Infinix GT 20 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Dec 2024 07:59:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo T3 Pro vs Infinix GT 20 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कैसा रहा रिजल्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t3-pro-vs-infinix-gt-20-pro-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t3-pro-vs-infinix-gt-20-pro-performance-comparison-in-hindi/#respond Thu, 17 Oct 2024 13:07:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157028 स्मार्टफोन की कीमत तय करने में परफॉर्मेंस एक महत्वपूर्ण रोल निभाता है, क्योंकि एक बेहतर अनुभव करने वाला फोन लंबे समय तक पसंद किया जाता है। हम यहां Vivo T3 Pro और Infinix GT 20 Pro के परफॉर्मेंस की तुलना कर रहे हैं। क्योंकि इनकी कीमतें लगभग समान हैं। इस तुलना में, हम दोनों डिवाइस […]

The post Vivo T3 Pro vs Infinix GT 20 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कैसा रहा रिजल्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन की कीमत तय करने में परफॉर्मेंस एक महत्वपूर्ण रोल निभाता है, क्योंकि एक बेहतर अनुभव करने वाला फोन लंबे समय तक पसंद किया जाता है। हम यहां Vivo T3 Pro और Infinix GT 20 Pro के परफॉर्मेंस की तुलना कर रहे हैं। क्योंकि इनकी कीमतें लगभग समान हैं। इस तुलना में, हम दोनों डिवाइस के परफॉर्मेंस को चेक करेंगे और देखेंगे कि, कौन सा फोन बेहतर साबित होता है।

तुलना करने से पहले दोनों फोन के मॉडल्स की कीमत पर एक नजर डालते हैं:

Vivo T3 Pro Infinix GT 20 Pro
8GB+128GB: 24,999 रुपये 8GB+256GB: 22,999 रुपये
8GB+256GB: 26,999 रुपये 12GB+256GB: 24,999 रुपये

Geekbench

Geekbench 6 टेस्ट स्मार्टफोन के चिपसेट के परफॉर्मेंस की टेस्टिंग का एक लोकप्रिय तरीका है। सामने आए परिणामों में दोनों फोनों के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर में ज्यादा अंतर नहीं दिखा है। सिंगल-कोर स्कोर वेब ब्राउजिंग और ऐप्स के तेजी से खुलने पर असर डालते हैं, जबकि मल्टी-कोर स्कोर गेमिंग या फोटो और वीडियो एडिटिंग जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण होते हैं। चूंकि दोनों में स्कोर काफी समान हैं, इसलिए आप दोनों डिवाइस में एक जैसे परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं।

विजेता: टाई

AnTuTu

AnTuTu बेंचमार्क Geekbench से ज्यादा अच्छा टेस्ट करता है, जिसमें फोन के CPU, GPU, मेमोरी और ओवरऑल एक्सप्रिएंस को कवर किया जाता है। इस परीक्षण में, Infinix GT 20 Pro ने Vivo T3 Pro से बढ़त दर्ज की, मुख्य रूप से इसकी मेमोरी और यूजर अनुभव में बेहतर स्कोर रहा है। बेहतर RAM और स्टोरेज के साथ, Infinix GT 20 Pro डेटा ट्रांसफर को तेजी से संभालता है और हर पहलू में स्मूथ अनुभव प्रदान करता है। AnTuTu के अनुसार Infinix GT 20 Pro इन दोनों में से बेहतर है।

विजेता: Infinix GT 20 Pro

CPU थ्रॉटलिंग

CPU थ्रॉटलिंग टेस्ट से यह पता चलता है कि, भारी दबाव में स्मार्टफोन का चिपसेट कितना अच्छा करता है। Burnout बेंचमार्क ऐप का उपयोग करके, हम फोंस की थर्मल थ्रॉटलिंग चेक करते हैं। जिससे हमें उनके सही परफॉर्मेंस का आकलन करने में मदद मिलती है। इस टेस्ट में दोनों फोन ने लगभग समान स्कोर किए हैं। इसलिए यदि आप हैवी टास्क के फोन तलाश कर रहे हैं, तो दोनों फोन अच्छी तरह से काम करेंगे।

