Infinix Hot 12 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 17 Aug 2022 08:15:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-50mp-camera-phone-infinix-hot-12-launched-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-50mp-camera-phone-infinix-hot-12-launched-check-price-and-specs/#respond Wed, 17 Aug 2022 08:15:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86286 Infinix Hot 12 स्मार्टफोन को Meditek Helio G37 प्रोसेसर और 7GB तक की रैम के साथ पेश किया गया है।

The post 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix Hot 12 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह इनफिनिक्स का भारत में HOT सीरीज का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Infinix Hot 12 Play और Infinix Hot 12 Pro को लॉन्च कर चुकी है। लेटेस्ट इनफिनिक्स हॉट 12 स्मार्टफोन को बड़ी डिस्प्ले और दमदार 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Hot 12 की इंडियन मार्केट में सीधी टक्कर Xiaomi, Realme, Samsung और Poco के 10,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन से होगी। यहां हम आपको लेटेस्ट Infinix Hot 12 की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Infinix Hot 12 की कीमत

Infinix Hot 12 स्मार्टफोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन चार कलर – स्यान, ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इनफिनिक्स का यह फोन फ्लिपकार्ट पर 23 अगस्त को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

infinix-hot-12-camera

Infinix Hot 12: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Infinix Hot 12 स्मार्टफोन में 6.82-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इनफिनिक्स के इस फोन में LCD स्क्रीन दिया गया है। इस फोन में 460 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन Meditek Helio G37 प्रोसेसर के साथ आता है।

infinix hot 12 specs

Infinix Hot 12 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 3GB तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यानी फोन में कुल 7GB रैम का सपोर्ट मिलता है। इनफिनिक्स के इस फ़ोन में रियर माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फ़ोन में चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन Android 11 पर आधारित XOS 7.6 कस्टम यूज़र इंटरफ़ेस पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 64MP कैमरा, 66W चार्जिंग, 4830mAh बैटरी के साथ आया Vivo V25 Pro, Xiaomi और Oppo का बजेगा बैंड

कैमरा की बात करें तो Infinix Hot 12 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंस और AI लेंस दिया गया है। इस फोन में क्वाड LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 8MP का कैमरा और डुअल LED फ्लैश दिया गया है।

The post 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-50mp-camera-phone-infinix-hot-12-launched-check-price-and-specs/feed/ 0
Infinix Note 12, Infinix Hot 12 और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-12-infinix-hot-12-and-infinix-smart-6-hd-smartphones-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-12-infinix-hot-12-and-infinix-smart-6-hd-smartphones-launched/#respond Fri, 29 Apr 2022 12:54:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79746 Infinix Note 12 और Hot 12 स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट और Infinix Smart 6 HD बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है।

The post Infinix Note 12, Infinix Hot 12 और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix पिछले काफी समय से एशियन मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नए-नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर रहा है। Transsion Holdings के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन कंपनी इनफिनिक्स ने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के तीनों स्मार्टफोन मिड रेंज और बजट सेगमेंट में 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए गए हैं। कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 12, Infinix Hot 12, और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन है। Infinix Note 12 और Hot 12 स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट और Infinix Smart 6 HD बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको तीनों स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Infinix Note 12

Infinix Note 12, Infinix Hot 12 and Infinix Smart 6 HD smartphones launched

Infinix Note 12 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स Note 12 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो और QVGA ऑक्सिलिरी मॉड्यूल दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Infinix XOS 10.6 पर रन करता है। Infinix Note 12 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Infinix Hot 12

Infinix Note 12, Infinix Hot 12 and Infinix Smart 6 HD smartphones launched

Infinix Hot 12 स्मार्टफोन में 6.82-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ है। इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। फोन में 6GB की RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही तीसरा कैमरा आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आता है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग के साथ आता है। यह फोन Android 12 पर आधारित XOS 10.6 स्किन पर रन करता है। यह भी पढ़ें : टाटा ने लॉन्च किया Tata Avinya EV कॉन्सेप्ट, दमदार परफॉर्मेंस वाली यह कार 30 मिनट चार्ज में चलेगी 500 किलोमीटर

