Infinix Hot 12 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 09:31:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता स्मार्टफोन Infinix Hot 12 Pro लॉन्च, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-50mp-camera-smartphone-infinix-hot-12-pro-launched-check-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-50mp-camera-smartphone-infinix-hot-12-pro-launched-check-price/#respond Tue, 02 Aug 2022 11:37:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85474 Infinix Hot 12 Pro में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता स्मार्टफोन Infinix Hot 12 Pro लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इनफिनिक्स ने Smart 6 Plus को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी भारत में Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन को लेकर आई है। इनफिनिक्स का यह फोन Hot 12 सीरीज का दूसरा फोन है। इससे पहले कंपनी Infinix Hot 12 Play को लॉन्च कर चुकी है। Infinix भारत में Hot 12 सीरीज के और भी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Infinix Hot 12 Pro कंपनी के लेटेस्ट सीरीज का मोस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन है। इनफिनिक्स का यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। यह फोन पॉलीकार्बोनेट बैक के साथ ब्लू और लाइटबस्टर ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Infinix Hot 12 Pro की कीमत

Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 6GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB ऑप्शन के साथ 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन के साथ ICICI Bank और Kotak Bank पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिलेगा। यानी फ़ोन को 9,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइसिंग पर ख़रीदा जा सकता है। Hot 12 Pro की सेल फ्लिपकार्ट पर 8 अगस्त से शुरू होगी।

Infinix Hot 12 Pro स्पेसिफिकेशन्स

infinix-hot-12-pro

Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन में 6.6-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स का यह फोन Unisoc T616 SoC पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Vivo V25 Pro स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्ज और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

इनफिनिक्स के इस फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है। Infinix Hot 12 Pro में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन में USB Type-C पोर्ट, रियर माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक और डुअल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह फोन Android 12 पर आधारित XOS 10.6 पर रन करता है।

The post 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता स्मार्टफोन Infinix Hot 12 Pro लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-50mp-camera-smartphone-infinix-hot-12-pro-launched-check-price/feed/ 0
13GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Infinix Hot 12 Pro, जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/13gb-ram-50mp-camera-and-5000mah-battery-smartphone-infinix-hot-12-pro-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/13gb-ram-50mp-camera-and-5000mah-battery-smartphone-infinix-hot-12-pro-launch-soon/#respond Mon, 01 Aug 2022 05:49:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85310 Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन भारत में 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

The post 13GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Infinix Hot 12 Pro, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने भारत में बीते मई महीने में Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने Hot 12 सीरीजन का नया स्मार्टफोन – Infinix Hot 12 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन भारत में 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस फोन का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है।

फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के डिजाइन से लेकर कई डिटेल्स सामने आ चुके हैं। अपकमिंग Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन में 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यहां हम आपको Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Infinix Hot 12 Pro : डिजाइन

इनफिनिक्स का यह फोन ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। संभव है कि यह फोन और भी कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। सबसे पहले बात करें फ़ोन के बैक पैनल की तो फ़ोन में फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। इस फ़ोन के बॉटम में 3.5mm का ऑडियो जैक और चार्जिंग जैक दिया जाएगा।

Infinix Hot 12 Pro

Infinix Hot 12 Pro : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन में 6.6-इंच का डिसिप्ले पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन में 8GB तक रैम और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी जाएगी। इसके साथ ही यह फोन 5GB वर्चुअल रैम सपोर्ट करेगा। यानी यह फोन 13GB रैम सपोर्ट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : 1999 रुपये में लॉन्च से पहले बुक करें Samsung Galaxy Z Flip 4 और Flod 4, मिलेंगे ढेरों ऑफर्स

अपकमिंग Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में Type-C पोर्ट दिया जाएगा।

The post 13GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Infinix Hot 12 Pro, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/13gb-ram-50mp-camera-and-5000mah-battery-smartphone-infinix-hot-12-pro-launch-soon/feed/ 0