विजेता : टाई

गेमिंग टेस्ट

हमने दोनों फोनों का गेमिंग परफॉर्मेंस COD: Mobile, Real Racing 3, और BGMI खेलकर 30 मिनट तक देखा है। Vivo T3 Pro की तुलना में Infinix GT 20 Pro ने COD: Mobile और BGMI में बेहतर किया है। नीचे इसका रिजल्ट साफ तौर पर देखा जा सकता है।

Game settings  Vivo T3 Pro FPS Infinix GT 20 Pro FPS
COD: Mobile High graphics + Max frames 52FPS average 55FPS average
Real Racing 3 Standard 57FPS average 57FPS average
BGMI  HDR graphics + Ultra frames 37FPS average 42FPS average

थर्मल मैनेजमेंट की बात करें तो, Infinix GT 20 Pro एक विशेष कूलिंग फैन एक्सेसरी के साथ आता है, जो इसके ज्यादा तापमान को काफी कम रखने में मदद करता है। हैरानी की बात यह है कि, Vivo T3 Pro बिना किसी एक्सेसरी के ही Infinix GT 20 Pro के समान तापमान बनाए रखता है। दोनों फोनों में कुल तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, लेकिन Vivo T3 Pro में थर्मल डिसिपेशन अधिक प्रभावी पाया गया है।

विजेता: Infinix GT 20 Pro

निष्कर्ष

दोनों फोन की तुलना करने पर Infinix GT 20 Pro विजेता के रूप में सामने आया है। क्योंकि, इस फोन ने न केवल AnTuTu बेंचमार्क में हाई स्कोर हासिल किए बल्कि गेमिंग के लिए भी फोन बेहतर साबित हुआ है। अगर आपकी जरुरत बेहतरीन परफॉर्मेंस है, तो आपके लिए Infinix GT 20 Pro सही ऑप्शन है। जबकि Vivo T3 Pro फोन Infinix की बराबरी नहीं कर पाया है। इसका परफॉर्मेंस थर्मल मैनेजमेंट के मामले में ज्यादा बढ़िया रहा है। इसलिए अगर आपकी पसंद Vivo है, तो भी यह एक अच्छा ऑप्शन है।

The post Vivo T3 Pro vs Infinix GT 20 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कैसा रहा रिजल्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t3-pro-vs-infinix-gt-20-pro-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Vivo T3 Pro vs Infinix GT 20 Pro बैटरी कंपैरिजन: जानें किसकी Battery चलेगी लंबी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t3-pro-vs-infinix-gt-20-pro-battery-comparison-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t3-pro-vs-infinix-gt-20-pro-battery-comparison-hindi/#respond Thu, 17 Oct 2024 10:13:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156991 Vivo T3 Pro नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत ₹24,999 है। वहीं, इसमें पावरफुल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, बड़ी 5500mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ और एक अच्छा कैमरा सेटअप है। हालांकि, इस डिवाइस का ध्यान परफॉर्मेंस पर है, इसलिए हमने Infinix GT 20 Pro (रिव्यू) के साथ इसका परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है […]

The post Vivo T3 Pro vs Infinix GT 20 Pro बैटरी कंपैरिजन: जानें किसकी Battery चलेगी लंबी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo T3 Pro नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत ₹24,999 है। वहीं, इसमें पावरफुल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, बड़ी 5500mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ और एक अच्छा कैमरा सेटअप है। हालांकि, इस डिवाइस का ध्यान परफॉर्मेंस पर है, इसलिए हमने Infinix GT 20 Pro (रिव्यू) के साथ इसका परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है ताकि यह जान सकें कि कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा पावरफुल है।

Vivo T3 Pro और Infinix GT 20 Pro की कीमत

Vivo T3 Pro Infinix GT 20 Pro
8GB+128GB: Rs 24,999 8GB+256GB: Rs 22,999
8GB+256GB: Rs 26,999 12GB+256GB: Rs 24,999

