Infinix Note 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 26 Nov 2018 08:11:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4जीबी रैम व 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ‘एक्स पेन’ वाला नोट 5 स्टायलस https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-5-stylus-launched-in-india-with-x-pen-feature-specifications-price-in-hindi/ Mon, 26 Nov 2018 08:11:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24591 नोट 5 स्टायलस सैमसंग ने ​नोट डिवाईस की तरह ही स्मार्ट पेन के साथ आता है।

The post 4जीबी रैम व 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ‘एक्स पेन’ वाला नोट 5 स्टायलस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार में 4,500एमएएच बैटरी लैस स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5 लॉन्च किया था। जो अपनी बड़ी बैटरी के साथ ही अपने डिजाईन व लुक के लिए काफी पंसद किया गया था। वहीं अब कंपनी अपने इस स्मार्टफोन का एक और एडवांस वर्ज़न इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है। इनफिनिक्स की ओर से आज भारत में नया स्मार्टफोन नोट 5 स्टायलस नाम के साथ लॉन्च कर दिया गया है जो 15,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा

इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस सैमसंग ने ​नोट डिवाईस की तरह ही स्मार्ट पेन के साथ आता है जिसे कंपनी ने ‘एक्स पेन’ का नाम दिया है। यह पेन फोन को आॅपरेट करने के साथ ही फोन में पेटिंग व डिजाईनिंग करने तक प्रेजेंटेशन बनाने की क्षमता भी रखता है। इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन फुल मैटल बॉडी पर बना है। इसे 2,160 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.93-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

infinix note 5 stylus launched in india with x pen feature specifications price in hindi

इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस एंडरॅयड ओरियो आधारित एंडरॉयड वन आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी23 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए नोट 5 स्टायलस माली जी71 जीपीयू सपोर्ट करता है।

वीवो ला रही है डुअल डिसप्ले वाला फोन, लॉन्च से पहले ही फोटो हुई लीक

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल्स पर 16-मेगापिक्सल का रियर तथा सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सेंसर जहां डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है वहीं सेल्फी कैमरा एफ/2.0 अपर्चर वाला है। इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलईटी सपोर्ट करता है।

इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के बाद आ रहा है इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा, दिसंबर में लॉन्च होगा हुआवई का यह अनूठा फोन

इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस में सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन फास्ट चार्जिंंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस को 15,999 रुपये की कीमत पर आने वाली 4 दिसंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकेगा। वहीं रिलायंस जिसे अपने कस्टमर्स को इस फोन के साथ 2200 रुपये का कैशबैक व 50जीबी एक्स्ट्रा डाटा का आॅफर भी दे रही है।

The post 4जीबी रैम व 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ‘एक्स पेन’ वाला नोट 5 स्टायलस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस 26 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-5-stylus-to-launch-in-india-on-26-november-specifications-in-hindi/ Thu, 22 Nov 2018 10:32:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24510 यह फोन सैमसंग नोट की तरह स्मार्ट पेन के साथ आता है जिसे कंपनी ने 'एक्स पेन' का नाम दिया है।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस 26 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार में 4,500एमएएच बैटरी लैस स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5 लॉन्च किया था। यह फोन देश में 3जीबी रैम व 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है जिनकी कीमत 9,999 रुपये और 11,999 रुपये है। वहीं अब कंपनी अब अपने इस स्मार्टफोन का एक और एडवांस वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है। इनफिनिक्स ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 26 नवंबर को भारत में एक नया डिवाईस लॉन्च करने वाली है। इनफिनिक्स का यह नया स्मार्टफोन नोट 5 स्टायलस होगा।

इनफिनिक्स इंडिया ने मीडिया इन्वाईट में बताया है कि कंपनी नवंबर की 26 तारीख को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इस ईवेंट के मंच से इनफिनिक्स का नया स्मार्टफोन देश में लॉन्च किया जाएगा। इनफिनिक्स ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि 26 नवंबर को लॉन्च होने वाले फोन का नाम क्या होगा लेकिन हमें मिली जानकारी कि अनुसार कपंनी इनफिनिक्स नोट 5 का नया वर्ज़न इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस नाम के साथ लॉन्च करेगी।

Infinix Note 5 Stylus to launch in india on 26 november specifications in hindi

इनफिनिक्स इंडिया ने मीडिया इन्वाईट मे एक बड़ी व चौड़ी डिसप्ले वाला फोन दिखाया है तथा फोन के साथ ही एक ‘पेन’ भी रखा है। आपको बता दें इनफिनिक्स नाइजीरिया में नोट 5 स्टायलस को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नाइजीरिया में यह फोन 2,160 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन सैमसंग नोट की तरह स्मार्ट पेन के साथ आता है जिसे कंपनी ने ‘एक्स पेन’ का नाम दिया है।

4 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा 8जीबी रैम वाला ओपो आर17 प्रो

इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस एंडरॅयड ओरियो आधारित एंडरॉयड वन आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक हेलीयो पी2 चिपसेट पर रन करता है। अंर्तराष्ट्रीय मंच पर यह फोन 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का रियर तथा सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4जी वोएलटीई के साथ ही 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो इंडिया में लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 4,000एमएएच बैटरी और 4 कैमरा सेंसर

इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस भारत मेें 26 नवंबर को लॉन्च हो रहा है। देश में इस फोन की कीमत क्या होगी तथा यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस 26 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,500एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5 https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-5-launch-in-india-4500mah-battery-4gb-ram-feature-specifications-price-in-hindi/ Thu, 23 Aug 2018 10:17:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22197 यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 4,500एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी इनफिनिक्स ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में अपना नया डिवाईस स्मार्ट 2 फोन लॉन्च किया था जो 5,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज फिर से देश में अपनी स्मार्टफोन खेप बढ़ाते हुए इनफिनिक्स ने एक और नया डिवाईस पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इनफिनिक्स नोट 5 लॉन्च किया गया है जो बेजल लेस डिसप्ले के साथ पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इनफिनिक्स नोट 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन भी ट्रेंड में चल रही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश हुआ है। फोन में 2,160 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ एंडरॉयड वन एडिशन पर पेश किया गया है यानि इस फोन को गूगल की ओर से जारी की जाने वाली सभी अपडेट सबसे पहले मिलेगी। 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ यह फोन मीडियाटेक हेलीयो पी23 चिपसेट पर रन करता है।

infinix-note-5-1

कंपनी की ओर से इनफिनिक्स नोट 5 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वे​रिएंट में 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

4जीबी रैम और 4,230एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला ओपो ए5, कीमत सिर्फ 14,990 रुपये

इनफिनिक्स नोट 5 डुअल सिम सपोर्ट करता है तथा इसकी एक खासियत यह भी है कि यह फोन दोनों सिम पर 4जी वोएलटीई नेटवर्क सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो एआई पावर मैनेजमेंट फीचर से लैस है। कीमत की बात करें तो फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा इसके 4जीबी रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

इनफिनिक्स नोट 5 आने वाली 31 अगस्त से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को आइस ब्लू, बर्लिग ग्रे और मिलान ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

The post 4,500एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>