Infinix Hot 9 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 11:20:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000mAh बैटरी और 5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Infinix के दो फोन, प्राइस 8,499 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-launched-india-5000mah-battery-quad-camera-punch-hole-display-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-launched-india-5000mah-battery-quad-camera-punch-hole-display-specs-price-sale-offer/#comments Fri, 29 May 2020 07:17:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44664 बेहद कम कीमत पर पंच-होल डिसप्ले, 5000एमएएच बैटरी, क्वॉड रियर कैमरा और 4 जीबी रैम प्रदान की है।

The post 5,000mAh बैटरी और 5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Infinix के दो फोन, प्राइस 8,499 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने आज इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए अपनी ‘हॉट सीरीज़’ का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से एक दो नए फोन लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro नाम के साथ बाजार में एंट्री ली है। इनफिनिक्स के अन्य मोबाइल्स की तरह ये डिवाईस भी लो बजट में ही उतारे गए हैं जो आर्कषक लुक के साथ शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। अपने नए फोेंस के साथ इनफिनिक्स के बेहद कम कीमत पर पंच-होल डिसप्ले, 5000एमएएच बैटरी, क्वॉड रियर कैमरा और 4 जीबी रैम प्रदान की है।

Infinix Hot 9 / Hot 9 Pro की कीमत

कंपनी की ओर से Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro दोनों स्मार्टफोंस को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इनमें हॉट 9 की कीमत जहां 8,499 रुपये रखी गई है वहीं हॉट 9 प्रो को 9,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

Infinix Hot 9 / Hot 9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स हॉट 9 और हॉट 9 प्रो दोनों स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं। दोनों ही डिवाईसेज़ को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिनका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5 प्रतिशत का है। कंपनी की ओर से ये दोनों फोन 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किए गए हैं। यह स्क्रीन आई केयर मोड तकनीक से लैस है।

Infinix Hot 9 pro launched india 5000mah battery quad camera punch hole display specs price sale offer

Infinix ने अपने दोनों फोंस को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो एक्सओएस 6.0 पर काम करते हैं। इसी तरह Hot 9 और Hot 9 Pro में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ये फोन आईएमजी पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 4 सीरीज 5 जून को होगी लॉन्च, 30 मिनट में बैटरी होगी फुल

Infinix Hot 9 तथा Hot 9 Pro दोनों फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। हॉट 9 प्रो का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर जहां 48 मेगापिक्सल का है वहीं हॉट 9 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। ये दोनों ही सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाले हैं। इसके अलावा मोबाइल्स के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक लो लाईट सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ये फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

Infinix Hot 9 pro launched india 5000mah battery quad camera punch hole display specs price sale offer

इनफिनिक्स हॉट 9 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोस रियर डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोेंस के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं ये फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करते हैं। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा Motorola One Vision Plus, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

The post 5,000mAh बैटरी और 5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Infinix के दो फोन, प्राइस 8,499 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-launched-india-5000mah-battery-quad-camera-punch-hole-display-specs-price-sale-offer/feed/ 3
Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro 29 मई को होंगे इंडिया में लॉन्च, Realme-Xiaomi को देंगे टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-launching-in-india-29-may-quad-camera-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-launching-in-india-29-may-quad-camera-specs-price-sale-offer/#respond Mon, 25 May 2020 04:04:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44448 सीरीज़ के तहत Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

The post Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro 29 मई को होंगे इंडिया में लॉन्च, Realme-Xiaomi को देंगे टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने मार्च महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘हॉट सीरीज़’ को पेश करते हुए Infinix Hot 9 लॉन्च किया था। इस फोन के लॉन्च के बाद से ही इंडियन मार्केट में हॉट सीरीज़ का इंतजार किया जा रहा है। कोरोना लॉकडॉउन की वजह से इनफिनिक्स को यह सीरीज़ भारत लाने में वक्त जरूर लगा लेकिन अब कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इनफिनिक्स ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 29 मई को भारत में अपनी ‘हॉट 9 सीरीज़’ को पेश कर देगी। कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस सीरीज़ के तहत Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

Infinix Hot 9 सीरीज़ को कंपनी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो टीज़ किया ही जा रहा है वहीं साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस फोन का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है। इस प्रोडक्ट पेज पर हॉट 9 और हॉट 9 प्रो दोनों ही स्मार्टफोंस की फोटो शेयर करने के साथ ही इनकी स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया गया है। गौरतलब है कि ये दोनों ही फोन 29 मई की दोपहर 12 बजे ऑनलाईन लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे।