पीसीमार्क

PCMark बैटरी टेस्ट यह चेक करता है कि किसी स्मार्टफोन की बैटरी 100% से 20% से नीचे कितनी देर में गिरेगी। हमने दोनों फोन पर स्क्रीन ब्राइटनेस को 80% पर सेट किया और समय को ट्रैक किया। इस टेस्टिंग में वीवो टी3 प्रो 15 घंटे और 52 मिनट तक चला, जबकि इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो ने 9 घंटे और 13 मिनट स्कोर किया।

Vivo T3 Pro (L) and Infinix GT 20 Pro (R)

यह ध्यान रखना जरूरी है कि टेस्टिंग में Vivo T3 Pro की 15 घंटे की बैटरी लाइफ मिलना अवास्तविक लग रहा है। इसलिए रियल लाइफ यूज में आपको लगभग 7 घंटे की बैटरी लाइफ मिलने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि दिन-प्रतिदिन की गतिविधिया अलग-अलग होती हैं और टेस्ट मेट्रिक्स से ज्यादा शामिल होती हैं। फिर भी आप उम्मीद कर सकते हैं कि बैटरी लाइफ के मामले में Vivo T3 Pro, Infinix GT 20 Pro से ज्यादा चलेगा।

Vivo T3 Pro (पीसीमार्क) Infinix GT 20 Pro (पीसीमार्क)
15 घंटे 52 मिनट्स 9 घंटे 13 मिनट्स

विजेता: Vivo T3 Pro

वीडियो स्ट्रीमिंग

हमनो दोनों डिवाइस पर YouTube वीडियो प्लेबैक के दौरान 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम पर रखकर टेस्टिंग की। इस टेस्टिंग में Vivo T3 Pro की बैटरी 30 मिनट में केवल 2 प्रतिशत गिरी, जबकि Infinix GT 20 Pro की बैटरी 5 प्रतिशत गिर गई। इसलिए, वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए Vivo T3 Pro अधिक टिकाऊ साबित हुआ।

Vivo T3 Pro (30 mins of YouTube) Infinix GT 20 Pro (30 mins of YouTube)
2 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप 5 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप

 

विजेता: Vivo T3 Pro

गेमिंग टेस्ट

हमने दोनों फोन पर COD: Mobile, Real Racing 3, और BGMI को 30 मिनट के लिए खेला। इस टेस्टिंग के दौरान Vivo T3 Pro ने केवल 16 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप हुई, जबकि Infinix GT 20 Pro में 21 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप देखी गई। गेमिंग के दौरान Vivo T3 Pro बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

Vivo T3 Pro (30 मिनट्स की गेमिंग) Infinix GT 20 Pro (30 मिनट्स की गेमिंग)
5.3 औसत बैटरी ड्रॉप (प्रतिशत) 7 औसत बैटरी ड्रॉप (प्रतिशत)


विजेता:
Vivo T3 Pro

चार्जिंग स्पीड

वीवो टी3 प्रो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दोनों फोन रिटेल बॉक्स में कम्पैटिबल चार्जर के साथ आते हैं। हमारी टेस्टिंग के दौरान, वीवो टी3 प्रो को 20 से 100 प्रतिशत क्षमता तक पूरी तरह से रिचार्ज होने में सिर्फ 52 मिनट लेता, जबकि इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो को ऐसा करने में लगभग 48 मिनट लगे।

Vivo T3 Pro (20 से 100 प्रतिशत) Infinix GT 20 Pro (20 से 100 प्रतिशत)
52 मिनट्स 48 मिनट्स

 

विजेता: Infinix GT 20 Pro

फैसला

इस बैटरी तुलना में Vivo T3 Pro सबसे आगे रहा। हमारे रियल लाइफ टेस्टिंग में इसने न केवल बेहतर बेंचमार्क रिजल्ट दिए हैं, बल्कि Infinix GT 20 Pro की तुलना में लंबी बैटरी लाइफ भी प्रदान की है। हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड Infinix GT 20 Pro जितनी फास्ट नहीं है, फिर भी इस आकार की बैटरी के लिए यह काफी प्रभावशाली है। अगर आप दमदार बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो वीवो टी3 प्रो निश्चित रूप से आपकी लिस्ट में होना चाहिए।

