Indian Railway | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 12:08:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब चलती ट्रेन में भी मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, रेल मंत्री ने दिया बयान https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railways-provide-free-wifi-in-moving-train-every-coach-station-piyush-goyal/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railways-provide-free-wifi-in-moving-train-every-coach-station-piyush-goyal/#respond Thu, 24 Oct 2019 07:12:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37160 फिलहाल भारत में 5150 स्टेशन फ्री वाई-फाई से लैस हैं

The post अब चलती ट्रेन में भी मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, रेल मंत्री ने दिया बयान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत का आधुनिकीकरण बेहद तेजी से हो रहा है। भारत दुनिया में सबसे बड़ा मोबाईल कन्ज्यूमर बन कर उभरा है। आज इंडिया में यूज़ होने वाले इंटरनेट डाटा की गिनती विश्व के कई बड़े राष्ट्रों से आगे है। हर व्यक्ति तक इंटरनेट की पहुॅंच संभव बनाने के लिए एक ओर जहां टेलीकॉम कंपनियां बेहद तेजी से काम कर रही है वहीं भारत सरकार भी देश में इंटरनेट को और भी सरल और सुगम बनाने की दिशा में नीतियों बना रही है। हर भारतीय के लिए बड़ी घोषणा करते हुए देश के रेल मंत्री ने कहा है कि उनका प्रयास पूरे देश की सभी रेल में वाई-फाई देना है।

हर ट्रेन में वाई-फाई देने की बात रखते हुए रेल मंत्री पियूष गोयल ने कहा है कि उनकी कोशिश है कि आने वाले चार से साढे चार सालों में देश में चलने वाली हर ट्रेन वाई-फाई से लैस हो जाए। न्यूज एजेंसी को दिए इस साक्षात्कार में पियूष गोयल ने कहा कि भारतीय रेल को वाई-फाई से लैस करने के लिए बड़े निवेश की आवश्यकता है। और यदि हर ट्रेन में वाई-फाई उपलब्ध हो जाता है तो इससे न सिर्फ यात्रियों को इंटरनेट का लाभ मिलेगा बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह बड़ी पहल होगी। इसके लिए ट्रेक के किनारे टावर लगाने के साथ ही ट्रेनों के अंदर भी राउटर जैसी मशीनों को लगाना होगा।

मंत्री के अनुसार रेलवे विभाग ने इस परियोजना पर काम भी शुरू कर दिया है और आने वाले कुछ ही सालों में चलती ट्रेन के अंदर भी रेल यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिल पाएगी। पियूष गोयल के अनुसार फिलहाल भारत में 5150 स्टेशन फ्री वाई-फाई से लैस हैं और अगले साल तक यह गिनती बढ़कर 6400 तक पहुॅंच जाएगी। रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने के बाद अब ट्रेन के अंदर भी वाई-फाई सर्विस शुरू करने की योजना है। वहीं साथ ही सरकार की योजना ट्रेनों के परिचालन के लिए सिग्नल सिस्टम को भी वाई-फाई से लैस करने की है।

सुरक्षित होगा सफर

ट्रेन में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होने से इंटरनेट का यूज़ तो आसान हो ही जाएगा वहीं साथ ही रेल यात्रियों की सुरक्षा भी और पुख्ता हो जाएगी। पियूष गोयल के मुताबिक ट्रेल में वाई-फाई उपलब्ध होने से रेल के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगा और इस कैमरों हो रही लाईव रिकॉर्डिंग स्थानिय पुलिस स्टेशनों में मौजूद रहेगी। इस तरीके से रेल में वाई-फाई सुरक्षा की दृष्टि से भी कारगर साबित होगा। रेल मंत्री ने हालांकि यह भी स्वीकार किया कि ट्रेन में वाई-फाई सुविधा देने के लिए रेलवे को काफी निवेश करना होगा और इसके लिए रेलवे को विदेशी तकनीक और निवेशकों का सहारा चाहिए।

फ्री वाई-फाई वाले स्टेशन

भारत में 5150 रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई सर्विस से लैस कर दिया गया है। इन रेलवे स्टोशनो का पूरा कैंपस वाई-फाई जोन बनाया गया है, जहां किसी भी प्लेटफॉर्म या स्टेशन के किसी भी हिस्से में बैठकर कर बिना कोई शुल्क चुकाए फ्री में वाई-फाई की लाभ उठाया जा सकता है। इंडियन रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने का यह काम रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया है।

