Infinix Note 50x | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 16 Apr 2025 04:57:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और 144Hz Curved स्क्रीन के साथ 18 अप्रैल को लॉन्च होगा यह नया 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5500mah-battery-144hz-curved-amoled-display-confirmed-in-infinix-note-50s-5g-plus-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5500mah-battery-144hz-curved-amoled-display-confirmed-in-infinix-note-50s-5g-plus-in-india/#respond Wed, 16 Apr 2025 04:57:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171712 इस अपकमिंग 5जी फोन में क्या मिलेगा, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और 144Hz Curved स्क्रीन के साथ 18 अप्रैल को लॉन्च होगा यह नया 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इनफिनिक्स ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह इंडिया में 18 अप्रैल को Infinix Note 50s 5G+ फोन लॉन्च करेगी। इसमें Scent-Tech फीचर मिलेगा जिससे मोबाइल में से खुशबू आएगी। वहीं अब फोन के मार्केट में आने से पहले ही कंपनी ने इनफिनिक्स नोट 50एस 5जी प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया है। इस अपकमिंग 5जी फोन में क्या मिलेगा, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Note 50s 5G+ इंडिया लॉन्च

सबसे पहले लॉन्च डिटेल्स की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 50एस 18 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। दोपहर के 12 बजे कंपनी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये फोन की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाएगी। इस फोन अनाउंसमेंट को इनफिनिक्स वेबसाइट सहित ब्रांड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। बताते चलें कि नोट 50एस 5जी+ फोन मार्केट में Titanium Grey (Metallic Finish), Ruby Red (Metallic Finish) और Marine Drift Blue (Vegan Leather, Scent-Tech) कलर में बिकेगा।

Infinix Note 50s 5G+ स्पेसिफिकेशन्स

  • 144Hz curved AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7300 Ultimate
  • 64MP Dual Rear Camera
  • 13MP Selfie Camera
  • 45W 5,500mAh battery

परफॉर्मेंस

इनफिनिक्स नोट 50एस 5जी+ एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा जो XOS 15 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमें​सिटी 7300 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी ने अनुसार यह फोन 700K+ AnTuTu स्कोर अचीव कर सकता है और इसमें 90fps gaming की जा सकती है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस 5G+ फोन Infinix Note 50s को 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 45W ऑल-राउंड फास्टचा​र्ज 3.0 तकनीक दी जाएगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट 50एस 5+ फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर डुअल एलइडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल मेन Sony IMX682 सेंसर दिया गया है जो 10x digital zoom और AI Halo timer सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डिस्प्ले

Infinix Note 50s स्मार्टफोन को 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस 5जी फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और साथ ही इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी मिलती है।

अन्य फीचर्स

यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ लाया गया है। वहीं मोबाइल के पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है। इस 5जी फोन में यूजर्स को IR blaster और Active Halo Lighting सहित AI आधारिक कैमरा फीचर्स भी प्राप्त होंगे।

Best Competitors

vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme P3 Rs. 15,999
81%
CMF Phone 2 Pro Rs. 18,999
81%
See All Competitors

The post 64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और 144Hz Curved स्क्रीन के साथ 18 अप्रैल को लॉन्च होगा यह नया 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5500mah-battery-144hz-curved-amoled-display-confirmed-in-infinix-note-50s-5g-plus-in-india/feed/ 0
5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च, जानें कितना है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-5g-india-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-5g-india-launched-price-specifications/#respond Thu, 27 Mar 2025 06:40:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170256 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपनी नोट 50 सीरीज का पहला मॉडल पेश कर दिया है। ब्रांड द्वारा डिवाइस को Infinix Note 50x 5G+ नाम से लॉन्च किया गया है। खास बात यह है कि मोबाइल सस्ते प्राइस में दमदार MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल कैमरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक, IP64 रेटिंग जैसे कई […]

The post 5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च, जानें कितना है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपनी नोट 50 सीरीज का पहला मॉडल पेश कर दिया है। ब्रांड द्वारा डिवाइस को Infinix Note 50x 5G+ नाम से लॉन्च किया गया है। खास बात यह है कि मोबाइल सस्ते प्राइस में दमदार MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल कैमरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक, IP64 रेटिंग जैसे कई तगड़े फीचर्स के साथ लाया गया है। इसकी सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू की जाएगी। आइए, आगे आपको फोन की सभी खूबियां, कीमत और सेल डिटेल विस्तार से बताते हैं।

