Infinix HOT 60i 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 16 Aug 2025 08:22:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G मोबाइल सिर्फ 9,299 रुपये में लॉन्च! डिजाइन भी है डिफरेंट https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-wala-sasta-5g-mobile-infinix-hot-60i-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-wala-sasta-5g-mobile-infinix-hot-60i-launched/#respond Sat, 16 Aug 2025 08:22:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180366 इनफिनिक्स हॉट 60आई की सेल 21 अगस्त से शुरू होगी

The post 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G मोबाइल सिर्फ 9,299 रुपये में लॉन्च! डिजाइन भी है डिफरेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन Infinix HOT 60i 5G लॉन्च कर दिया है। यह 10 हजार से कम का 5जी फोन जिसे सिर्फ 9,299 रुपये में लाया गया है। कंपनी ने इसे सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं ऑफर के तहत कंपनी इसपर 300 रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद इस सस्ते 5जी फोन को 8,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।

इनफिनिक्स हॉट 60आई 5जी फोन का बैक कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टली प्लेस्ड किया गया है जो कुछ-कुछ Samsung Galaxy S10 की याद दिलाता है। भारतीय बाजार में इसे Shadow Blue, Monsoon Green, Plum Red और Sleek Black कलर में लाया गया है। यह मोबाइल 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले सपोट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 670nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

स्क्रीन रिफ्रेश रेट को वाकई में अच्छा कहा जाएगा लेकिन इसके उलट निट्स ब्राइटनेस ​थोड़ी और बढ़ाकर दी जा सकती है। Infinix HOT 60i को मीडियाटेक के 6एनएफ फेब्रिकेशन्स पर बने Dimensity 6400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी अपने फोन के साथ 5 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस का दावा भी कर रही है।

इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 15 आधारित HiOS 15 पर लाया गया है। इसमें 4जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो इसकी फिजिकल रैम के साथ मिलकर मोबाइल को 8GB RAM (4+4) की ताकत देती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।

Infinix HOT 60i 5G फोन की बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। बैटरी कैपेसिटी को देखते हुए यह चार्जिंग पावर कुछ कम लगती है जो फोन को फुल चार्ज करने के घंटेभर का टाइम ले लेगी! लेकिन प्राइस रेंज के हिसाब से इससे अधिक की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।

अगर कोई अन्य 10 हजार से कम 5जी फोन देखना चाहते हैं तो इंडिया मोबाइल Lava Blaze Dragon इस रेंज में Snapdragon 4 Gen 2 की ताकत से लैस है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा 6,000mAh बैटरी वाला iQOO Z10 Lite इस बजट में कंसीडर किया जा सकता है जो 1000nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इनफिनिक्स हॉट 60आई की सेल 21 अगस्त से शुरू होगी और इसे फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स पर से खरीदा जा सकेगा।

The post 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G मोबाइल सिर्फ 9,299 रुपये में लॉन्च! डिजाइन भी है डिफरेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-wala-sasta-5g-mobile-infinix-hot-60i-launched/feed/ 0
16 अगस्त को इंडिया में आ रहा है 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी वाला Infinix Hot 60i 5G स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-60i-5g-india-launch-date-specifications-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-60i-5g-india-launch-date-specifications-confirmed/#respond Wed, 13 Aug 2025 11:42:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180278 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix ने आधिकारिक तौर पर अपने अगले 5G स्मार्टफोन Hot 60i की लॉन्च डेट तय कर दी है। इसे लेकर Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। जहां डिवाइस के लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बता दिए गए हैं। जिसमें खासतौर पर 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा, बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर जैसी कई खूबियां […]

The post 16 अगस्त को इंडिया में आ रहा है 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी वाला Infinix Hot 60i 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने आधिकारिक तौर पर अपने अगले 5G स्मार्टफोन Hot 60i की लॉन्च डेट तय कर दी है। इसे लेकर Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। जहां डिवाइस के लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बता दिए गए हैं। जिसमें खासतौर पर 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा, बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर जैसी कई खूबियां शामिल हैं। आइए आगे फोन की लॉन्च डेट और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix Hot 60i 5G भारत में आने वाले 16 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने इस तारीख की पुष्टि Flipkart पर जारी आधिकारिक लिस्टिंग में की है। बता दें कि यह फोन ऑफलाइन मोड पर दोपहर 12 पेश होगा। क्योंकि लगभग सभी स्पेक्स सामने आ गए हैं। इस दिन कीमत और अन्य बाकि फीचर्स रिवील किए जाएंगे।

