Infinix Hot 8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:45:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आ रहा है इंडिया का सबसे सस्ता पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरे वाला फोन, Realme-Redmi रह जाएंगे पीछे https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-s5-to-launch-in-india-with-punch-hole-display-quad-rear-camera-helio-p22-under-10k/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-s5-to-launch-in-india-with-punch-hole-display-quad-rear-camera-helio-p22-under-10k/#respond Thu, 10 Oct 2019 11:12:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36717 Infinix S5 में 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

The post आ रहा है इंडिया का सबसे सस्ता पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरे वाला फोन, Realme-Redmi रह जाएंगे पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने महीने ही भारतीय बाजार में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला Infinix Hot 8 स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है तथा फिलहाल मार्केट में सिर्फ 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। Infinix Hot 8 की सफलता के बाद अब कंपनी एक और नया डिवाईस लाने की तैयारी में है। Infinix बेहद ही जल्द अपने नए स्मार्टफोन को Infinix S5 नाम के साथ लॉन्च करने वाली है।

91मोबाइल्स को Infinix S5 से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन बेहद ही जल्द भारतीय बाजार में कदम रखने वाला है और कंपनी इस फोन को दिवाली से पहले बाजार में उतार देगी। Infinix S5 की सबसे बड़ी खासियत है कि यह डिवाईस इनफिनिक्स ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो पंच-होल डिसप्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। Infinix S5 की कंपनी का लो बजट डिवाईस होगा और इस फोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगा।

Infinix S5 to launch in india with punch hole display quad rear camera Helio P22 under 10k

Infinix S5

इनफिनिक्स के आगामी स्मार्टफोंस को लेकर 91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि इस फोन की कीमत कंपनी 10,000 रुपये से कम ही रखेगी। गौरतलब है कि Infinix S5 इस प्राइज़ सेग्मेंट में लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला पंच-होल डिसप्ले स्मार्टफोन होगा। Infinix S5 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा, यानि फोन के बैक पैनल पर चार रियर कैमरे दिए जाएगे। यह भी पढ़ें : Redmi Note 8 Pro अमेज़न इंडिया पर हुआ लिस्ट, 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा यह 64 MP कैमरे वाला फोन

Infinix S5 के बैक पैनल पर मौजूद चारों कैमरा सेंसर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित होंगे तथा इस कैमरा सेटअप के दाईं और एलईडी फ्लैश लगी होगी। Infinix S5 के रियर पैनल पर ही बीच में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन भी दिया जाएगा। Infinix S5 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट मौजूद रहेगा। Infinix S5 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

infinix

Infinix Hot 8

इनफिनिक्स हॉट8 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से Infinix Hot 8 को 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung का सबसे पावरफुल टैबलेट डिवाईस Galaxy Tab S6 इंडिया में लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

Infinix Hot 8 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इनफिनिक्स हॉट 8 में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 8 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Infinix S5 की इंडिया में लॉन्च होने की तारीख और इसकी जल्द ही पाठकों को बताई जाएगी।

The post आ रहा है इंडिया का सबसे सस्ता पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरे वाला फोन, Realme-Redmi रह जाएंगे पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-s5-to-launch-in-india-with-punch-hole-display-quad-rear-camera-helio-p22-under-10k/feed/ 0
10,000 रुपये से कम कीमत वाले 10 स्मार्टफोन, जो पिछले 30 दिनों में हुए हैं इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-vivo-u10-samsung-galaxy-m10s-moto-e6s-lenovo-infinix-tecno-latest-android-smartphone-under-10000-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-vivo-u10-samsung-galaxy-m10s-moto-e6s-lenovo-infinix-tecno-latest-android-smartphone-under-10000-price-in-india/#respond Wed, 25 Sep 2019 10:19:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36251 Xiaomi, Samsung व Vivo समेत इस लिस्ट में Motorola, Infinix और Lenovo भी शामिल है।

The post 10,000 रुपये से कम कीमत वाले 10 स्मार्टफोन, जो पिछले 30 दिनों में हुए हैं इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बड़ी डिसप्ले, पावरफुल प्रोसेसर, ज्यादा कैमरा सेंसर्स और दमदार बैटरी। ये सभी फीचर्स यदि एक ही स्मार्टफोन में चाहिए होते थे तो 20,000 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब भारत में मौजूद तमाम टेक ब्रांड्स स्मार्टफोन यूजर्स को लुभाने के लिए कम से कम कीमत पर इन सभी फीचर्स से लैस मोबाइल बाजार में उतार रहे हैं। Xiaomi, Samsung व Vivo समेत अन्य दिग्गज़ ब्रांड्स ने भी इंडिया में कम कीमत पर शानदार स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं। यदि आप भी सस्ते बजट में बेहतरीन स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आगे हमनें 10 ऐसे स्मार्टफोंस की लिस्ट बनाई है जो पिछले 30 दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं।