Infinix Note 50x 5G+ की कीमत और उपलब्धता

  • Infinix Note 50x 5G+ मोबाइल दो स्टोरेज स्टोरेज में लॉन्च किया गया है जिसमें 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 11,499 रुपये और 8 जीबी रैम +128 जीबी मॉडल 12,999 रुपये का है।
  • दोनों ही डिवाइस पर ब्रांड द्वारा आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से फ्लैट 1,000 रुपये का डिस्काउंट या 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है।
  • सेल की बात करें Infinix Note 50x 5G को 3 अप्रैल से दोपहर 12:00 ई कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से खरीद जा सकेगा।
  • यह फोन Sea Breeze Green (वीगन लेदर फिनिश), Enchanted Purple (मेटालिक फिनिश) और Titanium Grey (मेटालिक फिनिश) जैसे तीन कलर्स में पेश हुआ है।

Infinix Note 50x 5G+ के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Infinix Note 50x 5G स्मार्टफोन में 16.94cm (6.67-इंच) का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विज़ुअल अनुभव प्रदान करता है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस मिलती है। साथ ही यह स्प्लैश-प्रूफ डिजाइन के साथ आता है, जिससे फोन हल्की पानी की बूंदों से सुरक्षित रहता है।

परफॉरमेंस: यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर वाला है, जो आपको स्मूद और पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। इसमें Mali-G615 GPU दिया गया है, जो एन्हांस्ड ग्राफिक्स और अल्ट्रा-स्मूद विजुअल्स प्रदान करता है। फोन में MediaTek HyperEngine टेक्नोलॉजी है। यह डिवाइस 20% ज्यादा FPS प्रदान करता है। यही नहीं गेमिंग लवर्स के लिए 90FPS का सपोर्ट दिया गया है।

रियर कैमरा: Infinix Note 50x 5G स्मार्टफोन 50MP डुअल रियर कैमरा के साथ आता है, कैमरा सेटअप के साथ डुअल LED फ्लैश भी दिया गया है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें ली जा सकती हैं। यह डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जिससे हाई-क्वालिटी वीडियो लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Infinix AI तकनीक से लैस है, जिसमें AI Object Eraser और AI Image Cutout जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स फोटोज को एडिट करने और अनवांटेड ऑब्जेक्ट्स को हटाने में मदद करते हैं।

फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें एक डेडिकेटेड फ्रंट फ्लैश भी मौजूद है, जिससे लो-लाइट में भी अच्छी क्वालिटी की सेल्फी का अनुभव मिल जाएगा।

बैटरी और चार्जिंग: यह स्मार्टफोन 5500mAh SolidCore बैटरी के साथ आता है, इसमें 45W फास्ट चार्जर बॉक्स में शामिल है, जिससे डिवाइस मिनटों में चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही 2300+ चार्ज साइकल, All-Round FastCharge 3.0 फास्ट चार्जिंग, वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और AI चार्ज प्रोटेक्शन की सुविधा भी है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: Infinix Note 50x 5G एंड्राइड 15 और XOS 15 के साथ लॉन्च हुआ है इसके साथ 2 साल के OS अपडेट्स और 3 साल के सिक्योरिटी पैचेज अपडेट्स मिलेंगे।

अन्य: ऑडियो एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस Hi-Res ऑडियो और DTS साउंड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे बेहतरीन और इमर्सिव साउंड क्वालिटी मिलती है। फोन को IP64 रेटिंग भी प्राप्त है जिससे पानी और धूल से बचाव होता है।



Best Competitors

vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme P3 Rs. 15,999
81%
CMF Phone 2 Pro Rs. 18,999
81%
See All Competitors

The post 5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च, जानें कितना है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-5g-india-launched-price-specifications/feed/ 0
लॉन्च से पहले Infinix Note 50x की इंडिया प्राइस रेंज, स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-india-price-range-key-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-india-price-range-key-specs/#respond Fri, 21 Mar 2025 05:56:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169836 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix भारत में Infinix Note 50x स्मार्टफोन को 27 मार्च को लॉन्च करने के लिए पूरी तैयार है। ब्रांड ने हाल ही में इस हैंडसेट के डिजाइन, प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स का खुलासा किया था। वहीं, अब Note 50x स्मार्टफोन की प्राइस रेंज और बैटरी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि हुई है। आइए, फोन के बारे में […]

The post लॉन्च से पहले Infinix Note 50x की इंडिया प्राइस रेंज, स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Infinix Note 50x में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate SoC होगा।
  • यह स्मार्टफोन भारत का पहला डिवाइस होगा जो Android 15 आधारित XOS 15 के साथ आएगा।
  • यह फोन तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।

