Infinity Display | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 18 Jan 2018 08:30:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 टेक्नो ने लॉन्च किया कैमोन आई, इनफिनिटी डिसप्ले के साथ है 13-एमपी सेल्फी कैमरा, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-i-launched-with-infinity-display-and-13mp-rear-and-selfie-camera-in-hindi/ Thu, 18 Jan 2018 07:39:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16021 टेक्नो ने कैमोन आई को 'मेड फॉर इंडिया' टैग के साथ लॉन्च किया है।

The post टेक्नो ने लॉन्च किया कैमोन आई, इनफिनिटी डिसप्ले के साथ है 13-एमपी सेल्फी कैमरा, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया के बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में अनेंको विदेशी कंपनियां अपना भविष्य तलाश रही है। पिछले साल कई सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली टेक कंपनी टेक्नो ने देश में अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। भारतीय कस्टमर्स को लुभाने के लिए इस चीनी कंपनी अपने नए फोन को ‘मेड फॉर इंडिया’ टैगलाईन के साथ पेश किया है। टेक्नो द्वारा कैमोन आई स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जो महज़ 8,999 रुपये में इनफिनिटी डिसप्ले के साथ कई बड़े ब्रांड्स को टक्कर देता है।

टेक्नो कैमोन आई की सबसे बड़ी खसियत इसकी इनफिनिटी डिसप्ले है। इस फोन में 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.6-इंच की फुलविज़न डिसप्ले दी गई है, जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। टेक्नो ने अपने इस नए स्मार्टफोन को एंडरॉयड नुगट पर पेश किया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटीके6737एच पर रन करता है।

tecno-camon-i-1

कैमोन आई में 3जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के फ्रंट पैनल तथा बैक पैनल पर दोनों पर 13-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे के साथ जहां एलईडी फ्लैश दी गई है वहीं सेल्फी कैमरा स्क्रीन फ्लैश के साथ काम करता है।

चार कैमरा और आईफोन 10 जैसे फीचर के साथ लॉन्च होगा मोटोरोला का यह फोन

टेक्नो कैमोन आई 4जी नेटवर्क पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,050एमएएच की बैटरी दी गई है। टेक्नो कैमोन आई 8,990 रुपये की कीमत पर आॅफलाईन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post टेक्नो ने लॉन्च किया कैमोन आई, इनफिनिटी डिसप्ले के साथ है 13-एमपी सेल्फी कैमरा, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यह कंपनी लेकर आई रेडमी 5ए से भी बेहतर फोन, डुअल कैमरा, इनफिनिटी डिसप्ले और कीमत सिर्फ 5,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/ivoomi-i1-and-i1s-launched-in-india-on-flipkart-infinity-display-and-dual-rear-in-hindi/ Tue, 09 Jan 2018 12:44:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15689 दोनों ही फोन में 5.45-इंच की एचडी इनफिनिटी ऐज डिसप्ले दी गई है।

The post यह कंपनी लेकर आई रेडमी 5ए से भी बेहतर फोन, डुअल कैमरा, इनफिनिटी डिसप्ले और कीमत सिर्फ 5,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी आईवूमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कम कीमत पर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर रखे हैं। देश में यह टेक कंपनी नई है और बाजार की प्रतिस्पर्धा में शामिल हो रही है। अपने स्मार्टफोन मॉडन्स की गिनती बढ़ाते हुए इस चीनी कंपनी ने भारत में आज दो और नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है। आईवूमी की ओर से ‘आई1’ और ‘आई1एस’ स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं, शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

आईवूमी की ओर से ये दोनों ही स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नैरो बेज़ल डिसप्ले पर पेश किए गए हैं। आई1 और आई1एस में 5.45-इंच की एचडी इनफिनिटी ऐज डिसप्ले दी गई है। ये दोनों ही फोन मॉडल एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.53गीगाहर्ट्ज़ 64बिट क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर रन करते हैं।

फोटोग्राफी के लिहाज से भी ये दोनों फोन मॉडल समान है। इनके बैक पैनल पर जहां सॉफ्ट फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इनमें माली-टी720 जीपीयू दिया गया है।

ivoomi-i1-1

कंपनी की ओर से आई1 को जहां 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है वहीं आई1एस में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों ही मॉडल्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये दोनों ही फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं तथा इनके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

आईवूमी आई1 को जहां 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है वहीं आईवूमी आई1एस को 7,499रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए दोनों मॉडल में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आपको बता दें कि ​​शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर कल यानि 10 ​जनवरी को दोपहर 12 बजे आई1एस को लॉन्च आॅफर के तहत 6,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

The post यह कंपनी लेकर आई रेडमी 5ए से भी बेहतर फोन, डुअल कैमरा, इनफिनिटी डिसप्ले और कीमत सिर्फ 5,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
22 अगस्त को लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स इनफिनिटी, महंगे फोन वाला फीचर होगा कम कीमत में https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-smartphone-with-infinity-display-to-be-launch-on-22th-august-in-hindi/ Mon, 14 Aug 2017 07:05:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10627 इस 22 अगस्त को कंपनी ईवेंट के ​माध्यम से धमाकेदार डिवाईस लाने वाली है।

The post 22 अगस्त को लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स इनफिनिटी, महंगे फोन वाला फीचर होगा कम कीमत में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्तें ही हमने जानकारी दी थी कि चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को टक्कर देने के लिए भारतीय ब्रांड माइक्रोमैक्स एक बड़ी तैयारी में लगा है। कंपनी जल्द ही मीड रेंज में कैनवस इनफिनिटी सीरीज़ को जोड़ने वाली है। वहीं अब स्वयं कंपनी ने अपने नए लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं जिसके अनुसार इस 22 अगस्त को कंपनी ईवेंट के ​माध्यम से धमाकेदार डिवाईस लाने वाली है।

कल से सेल के लिए उपलब्ध होगा नोकिया 5, जानें इस फोन के बारे में पांच खास बातें

माइक्रोमैक्स के मीडिया इन्वाईट में इस बात की पुष्टि होती है कि कंपनी इस दिन इनफिनिटी डिसप्ले वाला स्मार्टफोन पेश करेगी। यह डिसप्ले अब तक सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसे बेहद मंहगे हैंडसेट और हालियो रिलीज़ एलजी क्यू6 में दिखी थी, उसे ये देसी कंपनी मीडरेंज में स्मार्टफोन यूजर्स को प्रदान करेगी।

micromax-infinity-1

माइक्रोमैक्स का यह आगामी स्मार्टफोन 18:9 रेशियो वाली डिसप्ले से लैस होगा। यह नैरो बेज़ल्स पर आधारित होगा तथा फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं होगा। सभी नेबिगेशन बटन फोन की स्क्रीन के टच पैनल पर मौजूद होंगे।

गैलेक्सी जे7 प्रो का सस्ता संस्करण हो सकता है लॉन्च ​जिसमें होगी 4जीबी रैम मैमोरी

हमारी जानकारी के मुता​बिक माइक्रोमैक्स इनफिनिटी सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर स​कती है। जो साल की अलग अलग तारीखों पर बाजार में उतारे जाएंगे। कैनवस इनफिनिटी सीरीज़ में लॉन्च होने वाले फोन की कीमत 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी किसी नाम से अपने आगामी स्मार्टफोन को पेश करेगी और उसकी पूरी स्पेसिफिकेशन्स के लिए 22 अगस्ता का इंतज़ार करना होगा।

The post 22 अगस्त को लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स इनफिनिटी, महंगे फोन वाला फीचर होगा कम कीमत में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>