1. Xiaomi Redmi 8A

शाओमी ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Redmi 8A स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम मौजूद है। ये दोनों ही वेरिएंट 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। Xiaomi Redmi 8A के 2 जीबी रैम वेरिएंट को 6,499 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 29 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi 8A को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई के साथ यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। Xiaomi Redmi 8A में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5000एमएएच की सपोर्ट करता है।

2. Vivo U10

Vivo ने कल ही भारत में अपनी नई ‘यू सीरीज़’ की शुरूआत करते हुए Vivo U10 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसमें बेस मॉडल 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इस वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। इसी तरह Vivo U10 अन्य दो वेरिएंट 3 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुए है। इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 9,990 रुपये और 10,990 रुपये है। Vivo U10 को 29 सितंबर से अमेज़न पर खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

Vivo U10 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.35 एंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह डिवाईस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Vivo U10 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

3. Samsung Galaxy M10s

Samsung ने 18 सितंबर को यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। Samsung Galaxy M10s को कंपनी ने 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया है जो आने वाली 29 सितंबर से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर 8,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को Opal Black, Sapphire Blue और Pearl White में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

Samsung Galaxy M10s को 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच वाली V-इनफिनिटी एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ एक्सनॉस 7884B चिपसेट पर पर रन करता है। Galaxy M10s में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो 13 मेगापिक्सल और 5 मेगपिक्सल के दो सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M10s 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

4. Moto E6S

Motorola ने गत 16 सितंबर को भारतीय बाजार में अपना पहला एंडरॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। Motorola TV के साथ ही कंपनी की ओर से Moto E6s स्मार्टफोन भी बाजार में उतारा गया था। यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो 23 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। इस फोन को रिच क्रेनबेरी और पॉलिश्ड ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

Moto E6s को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.1 इंच की मैक्स विज़न एचडी+ नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड पाई आधारित यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी22 चिपसेट पर रन करता है। Moto E6s 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए Moto E6s डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Moto E6s में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

5. Lenovo A6 Note

Lenovo ने सितंबर की 5 तारीख को भारत में एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note स्मार्टफोन शामिल थे। Lenovo A6 Note तीनों फोन में सबसे सस्ता फोन है जो 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा 11 सितंबर से ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

Lenovo A6 Note में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.09-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड ओएस के साथ ही फोन मीडियाटेक हेलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Lenovo A6 Note में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह लेनोवो फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Lenovo A6 Note में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

6. Infinix Hot 8

Infinix Hot 8 ने 4 सितंबर को भारतीय बाजार में कदम रखा था। यह स्मार्टफोन 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च था जो 12 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। इस कीमत पर Infinix Hot 8 स्मार्टफोन यूजर्स को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix Hot 8 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित यह फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 8 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Infinix Hot 8 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

7. Tecno Spark Go

टेक कंपनी टेक्नो ने गत 29 अगस्त को भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें Tecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air शामिल थे। Tecno Spark Go इनमें सबसे सस्ता फोन था जिसे 5,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark Go को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.1-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ 2.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड कोर प्रोसेसर और मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

8. Tecno Spark 4 Air

टेक्नो द्वारा लॉन्च किया गया यह दूसरा डिवाईस भी एंट्री सेग्मेंट में आया है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Tecno Spark 4 Air भारतीय बाजार में 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark 4 Air भी 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.1-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड पाई के साथ यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड कोर प्रोसेसर व मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और सेकेंडरी वीजीए कैमरा मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Tecno Spark 4 Air 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

9. Samsung Galaxy A10s

सैमसंग के इस फोन ने 27 अगस्त को भारतीय बाजर में दस्तक दी थी जो दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। Samsung Galaxy A10s के 2 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,499 रुपये तथा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन फोन ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

Samsung Galaxy A10s में 6.2-इंच की एचडी+ टीएफटी इफिनिटी-वी डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व एक्सनॉस चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy A10s में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A10s में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

10. Samsung Galaxy A20s

Samsung ने इसी हफ्ते Galaxy A20s को ग्लोबल मंच पर ऑफिशियल किया है। यह फोन बेहद जल्द भारत में दस्तक देने वाला है लेकिन 91मोबाइल्स को फोन लॉन्च से पहले ही Galaxy A20s की इंडियन कीमत की हासिल हो गई है। Samsung Galaxy A20s दो वेरिएंट में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा, जिनमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी मैमोरी तथा 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज शामिल रहेगी। Samsung अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A20s के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च करेगी। वहीं फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Redmi 8A Vivo U10 Samsung Galaxy M10s moto e6s lenovo infinix tecno latest android smartphone under 10000 price in india

