Infinix Hot 11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Jan 2022 10:47:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Indian Gadget Awards 2021: 10,000 रुपए से कम बजट में जानें किसे मिला बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-best-phone-of-2021-under-rs-10000-winner/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-best-phone-of-2021-under-rs-10000-winner/#respond Wed, 12 Jan 2022 10:47:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73564 Indian Gadget Awards 2021 के दस हजार तक के बजट में बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब दो स्मार्टफोन - Realme Narzo 30A और Infinix Hot 11 को मिला है।

The post Indian Gadget Awards 2021: 10,000 रुपए से कम बजट में जानें किसे मिला बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Indian Gadget Awards 2021 के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। भारत के सबसे बड़े गैजेट अवार्ड शो में 30 से ज्यादा कैटगरी को शामिल किया गया है, जिसमें स्मार्टफोन, वीयरेबल, ईयरबड्स, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी शामिल हैं। यहां हम Indian Gadget Awards 2021 के दस हजार रुपये तक के बजट के सबसे बेस्ट स्मार्टफोन्स कैटगरी Best Phone of 2021 Under Rs 10,000 के विजेताओं के बारे में बात करेंगे।

Best Phone of 2021 Under Rs 10,000

Indian Gadget Awards Best Phone of 2021 under 10k IGA 2021

Indian Gadget Awards 2021 की कैटगरी 2021 के बेस्ट फोन (दस हजार रुपये तक के बजट) के नॉमिनी की बात कर लेते हैं। इस कैटगरी के लिए छह स्मार्टफोन के बीच काँटे की टक्कर थी। इनमें Moto E40, Samsung Galaxy M02, Realme C25, Infinix Hot 11, Reddi 9 Active और Realme Narzo 30A शामिल हैं। इस कैटगरी में उन स्मार्टफोन को शामिल किया गया था जो बजट कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं।

Best Phone of 2021 Under Rs 10,000 Winner

Indian Gadget Awards 2021 के दस हजार तक के बजट में बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब दो स्मार्टफोन को मिलता है। ये दो स्मार्टफोन – Realme Narzo 30A और Infinix Hot 11 हैं। 2021 में दस हजार रुपये तक की कीमत में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन के विजेता रियलमी और इनफिनिक्स के स्मार्टफोन रहे हैं। Realme Narzo 30A स्मार्टफोन को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है जो दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसके साथ ही Narzo 30A में 6,000mAh की बैटरी दी है। इस फोन में 18W चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन HD+ है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Infinix Hot 11 स्मार्टफोन में 6.78-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन MediaTek Helio G70 चिपसेट के साथ आता है। िसके साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2MP का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Infinix Hot 11 स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

The post Indian Gadget Awards 2021: 10,000 रुपए से कम बजट में जानें किसे मिला बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-best-phone-of-2021-under-rs-10000-winner/feed/ 0
5,200mAh Battery और 50MP Camera के साथ आए Infinix HOT 11 और HOT 11S, कीमत सिर्फ 8999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-11-and-hot-11s-launched-in-india-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-11-and-hot-11s-launched-in-india-price-specs-sale-offer/#respond Fri, 17 Sep 2021 11:16:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67220 Infinix HOT 11 को 8,999 तथा HOT 11S को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है

The post 5,200mAh Battery और 50MP Camera के साथ आए Infinix HOT 11 और HOT 11S, कीमत सिर्फ 8999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते स्मार्टफोंस बनाने में माहिर टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘हॉट11’ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने Infinix HOT 11 और Infinix HOT 11S नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ली है। इनफिनिक्स हॉट 11 को सिर्फ 8,999 रुपये तथा हॉट 11एस को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जो फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Infinix HOT 11 Specification

इनफिनिक्स हॉट 11 को कंपनी की ओर से 6.6 इंच की फुलएचडी+ ड्रॉपनॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90.5प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो सपोर्ट करती है। यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 आधारित एक्सओएस 7.6 पर पेश हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करता है। इंडियन मार्केट में इस फोन ने 4 जीबी रैम के साथ एंट्री ली है जो 64 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Infinix HOT 11 and hot 11s launched in india price specs sale offer

Infinix HOT 11 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें क्चॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है तथा साथ ही एआई लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन डुअल एलईडी फ्लैश वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,200एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : देखें किस देश में कितना है iPhone 13 Price, कहीं पर सिर्फ 58700 रुपये तो कहीं है 1,06,000 रुपये तक हाई!