Infinix भारत में Infinix Note 50x स्मार्टफोन को 27 मार्च को लॉन्च करने के लिए पूरी तैयार है। ब्रांड ने हाल ही में इस हैंडसेट के डिजाइन, प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स का खुलासा किया था। वहीं, अब Note 50x स्मार्टफोन की प्राइस रेंज और बैटरी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि हुई है। आइए, फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix Note 50x प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशंस

  • Infinix ने पुष्टि की है कि आगामी स्मार्टफोन भारत में ₹12,000 से कम की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इससे यह Vivo T4x और Realme P3x की श्रेणी में आ जाता है।
  • Note 50x में 5,500mAh की SolidCore बैटरी होगी जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ब्रांड ने यह भी बताया कि अडैप्टर बॉक्स में शामिल किया जाएगा।
  • कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 2,300 चार्ज साइकल्स तक चलेगी जो इंडस्ट्री स्टैंडर्ड से काफी आगे है।
  • स्मार्टफोन में बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा, जो आमतौर पर महंगे डिवाइसेज में देखने को मिलता है। यह तकनीक उपयोगकर्ताओं को चार्जिंग के दौरान डिवाइस को सीधे चार्जर से पावर लेने की सुविधा देती है, जिससे बैटरी पर कम प्रभाव पड़ता है।
  • Infinix ने यह भी पुष्टि की है कि फोन का 50MP का प्राइमरी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
  • यह स्मार्टफोन Sea Breeze Green कलर में लॉन्च होगा। जिसमें प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश होगी। इसके अलावा यह Enchanted Purple और Titanium Grey रंगों में भी उपलब्ध होगा जिनमें मेटैलिक फिनिश होगी।

Infinix ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Note 50x में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate SoC होगा। यह स्मार्टफोन 90fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा, जो ₹12,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक अनूठी विशेषता है। यह डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आएगा। फोन में जेम-कट मॉड्यूल होगा, जिसमें डुअल कैमरा, एक्टिव हैलो लाइट और IR सेंसर शामिल होंगे।

The post लॉन्च से पहले Infinix Note 50x की इंडिया प्राइस रेंज, स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-india-price-range-key-specs/feed/ 0
भारत में लॉन्च से पहले Infinix Note 50x का चिपसेट, डिजाइन और कलर्स आए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-chipset-design-colours-revealed-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-chipset-design-colours-revealed-india-launch/#respond Tue, 18 Mar 2025 04:46:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169440 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix Note 50x भारत में 27 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है और यह नया कस्टमाइजेशन विकल्पों और फीचर्स के साथ XOS 15 कस्टम स्किन के साथ शिप होने वाला पहला फोन होगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के डिजाइन और इसके रंग विकल्पों का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट […]

The post भारत में लॉन्च से पहले Infinix Note 50x का चिपसेट, डिजाइन और कलर्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Infinix Note 50x तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
  • फोन में मेटैलिक और टेक्सचर्ड वेगन लेदर फिनिश दोनों होंगे।
  • Infinix Note 50x के 90fps गेमिंग देने का दावा किया गया है।

Infinix Note 50x भारत में 27 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है और यह नया कस्टमाइजेशन विकल्पों और फीचर्स के साथ XOS 15 कस्टम स्किन के साथ शिप होने वाला पहला फोन होगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के डिजाइन और इसके रंग विकल्पों का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट ने प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की है। आप आगे पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Infinix Note 50x के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन

स्पेसिफिकेशन

  • फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पुष्टि करता है कि Infinix Note 50x दुनिया का पहला फोन होगा जो MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट द्वारा संचालित होगा।
  • तुलना करें तो, Note 40x को MediaTek Dimensity 6300 SoC द्वारा संचालित किया गया था।

Infinix-chipset

  • फोन के 90fps लैग-फ्री गेमिंग अनुभव और स्मूथ मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान करने की पुष्टि की गई है।
  • हैंडसेट Infinix के AI फीचर्स जैसे Folax Assistant, AI Note, AI Writing Assist और AIGC Portrait मोड के साथ आएगा। इन फीचर्स की जानकारी बाद में सामने आएगी।

