Rate of Climb किसी भी विमान की वर्टिकल स्पीड होती है। यानि किस गति से प्लेन उंचाई पर पहुॅंच सकता है। F-16 की RoC जहां 15,240 मीटर प्रति मिनट है वहीं Rafale एक मिनट में 18,288 मीटर की उंचाई पर पहुॅंच सकता है। वहीं फ्यूल कैपेसिटी यानि एक बार में ईंधन भरते की क्षमत की बात करें तो F-16 में 3.1 टन ईंधन भरा जा सकता है और यह 1.38 टन फ्यूल अलग के सेव कर सकता है। वहीं Rafale की फ्यूल कैपेसिटी 4.17 टन है और यह फाइटर प्लेन तकरीबन 6.7 टन तक अतिरिक्त ईंधन कैरी कर सकता है।

हथियार

F-16 में 9 हथियार लगे हैं जिनमें गन, मिसाइल और बम शामिल है। इनके अलावा F-16 20mm M61A1 vulcan cannon गन से लैस है। वहीं राफेल में 30mm की गन लगी हुई है। यह गन एक बार में 2,500 राउंड फायर कर सकती है। इसके अलावा राफेल में MBDA MICA और MBDA Meteor जैसी घातक मिसाइल भी लगी हुई है।

The post जानें इंडियन Rafale के आगे कितना कमजोर पड़े जाएगा पाक्स्तिानी F-16 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/rafale-vs-f-16-fighter-jet-plane-indian-air-force-army-pakistan/feed/ 0
व्हाट्सऐप का यह वायरस है बेहद खतरनाक, सेना भी हुई सतर्क https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-infected-by-virus-indian-defence-security-in-hindi/ Tue, 03 Jan 2017 11:21:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3298 भार​तीय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से रक्षा विभाग तथा डिफेंस से जुड़े अधिकारियों को व्हाट्सऐप के जरिये फैल रहे वायरस के खतरे से चेताया गया है।

The post व्हाट्सऐप का यह वायरस है बेहद खतरनाक, सेना भी हुई सतर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी उस बात को एक महीना भी नहीं गुज़रा है जब भारत सरकार की ओर से चार एंडरॉयड ऐप्स की सूची जारी कर उन्हें सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक बताया था और उन्हें फोन से डिलीट करने का आदेश दिया था। सरकार का कहना था कि उन ऐप्स के जरिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां देश में जासूसी कर रही हैं। वहीं अब एक बार फिर भार​तीय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से रक्षा विभाग तथा डिफेंस से जुड़े अधिकारियों को व्हाट्सऐप के जरिये फैल रहे वायरस के खतरे से चेताया गया है।

जानें कैसे रखें अपने एंडरॉयड फोन को सुरक्षित

पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने डिफेंस और सिक्योरिटी विभाग पर दो वायरस का खतरा बताया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस बाबत एक एडवायजरी जारी करते हुए ​विभागों को सचेत ​किया है कि व्हाट्सऐप पर दो वायरस में गलत तरीके से एनडीए तथा एनआईए जैसे संगठनों के नाम से फेक फाईल बनाई गई है तो भारतीय जवानों की जानकारी चुरा सकती है।

hacker-3 91Mobiles

एजेंसियों के अनुसार दो वायरस फाइल ‘NDA-ranked-8th-toughest-College-in-the-world-to-get-into.xls’ और ‘NIA-selection-order-.xls’ नाम से बना हुई हैं जो व्हाट्सऐप पर लगातार फैल रही हैं। ये इनफेक्टिड फाईल्स भारतीय जवानों के फोन में छिपी निजी जानकारियां चुराने की ताक में हैं।

सैगसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन

एडवायजरी में कहा गया है कि इन वायरस फाईल्स को इस तरह से प्रोग्राम किया गया है कि यह गैरकानूनी तरीके से यूजर्स की बैंकिंग डिटेल्स समेत की निजी जानकारियां चुरा रही हैं। तथा ये फाईल ‘एमएस एक्सेल’, ‘एमएस वर्ड’ या ‘पीडीएफ’ फॉरमेट में यूजर्स के मोबाईल में प्रवेश कर सकती हैं।

लेईको ले2 का 64जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट हुआ लॉन्च

गौरतलब है कि इससे पहले भी पाकिस्तान पर ऐप के जरिय जासूसी के आरोप लगे हैं। तथा चीनी मोबाईल कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन यूजर्स के डाटा पर नज़र रखने जैसी खबरों ने भी काफी तुल पकड़ा था।

The post व्हाट्सऐप का यह वायरस है बेहद खतरनाक, सेना भी हुई सतर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>