 

 

The post Vivo T3 Pro vs Infinix GT 20 Pro बैटरी कंपैरिजन: जानें किसकी Battery चलेगी लंबी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t3-pro-vs-infinix-gt-20-pro-battery-comparison-hindi/feed/ 0
80वॉट फास्ट चार्जिंग वाले फोन में मिलेगा कितना बैकअप, देखें Vivo T3 Pro और Infinix GT 20 Pro बैटरी कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/battery-comparison-in-hindi-vivo-t3-pro-and-infinix-gt-20-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/battery-comparison-in-hindi-vivo-t3-pro-and-infinix-gt-20-pro/#respond Fri, 27 Sep 2024 06:35:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=155065 Vivo T3 Pro और Infinix GT 20 Pro इंडियन मार्केट में मौजूद दो ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 25 हजार के बजट में बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप देने की क्षमता रखते हैं।

The post 80वॉट फास्ट चार्जिंग वाले फोन में मिलेगा कितना बैकअप, देखें Vivo T3 Pro और Infinix GT 20 Pro बैटरी कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo T3 Pro और Infinix GT 20 Pro इंडियन मार्केट में मौजूद दो ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 25 हजार के बजट में बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप देने की क्षमता रखते हैं। इन दोनों मोबाइल्स की बैटरी तथा चार्जिंग पावर को परखने के लिए हमने इनमें कुछ टेस्ट किए हैं जिनका रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं। इस बैटरी कंपैरिजन में 91मोबाइल्स ने फोंस का पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क, चार्जिंग टाइम तथा बैटरी ड्रॉप टेस्ट किया है।

बैटरी कंपैरिजन

बैटरी पावर

बैटरी Vivo T3 Pro Infinix GT 20 Pro
एमएएच कैपेसिटी 5,500mAh 5,000mAh
पीसीमार्क बैटरी 15 घंटे 52 मिनट 9 घंटे 13 मिनट
चार्जिंग तकनीक 80W 45W
चार्जिंग टाइम (20%-100%) 52 मिनट 48 मिनट

पीसीमार्क बैटरी टेस्ट

वीवो टी3 प्रो स्मार्टफोन 5,500एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में लाया गया है। इसकी कैपेसिटी देखकर की पता चलता है कि यह तगड़ा बैकअप देने की क्षमता रखती होगी। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए पीसीमार्क बैटरी टेस्ट ने ‘जैसी सूरत, वैसी सीरत’ वाला काम किया और 15 घंटे, 52 मिनट का बड़ा स्कोर अचीव किया।

वहीं दूसरी ओर इनफि​निक्स जीटी 20 प्रो स्मार्टफोन में मौजूद 5,000एमएएच बैटरी ने पीसीमार्क बैटरी टेस्ट में 9 घंटे व 13 मिनट का स्कोर पाया। पाठकों को बता दें कि इस टेस्ट में हम PCMark ऐप्लीकेशन को मोबाइल का unrestricted access दे देता है तथा फोन की ब्राइटनेस 80 प्रतिशत से ऊपर रखते हैं।

विजेता : Vivo T3 Pro

फास्ट चार्जिंग टेस्ट

वीवो टी3 प्रो में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है तथा इनफि​निक्स जीटी 20 प्रो 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। दोनों फोंस की चार्जिंग स्पीड करने के लिए हमने इनकी बैटरी को पहले 20 प्रतिशत किया तथा फिर चेक किया कि उसे 20% से 100% फुल चार्ज होने के कितनी देर लगेगी।

इस चार्जिंग टेस्ट में वीवो फोन की बैटरी को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत होने में 52 मिनट का समय लगा। वहीं इनफिनिक्स मोबाइल ने 48 मिनट में ही अपने बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज कर दिया। जीटी 20 प्रो में टी3 प्रो की तुलना में बैटरी छोटी है, इसका फायदा भी यहां इनफिनिक्स स्मार्टफोन को मिला है।