हर दिन एक स्टेशन को मिला वाई-फाई

रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई से लैस करने का यह मिशन साल 2016 में शुरू किया गया था और 2 साल और तीन महीने में ही कॉरपोरेशन की ओर से देश के 1,000 स्टेशनों में वाई-फाई की सुविधा दे दी गई थी। रेलटेल के अनुसार औसतन एक महीने में 37 स्टेशनों को वाई-फाई जोन में बदला गया है और हर दिन देश का 1 रेलवे स्टेशन फ्री वाई-फाई स्टेशन बना है।

indian railways provide free wifi in moving train every coach station piyush goyal

आपको बता दें कि देश में फ्री वाई-फाई सर्विस से लैस होने वाला पहला रेलवे स्टेशन मुंबई सेंट्रल था वहीं वाई-फाई जोन में बदलने वाला 1,000वां स्टेशन भी मुंबई को ही मिला था जो रे रोड स्टेशन था। रेलटेल ने टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन्स पर वाई-फाई सेटअप लगाने के लिए नई भागीदारी की है। इन्होंने 4,000 से भी अधिक भारतीय रेलवे स्टेशनों को विभिन्न बिंदुओं के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है जिसमें बी, सी, डी और ई कैटेगरी शामिल है।

The post अब चलती ट्रेन में भी मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, रेल मंत्री ने दिया बयान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railways-provide-free-wifi-in-moving-train-every-coach-station-piyush-goyal/feed/ 0
खुशखबरी : देश में 1,000 स्टेशन हुए फ्री वाई-फाई से लैस, देखें कौन से स्टेशन है इस लिस्ट में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/railtel-1000-indian-railway-stations-get-free-wifi-zone/ https://www.91mobiles.com/hindi/railtel-1000-indian-railway-stations-get-free-wifi-zone/#respond Fri, 29 Mar 2019 09:49:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29103 भारत में 1,000 रेलवे स्टेशन पूरी तरह से फ्री वाई-फाई से लैस हो चुके हैं।

The post खुशखबरी : देश में 1,000 स्टेशन हुए फ्री वाई-फाई से लैस, देखें कौन से स्टेशन है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज एक आदमी की मूलभूत जरूरतें रोटी, कपड़ा और मकान से बदलकर रोटी, कपड़ा, मकान और मोबाईल हो गई है। यह बात बेशक व्यंग्य के तौर पर कही जाती हो लेकिन काफी हद तक सच्चाई का आईना भी दिखाती है। हाथ में मोबाईल और मोबाईल में इंटरनेट लगभग हर पी​ढ़ी की जरूरत बन चुका है। डिजीटल होती दुनिया में इंटरनेट का यूज़ तेजी से बढ़ा है। टेलीकॉम कंपनियां जहां बेहद कम कीमत पर अधिक इंटरनेट बेनिफिट दे रही है, वहीं भारत सरकार ने भी सार्व​जनिक स्थानों में इंटरनेट मुहैया कराने की दिशा में अनेंको काम किए हैं। इस कड़ी में आम नागरिकों के लिए खुशी की बात सामने आई है कि भारत में 1,000 रेलवे स्टेशन पूरी तरह से फ्री वाई-फाई से लैस हो चुके हैं।

1,000 स्टेशन बने फ्री वाई-फाई जोन

भारतीय रेल में सफर करने वाले यात्रियों को तोहफा देते हुए भारत सरकार ने घोषणा कर दी है कि देश में 1,000 रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई सर्विस से लैस कर दिया गया है। इन 1,000 रेलवे स्टोशनो का पूरा कैंपस वाई-फाई जोन बन गया है, जहां किसी भी प्लेटफॉर्म या स्टेशन के किसी भी हिस्से में बैठकर कर बिना कोई शुल्क चुकाए फ्री में वाई-फाई की लाभ उठाया जा सकता है। इंडियन रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने का यह काम रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया है।

