Infinix 5G Mobile | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 22 Jul 2025 11:43:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12,000 रुपये से कम में Infinix के सस्ते फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-phone-under-12000-infinix-note-50x-hot-50-5g-hot-60-and-more/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-phone-under-12000-infinix-note-50x-hot-50-5g-hot-60-and-more/#respond Tue, 22 Jul 2025 11:43:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178805 इनफिनिक्स ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कंपनी के पास 12,000 रुपये से कम में भी बढ़िया परफॉर्मेंस, अच्छे कैमरे और लंबी बैटरी वाले फोन उपलब्ध हैं। इस प्राइस रेंज में कंपनी के पास Infinix Note 50X, Hot 50 5G, Hot 60, Hot 40i और Smart 8 जैसे फोन […]

The post 12,000 रुपये से कम में Infinix के सस्ते फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इनफिनिक्स ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कंपनी के पास 12,000 रुपये से कम में भी बढ़िया परफॉर्मेंस, अच्छे कैमरे और लंबी बैटरी वाले फोन उपलब्ध हैं। इस प्राइस रेंज में कंपनी के पास Infinix Note 50X, Hot 50 5G, Hot 60, Hot 40i और Smart 8 जैसे फोन हैं। ये 5G और 4G कनेक्शन, 90Hz या 120Hz स्क्रीन रिफ्रेट रेट के साथ आते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इनफिनिक्स के 12 हजार रुपये से कम वाले फोन की कीमत और फीचर की डिटेलः

Infinix Note 50X

कीमत: 11,499 रुपये (6GB+128GB)
Infinix Note 50X सस्ता 5G फोन है, जिसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसका 50MP कैमरा अच्छी फोटो लेता है, वहीं 5500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में 6.67 इंच 120Hz डिस्प्ले है। इसमें आपको हेडफोन जैक की कमी खल सकती है।

Infinix Note 50X

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) IPS LCD, 720×1600 px (HD+), 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v15, XOS
  • प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 Ultimate, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz क्वाड कोर + 2 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक बढ़ सकता है)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड एंगल (10x डिजिटल जूम) + 2MP, डुअल LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, LED फ्लैश, 2K @30fps
  • बैटरी: 5500mAh, 45W फास्ट चार्जिंग v3.0, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें: Infinix Note 50X 5G और 5500mAh बैटरी के साथ लंबा चलता है। 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन रोजमर्रा के काम के लिए अच्छी है। तेज प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
क्यों न खरीदें: HD+ स्क्रीन थोड़ी कमजोर है। हेडफोन जैक नहीं है। साथ ही, कुछ फालतू ऐप्स आते हैं।

Infinix Hot 50 5G

कीमत: 10,499 रुपये (8GB+128GB)
Infinix Hot 50 भी 12000 रुपये से कम की रेंज में आने वाला 5G फोन है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप से साथ आता है। इसमें 5000mAh बैटरी, 18W चार्जिंग और IP54 रेटिंग मिलती है।

Infinix Hot 50 5G

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) IPS LCD, 720×1600 px (HD+), 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v14, XOS
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक बढ़ सकता है)
  • रियर कैमरा: 48MP प्राइमरी (10x डिजिटल जूम) + 2MP डेप्थ + 0.08MP, डुअल LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट (IP54), साइड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें: Infinix Hot 50 5G मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ IP54 रेटिंग से लैस है। 48MP कैमरा रात में भी अच्छी तस्वीरें लेता है। वहीं 5000mAh बैटरी के साथ 120Hz स्क्रीन बढ़िया एक्सपीरियंस देती है।
क्यों न खरीदें: स्क्रीन की ब्राइटनेस कम है। 18W चार्जिंग धीमी है।

Infinix Hot 60 5G

कीमत: 10,499 रुपये (6GB+128GB)
Infinix Hot 60 5G सपोर्ट के साथ भरोसेमंद फोन है। MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर की वजह से तेज परफॉर्मेंस मिलता है। इस फोन में कंपनी ने 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। वहीं इसके साथ आपको 5200mAh की बैटरी, 6.7 इंच 120Hz डिस्प्ले, 18W चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