Infinix Hot 9 Pro launching in india 29 may quad camera specs price sale offer

Infinix Hot 9 Pro की लुक व डिजाईन के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। लुक के मामले में यह फोन काफी हद तक इनफिनिक्स हॉट 9 जैसा ही है। फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन के चारों किनारें बेजल लेस है तथा उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ Samsung Galaxy A31 हो रहा है इंडिया में लॉन्च, इतनी होगी कीमत

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो का रियर कैमरा सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर स्थित है। यह कैमरा सेटअप चौकोर आकार है जिसमें बाईं ओर चार कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में स्थित है तथा बाईं ओर फ्लैश लाईट के साथ लेंस डिटेल लिखी गई है। Infinix Hot 9 Pro के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन भी दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि फोन के पावर बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड रखा जाएगा।

Infinix Hot 9 Pro

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हमें मिली जानकारी के अनुसार यह फोन 6.6 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो फुलएचडी+ स्क्रीन रेज्ल्यूशन वाली हो सकती है। हॉट 9 प्रो को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन में 4 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं फ्लिपकार्ट पर फोन के कैमरा सेग्मेंट की पूरी डिटेल शेयर कर दी गई है।

Infinix Hot 9 Pro launching in india 29 may quad camera specs price sale offer

फ्लिपकार्ट के मुताबिक Infinix Hot 9 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक लो लाईट सेंसर देखने को मिलेगा। यह खुलासा भी हो गया है कि इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करेगा। इस फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

Infinix Hot 9 को भी कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में भी 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक लो लाईट सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए इनफिनिक्स हॉट 9 भी एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करेगा।

The post Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro 29 मई को होंगे इंडिया में लॉन्च, Realme-Xiaomi को देंगे टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-launching-in-india-29-may-quad-camera-specs-price-sale-offer/feed/ 0
4 जीबी रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ आ रहा है Infinix Hot 9 Pro, लॉन्च से पहले ही देखें फोटो और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-real-photo-look-design-color-variant-4gb-ram-64gb-storage-specs-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-real-photo-look-design-color-variant-4gb-ram-64gb-storage-specs-revealed/#respond Thu, 30 Apr 2020 10:27:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43546 इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की रियल फोटो और फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी सामने आ गई है।

The post 4 जीबी रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ आ रहा है Infinix Hot 9 Pro, लॉन्च से पहले ही देखें फोटो और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड Infinix ने कुछ समय पहले ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘हॉट सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन Infinix Hot 9 लॉन्च किया है। पिछले दिनों ही यह खबर सामने आई थी कि कंपनी इंडिया में भी जल्द ही अपनी इस सीरीज़ को बढ़ाने वाली जिसके तहत Infinix Hot 9 Pro नाम से फोन लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में यह डिवाईस गूगल प्ले कंसोल पर भी सामने आया था। वहीं अब लॉन्च से पहले ही इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की रियल फोटो और फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी सामने आ गई है।

Infinix Hot 9 Pro की लुक व डिजाईन के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। लुक के मामले में यह फोन काफी हद तक इनफिनिक्स हॉट 9 जैसा ही है। फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन के चारों किनारें बेजल लेस है तथा उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

infinix-hot-9-pro-real-photo-look-design-color-variant-4gb-ram-64gb-storage-specs-revealed

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो का रियर कैमरा सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर स्थित है। यह कैमरा सेटअप चौकोर आकार है ​जिसमें बाईं ओर चार कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में स्थित है तथा बाईं ओर फ्लैश लाईट के साथ लेंस डिटेल लिखी गई है। Infinix Hot 9 Pro के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन भी दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि फोन के पावर बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड रखा जाएगा।

Infinix Hot 9 Pro

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हमें मिली जानकारी के अनुसार यह फोन 6.6 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो फुलएचडी+ स्क्रीन रेज्ल्यूशन वाली हो सकती है। हॉट 9 प्रो को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन में 4 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि उम्मीद है कि Infinix इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च करेगी। इस फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

Infinix Hot 9

इनफिनिक्स हॉट 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है जो एक्सओएस 6 पर काम करता है। हालांकि फोन में प्रोसेसर कौन सा दिया गया है यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन आशा है कि इनफिनिक्स हॉट 9 में मीडियाटेक हीलियो चिपसेट दिया जा सकता है।

infinix-hot-9-pro-real-photo-look-design-color-variant-4gb-ram-64gb-storage-specs-revealed

इंडोनेशिया में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Hot 9 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। यहां आपको बता दें कि इंडिया आने वाले Infinix Hot 9 में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

यह भी पढ़ें : इंडिया में ​TikTok यूजर्स की गिनती 61 करोड़ के पार, पूरी दुनिया में 2 बिलियन बार हुआ डाउनलोड