विजेता : Infinix GT 20 Pro

बैटरी ड्रॉप टेस्ट

किस फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होगी। यह जानने के लिए हमने इनमें यूट्यूब ओपन कर, उसमें पूरे आधा घंटे तक 4के क्वॉलिटी वाली वीडियो ऑनलाइन देखी। इसके साथ ही वी​वो टी3 प्रो तथा इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में 30-30 मिनट के लिए दो ऑनलाइन मोबाइल गेम भी खेले। इन एक्टिविटी के बाद हमने चेक किया कि किस फोन की बैटरी कितनी प्रतिशत घटी है।

ऑनलाइन 4के यूट्यूब देखने के दौरान दोनों स्मार्टफोंस में ब्राइटनेस 50 प्रतिशत किया गया था तथा वीडियो की वॉल्यूम भी 50 प्रतिशत लाउड रखी गई थी। आधे घंटे बाद टेस्ट में पाया गया कि वीवो वी3 प्रो की बैटरी 2 प्रतिशत घटी है तथा इनफिनिक्स जीटी 20 की बैटरी 5 प्रतिशत घटी है।

बैटरी ड्रॉप टेस्ट (30 मिनट) Vivo T3 Pro Infinix GT 20 Pro
YouTube 4K Video 2% 5%
BGMI Game 6% 7%
COD : Mobile 5% 8%

दोनों फोंस में 30 मिनट तक बीजीएमआई खेले जाने के बाद वीवो टी3 प्रो की बैटरी 6 प्रतिशत कम पाई गई तथा इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो की बैटरी 7 प्रतिशत घटी हुई मिली। इसी तरह ऑनलाइन सीओडी मोबाइल गेम प्ले करे के बाद वीवो स्मार्टफोन की बैटरी 5 प्रतिशत तथा इनफिनिक्स मोबाइल की बैटरी 8 प्रतिशत घटी थी।

विजेता : Vivo T3 Pro

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Vivo T3 Pro Infinix GT 20 Pro
डिस्प्ले 6.77″ FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED 6.78″ FHD+ 144Hz AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 MediaTek Dimensity 8200 Ultimate
ऑपरेटिंग सिस्टम FunTouch OS 14 + Android 14 XOS + Android 14
मेमोरी 8GB RAM + 256GB Storage 12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP Sony IMX882 (OIS) + 8MP Ultra-wide 108MP Samsung HM6 (OIS) + 2MP Depth + 2MP Macro
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie 32MP Selfie
बैटरी 5,500mAh Battery 5,000mAh Battery
चार्जिंग 80W FlashCharge 45W TurboPower

कीमत का कंपैरिजन

Vivo T3 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999

वीवो टी3 प्रो 5जी फोन 8जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 128जीबी स्टोरेज का प्राइस 24,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज का रेट 26,999 रुपये है। नए वीवो टी3 प्रो की सेल 3 सितंबर से शुरू होगी तथा इसे Sandstone Orange और Emerald Green कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

Infinix GT 20 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹24,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो दो रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 24,999 रुपये में तथा 12जीबी रैम वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन Mecha Blue, Mecha Silver और Mecha Orange कलर में परचेज किया जा सकता है। मोबाइल की अन्य जानकारी जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

किसकी फोन की बैटरी तगड़ी

91मोबाइल्स द्वारा किए गए बैटरी कंपैरिजन में वीवो टी3 प्रो खुद को विजेता साबित करता है। इस फोन की बैटरी बड़ी है और इसका पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर भी जबरदस्त है। मोबाइल गेमिंग तथा ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग में भी मोबाइल की बैटरी कम खर्च होती है।

वीवो टी3 प्रो 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है लेकिन हमारे टेस्ट में यह अपनी काबिलियत पर खरी नहीं उतर पाई। बहरहाल यहां Vivo T3 Pro आगे निकलते हुए Infinix GT 20 Pro को हराता है। यहां मोबाइल यूजर्स दोनों फोंस की अन्य स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार भी अपना मन बना सकते हैं कि उन्हें कौन सा स्मार्टफोन बेहतर लगा।