माइक्रोसाइट के अनुसार Infinix Hot 60i 5G स्मार्टफोन 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की पुष्टि हुई है। जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस मिल जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो 128 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 41.2 घंटे तक कॉलिंग टाइम का बैकअप देने में सक्षम बताई गई है। इसमें वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा। फोन को IP64 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह पाएगा।

डिजाइन की बात करें तो Hot 60i 5G मैट फिनिश बैक पैनल और रेक्टेंगुलर शेप के प्रोजेक्टेड कैमरा मॉड्यूल, राउंड कॉर्नर्स के साथ नजर आता है। इस मॉड्यूल के बाईं ओर दो कैमरा सेंसर हैं, जबकि दाईं ओर एक LED लाइट स्ट्रिप लगी है, जो इसे एक यूनिक फोन दर्शा रही है। ऐसा डिजाइन गूगल पिक्सल मोबाइल्स में देखने को मिलता रहा है। जबकि रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर शामिल होगा। जो 10 से अधिक कैमरा मोड्स, AIGC पोर्ट्रेट्स और सुपर नाइट मोड को सपोर्ट करेगा।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 5G चिपसेट के साथ आएगा। सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन XOS 15 और Android 15 पर काम करेगा। ब्रांड का दावा है कि यह 5 साल का लैग-फ्री अनुभव प्रदान कर सकता है। इसमें कई AI फीचर्स भी होंगे। जिसमें AI Eraser, AI Extender, और वन-टैप Infinix AI असिस्टेंट शामिल हैं। यहीं नहीं फोन में एक्सक्लूसिव Walkie-Talkie कनेक्टिविटी फीचर भी दिया जा रहा है जिससे बिना सिम या नेटवर्क के भी Infinix-to-Infinix डिवाइस के बीच कम्युनिकेशन संभव हो पाएगा। फोन को 1600 बैटरी चार्ज साइकिल सपोर्ट और ड्यूरेबल बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश किया जाएगा।

कलर ऑप्शंस भी ब्राइट और आकर्षक रखे गए हैं, जो लोगों को पसंद आ सकते हैं। इसमें Shadow Blue, Monsoon Green, Sleek Black और Plum Red शामिल हैं। हालांकि, फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लगता है कि यह 10 हजार रुपये से कम में एंट्री ले सकता है।

infinix-hot-60i-5g-india-launch-design-key-specifications-confirmed

Infinix Hot 60i 5G इस सेगमेंट में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल चिपसेट और यूनिक AI फीचर्स लेकर आ रहा है। इसका Walkie-Talkie कनेक्टिविटी फीचर और 5 साल के लैग-फ्री अनुभव का दावा भी बजट में ग्राहकों को अच्छा लग सकता है। फोन की टक्कर बाजार में मौजूद Lava Storm Play, iQOO Z10 Lite जैसे फोंस से हो सकती है क्योंकि यह भी कम कीमत में लेटेस्ट फीचर्स वाले हैं। इन सब बातों से लगता है कि यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो लंबा बैटरी बैकअप, अच्छा कैमरा और कुछ हटकर फीचर्स पसंद करते हैं। हम आपको 16 अगस्त पर लॉन्च के दिन और भी डिटेल्स में इसकी कीमत, खूबियां और अच्छा सुझाव देंगे।

The post 16 अगस्त को इंडिया में आ रहा है 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी वाला Infinix Hot 60i 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-60i-5g-india-launch-date-specifications-confirmed/feed/ 0
Infinix HOT 60i 5G इंडिया में हो रहा है लॉन्च, ब्रांड ने डिजाइन, फीचर्स किए कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-60i-5g-india-launch-design-key-specifications-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-60i-5g-india-launch-design-key-specifications-confirmed/#respond Fri, 08 Aug 2025 05:45:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179987 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix ने पिछले महीने अपनी हॉट60 सीरीज का नया मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। वहीं, अब इसे भारत में लाया जा रहा है। यह Infinix HOT 60i 5G नाम से लॉन्च होगा। ब्रांड ने आधिकारिक डिटेल्स शेयर करते हुए डिवाइस को अलग लुक में दर्शाया है। इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 6000mAh बैटरी, […]