Infinix Hot 60 5G

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: फोन में 6.7 इंच (17.02 cm) IPS LCD, 720×1600 px (HD+), 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v15 आधारित XOS है
  • प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020, ऑक्टा-कोर (2.2 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज (2TB तक बढ़ सकता है)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड एंगल + 2MP + 0.08MP, डुअल LED फ्लैश, 2K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, LED फ्लैश, 2K @30fps
  • बैटरी: 5200mAh, 18W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें: Infinix Hot 60 इस प्राइस रेंज में 5G फोन है और इसमें 5200mAh बैटरी बैटरी मिल जाती है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 2TB स्टोरेज मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है।
क्यों न खरीदें: HD+ स्क्रीन है। 18W चार्जिंग धीमी है।

Infinix Hot 40i

कीमतः 9,999 रुपये (8GB+256GB)
Infinix Hot 40i में 32MP सेल्फी कैमरा है, जो सोशल मीडिया के लिए बेस्ट है। फोन में 6.6 इंच और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 5000mAh बैटरी है। यह Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ आता है, जो बेसिक कार्य के लिए ठीक है और यह 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Infinix Hot 40i

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: फोन में 6.6 इंच (16.76 cm) IPS LCD, 720×1612 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v13 आधारित XOS है
  • प्रोसेसर: Unisoc T606, ऑक्टा-कोर (1.6 GHz डुअल कोर + 1.6 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 256GB स्टोरेज (1TB तक बढ़ सकता है)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड एंगल (10x डिजिटल जूम) + 0.08MP, क्वाड LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, डुअल LED, Full HD @30fps
  • बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 4G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें: Infinix Hot 40i का 32MP सेल्फी कैमरा सोशल मीडिया के लिए शानदार है। इस फोन में 6.6 इंच स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ फोन में 5000mAh बैटरी, 18W चार्जिंग सपोर्ट, 256GB स्टोरेज और Magic Ring इसे खास बनाते हैं।
क्यों न खरीदें: 5G नहीं है। धीमी है। परफॉर्मेंस औसत है।

Infinix Smart 8

कीमत: 6,699 रुपये (3GB+64GB)
Infinix Smart 8 सस्ता और भरोसेमंद फोन है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है। फोन में 6.6 इंच की डिस्प्ली और 90Hz रिफ्रेश रेट हैं। वहीं बैटरी की बात करें, तो 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें MediaTek Helio G36 प्रोसेसर है, जो बेसिक कामों के लिए ठीक है। हालांकि इस फोन मं आपको 5G का सपोर्ट नहीं मिलता है।

Infinix Smart 8

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: फोन में 6.6 इंच (16.76 cm) IPS LCD, 720×1612 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v13 पर आधारित XOS है
  • प्रोसेसर: MediaTek Helio G36, ऑक्टा-कोर (2.2 GHz क्वाड कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/8GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (2TB तक बढ़ सकता है)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड एंगल + 0.08MP, क्वाड LED रिंग फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • बैटरी: 5000mAh, USB Type-C (नो फास्ट चार्जिंग)
  • अन्य: 4G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें: Infinix Smart 8 50MP का कैमरा है। इसमें 5000mAh बैटरी है, जो पूरे दिन का बैकअप देती है। 2TB स्टोरेज बेसिक उपयोग के लिए बढ़िया है।

क्यों न खरीदें: 5G नहीं है। फास्ट चार्जिंग की कमी है। परफॉर्मेंस औसत है।

The post 12,000 रुपये से कम में Infinix के सस्ते फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-phone-under-12000-infinix-note-50x-hot-50-5g-hot-60-and-more/feed/ 0
इंफिनिक्स मोबाइल 5G का भारत में प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-5g-mobile-phones-price-list-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-5g-mobile-phones-price-list-in-india/#respond Tue, 26 Nov 2024 08:12:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160256 भारतीय बाजार में Infinix के कई 5G फोन उपलब्ध हैं, जो हर प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। यहां हमने 30 हजार रुपये से कम की कीमत में आने वाले इंफिनिक्स मोबाइल 5जी की एक लिस्ट तैयार है, जिनमें Infinix Zero 40, Infinix GT 20 Pro 5G, Infinix Note 40 Pro 5G, Infinix Note 40X, Infinix […]

The post इंफिनिक्स मोबाइल 5G का भारत में प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में Infinix के कई 5G फोन उपलब्ध हैं, जो हर प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। यहां हमने 30 हजार रुपये से कम की कीमत में आने वाले इंफिनिक्स मोबाइल 5जी की एक लिस्ट तैयार है, जिनमें Infinix Zero 40, Infinix GT 20 Pro 5G, Infinix Note 40 Pro 5G, Infinix Note 40X, Infinix Note 40 5G जैसे फोन शामिल हैं। ये फोन न सिर्फ गेमिंग में अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं, बल्कि हाई स्पीड कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन, शानदार डिजाइन, यूनिक फीचर्स और अच्छे कैमरा विकल्प के साथ आते हैं। आइए आपको बताते हैं इंफिनिक्स 5जी मोबाइल फोन (Infinix 5G mobile phone) की कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से…