हर दिन एक स्टेशन को मिला वाई-फाई

रेलटेल ने बताया है कि रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई से लैस करने का यह मिशन साल 2016 में शुरू किया गया था। 2 साल और तीन महीने में कॉरपोरेशन की ओर से देश के 1,000 स्टेशनों में वाई-फाई की सुविधा दे दी गई है। इस तरह से रेलटेल ने औसतन एक महीने में 37 स्टेशनों को वाई-फाई जोन में बदला है और हर दिन देश का 1 रेलवे स्टेशन फ्री वाई-फाई स्टेशन बना है। रेलटेल 1,000 वाई-फाई स्टेशनों का मुकाम पाने के बाद भी अपना काम इसी गति से जारी रखेगी। यह भी पढ़ें : शाओमी का पोको एफ1 बना देश का नंबर वन स्मार्टफोन, वनप्लस 6 को पछाड़ा

आपको बता दें कि देश में फ्री वाई-फाई सर्विस से लैस होने वाला पहला रेलवे स्टेशन मुंबई सेंट्रल था वहीं वाई-फाई जोन में बदलने वाला 1,000वां स्टेशन भी मुंबई को ही मिला है जो रे रोड स्टेशन है। हाल ही में रेलटेल ने टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन्स पर वाई-फाई सेटअप लगाने के लिए नई भागीदारी की है। इन्होंने 4,000 से भी अधिक भारतीय रेलवे स्टेशनों को विभिन्न बिंदुओं के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है जिसमें बी, सी, डी और ई कैटेगरी शामिल है।

railtel 1000 indian railway stations get free wifi zone
Photo Credit: Daily Mail

भारतीय रेलवे की तरक्की की बात करें तो कुछ समय पहले ही इंडियन रेलवे ने एक नई प्रीमियम राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है जो दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन और मुबंई के छत्रपति शिवाली महाराज ट्रमिनस के बीच चलती है। यह ट्रेन न सिर्फ देश की सबसे फास्ट ट्रेन्स में से एक है ​बल्कि साथ ही यह बेहद ही आधुनिक और मनोरंजक तकनीकों से भी लैस की गई है। सफर के दौरान इंटरनेट का बेनिफिट देने के लिए ट्रेन में वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाया है। इस वाई-फाई को रेल यात्री बिना किसी अतिक्ति शुल्क के अपने मोबाइल या लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। ट्रेन के इस वाई-फाई का यूज़ एक बार में 500 घंटों तक किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन सिर्फ 1,699 रुपये में हुआ लॉन्च, एक बार के चार्ज में चलेगा पूरा सप्ताह

इस ट्रेन में मौजूद टीवी स्क्रीन 3डी तकनीक को भी सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन पर 3डी ग्राफिक्स वाली वीडियोज़ की प्ले होती है। और इन 3डी कंटेंट का मजा लेने के लिए ट्रेन स्टॉफ की ओर से 3डी चश्में भी दिए जाते हैं। वहीं ​ट्रेन यात्रा के दौरान आपको किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा या फिर सफर के दौरान खाने, सफाई, सर्विस जैसी चीजों के प्रति आपका अनुभव कैसा रहा, यह सब फीडबैक आप उसी दौरान दे सकते हैं। भारतीय रेलवे ने ‘आप की राय’ मोबाइल ऐप की शुरूआत कर रखी है और इसी ऐप के जरिये अपनी प्रतिक्रिया रेल विभाग को बता सकते हैं।

फ्री वाई फाई से लैस हो चुके 1,000 रेलवे स्टोशनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post खुशखबरी : देश में 1,000 स्टेशन हुए फ्री वाई-फाई से लैस, देखें कौन से स्टेशन है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/railtel-1000-indian-railway-stations-get-free-wifi-zone/feed/ 0
भारतीय रेल में मिलेगा हवाई जहाज जैसा मजा, 3डी फिल्म से लेकर अनलिमिटेड वाई-फाई तक सब होगा फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railway-free-wi-fi-3d-gadgets-rajdhani-delhi-mumbai-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railway-free-wi-fi-3d-gadgets-rajdhani-delhi-mumbai-in-hindi/#respond Wed, 23 Jan 2019 06:39:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26550 सुविधाओं के मामले में पटरियों पर दौड़ती यह ट्रेन हवा में उड़ने वाले किसी प्लेन से कम नहीं है।