डिजाइन

  • आने वाले Infinix फोन में नया ‘जेम-कट कैमरा मॉड्यूल’ होगा, जो फोन के बैक पैनल के रंग से मेल खाता है।
  • आठकोणीय (octagonal) जेम-कट मॉड्यूल में IR सेंसर और एक्टिव हैलो लाइट इंटीग्रेटेड हैं, जो “टास्क के अनुसार” विभिन्न लाइट इफेक्ट्स प्रदान करने के लिए कहा गया है।
  • Infinix का कहना है कि Note 50x को मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड के साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।
  • Infinix Note 50x के रेंडर्स फोन को पर्पल, ग्रे और ग्रीन रंगों में दिखाते हैं, जिनमें पहले दो मेटैलिक फिनिश में हैं और ग्रीन रंग में टेक्सचर्ड वीगन लेदर फिनिश है।
  • इमेज में दिखाया गया है कि फोन के बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश होगा।
  • वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन साइड में स्थित हैं, जिसमें पावर बटन संभवतः सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के रूप में भी काम कर सकता है। SIM ट्रे स्लॉट बाईं ओर दिया गया है।

Infinix Note 50x, Note 40x का अपग्रेड होगा, जिसे भारत में पिछले साल अगस्त में ₹14,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

The post भारत में लॉन्च से पहले Infinix Note 50x का चिपसेट, डिजाइन और कलर्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-chipset-design-colours-revealed-india-launch/feed/ 0
Infinix Note 50X में मिलेगा XOS 15, इंडिया लॉन्च से पहले ब्रांड ने कंफर्म किए फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-xos-15-new-features-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-xos-15-new-features-teased/#respond Fri, 14 Mar 2025 03:30:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169229 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix Note 50X के 27 मार्च को भारत में लॉन्च होने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। पहले की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हमने खुलासा किया था कि यह फोन नए Android 15-आधारित XOS 15 कस्टम UI के साथ आएगा। अब, कंपनी ने इसकी औपचारिक पुष्टि कर दी है और नए UI के कुछ मुख्य […]

The post Infinix Note 50X में मिलेगा XOS 15, इंडिया लॉन्च से पहले ब्रांड ने कंफर्म किए फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Infinix Note 50X भारत में 27 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है।
  • XOS 15 में नया “मोबाइल एंटी-थेफ्ट” फीचर मिलेगा।
  • नए OS में “वन टैप Infinix AI” फीचर होगा, जिसमें “सर्कल-टू-सर्च”, “AI कॉल असिस्टेंट”, “Folax” और कई अन्य स्मार्ट फीचर्स शामिल होंगे।

Infinix Note 50X के 27 मार्च को भारत में लॉन्च होने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। पहले की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हमने खुलासा किया था कि यह फोन नए Android 15-आधारित XOS 15 कस्टम UI के साथ आएगा। अब, कंपनी ने इसकी औपचारिक पुष्टि कर दी है और नए UI के कुछ मुख्य फीचर्स भी सामने आए हैं।

XOS 15 फीचर्स

  • नया XOS 15 बेहतर पर्सनलाजेशन विकल्प प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है, जिसमें पूरी तरह से नया UI शामिल है।
  • नए वर्जन में एनिमेशन को बेहतर बनाया गया है, जिससे ट्रांजिशन स्मूथ हो जाएंगे। इसमें एक नया बूट-अप एनिमेशन भी जोड़ा गया है।
  • यूजर्स को सिस्टम आइकॉन को आकार, रंग और आकार के अनुसार कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी का कहना है कि अधिक व्यक्तिगत लुक के लिए 25 से अधिक फॉन्ट स्टाइल उपलब्ध होंगे।

Infinix-XOS-15

  • नया “One Tap Wallpaper” फीचर आपको गैलरी से किसी भी इमेज का उपयोग करके लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन और अन्य मुख्य स्क्रीन पर एक समान लुक बनाने की सुविधा देता है।
  • “Vogue Portraits” वॉलपेपर कस्टमाइज करने का एक अनोखा तरीका प्रदान करता है।
  • सुरक्षा के लिए, XOS 15 एक नया ‘Mobile Anti-Theft’ फीचर प्रदान करता है।
  • नया “Game Mode” XArena द्वारा संचालित है, जो व्यक्तिगत सेटिंग्स के साथ गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है।
  • “Smart Panel” होम स्क्रीन पर ही कुछ टूल्स और ऐप्स के शॉर्टकट्स तक त्वरित पहुंच प्रदान करता है।
  • “Dynamic Bar” महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन को एक गैर-विघटनकारी तरीके से प्रदर्शित करता है। यह Google Maps को भी सपोर्ट करता है।
  • “PC Connection” डिवाइसेस के बीच स्क्रीन मिररिंग और फ़ाइल शेयरिंग को सक्षम बनाता है।
  • XOS 15 “One-Tap Infinix AI” लाता है, जिससे उत्पादकता और सुविधा में सुधार होने का दावा किया गया है।
  • कुछ प्रमुख AI फीचर्स में AI Note स्मार्ट नोट लेने के लिए, AI Wallpaper Generator, Writing Assistant, Circle-to-Search, Folax, AI-पावर्ड वर्चुअल असिस्टेंट, AI Call Assistant, जो ऑटो-आंसरिंग और कॉल समरीकरण में मदद करता है।