इनफिनिक्स मोबाइल 5जी प्राइस (इंडिया) 2024

इनफिनिक्स फोन का नाम प्राइस 
Infinix Zero 40 27,499 रुपये (12GB+256GB)
Infinix GT 20 Pro 5G 21,880 रुपये (8GB+256GB)
Infinix Note 40 Pro 5G 18,549 रुपये (8GB+256GB)
Infinix Note 40X 14,299 रुपये (8GB+256GB)
Infinix Note 40 5G 15,785 रुपये (8GB+256GB)

Infinix Zero 40

Infinix Zero 40 शानदार डिस्प्ले, बेहतरीन परफॉर्मेंस, अच्छी तरह से ऑप्टिमाइज्ड UI और बेहतर प्राइमरी कैमरा के साथ आता है। इसका आकर्षक डिजाइन इसे और खास बनाता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी कमी इसकी कमजोर बैटरी लाइफ है, जो इसे पावर यूजर्स के लिए सही विकल्प नहीं बनाती। अगर आपके लिए आकर्षक डिजाइन, बढ़िया परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा प्राथमिकता है, तो Infinix Zero 40 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं अगर आप ज्यादा बैटरी बैकअप और बेहतर ऑडियो क्वालिटी चाहते हैं, तो Vivo T3 Pro अच्छा विकल्प है।

क्यों खरीदें

  • Infinix Zero 40 में आकर्षक डिजाइन है।
  • लगातार शानदार परफॉर्मेंस और स्मूथ डिस्प्ले।
  • लगभग साफ और अच्छी तरह से ऑप्टिमाइज्ड UI।
  • मुख्य कैमरा और शानदार मैक्रो फोटोग्राफी।

क्यों न खरीदें

  • बेस क्वालिटी में कमी और कमजोर हैप्टिक फीडबैक।
  • कमजोर बैटरी लाइफ।

Infinix Zero 40 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.78 इंच FHD+ AMOLED
रिफ्रेश रेट 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8200 Ultimate
रैम 12GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 108MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा 50MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Infinix GT 20 Pro 5G

Infinix GT 20 Pro 5G अपने RGB लाइट्स, शानदार डिस्प्ले और तेज परफॉर्मेंस के कारण गेमर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसकी बैटरी बैकअप लंबी है। इसके साथ में मिलने वाले GT Mecha केस और कूलिंग फैन इसे और उपयोगी बनाते हैं। दिन की रोशनी में कैमरा अच्छा परफॉर्मेंस करता है, लेकिन कम रोशनी में सुधार की जरूरत है। यह गेमिंग फोन है, इसलिए फोटोग्राफी के लिए पूरी तरह उपयुक्त नहीं है। Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर फोटो अपलोड के लिए कैमरा ठीक है। अगर आपको कैमरा-फोकस्ड फोन चाहिए, तो Nothing Phone 2a या OnePlus Nord CE4 बेहतर होंगे।

क्यों खरीदें

  • बैक पैनल पर RGB लाइट्स, जो कस्टमाइज की जा सकती हैं।
  • Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर और नई RAM टेक्नोलॉजी की वजह से तेज परफॉर्मेंस।
  • गेमिंग के लिए खास चिप और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले।
  • हाई सेटिंग्स के साथ भी लंबी बैटरी लाइफ।

क्यों न खरीदें

  • अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं है, जो इस सेगमेंट के अन्य फोन में मिलता है।
  • 45W चार्जिंग स्पीड औसत है, प्रतियोगियों के मुकाबले धीमी।

Infinix GT 20 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.78 इंच FHD+ AMOLED
रिफ्रेश रेट 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8200 Ultimate
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 108MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Infinix Note 40 Pro 5G

Infinix Note 40 Pro 5G का MagCharge फीचर इसे खास बनाता है।इसमें एक विशेष बैटरी मैनेजमेंट चिप और वायरलेस चार्जिंग की क्षमता भी है। ये सभी फीचर्स फोन के आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते हैं। हालांकि इसमें स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प नहीं है और अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी नहीं है, लेकिन बाकी पहलुओं में यह फोन अच्छा प्रदर्शन करता है। इसके आकर्षक फीचर्स में MagCharge टेक्नोलॉजी, प्रीमियम डिजाइन (वीगन लेदर बैक), ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और उपयोगी सॉफ्टवेयर फीचर्स शामिल हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। कैमरा क्वालिटी ठीक है और स्मार्टफोन का प्रदर्शन रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त है। फीचर-पैक स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Note 40 Pro एक विकल्प हो सकता है।