Samsung Galaxy A20s 2.4डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की एचडी+ Infinity V डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A20s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल के सेंसर्स मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A20s में पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 10,000 रुपये से कम कीमत वाले 10 स्मार्टफोन, जो पिछले 30 दिनों में हुए हैं इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-vivo-u10-samsung-galaxy-m10s-moto-e6s-lenovo-infinix-tecno-latest-android-smartphone-under-10000-price-in-india/feed/ 0
लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे सस्ता 5000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला फोन Infinix Hot 8, Xiaomi-Realme को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-launch-5000mah-battery-4gb-ram-price-sale-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-launch-5000mah-battery-4gb-ram-price-sale-specifications/#respond Wed, 04 Sep 2019 07:29:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35241 Infinix Hot 8 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

The post लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे सस्ता 5000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला फोन Infinix Hot 8, Xiaomi-Realme को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि कंपनी इंडिया में अपना स्मार्टफोन प्रोर्टफोलियो बढ़ाने वाली है और इस कड़ी में नया डिवाईस Hot 8 लॉन्च करेगी। वहीं आज कंपनी ने Infinix Hot 8 से पर्दा उठा दिया है। शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जो ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 8 लुक

Infinix की ओर से इस स्मार्टफोन को बेज़ल लेस ड्यूड्रॉप ​नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। डिस्पले दोनों साईड से जहां बेजल लेस है वहीं उपरी हिस्से पर ‘वी’ शेप वाली छोटी की नॉच दी गई है। फोन डिसप्ले के नीचले हिस्से पर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। Infinix Hot 8 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट भी शामिल है। दो सेंसर जहां फ्लैश लाईट से उपर लगे हैं वहीं एक सेंसर फ्लैश से नीचे स्थित है।

Infinix Hot 8 के बैक पैनल पर बीच में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रियर पैनल पर ही नीचे की ओर Infinix की ब्रांडिंग लगी है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस पोर्ट के एक साईड स्पीकर लगा है तथा दूसरी साईड 3.5एमएम जैक दिया गया है। Infinix Hot 8 के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाईं ओर सिम स्लॉट मौजूद है।

Infinix Hot 8 स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Hot 8 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से Infinix Hot 8 को 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Infinix Hot 8 launch 5000mah battery 4gb ram price sale specifications

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Hot 8 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इनफिनिक्स हॉट 8 में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Infinix Hot 8 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 8 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो Infinix Hot 8 को 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा इस फोन को 12 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि Infinix Hot 8 को 31 अक्टूबर तक ही इस प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

The post लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे सस्ता 5000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला फोन Infinix Hot 8, Xiaomi-Realme को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-launch-5000mah-battery-4gb-ram-price-sale-specifications/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी वाले Infinix Hot 8 की सभी स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा, 4 सितंबर को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-full-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-full-specifications-leaked/#respond Tue, 03 Sep 2019 06:17:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35170 फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

The post 5000एमएएच बैटरी वाले Infinix Hot 8 की सभी स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा, 4 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Infinix ने पिछले महीने भारत में अपनी हॉट सीरीज़ के अंदर Infinix Hot 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी 4 सितंबर को Hot 8 को पेश करने वाली है, जिसके लिए मीडिया इनवाइट भेजे जा चुके हैं। वहीं, अब हमें इंडस्ट्री सोर्स से डिवाइस की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हासिल हुई है।

डिवाइस की कीमत और बैटरी की जानकारी पहले ही फ्लिपकार्ट के जारिए सामने आ चुकी थी। लेकिन, अब फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। आइए आपरको फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
infinix-hot-8

कीमत

Infinix Hot 8 को कंपनी की ओर से 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। Infinix Hot 8 डुअल सिम फोन होगा जो 4G एलईटी सपोर्ट करेगा। इस डिवाइस की कीमत 6,999 रुपए होगी। इसे भी पढ़ें: 6,999 रुपये में लॉन्च होगा 5000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Infinix Hot 8

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच एचडी+ मिनी ड्रॉप डिसप्ले दिया जाएगा। वहीं, फोन में पावर देने के लिए मीडिया टेक हीलियो पी22 (12एनएम) 2.0 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर दिया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिप कैमरा होगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल+2-मेगापिक्सल और तीसरा लो लाइट सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल एआई सेल्फी कैमार दिया जाएगा।