The post 80वॉट फास्ट चार्जिंग वाले फोन में मिलेगा कितना बैकअप, देखें Vivo T3 Pro और Infinix GT 20 Pro बैटरी कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/battery-comparison-in-hindi-vivo-t3-pro-and-infinix-gt-20-pro/feed/ 0
मई के दूसरे सप्ताह में कई ब्रांड खोलेंगे अपना पिटारा, इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-in-india-launching-this-week-samsung-galaxy-f55-infinix-gt-20-pro-iqoo-z9x/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-in-india-launching-this-week-samsung-galaxy-f55-infinix-gt-20-pro-iqoo-z9x/#respond Sun, 05 May 2024 12:32:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=139633 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मई 2024 का पहला सप्ताह ‘वीवो‘ के नाम रहा। इस कंपनी ने तीन मोबाइल फोन Vivo V30e, Vivo Y18 और Vivo Y18e भारत में लॉन्च किए हैं जिसका रेट 7,999 रुपये से लेकर 27,999 रुपये तक जाता है। वहीं आने वाले हफ्ते में यानी 6 मई से 12 मई के बीच […]

The post मई के दूसरे सप्ताह में कई ब्रांड खोलेंगे अपना पिटारा, इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मई 2024 का पहला सप्ताह ‘वीवो‘ के नाम रहा। इस कंपनी ने तीन मोबाइल फोन Vivo V30e, Vivo Y18 और Vivo Y18e भारत में लॉन्च किए हैं जिसका रेट 7,999 रुपये से लेकर 27,999 रुपये तक जाता है। वहीं आने वाले हफ्ते में यानी 6 मई से 12 मई के बीच Samsung, Infinix, iQOO और Moto जैसे ब्रांड अपने मोबाइल फोन भारतीय बाजार में उतार सकते हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक तो किसी भी कंपनी ने अपने फोंस की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन आने वाले सप्ताह में जो स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं उनके नाम और फीचर्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy F55

इस अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन का पेज कंपनी वेबसाइट पर लाइव हो चुका है और अब बस इंतजार है तो इसके मार्केट में लॉन्च होने का। फिलहाल तारीख तो सामने नहीं आई है लेकिन Galaxy F55 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर इस हफ्ते लॉन्च हो सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट दिया जा सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा तथा 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 45वॉट 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

Infinix GT 20 Pro

कंपनी अनाउंस कर चुकी है कि GT 20 Pro इंडिया में लॉन्च होने वाला है और इसे लगातार टीज़ भी किया जा रहा है। फिलहाल लॉन्च डेट तो बताई नहीं गई है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में यह मोबाइल भारत में लॉन्च हो जाएगा। बता दें कि इनफिनिक्स जीटी20 प्रो MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर और 12जीबी रैम मिलेगी। फोन में 32MP Selfie Camera तथा 108MP Back Camera दिया गया है। इसमें 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले तथा 45वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी मिलेगी।

iQOO Z9x

आइकू ज़ेड9 की सफलता के बाद अब ज़ेड9एक्स भी इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इस फोन चाइना में पहले से ही उपलब्ध है तथा इस सप्ताह भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकता है। बता दें कि iQOO Z9x Qualcomm 6 Gen 1 चिपसेट पर चलता है तथा इसमें 12GB RAM और 256GB Storage मिलती है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO Z9x 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसमें 50एमपी डुअल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है।

Moto E14

मई में मोटोरोला भी मोटो ई14 लॉन्च कर सकती है। यह एक लो बजट मोबाइल फोन होगा जिसकी कीमत 8 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। इसे Unisoc T616 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इस सस्ते स्मार्टफोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 13MP Rear Camera तथ फ्रंट पैनल पर 5MP Selfie Camera दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो ई15 5,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जिसे साथ 20वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

The post मई के दूसरे सप्ताह में कई ब्रांड खोलेंगे अपना पिटारा, इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-in-india-launching-this-week-samsung-galaxy-f55-infinix-gt-20-pro-iqoo-z9x/feed/ 0
[Exclusive] 108MP कैमरा, Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Infinix GT 20 Pro 5G https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-20-pro-5g-to-launch-with-108-map-camera-and-dimensity-8200-ultimate-processor-design-and-full-details-leaked-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-20-pro-5g-to-launch-with-108-map-camera-and-dimensity-8200-ultimate-processor-design-and-full-details-leaked-exclusive/#respond Wed, 24 Apr 2024 09:35:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=138516 Infinix GT 20 Pro 5G को कंपनी मीडियाटेक Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है।