क्यों खरीदें

  • फोन में MagCharge, Halo लाइटिंग जैसे लेटेस्ट फीचर्स हैं।
  • यह एक स्टाइलिश स्मार्टफोन है, जिसे आप दिखाना पसंद करेंगे।
  • फोन अच्छा प्रदर्शन करता है। इसमें डीप ब्लैक, वाइब्रेंट कलर और JBL-पावर्ड स्पीकर्स हैं।
  • कीमत के हिसाब से प्रदर्शन अच्छा है और रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त है।

क्यों न खरीदें

  • फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोSD कार्ड स्लॉट नहीं है।
  • फोन में अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं है, जो लैंडस्केप इमेजेस को वाइड व्यू में कैप्चर कर सके।

Infinix Note 40 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.78 इंच FHD+ Flexible AMOLED
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7020
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 108MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Infinix Note 40X

Infinix Note 40X डेली टास्क के दौरान भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है, बैटरी लाइफ अच्छी है और पर्याप्त स्टोरेज क्षमता के साथ आता है। यह फोन कम रोशनी में भी अच्छा प्रदर्शन करता है और रात की तस्वीरें खींचने में कई प्रतिस्पर्धियों से बेहतर है। Infinix Note 40X अच्छा फीचर मिक्स प्रदान करता है, जबकि यह अपने प्रतिद्वंद्वियों जितना तेज नहीं है, इसमें बेस वैरियंट में 256GB स्टोरेज और 8GB RAM है। इसका मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस बेहतरीन नहीं है, लेकिन इस कैटेगरी के लिए ठीक है। अगर ये पहलू आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, तो Infinix Note 40X एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

क्यों खरीदें

  • स्मार्टफोन में स्मूथ 120Hz डिस्प्ले है।
  • बैटरी जीवन शानदार है, जो अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए पूरे दिन चल सकती है।
  • फोन के बेस वैरियंट में 256GB स्टोरेज मिलता है।
  • यह स्मार्टफोन लो-लाइट में भी अच्छी तस्वीरें कैप्चर करता है।

क्यों न खरीदें

  • Infinix Note 40X सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में बहुत कुछ नहीं प्रदान करता।
  • फोन की चार्जिंग स्पीड प्रतिस्पर्धा की तुलना में धीमी है।
  • फोन का प्रदर्शन इस कीमत के लिए औसत है।

Infinix Note 40X 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.78 इंच FHD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 108MP+2MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Infinix Note 40 5G

Infinix Note 40 5G अधिकतर डिपार्टमेंट में संतोषजनक परफॉर्मेंस प्रदान करता है, लेकिन इसका सबसे बड़ा आकर्षण वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। इस प्राइस कैटेगरी में कोई अन्य फोन इस फीचर का दावा नहीं कर सकता है। फोन में अच्छा डिस्प्ले, साफ सुथरी सॉफ्टवेयर UI है। CMF Phone 1 इस प्राइस रेंज मजबूत पैकेज पेश करता है, लेकिन Infinix फोन बेहतर कैमरा प्रदर्शन प्रदान करता है। OnePlus Nord CE4 Lite में बेहतर कैमरा प्रदर्शन और तेज चार्जिंग है, लेकिन सामान्य प्रदर्शन में यह Infinix हैंडसेट से मेल नहीं खाता है।

क्यों खरीदें

  • 120Hz AMOLED डिस्प्ले वीडियो कंटेंट देखने के लिए आदर्श है।
  • यह सबसे सस्ता फोन है जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  • इस प्राइस कैटेगरी में रात की तस्वीरें अच्छी हैं।
  • लोड के तहत स्थिर प्रदर्शन प्रदान करता है।

क्यों न खरीदें

  • इसी प्राइस कैटेगरी में मजबूत प्रतिस्पर्धा है।
  • कैमरा प्रदर्शन को और बेहतर किया जा सकता था।

Infinix Note 40 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.78 इंच FHD+ Flexible AMOLED
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7200
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 108MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

 

The post इंफिनिक्स मोबाइल 5G का भारत में प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-5g-mobile-phones-price-list-in-india/feed/ 0