The post भारतीय रेल में मिलेगा हवाई जहाज जैसा मजा, 3डी फिल्म से लेकर अनलिमिटेड वाई-फाई तक सब होगा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय रेलवे विश्व में सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रेगिस्थान, जंगल व पहाड़ दूर दराज के दुर्गम ईलाकों तक भारतीय रेल की पहुॅंच स्थापित है। भारतीय रेल न सिर्फ यात्रा का सुगम और आरामदेह साधन है बल्कि कीमत के ​हिसाब से भी यह बेहद सस्ता है। सस्ता होने के साथ-साथ इंडियन रेलवे अब एडवांस भी हो रहा है। अभी तक जहां प्लेन यात्रा में आपको हर सीट पर टीवी देखने को मिलता था वैसे ही अब ट्रेन में भी इस मनोरंजन का लाभ उठा सकते हैं। और यह मजा किसी नॉर्मल फिल्म की तरह नहीं बल्कि 3डी में मिलेगा।

इंडियन रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस से इस नई सुविधा की शुरूआत की है। रेलवे विभाग ने एक नई प्रीमियम राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है जो दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन और मुबंई के छत्रपति शिवाली महाराज ट्रमिनस के बीच चलती है। यह ट्रेन न सिर्फ देश की सबसे फास्ट ट्रेन्स में से एक है ​बल्कि साथ ही यह बेहद ही आधुनिक और मनोरंजक तकनीकों से भी लैस की गई है। सुविधाओं के मामले में पटरियों पर दौड़ती यह ट्रेन हवा में उड़ने वाले किसी प्लेन से कम नहीं है।

3d-movie

मुफ्त वाई-फाई
राजधानी एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों को सफर के दौरान इंटरनेट का बेनिफिट देने के लिए अपना खुद का वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाया है। इस वाई-फाई को रेल यात्री बिना किसी अतिक्ति शुल्क के अपने मोबाइल या लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। ट्रेन के इस वाई-फाई का यूज़ एक बार में 500 घंटों तक किया जा सकता है।

डिस्कंटिन्यू हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, इसलिए कंपनी दे रही है 19,000 रुपए का डिस्कउंट

3डी चश्में
इस ट्रेन में मौजूद टीवी स्क्रीन 3डी तकनीक को भी सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन पर 3डी ग्राफिक्स वाली वीडियोज़ की प्ले होती है। और इन 3डी कंटेंट का मजा लेने के लिए ट्रेन स्टॉफ की ओर से 3डी चश्में भी दिए जाते हैं। जिस तरह सिनेमा हॉल में 3डी मूवी देखी जाती है उसी तरह ट्रेन में भी 3डी वीडियो का लुफ्त उठाया जा सकता है। यात्रा खत्म होने पर यह 3डी चश्में स्टॉफ को वापस लौटाने होंगे।

indian-railway-free-wi-fi-3d-gadgets-rajdhani-delhi-mumbai-in-hindi

इंस्टेंट फीडबैक
​ट्रेन यात्रा के दौरान आपको किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा या फिर सफर के दौरान खाने, सफाई, सर्विस जैसी चीजों के प्रति आपका अनुभव कैसा रहा, यह सब फीडबैक आप उसी दौरान दे सकते हैं। भारतीय रेलवे ने ‘आप की राय’ मोबाइल ऐप की शुरूआत कर रखी है और इसी ऐप के जरिये अपनी प्रतिक्रिया रेल विभाग को बता सकते हैं।

देखें 50 रुपये से कम के मंथली प्लान में कौन है बेस्ट, जियो, एयरटेल, वोडाफोन या बीएसएएनल

टिकट वेरिफिकेशन
आत तौर ट्रेन में यात्रा के दौरान टीटीई यात्री की सीट पर आते हैं और टिकट चैक करते हैं। टीटीई को आपकी सीट पर आने में 1 घंटे तक का वक्त लग जाता है। लेकिन इस ट्रेन में हाथोंहाथ टिकट चैक भी हो जाएगी और कंफर्म भी होगी। इस तकनीक सबसे ज्यादा फायदा वेटिंग लिस्ट वाले लोगों को होगा तथा यात्रियों की टिकट चैक होते ही उनकी भी टिकट कंफर्म हो जाएगी।