The post [Exclusive] 108MP कैमरा, Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Infinix GT 20 Pro 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना गेमिंग फोन Infinix GT 10 Pro को पेश किया था। वहीं अब कंपनी इसके नए वैरियंट की तैयारी कर रही है। खबर है कि जल्द ही Infinix GT 20 Pro 5G को पेश किया जा सकता है। 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें यह जानकारी भारत के प्रमुख टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने दी है। उन्होंने फोन की रेंडर इमेज से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक के बारे में एक्सक्लूसिव डिटेल शेयर किए हैं।

Infinix GT 20 Pro 5G डिजाइन एक्सक्लूसिव

डिजाइन की बात करें, तो कंपनी इस फोन को तीन कलर में पेश कर सकती है। हमारे पास जो लीक आया है उसके अनुसार, कंपनी इसे ब्लू, सिल्वर और ऑरेंज कलर में पेश कर सकती है। इस बार भी आपको बैक पैनल में आपको एलईडी लाइट देखने को मिलेगा।

infinix gt 20 pro 5g to launch with 108 map camera and Dimensity 8200 Ultimate processor design and full details leaked exclusive

infinix gt 20 pro 5g to launch with 108 map camera and Dimensity 8200 Ultimate processor design and full details leaked exclusive

डिजाइन पर गौर करें, तो पुराने मॉडल Infinix GT 20 Pro 5G अपने पुराने मॉडल Infinix GT 10 Pro 5G से ज्यादा अलग तो नहीं है, लेकिन हर जगह छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं, जैसे कि कैमरा ब्रैकेट को देखेंगे तो पाएंगे कि कैमरा प्लेसमेंट में थोड़ा अंतर है। पहले जहां दो कैमरा रिंग बड़े और एक छोटा रिंग दिया गया था। वहीं इस बार सभी रिंग बराबर हो गए हैं। इसके साथ ही एलईडी फ्लैश दाहिनी तरफ कोने से थोड़ा आउट था, लेकिन इस बार चारों रिंग कोने से बराबर प्लेस्ड हैं।

कैमरा ब्रैकेट के नीचे भी एक रिंग जैसा सर्किल दिया गया था, जिस पर ऑरेंज रंग का आउटलाइन होता था, वहां भी थोड़े अंतर हैं। रिंग थोड़ा नीचे आ गया है और आउटलाइन को हटा दिया गया है। ऐसे ही थोड़े-थोड़े बदलाव बैक पैनल में हर जगह है। हालांकि अभी बिल्ड क्वालिटी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Infinix GT 20 Pro 5G स्पेसिफिकेशन एक्सक्लूसिव

डिजाइन के बाद स्पेसिफिकेशन की ओर देखें तो जो लीक्स आए हैं उनके अनुसार कह सकते हैं कि काफी अच्छे हैं।

डिस्प्ले: प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी इसे 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है। वहीं फोन में आपको 1080 x 2436 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 144Hz की स्क्रीन रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। खास बात कही जा सकती है कि इस बार कंपनी डेडिकेटेड गेमिंग डिस्प्ले चिप इंटीग्रेट करने वाली है।

प्रोसेसर: Infinix GT 20 Pro 5G को कंपनी मीडियाटेक Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार इस चिपसेट में आपको 3.1GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा।

रैम-स्टोरेज: इस फोन को कंपनी 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज में पेश कर सकती है। वहीं इसमें 12GB तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी आपको मिल सकता है।

कैमरा: रही बात कैमरे की तो यह फोन ट्रिपल कैमरा से लैस हो सकता है जो कि तस्वीर में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। हमें मेन कैमरे की जानकारी है और यह 108MP का OIS कैमरा हो सकता है। इसके साथ ही 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जर हो सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: Infinix GT 20 Pro 5G को कंपनी अपनी प्रोप्राइटरी XOS 14 पर पेश कर सकती है जो एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। इसके साथ ही दो साल का ओएस अपडेट और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल सकता है।