Infinix Note 50X भारत में Infinix Note 40X के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा, जो अगस्त 2024 में बेस वर्जन के लिए ₹14,999 की कीमत पर पेश किया गया था।

The post Infinix Note 50X में मिलेगा XOS 15, इंडिया लॉन्च से पहले ब्रांड ने कंफर्म किए फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50x-xos-15-new-features-teased/feed/ 0
27 मार्च को लॉन्च होगा इंडिया का पहला Octagonal Gem-Cut कैमरा वाला फोन, देखें कैसा होगा डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/27-march-infinix-note-50x-launch-date-in-india-with-octagonal-gem-cut-camera-confirmed-by-mobile-company/ https://www.91mobiles.com/hindi/27-march-infinix-note-50x-launch-date-in-india-with-octagonal-gem-cut-camera-confirmed-by-mobile-company/#respond Wed, 05 Mar 2025 09:24:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168509 इनफिनिक्स नोट 50एक्स इंडिया का पहला Octagonal ‘Gem-Cut’ Camera मॉड्यूल वाला फोन होगा।

The post 27 मार्च को लॉन्च होगा इंडिया का पहला Octagonal Gem-Cut कैमरा वाला फोन, देखें कैसा होगा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इनफिनिक्स ने दो दिन पहले ही इंडोनेशिया में अपनी ‘नोट 50’ सीरीज को पेश करते हुए Infinix Note 50 और Note 50 Pro लॉन्च किए हैं। इन दोनों 4जी स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लाने के बाद अब कंपनी एक नया मोबाइल Infinix Note 50x भारत में ला रही है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि इनफिनिक्स नोट 50एक्स 27 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा।

Infinix Note 50x इंडिया लॉन्च डेट

इनफिनिक्स इसी महीने भारत में अपनी नोट 50 सीरीज को पेश करेगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए बताया है कि इस सीरीज का पहला मोबाइल 27 मार्च को इंडिया में पेश होगा। यह Infinix Note 50x स्मार्टफोन होगा जो पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही आएगा। लॉन्च डेट के अलावा फोन प्राइस और सेल डिटेल्स की डिटेल्स के लिए 27 मार्च को इंतजार करना होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार यह मोबाइल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Note 50x का डिजाइन

कंपनी के अनुसार इनफिनिक्स नोट 50एक्स इंडिया का पहला Octagonal ‘Gem-Cut’ Camera मॉड्यूल वाला फोन होगा। ऐसा ही डिजाइन हमें इनफिनिक्स नोट 50 और 50 प्रो में देखने को मिला था। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें Active Halo Lighting भी मिलेगी। यह LED लाइट नोटिफिकेशन्स, सेल्फी टाइमर, चार्जिंग स्टेट्स और गेम बूट-अप के दौरान चमकेगी।

Infinix Note 50 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ 144Hz AMOLED Display
  • MediaTek Helio G100 Ultimate
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 5,200mAh Battery
  • 90W Fast Charging
  • 30W Wireless MagCharge

डिस्प्ले : इनफिनिक्स नोट 50 प्रो स्मार्टफोन 6.78-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एमोलेड डिस्प्ले है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160Hz डिमिंग तथा 1300nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं। मोबाइल को अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के​ लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में हॉलो लाइट से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung GN5 OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा थर्ड फ्लिकर सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

परफॉर्मेंस : यह इनफिनिक्स फोन एंड्रॉयड 15 आधारित XOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी100 अल्टीमेट ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन 5,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ Cheetah X2 पावर मैनेजमेंट चिप भी लगी है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Infinix Note 50 Pro में 90वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस MagCharge और 10W Reverse चार्जिंग टेक्नोलाजी दी गई है।

The post 27 मार्च को लॉन्च होगा इंडिया का पहला Octagonal Gem-Cut कैमरा वाला फोन, देखें कैसा होगा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/27-march-infinix-note-50x-launch-date-in-india-with-octagonal-gem-cut-camera-confirmed-by-mobile-company/feed/ 0