Infinix INBook X1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Dec 2021 06:03:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Infinix InBook X1 सीरीज के तीन लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-inbook-x1-series-laptop-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-inbook-x1-series-laptop-launched-in-india/#respond Wed, 08 Dec 2021 06:03:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71618 Infinix के तीनों लैपटॉप Full HD डिस्प्ले, 10th जेन इंटेल प्रोसेसर, 16GB RAM, SSD स्टोरेज ऑप्शन जैसे दमदार फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं।

The post Infinix InBook X1 सीरीज के तीन लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने भारत में अपने पहले लैपटॉप सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Infinix InBook X1 series के तीन लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इनफिनिक्स के तीनों लैपटॉप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीदे जा सकता हैं। Infinix के तीनों लैपटॉप Full HD डिस्प्ले, 10th जेन इंटेल प्रोसेसर, 16GB RAM, SSD स्टोरेज ऑप्शन जैसे दमदार फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। यहां हम आपको Infinix InBook X1 series के तीन लैपटॉप की कीमत स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Infinix InBook X1 Series कीमत

Infinix InBook X1 का बेस वेरिएंट Intel Core i3 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB SSD के साथ भारत में 35,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही Intel Core i5 वेरिएंट के 8GB RAM और 512GB स्टोरेज को 45,999 रुपये की कीमत और Intel Core i7 प्रोसेसर और 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले लैपटॉप को 55,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Infinix InBook X1 series के तीनों लैपटॉप की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 15 दिसंबर से शुरू होगी।

infinix-inbook-x1-2-1

Infinix InBook X1 : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स Specs and Features

Infinix InBook X1 सीरीज के लैपटॉप के डिजाइन की बात करें तो ये एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्यूमिनियम से बने है जो मैटल फिनिश ब्रश के साथ आते हैं। इनफिनिक्स के लैपटॉप तीन कलर – नोबल रेड, स्टारफॉल ग्रे और औरोरा ग्रीन में पेश किए गए हैं। ये लैपटॉप लाइटवेट है जिनका वजन 1.48 Kg और मोटाई मात्र 16.3mm है। इसके साथ ही Infinix InBook X1 लैपटॉप में 14-इंच का Full HD स्क्रीन दिया है जो 100% sRGB कलर गौमट, 180 डिग्री व्यूविंग एंगल और 300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

infinix-x1

इसके साथ ही Infinix InBook X1 सीरीज के लैपटॉप 10th जेनेरेशन Intel Core i3, Core i5, और Core i7 प्रोसेसर के साथ पेश किए हैं। ये लैपटॉप 16GB तक की LPDDR4X RAM और 512GB NVMe PCIE 3.0 SSD स्टोरेज के साथ पेश किए गए हैं। सभी वेरिएंट में ग्राफिक्स के लिए Intel Iris Plus दिया गया है। पोर्ट्स की बात करें तो इनमें एक USB 2.0, दो USB 3.0, तीन Type-C ports, एक microSD कार्ड स्लॉट, DC चार्जिंग, HDMI 1.4, और ऑडियो जैक दिया गया है।

infinix-inbook-x1-1-1

इनफिनिक्स के लैपटॉप में 55Whr बैटरी यूनिट दी गई है जो करीब 13 घंटे तक का बैकअप ऑफर करती है। इस लैपटॉप में 65W टाइप सी फास्ट चार्जर दिया गया है जो 55 मिनट में इसे 70 प्रतिशत तक चार्ज करता है। इनफिनिक्स के तीनों लैपटॉप Windows 11 पर रन करते हैं। इनमें बैकलिट की-बोर्ड, फिंगरप्रिंट रीडर, DTS ऑडियो, Wi-Fi 6, कैमरा और माइक के लिए स्विच और कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह भी पढ़ें : Infinix Hot 12, Hot 12i, Note 12, Note 12S और Zero 5G स्मार्टफोन 2022 में होंगे लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post Infinix InBook X1 सीरीज के तीन लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-inbook-x1-series-laptop-launched-in-india/feed/ 0
Infinix Note 11 series और InBook X1 लैपटॉप दिसंबर में होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-11-series-and-inbook-x1-laptops-to-be-launched-in-india-in-december/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-11-series-and-inbook-x1-laptops-to-be-launched-in-india-in-december/#respond Mon, 01 Nov 2021 13:40:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69776 Infinix Note 11, Note 11 pro और InBook X1 लैपटॉप भारत में अगले महीने होंगे लॉन्च

The post Infinix Note 11 series और InBook X1 लैपटॉप दिसंबर में होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix अगले महीने दिसंबर में भारत में Infinix InBook X1 लैपटॉप और Infinix Note 11 series के स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Infinix INBook X1 लैपटॉप कंपनी का पहला लैपटॉप है। इसके साथ ही Infinix Note 11 series के स्मार्टफोन जून में लॉन्च किए Infinix Note 10 series के सक्सेसर होंगे। Infinix ने लॉन्च से ठीक पहले अपने लैपटॉप Infinix INBook X1 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने Note 11 सीरीज की भी स्पेक्स शेयर किए हैं। फिलहाल कंपनी ने इन डिवाइसेस के लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है।

Infinix INBook X1 के स्पेसिफिकेशन्स

infinix-x1-notebook

Infinix मार्केट में अपने बजट स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। कंपनी पिछले काफी समय से भारत में अफोर्डेबल कीमत में फीचरपैक स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी Xiaomi, Redmi, Realme, और Nokia की तरह लैपटॉप सेगमेंट में उतरने जा रही है। कंपनी का पहला लैपटॉप Infinx INBook X1 अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह लैपटॉप Noble Red, Starfull Grey, और Aurora Green कलर में पेश किया जा सकता है।

Infinix ने अपने अपकमिंग लैपटॉप के कुछ फीचर्स भी शेयर किए हैं। इनफिनिक्स के लैपटॉप को कंपनी Intel Core i3, i5, और i7 प्रोसेसर के वेरिएंट में लॉन्च करेगी। इसके साथ ही ये लैपटॉप मल्टी यूटीलिटी Type-C चार्जिंग केबल के साथ आएगा। फिलहाल इनफिनिक्स के लैपटॉप को लेकर ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं। कंपनी ने पिछले महीने फ्लीपीन्स में लैपटॉप लॉन्च किए थे। यह भी पढ़ें : iQOO करेगा Xiaomi से सीधा मुक़ाबला, Redmi Note 11 सीरीज़ की टक्कर में ला रहा iQOO U5 सीरीज

Infinix Note 11 series के स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Note 11 और Note 11 Pro को कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया है। अब कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन के साथ Infinix InBook X1 लैपटॉप को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। Infinix Note 11 series के लैपटॉप की बात करें तो इसमें FHD+ AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। Infinix का कहना है कि अपकमिंग Note 11 series के स्मार्टफोन्स की कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक होगी। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि वह Free Fire खेलने वाले गेमर्स के लिए लिमिटेड एडिशन भी पेश करेगी। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द देगा दस्तक, लॉन्च से पहले IMEI पर हुआ लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

The post Infinix Note 11 series और InBook X1 लैपटॉप दिसंबर में होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-11-series-and-inbook-x1-laptops-to-be-launched-in-india-in-december/feed/ 0