फोन में पवार बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी होगी जो कि एआई पावर मैनेजमेंट के साथ काम करेगी। वहीं, फोन XOS 5.0 एंडरॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन मे दो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट दिया जाएगा। साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स होंगे।

Courtesy: Keshav Khera

The post 5000एमएएच बैटरी वाले Infinix Hot 8 की सभी स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा, 4 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-full-specifications-leaked/feed/ 0
6,999 रुपये में लॉन्च होगा 5000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Infinix Hot 8 https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-4th-september-india-launch-6999-price-4gb-ram-triple-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-4th-september-india-launch-6999-price-4gb-ram-triple-rear-camera/#respond Thu, 29 Aug 2019 10:41:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35018 Infinix Hot 8 4 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा।

The post 6,999 रुपये में लॉन्च होगा 5000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Infinix Hot 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix बता चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘हॉट सीरीज़’ को बढ़ाने वाली है और इसके तहत Infinix Hot 8 स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी सितंबर की 4 तारीख को अपना यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारेगी। Infinix Hot 8 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स हम पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बता चुके हैं वहीं अब लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत भी सामने आ गई है। लीक में सामने आया है कि Infinix Hot 8 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 8 की कीमत का खुलासा फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर हुआ है। फ्लिपकार्ट ने अपनी माइक्रोसाइट पर Infinix Hot 8 का प्रोडक्ट बनाया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा हुआ है। इस लिस्टिंग से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि कंपनी के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह Infinix Hot 8 भी फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं इस शॉपिंग साइट पर इस फोन की शुरूआती कीमत 6,999 रुपये बताई गई है।

Infinix Hot 8 4th september india launch 6999 price 4gb ram triple rear camera

इन डिटेल्स का हुआ खुलासा

फ्लिपकार्ट पर बने प्रोडक्ट पेज पर Infinix Hot 8 की कीमत के साथ ही इस फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स के हिंट भी दिए गए हैं। पेज पर कहा गया है कि Infinix Hot 8 में 3जीबी + 32जीबी से अधिक पावर दी जाएगी। याद दिला दें कि हमनें पहले ही Infinix Hot 8 के रिटेल बॉक्स की फोटो शेयर करने के साथ ही बता दिया था कि यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। यह भी पढ़ें : Lenovo Z6 Pro के साथ 5 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होंगे Lenovo K10 Note और A6 Note

Infinix Hot 8 को लेकर इस पेज पर बताया गया है कि यह फोन 6-इंच से बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करेगा और इसमें 4,000एमएएच के बड़ी बैटरी दी जाएगी। वहीं यह पुख्ता हो गया है कि इनफिनिक्स का यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं लीक में यह भी सामने आया है कि कंपनी इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश करेगी जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 1500 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा यह भी पढ़ें : Jio स्मार्ट हाईब्रिड सेट-टॉप बॉक्स की पहली झलक आई सामने

Infinix Hot 8 को आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के पी22 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। Infinix Hot 8 डुअल सिम फोन होगा जो 4G एलईटी सपोर्ट करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट पर बने प्रोडक्ट पेज पर कंपनी कल भी Infinix Hot 8 से जुड़ी किसी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करेगी। बहरहाल फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स के लिए 4 सितंबर का इंतजार करना होगा।

The post 6,999 रुपये में लॉन्च होगा 5000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Infinix Hot 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-4th-september-india-launch-6999-price-4gb-ram-triple-rear-camera/feed/ 0
4 सितंबर को लॉन्च होगा Infinix का नया स्मार्टफोन, 4जीबी रैम और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले से हो सकता है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-launch-new-mobile-on-4th-september-could-be-hot-8/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-launch-new-mobile-on-4th-september-could-be-hot-8/#respond Mon, 26 Aug 2019 07:59:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34849 फोन को 10,000 रुपए के अंदर पेश किया जा सकता है।