Infinix HOT 11S Specification

इनफिनिक्स हॉट 11एस को कंपनी की ओर से 6.78 इंच की फुलएचडी+ पंचहोल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 आधारित यह फोन एक्सओएस 7.6 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के सााि 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix HOT 11 and hot 11s launched in india price specs sale offer

Infinix HOT 11S के रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स हॉट 11एस में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : 24 सितंबर को लॉन्च होगी Realme Narzo 50 सीरीज, इन फीचर्स के दम पर करेगी Xiaomi के फोन्स का मुकाबला

Infinix Price और Sale

Infinix HOT 11 को कंपनी की ओर से 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह फोन आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट पर 7 Degree Purple, Silver Wave, Emerald Green और Polar Black कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Infinix HOT 11S स्मार्टफोन को 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसे Green Wave, Polar Black और 7 Degree Purple कलर में इसी 21 सितंबर से ही खरीदा जा सकेगा।

The post 5,200mAh Battery और 50MP Camera के साथ आए Infinix HOT 11 और HOT 11S, कीमत सिर्फ 8999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-11-and-hot-11s-launched-in-india-price-specs-sale-offer/feed/ 0
कम दाम वाले स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुए लिस्ट, जानें इन फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-11-hot-11s-spotted-on-google-play-console-with-with-mediatek-helio-g70-soc-android-11/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-11-hot-11s-spotted-on-google-play-console-with-with-mediatek-helio-g70-soc-android-11/#respond Tue, 31 Aug 2021 03:54:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66001 इनफिनिक्स हॉट 11एस स्मार्टफोन को दो रैम व एक स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

The post कम दाम वाले स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुए लिस्ट, जानें इन फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix अगले महीने (सितंबर) भारत में दो नए डिवाइस- Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Infinix Hot 11S Helio G88 SoC के साथ आएगा। इसके अलावा ब्रांड ने यह भी बताया कि Hot 11S को देश में दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा। वहीं, अब लॉन्च से पहले, Infinix Hot 11S Google Play कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Infinix Hot 11S के साथ Infinix Hot 11 को भी जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S

Google Play कंसोल लिस्टिंग से इन दोनों हैंडसेट के डिज़ाइन का पता चलता है और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, कंपनी ने Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी नहीं दी है। लेकिन, यह साफ है कि इन फोन को सितंबर के मध्य में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Infinix ने 160W फ़ास्ट चार्ज वाले फ़ोन से उठाया पर्दा, सिर्फ 10 मिनट 100% चार्ज होगी बैटरी

Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S की स्पेसिफिकेशन्स

Google Play कंसोल लिस्टिंग से सामने आई जानकारी के अनुसार Infinix Hot 11 में वाटर-ड्रॉप नॉच डिसप्ले होगा, जबकि Hot 11S पंच-होल डिसप्ले के साथ आएगा। Infinix Hot 11 Helio G70 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा डिवाइस के डिस्प्ले में फुल एचडी+ 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन और 480 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी होगी। वहीं, स्मार्टफोन 4GB रैम और Android 11 पर कार्य करेगा।

वहीं, Hot 11S की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Helio G88 SoC के साथ आएगा। हालांकि, Google Play कंसोल लिस्टिंग द्वारा दी गई जानकारी में डिवाइस MT6769 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जो कि Helio G70 है। Infinix Hot 11S का रिजोल्यूशन 1080×2460 पिक्सल होगा। डिवाइस 4GB रैम से लैस होगा। इसके अतिरिक्त, जैसा कि पहले Infinix ने पुष्टि की थी, Hot 11S 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 6GB रैम विकल्प में भी उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन भारत में MediaTek Helio G90 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

प्राइस

इनफिनिक्स हॉट 11एस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इन वेरियंट की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 10,999 रुपये होगी।

The post कम दाम वाले स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुए लिस्ट, जानें इन फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-11-hot-11s-spotted-on-google-play-console-with-with-mediatek-helio-g70-soc-android-11/feed/ 0