Infinix Smart 6 HD

Infinix Note 12, Infinix Hot 12 and Infinix Smart 6 HD smartphones launched

Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन कंपनी का बजट सेग्मेंट का डिवाइस है। इस फोन को कंपनी काफी पुराने Unisoc SC9863A चिपसेट के साथ पेश किया है जो कि 28 nm आर्कटेक्चर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो AI लेंस के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग दी गई है। इनफिनिक्स के इस फोन में 2GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है। इनफिनिक्स का यह फोन Android 11 Go पर आधारित XOS 7.6 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 8 की लॉन्चिंग से पहले इमेज हुई लीक, जानें कैसा है डिजाइन और क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Infinix Smart 6 पब्जी और बैटरी टेस्ट

The post Infinix Note 12, Infinix Hot 12 और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-12-infinix-hot-12-and-infinix-smart-6-hd-smartphones-launched/feed/ 0
Infinix Hot 12, Hot 12i, Note 12, Note 12S और Zero 5G स्मार्टफोन 2022 में होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-12-hot-12i-note-12-note-12s-and-zero-5g-smartphones-to-be-launched-in-2022/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-12-hot-12i-note-12-note-12s-and-zero-5g-smartphones-to-be-launched-in-2022/#respond Tue, 07 Dec 2021 12:11:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71576 Infinix अपकमिंग 2022 में पांच नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।

The post Infinix Hot 12, Hot 12i, Note 12, Note 12S और Zero 5G स्मार्टफोन 2022 में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इनफिनिक्स इन दिनों Infinix Hot 12, Infinix Note 12 सीरीज और Infinix Zero 5G स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। Infinix के ये स्मार्टफोन साल 2022 के शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इन छह अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी फिलहाल इन पर काम कर रही है। इनमें Infinix Hot 12, Infinix Hot 12i, Infinix Note 12, Infinix Note 12 Pro, और Infinix Zero 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। यहां हम आपको इनफिनिक्स के इन स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और दूसरे जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

Passionategeekz की रिपोर्ट के मुताबिक, Infinix अपकमिंग 2022 में पांच नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। ये स्मार्टफोन कथिततौर पर Infinix Hot 12 (X6817), Infinix Hot 12i (X665/ X665B), Infinix Zero 5G (X6815), Infinix Note 12 (X670/ X672), और Infinix Note 12 Pro (X699) हो सकते हैं। इसके साथ ही Infinix Zero 5G स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के लॉन्च में ज़्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसे लेकर जानकारी सामने आ सकती है।

Infinix Zero 5G स्मार्टफोन के बारे में खबर सामने आई थी यह कंपनी का पहला 5G स्मार्टफ़ोन हो सकता है। इस स्मार्टफ़ोन के रेंडर भी सामने आए थे जिसमें पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

Infinix Hot 11, Infinix Hot 11S कीमत

Infinix Hot 12 series के बारे में कहा जा रहा है कि यह Infinix Hot 11 series का सक्सेसर होगा, जिसे कंपनी ने भारत में सितंबर में लॉन्च किया था। Infinix Hot 11 सीरीज में Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S शामिल हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में क्रमश: 8,999 और 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Infinix Hot 11 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का full-HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। वहीं Infinix Hot 11S स्मार्टफोन में 6.78-इंच का full-HD+ LTPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन MediaTek Helio G70 SoC और MediaTek Helio G88 SoC के साथ पेश किए गए हैं।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post Infinix Hot 12, Hot 12i, Note 12, Note 12S और Zero 5G स्मार्टफोन 2022 में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-12-hot-12i-note-12-note-12s-and-zero-5g-smartphones-to-be-launched-in-2022/feed/ 0