The post Infinix HOT 60i 5G इंडिया में हो रहा है लॉन्च, ब्रांड ने डिजाइन, फीचर्स किए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने पिछले महीने अपनी हॉट60 सीरीज का नया मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। वहीं, अब इसे भारत में लाया जा रहा है। यह Infinix HOT 60i 5G नाम से लॉन्च होगा। ब्रांड ने आधिकारिक डिटेल्स शेयर करते हुए डिवाइस को अलग लुक में दर्शाया है। इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 6000mAh बैटरी, True 5G कनेक्टिविटी और कई AI फीचर्स दिए जाने की पुष्टि भी हो गई है। कंपनी के अनुसार आगामी फोन किफायती दाम में शानदार डिजाइन और फीचर्स की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए बनाया गया हैं। आइए, आगे इसके बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Infinix ने फिलहाल HOT 60i 5G की लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है और पेश होने की तारीख भी जल्द आने की उम्मीद है। हालांकि हमारा अनुमान है कि फोन के आने में ज्यादा देरी नहीं होगी और यह इसी महीने पेश किया जाएगा। यह भी कंफर्म हुआ है कि लॉन्च के बाद इसे Flipkart पर सेल किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह फोन प्रीमियम डिजाइन और डेली यूज के लिए दमदार क्वालिटी का कॉम्बिनेशन लेकर आ सकता है।

डिजाइन के मामले में Infinix HOT 60i 5G को Shadow Blue, Monsoon Green, Sleek Black और Plum Red जैसे चार शानदार कलर्स में बाजार में उतारा जाएगा। आप इमेज में देख सकते हैं कि फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा प्रीमियम लुक दे रहा है। साथ ही, इसका स्लिम और पॉलिश्ड फ्रेम इसे यूनिक दिखा रहा है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा यानी यह डस्ट और स्प्लैश प्रूफ भी होगा। इसके साथ ही TUV सर्टिफाइड 5 साल की परफॉर्मेंस गारंटी भी मिलेगी।

HOT 60i 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है। इस बैटरी के साथ यूजर्स लंबी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया ब्राउजिंग कर पाएंगे। यह बैटरी उन ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। जो दिनभर फोन का उपयोग करते हैं।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिलने की बात कंफर्म हुई है। यह प्रोसेसर True 5G नेटवर्क के साथ आएगा और हाई-स्पीड मल्टीटास्किंग, गेमिंग और एन्हांस्ड परफॉर्मेंस सपोर्ट करेगा। यानी ब्रांड ने फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो बजट में भी स्मूद एक्सपीरियंस की इच्छा रखते हैं।

फोटोग्राफी के लिए HOT 60i 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलने वाला है यह कैमरा डुअल LED फ्लैश, HDR और पैनोरमा जैसे मोड्स के साथ मिलेगा। जो हर तरह की लाइटिंग में शानदार फोटो कैप्चर करने में सक्षम हो सकता है। यही नहीं लो-लाइट फोटोग्राफी और सोशल मीडिया रेडी पोर्ट्रेट्स के लिए यह सेटअप अच्छा होने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं, सेल्फी कैमरे के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।

यदि फोन के AI फीचर्स की बात करें तो ग्राहकों को AI Eraser, AI Extender, AI Call Translation, AI Wallpaper और Image Generator व Circle to Search जैसी कई खूबियां मिलेंगी।

ब्रांड ने फिलहाल कीमत नहीं बताई है लेकिन Infinix HOT 60i 5G को बजट सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की पुष्टि हुई है। हमारा अनुमान है कि फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। ऐसे में यह फोन उन यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है जो सस्ते में 5G नेटवर्क, लंबी बैटरी लाइफ और AI-पावर्ड फीचर्स पसंद करते हैं।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें अलग डिजाइन, बड़ी बैटरी, लेटेस्ट AI फीचर्स और True 5G सपोर्ट मिले तो आपके लिए Infinix HOT 60i 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए आप इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हालांकि डिस्प्ले साइज और सेल्फी कैमरा जैसे कुछ डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन इस रेंज में मिलने वाली 6000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट और AI टूल्स इस फोन को खास दर्शा रहे हैं। वहीं, लॉन्च डेट आते ही और फोन के लॉन्च होते ही हम आपको नए पोस्ट के साथ और भी जानकारी देंगे।

The post Infinix HOT 60i 5G इंडिया में हो रहा है लॉन्च, ब्रांड ने डिजाइन, फीचर्स किए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-60i-5g-india-launch-design-key-specifications-confirmed/feed/ 0