The post भारतीय रेल में मिलेगा हवाई जहाज जैसा मजा, 3डी फिल्म से लेकर अनलिमिटेड वाई-फाई तक सब होगा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railway-free-wi-fi-3d-gadgets-rajdhani-delhi-mumbai-in-hindi/feed/ 0
अब व्हाट्सऐप पर पता चलेगा कितनी लेट है ट्रेन, बस इस नंबर को करना होगा सेव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-train-live-running-status-on-whatsapp-on-phone-in-hindi/ Wed, 18 Jul 2018 07:30:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21171 इंडियन रेलवे पूरे विश्व में ट्रेन का सबसे बड़ा जाल है। कहीं भी जाने का सबसे सरल, सस्ता और तेज साधन ट्रेन ही है। लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी आम जनता के सिरदर्द बनी रहती है। हर तरह के मौसम में बिना रूकावट चलते जाना रेलवे के लिए भी मुश्किल है। हम भारतीय ट्रेन के देर […]

The post अब व्हाट्सऐप पर पता चलेगा कितनी लेट है ट्रेन, बस इस नंबर को करना होगा सेव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन रेलवे पूरे विश्व में ट्रेन का सबसे बड़ा जाल है। कहीं भी जाने का सबसे सरल, सस्ता और तेज साधन ट्रेन ही है। लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी आम जनता के सिरदर्द बनी रहती है। हर तरह के मौसम में बिना रूकावट चलते जाना रेलवे के लिए भी मुश्किल है। हम भारतीय ट्रेन के देर से आने को तो एडजस्ट कर ही लेते हैं लेकिन यदि देरी का सही समय यात्रियों को पहले से पता चल जाए तो इंतज़ार की इंतहा न हो। रेल यात्रियों की इसी मुश्किल को हल करने के लिए भारतीय रेलवे ने नया जरिया निकाला है। अब बिना किसी टेंशन के आपको अपने व्हाट्सऐप पर ही ट्रेन की देरी व रनिंग स्टेट्स के साथ ही टिकट व ​बुकिंग से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होंगी, वह भी बिल्कुल फ्री।

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नंबर जारी किया है जो व्हाट्सऐप के जरिये ट्रेन से जुड़ी समस्त जानकारियां देगा। अभी तक ट्रेन का लाइव स्टेट्स जानने के लिए या ​तो इंटरनेट वेबसाइट का सहारा लेता पड़ता था या फिर टोल-फ्री नंबर 139 पर कॉल करनी पड़ती था। वेबसाइट के लिए जहां इंटरनेट पैक और अच्छी स्पीड होना जरूरी है वहीं टोल-फ्री नंबर पर रनिंग स्टेट्स जानने के लिए कई मिनटों तक लाईन बिजी मिलती है।

whatsapp-2

इस सब समस्याओं से निजात दिलाते हुए अब सिर्फ एक नंबर पर ट्रेन का नंबर व्हाट्सऐप मैसेज करने पर ही रेल से जुड़ी सारी जानकारियां मिली जाएंगी। रेलवे की ओेर से 7349389104 जारी किया गया है। इस नंबर को अपने फोन में सेव करना होगा, जिसके बाद यह आपकी व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट लिस्ट में आ जाएगा। जिस भी ट्रेन से जुड़ी जानकारी आप पाना चाहते हैं उस ट्रेन का नंबर इस नंबर पर व्हाट्सऐप कर दें। 10 सेकेंड के अंदर ही उस ट्रेन से जुड़ी जानकारियां आपके व्हाट्सऐप पर आ जाएगी।

नोकिया ने दी शाओमी को चुनौती, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया एक्स5

रेलवे की ओर से व्हाट्सऐप मैसेज में ही ट्रेन का लाईव स्टेट्स आ जाएगा। ट्रेन किस स्टेशन पर पहॅुंची है, कितनी देरी से चल रही है और आपको स्टोशन में किस समय तक पहॅुंचेगी ये सभी सूचनाएं व्हाट्सऐप मैसेज के ​जरिये आपको मिल जाएंगी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि होटल, टूर पैकेज, ई-कैटरिंग, वेटिंग रूम व टैक्सी जैसी कई आवश्यक जानकारियां भी इस नंबर से पाई जा सकती है।

