Infinix Note 12 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 08 Jul 2022 07:34:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 108MP कैमरा के साथ Infinix Note 12 5G सीरीज़ लॉन्च, बेहद सस्ते में मिलेंगे प्रीमियम फ़ीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-12-5g-series-launch-check-specifications-price-and-sale-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-12-5g-series-launch-check-specifications-price-and-sale-offers/#respond Fri, 08 Jul 2022 07:21:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83888 Infinix Note 12 5G और Inifinix Note 12 Pro 5G दोनों स्मार्टफ़ोन को मीडियाटेक के MediaTek Dimensity 810 5G और 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

The post 108MP कैमरा के साथ Infinix Note 12 5G सीरीज़ लॉन्च, बेहद सस्ते में मिलेंगे प्रीमियम फ़ीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने भारत में अपनी मिड रेंज सीरीज़ Infinix Note 12 5G लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Infinix Note 12 5G और Infinix Note 12 pro 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। Infinix Note 12 5G सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस सीरीज के लिए इनफिनिक्स ने हाल में रिलीज हुई फिल्म Marvel: Dr Strange in The Multiverse of Madness के साथ पार्टनर्शिप की है, जिसके ग्राफिक्स फोन के बॉक्स में देखने को मिलते हैं। Infinix Note 12 5G सीरीज के दोनों स्मार्टफोन को मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Infinix Note 12 5G और Infinix Note 12 pro 5G स्मार्टफोन स्मार्टफ़ोन की क़ीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Infinix Note 12 5G सीरीज : कीमत और लॉन्च ऑफर

Infinix Note 12 5G स्मार्टफ़ोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन को 6GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही Infinix Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत में पेश किया किया गया है। इनफिनिक्स के इन दोनों स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से ख़रीदा जा सकता है। Infinix Note 12 5G सीरीज़ की पहली सेल 14 जुलाई को आयोजित होनी है।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें Infinix Note 12 5G के प्रीपेड ऑर्डर पर 500 रुपये और Infinix Note 12 Pro 5G के प्रीपेड ऑर्डर पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही Axis बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर बॉयर्स को 1,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Infinix Note 12 5G सीरीज़ : स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Note 12 5G

Infinix Note 12 5G सीरीज़ के दोनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स क़रीब-करीब एक जैसी हैं। इन दोनों स्मार्टफ़ोन में Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन वाला 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही दोनों ही स्मार्टफ़ोन MediaTek के ऑक्टा कोर Dimensity 810 5G प्रोसेसर के साथ पेश किए गए हैं।

इनफिनिक्स के इन दोनों फ़ोन में गेमर्स के लिए MediaTek HyperEngine 2.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इनफिनिक्स का कहना है कि दोनों फोन 5G के 12 बैंड सपोर्ट करेंगे।

इनफिनिक्स के दोनों स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम का फीचर मिलता है। Infinix Note 12 5G की रैम 3GB तक बढ़ाई जा सकती है तो प्रो मॉडल की रैम 5GB तक बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : वीवो का बड़ा घोटाला: भारत में टैक्स भरने के बजाय दिखाया घाटा, चीन भेजे हजारों करोड़ रुपये

Infinix Note 12 5G स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा जहां 50MP का होगा तो वहीं Infinix Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ और AI कैमरा लेंस दिया जाएगा। दोनों फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जाएगा।

The post 108MP कैमरा के साथ Infinix Note 12 5G सीरीज़ लॉन्च, बेहद सस्ते में मिलेंगे प्रीमियम फ़ीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-12-5g-series-launch-check-specifications-price-and-sale-offers/feed/ 0