Infinix Hot 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इंडोनेशिया में इनफिनिक्स हॉट 9 को भारतीय करंसी अनुसार 7,500 रुपये में लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा सकती है कि इंडिया में Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन हॉट 9 की अपेक्षा कुछ अधिक एडवांस होगा।

The post 4 जीबी रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ आ रहा है Infinix Hot 9 Pro, लॉन्च से पहले ही देखें फोटो और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-real-photo-look-design-color-variant-4gb-ram-64gb-storage-specs-revealed/feed/ 0
लो बजट में होगी एक और धमाकेदार एंट्री, लॉन्च होगा पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड कैमरे वाला सस्ता Infinix Hot 9 Pro https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-to-launch-in-india-with-4gb-ram-quad-rear-camera-punch-hole-display-spotted-android-enterprise/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-to-launch-in-india-with-4gb-ram-quad-rear-camera-punch-hole-display-spotted-android-enterprise/#respond Wed, 22 Apr 2020 08:21:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43242 Infinix Hot 9 Pro को 6.6 इंच की बड़ी डिसप्ले से लैस बताया गया है।

The post लो बजट में होगी एक और धमाकेदार एंट्री, लॉन्च होगा पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड कैमरे वाला सस्ता Infinix Hot 9 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले महीने बताया था कि टेक कंपनी इनफिनिक्स अपनी ‘हॉट सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Infinix Hot 9 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। हमारी खबर के कुछ ही दिनों बाद यह फोन इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया था, जहां इसने लो बजट सेग्मेंट में एंट्री ली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि इनफिनिक्स इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है और इंडिया आने वाले इस फोन को नाम Infinix Hot 9 Pro होगा। फोन की घोषणा से पहले ही यह स्मार्टफोन गूगल पर भी सामने आ गया है।

Infinix Hot 9 Pro को दरअसल गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है जिसे एमएसपी ने स्पॉट किया है। यहां लिस्टिंग में फोन के नाम के साथ ही इसकी फोटो और स्पेसफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है। बता दें कि यह फोन लुक के मामले में इंडोनेशिया में लॉन्च हुए हॉट 9 जैसा ही है जिसके फ्रंट पैनल पर पंच होल डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च होगा तथा फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज देखने को मिलेगी। प्ले कंसोल पर Infinix Hot 9 Pro को 6.6 इंच की बड़ी डिसप्ले से लैस बताया गया है।

infinix hot 9 pro to launch in india with 4gb ram quad rear camera punch hole display spotted Android Enterprise

Infinix Hot 9

इनफिनिक्स हॉट 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है जो एक्सओएस 6 पर काम करता है। हालांकि फोन में प्रोसेसर कौन सा दिया गया है यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन आशा है कि इनफिनिक्स हॉट 9 में मीडियाटेक हीलियो चिपसेट दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 5100एमएएच बैटरी और 144हर्ट्ज़ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ यह पावरफुल गेमिंग फोन

इंडोनेशिया में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Hot 9 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। यहां आपको बता दें कि इंडिया आने वाले Infinix Hot 9 में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

infinix hot 9 pro to launch in india with 4gb ram quad rear camera punch hole display spotted Android Enterprise

Infinix Hot 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इंडोनेशिया में इनफिनिक्स हॉट 9 को भारतीय करंसी अनुसार 7,500 रुपये में लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा सकती है कि इंडिया में Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन हॉट 9 की अपेक्षा कुछ अधिक एडवांस होगा।

Infinix Smart TV

यहां आपको बता दें कि Infinix भारत में स्मार्टटीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। हमें प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनफिनिक्स की योजना जनवरी में ही स्मार्ट टीवी की घोषणा कर देने की थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उन्हें अपनी प्लानिंग में बदलाव करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार इनफिनिक्स आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति सही रही तो अपने स्मार्ट टेलीविज़न को आधिकारिक तौर पर पेश कर देगी। Infinix के इस एंडरॉयड स्मार्टटीवी को लेकर हमें बताया गया है कि कंपनी का यह नया प्रोडक्ट 43 इंच की डिसप्ले वाला होगा और स्मार्टटीवी की कीमत 20,000 रुपये के करीब होगी। Infinix अपने Smart TV के साथ Realme और Xiaomi को कड़ी टक्कर देने वाले हैं।

The post लो बजट में होगी एक और धमाकेदार एंट्री, लॉन्च होगा पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड कैमरे वाला सस्ता Infinix Hot 9 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-9-pro-to-launch-in-india-with-4gb-ram-quad-rear-camera-punch-hole-display-spotted-android-enterprise/feed/ 0