बाय-बाय याहू, इंटरनेट चैटिंग से रूबरू कराने वाला याहू मैसेंजर आज से हुआ बंद

रेलवे विभाग का दावा है कि 7349389104 नंबर 10 सेकेंड में ही यात्रियों को ट्रेन का स्टेट्स बता देगा। आप जैसे व्हाट्सऐप यूजर इस बात को भलिभांति जानते हैं कि व्हाट्सऐप पर सिंगल टिक आने का मतलब मैसेज सेंड होना, डबल टिक आने का मतलब मैसेज ​डिलीवर होना और ब्लू टिक होने का ​मतलब मैसेज रीड कर लिया जाना होता है। रेलवे का कहना है कि व्हाट्सऐप पर भेजे गऐ मैसेज पर ब्लू टिक होने के बाद ही विभाग की ओर से रनिंग स्टेट्स भेजा जाएगा। हो सकता है कि सर्वर पर भीड़ ज्यादा हो तो रेलवे मैसेज रीड करने में थोड़ा समय लेले।

The post अब व्हाट्सऐप पर पता चलेगा कितनी लेट है ट्रेन, बस इस नंबर को करना होगा सेव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें 1 आईडी से आईआरसीटीसी पर कैसे करें 12 टिकट बुक https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-12-tickets-in-irctc-with-aadhar-card-kyc-update-in-hindi/ Mon, 05 Mar 2018 12:36:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17663 भारतीय रेलवे ने भी केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

The post जानें 1 आईडी से आईआरसीटीसी पर कैसे करें 12 टिकट बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत सरकार का प्रयास है कि सभी सरकारी विभागों को आॅनलाईन प्लेटफार्म पर मजबूत किया जाए ताकि आम जनता इंटरनेट के जरिये ही अपने काम बिना किसी भागदौड़ के कर सके। डिजीटल इंडिया और आधार कार्ड की आवश्यकता समझते हुए भारतीय रेलवे ने भी केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय रेलवे में पहले जहां एक माह में सिर्फ 6 टिकट ही आॅनलाईन बुक करा जा सकते थे, वहीं अब आईआरसीटीसी ने इस गिनती को दोगुना कर दिया है।

भारतीय रेलवे के आॅनलाईन प्लेटफार्म आईआरसीटीसी ने आम जनता की सुविधा के लिए नए बदलाव किए हैं। आईआरसीटीसी पर अब एक महीने में 12 टिकट आॅनलाईन बुक किए जा सकते हैं। रेलवे की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर अकाउंट से आधार नंबर जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है ​ताकि बुकिंग प्रक्रिया को आसान और फास्ट बनाया जा सके।

जियो दे रही है 10जीबी 4जी डाटा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे पाएं यह मुफ्त का लाभ

आईआरसीटीसी यूजर अकाउंट से आधार नंबर जोड़ने के लिए :

आईआरसीटीसी पर रजिस्ट्रर्ड यूजर आईडी ओपेन करें।

माय प्रोफाईल पर आधार केवाईसी पर क्लिक कर प्रोसेस आगे बढ़ाएं।

girl-with-phone-indian-13

यहां आधार कार्ड नंबर और आधार कार्ड में रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबर डालना होगा।

रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबर पर वन टाईम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे आधार लिंक पर जाकर सब्मिट करना है।

ओटीपी दर्ज करते ही आईआरसीटीसी की केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अपने एंडरॉयड फोन को अपडेट करने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल

एक बार भारतीय रेलवे के आईआरसीटीसी पर केवाईसी हो जाने पर कोई भी यूजर एक महीने में 12 टिकट बुक करा पाएगा। हालांकि आईआरसीटीसी के नियम अनुसार आपके द्वारा बुक कराई जाने वाली टिकटों में कम से कम एक ऐसा व्यक्ति जरूर होना चाहिए जिसने आईआरसीटीसी पर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रखी हो।

The post जानें 1 आईडी से आईआरसीटीसी पर कैसे करें 12 टिकट बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>