The post 4 सितंबर को लॉन्च होगा Infinix का नया स्मार्टफोन, 4जीबी रैम और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने पिछले महीने भारत में अपनी हॉट सीरीज़ के अंदर Infinix Hot 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी इस डिवाइस के अपग्रेडेड वेरिएंट यानी Hot 8 को पेश सितंबर के पहले हफ्ते में पेश कर सकती है। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि 4 सितंबर को नया स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने मीडिया इनवाइट में लॉन्च डेट के अलावा फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च होने वाला फोन Hot 8 स्मार्टफोन होगा। कंपनी की ओर से अभी तक Infinix Hot 8 की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लॉन्च से पहले ही हमें इस फोन का रिटेल बॉक्स प्राप्त हुआ था।
Infinix Hot 8 india launch 4gb ram 64gb storage 4g lte specs revealed
रिटेल बॉक्स से पता चला है कि Infinix Hot सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन के बेजल लेस डिसप्ले दी जाएगी जिसमें ‘वी’ शेप वाली नॉच मौजूद रहेगी। फोन के डिजाईन को लेकर यह खास कहा जा सकता है कि Infinix Hot 8 का चिन पार्ट भी बेहद हल्का होगा और डिसप्ले चारों ओर से नैरो बेजल्स वाली होगी। इसे भी पढ़ें: 4जीबी रैम के साथ Infinix Hot 8 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 9,000 रुपये से भी कम

Infinix Hot 8 को कंपनी की ओर से 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। Infinix Hot 8 डुअल सिम फोन होगा जो 4G एलईटी सपोर्ट करेगा। कंपनी की ओर से अभी फोन की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन इनफिनिक्स अपने इस आगामी स्मार्टफोन को लो बजट सेग्मेंट में ही उतारेगी और फोन की कीमत 9,000 रुपये से कम ही रहेगी। उम्मीद है कि Infinix Hot 8 शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 4 सितंबर को लॉन्च होगा Infinix का नया स्मार्टफोन, 4जीबी रैम और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-launch-new-mobile-on-4th-september-could-be-hot-8/feed/ 0
4जीबी रैम के साथ Infinix Hot 8 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 9,000 रुपये से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-india-launch-4gb-ram-64gb-storage-4g-lte-specs-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-india-launch-4gb-ram-64gb-storage-4g-lte-specs-revealed/#respond Fri, 16 Aug 2019 08:47:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34486 Infinix Hot 8 शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 4जीबी रैम के साथ Infinix Hot 8 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 9,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ती कीमत पर शानदार शानदार स्पेसिफिकेशन्स देने की बात आती है तो टेक कंपनी Infinix का नाम भी टॉप लिस्ट में आता है। Infinix ने पिछले महीने ही भारत में अपनी हॉट सीरीज़ के तहत Infinix Hot 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह​ डिवाईस डुअल सेल्फी कैमरे से लैस था जो अभी तक भारत में मौजूद सबसे सस्ते डुअल सेल्फी कैमरे वाले फोंस में से एक है। वहीं अब कंपनी इस सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है। Infinix अपनी हॉट सीरीज़ के तहत नया डिवाईस Hot 8 लॉन्च करने वाली है जो बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

Infinix Hot 8

कंपनी की ओर से अभी तक हालांकि Infinix Hot 8 की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लॉन्च से पहले ही हमें इस फोन का रिटेल बॉक्स प्राप्त हुआ है। रिटेल बॉक्स से पता चला है कि Infinix Hot सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन के बेजल लेस डिसप्ले दी जाएगी जिसमें ‘वी’ शेप वाली नॉच मौजूद रहेगी। फोन के डिजाईन को लेकर यह खास कहा जा सकता है कि Infinix Hot 8 का चिन पार्ट भी बेहद हल्का होगा और डिसप्ले चारों ओर से नैरो बेजल्स वाली होगी।

Infinix Hot 8 india launch 4gb ram 64gb storage 4g lte specs revealed

Infinix Hot 8 को कंपनी की ओर से 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। Infinix Hot 8 डुअल सिम फोन होगा जो 4G एलईटी सपोर्ट करेगा। कंपनी की ओर से अभी फोन की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन इनफिनिक्स अपने इस आगामी स्मार्टफोन को लो बजट सेग्मेंट में ही उतारेगी और फोन की कीमत 9,000 रुपये से कम ही रहेगी। उम्मीद है कि Infinix Hot 8 शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 7

कंपनी की ओर से इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर उतारा गया है जो 2.5 कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.19-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित यह स्मार्टफोन एक्सओएस 5.0 ओपेरा पर पेश किया गया है जो 2.39गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी25 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Infinix Hot 8 india launch 4gb ram 64gb storage 4g lte specs revealed

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Hot 7 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए भी इस फोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : 28 अगस्त को लॉन्च होगा दुनिया का पहला 20X Zoom सपोर्ट और Quad Camera वाला Oppo Reno2 फोन

Infinix Hot 7 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 7 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इंडिया में Infinix Hot 7 को 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था वहीं इस फोन के दूसरे वर्ज़न Hot 7 Pro को 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी के साथ 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

The post 4जीबी रैम के साथ Infinix Hot 8 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 9,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-8-india-launch-4gb-ram-64gb-storage-4g-lte-specs-revealed/feed/ 0