अन्य फीचर्स: इन सबके साथ फोन में आपको JBL साउंड इंटीग्रेशन के साथ डुअल स्पीकर और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकते हैं।

The post [Exclusive] 108MP कैमरा, Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Infinix GT 20 Pro 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-20-pro-5g-to-launch-with-108-map-camera-and-dimensity-8200-ultimate-processor-design-and-full-details-leaked-exclusive/feed/ 0
Infinix GT 20 Pro गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, 12GB RAM से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-20-pro-spotted-on-google-play-console-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-20-pro-spotted-on-google-play-console-listing/#respond Wed, 27 Mar 2024 03:51:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=135198 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix GT 20 Pro को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब यह डिवाइस Google Play कंसोल डेटाबेस पर दिखाई दिया है। अपकमिंग GT सीरीज स्मार्टफोन की बात करें तो इस फोन को मॉडल नंबर X6871 के साथ देखा गया है। वहीं, इससे पहले डिवाइस BIS सर्टिफिकेशन, एफसीसी और […]

The post Infinix GT 20 Pro गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, 12GB RAM से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix GT 20 Pro को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब यह डिवाइस Google Play कंसोल डेटाबेस पर दिखाई दिया है। अपकमिंग GT सीरीज स्मार्टफोन की बात करें तो इस फोन को मॉडल नंबर X6871 के साथ देखा गया है। वहीं, इससे पहले डिवाइस BIS सर्टिफिकेशन, एफसीसी और गीकबेंच लिस्टिंग में देखा जा चुका है। वहीं, अगर बात करें Google Play कंसोल लिस्टिंग की तो इससे पता चलता है कि फोन में 480ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ 1080 × 2436 पिक्सेल डिसप्ले होगा।

12GB रैम से लैस होगा फोन

इसके अलावा गूगल प्ले कंसोल पर डिवाइस का फ्रंट लुक सामने आया है, जिसके अनुसार Infinix GT 20 Pro में सेंटर्ड पंच होल नॉच के साथ फुल स्क्रीन डिसप्ले होगा। वहीं, स्मार्टफोन ने 12GB रैम के साथ Google Play कंसोल डेटाबेस पर देखा गया है। वहीं, लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि हैंडसेट एंडरॉयड 14 के साथ प्री-लोडेड आएगा।

इस प्रोसेसर से होगा लैस

लिस्टिंग के अनुसार Infinix GT 20 Pro में माली G610 GPU के साथ मीडियाटेक MT6896Z/CZA प्रोसेसर होगा। इसका मतलब है कि अपकमिंग जीटी सीरीज हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 प्रोसेसर से लैस होगा। डाइमेंशन 8200 अपने साथ एक Cortex-A78 कोर (3.10GHz पर क्लॉक किया गया), तीन Cortex-A78 कोर (3.0GHz पर क्लॉक किया गया), और चार Cortex-A55 कोर (2.0GHz पर क्लॉक किया गया) लाता है।

Infinix GT 20 Pro को पहले FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर देखा गया था, जिससे पता चला था कि इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस की TUV सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चला कि यह 4900mAh बैटरी यूनिट से लैस है।

आपको बता दें कि हैंडसेट कुछ हफ्ते पहले, ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिखाई दिया था, जिसमें दो कॉन्फिगरेशन ऑप्शन – 8GB + 256GB और 12GB + 256GB का खुलासा हुआ था। इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में एलईडी लाइट्स के साथ साइबर मेचा डिजाइन की सुविधा होने की उम्मीद है, जिसे जीटी 10 प्रो के साथ पेश किया गया था। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन का माप 164×74.5×7.6 मिमी होगा। यह 5G और वाई-फाई 6 802.11 a/n/ac/ax कनेक्टिविटी भी देगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगा।

The post Infinix GT 20 Pro गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, 12GB RAM से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-gt-20-pro-spotted-on-google-play-console-listing/feed/ 0