Infinix Note Edge | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Feb 2026 07:12:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3D curved AMOLED स्क्रीन और 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-infinix-note-edge-launched-in-india-with-3d-curved-amoled-screen-6500mah-battery-and-dimensity-7100-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-infinix-note-edge-launched-in-india-with-3d-curved-amoled-screen-6500mah-battery-and-dimensity-7100-processor/#comments Wed, 18 Feb 2026 07:12:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190503 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge लॉन्च कर दिया है। यह इंडियन मार्केट में आया MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला दूसरा फोन है। ​इससे पहले Tecno Pova Curve 2 पिछले सप्ताह ही इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। नए इनफिनिक्स नोट […]

The post 3D curved AMOLED स्क्रीन और 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge लॉन्च कर दिया है। यह इंडियन मार्केट में आया MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला दूसरा फोन है। ​इससे पहले Tecno Pova Curve 2 पिछले सप्ताह ही इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। नए इनफिनिक्स नोट ऐज में क्या दिया गया है इसकी पूरी डिटेल और प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह नया इनफिनिक्स स्मार्टफोन 7,50,000+ Antutu score अचीव कर सकता है। बताते चलें कि इस मोबाइल फोन में 90fps gaming की जा सकती है।

Infinix Note Edge 5G फोन को 2644 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह 3D curved AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह स्क्रीन टीयूवी ब्लू लाइट सर्टिफाइड है। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए नया इनफिनिक्स नोट ऐज स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix Note Edge में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। ब्रांड का दावा है कि यह 27 मिनट में 50% और 62 मिनट में फुल 100% चार्ज हो सकता है।

Infinix Note Edge को बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इस तकनीक के चलते फोन में गेम खेलते वक्त मोबाइल को चार्जिंग पर लगाने पर करंट बैटरी के बजाय सीधे प्रोसेसर को ट्रांसफर हो जाता है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है। बताते चलें कि इनफिनिक्स नोट ऐज 10W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी इस फोन के दूसरा फोन चार्ज कर सकते हैं।

ये वाला इनफिनिक्स LPDDR5X RAM के साथ आया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और लैगफ्री बनाता है। कंपनी ने इसमें एक्सपेंडेबल रैम तकनीक दी है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। भारतीय बाजार में यह फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वेरिएंट्स में लाया गया है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीद सकते हैं।

इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। मोबाइल को धूल व पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC के साथ ही IR Blaster तकनीक भी मिलेगी। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए इनफिनिक्स नोट ऐज में JBL के स्टीरियो स्पीकर्स लगाए गए हैं।

कीमत की बात करें तो इनफिनिक्स नोट ऐज 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के 6GB RAM + 128GB storage वेरिएंट का प्राइस है। इसी तरह फोन का 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट 23,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट 25,999 रुपये में लाया गया है। यह नया इनफिनिक्स मोबाइल Silk Fibre (Green), Stellar Blue और Lunar Titanium कलर में 25 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Note Edge Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post 3D curved AMOLED स्क्रीन और 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-infinix-note-edge-launched-in-india-with-3d-curved-amoled-screen-6500mah-battery-and-dimensity-7100-processor/feed/ 1
इंडिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन 18 फरवरी को होगा लॉन्च, 3D curved AMOLED स्क्रीन मिलेगी https://www.91mobiles.com/hindi/18-february-indias-first-mediatek-dimensity-7100-phone-infinix-note-edge-launch-date-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/18-february-indias-first-mediatek-dimensity-7100-phone-infinix-note-edge-launch-date-confirmed/#respond Thu, 12 Feb 2026 12:31:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190235 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन आ रहा है। यह कारनामा टेक कंपनी इनफिनिक्स करने वाली है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाली 18 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge लॉन्च करेगी। यह मोबाइल डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर आएगा। इंडिया में […]

The post इंडिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन 18 फरवरी को होगा लॉन्च, 3D curved AMOLED स्क्रीन मिलेगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन आ रहा है। यह कारनामा टेक कंपनी इनफिनिक्स करने वाली है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाली 18 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge लॉन्च करेगी। यह मोबाइल डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर आएगा। इंडिया में अभी तक कोई भी मोबाइल इस प्रोसेसर पर नहीं आया है।

Infinix Note Edge 18 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां इनफिनिक्स नोट ऐज की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी दे दी गई है। ब्रांड की ओर से इसे इंडिया के पहले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 फोन के रूप में टीज़ किया जा रहा है।

MediaTek Dimensity 7100 की ही बात करें तो यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि इनफिनिक्स नोट ऐज 7,50,000+ Antutu score अचीव कर सकता है। ब्रांड का कहना है कि नए Infinix Note Edge 5G में 90fps gaming की जा सकेगी।

इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन अपनी स्लीम डिजाइन और डिस्प्ले के लिए पसंद किया जाएगा। इसमें 2644 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले लगाई गई है। यह 3D curved AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ ही 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इमसें कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है। इस स्लीम स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 7.2mm है।

Infinix Note Edge के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पावरफुल 6,500mAh बैटरी पर लॉन्च हो चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ ही 10W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है। विदेशी बाजार में इसे एंड्रॉयड 16 पर पेश किया गया है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix Note Edge में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

Infinix Note Edge 5G को धूल व पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC के साथ ही IR Blaster तकनीक भी मिलेगी। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए अपकमिंग इनफिनिक्स फोन नोट ऐज को JBL के स्टीरियो स्पीकर्स के साथ लाया जाएगा जिसमें डुअल माइक्रोफोन भी मिलेगा।

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि इनफिनिक्स नोट ऐज को इंडियन मार्केट में Silk Green, Stellar Blue और Lunar Titanium कलर्स में बेचा जाएगा। सिक्ल ग्रिन जहां फाइबर फिनिश वाला होगा वहीं अन्यों में मैटल फिनिश देखने को मिलेगी। Infinix Note Edge इंडिया प्राइस क्या होगा, इस जानकारी के लिए 18 फरवरी को होने वाले फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

The post इंडिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन 18 फरवरी को होगा लॉन्च, 3D curved AMOLED स्क्रीन मिलेगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/18-february-indias-first-mediatek-dimensity-7100-phone-infinix-note-edge-launch-date-confirmed/feed/ 0
दुनिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन 3D curved स्क्रीन और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-edge-launched-with-mediatek-dimensity-7100-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-edge-launched-with-mediatek-dimensity-7100-processor/#respond Mon, 19 Jan 2026 07:04:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188783 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन लॉन्च हो गया है। यह कारनामा टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने कर दिखाया है और ग्लोबल मंच पर अपना नया मोबाइल Infinix Note Edge पेश कर दिया है। यह स्लीम बॉडी वाला फोन है जिसकी थिकनेस सिर्फ 7.2mm है। इसमें 6500mAh Battery, 50MP Camera और 8GB RAM […]

The post दुनिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन 3D curved स्क्रीन और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन लॉन्च हो गया है। यह कारनामा टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने कर दिखाया है और ग्लोबल मंच पर अपना नया मोबाइल Infinix Note Edge पेश कर दिया है। यह स्लीम बॉडी वाला फोन है जिसकी थिकनेस सिर्फ 7.2mm है। इसमें 6500mAh Battery, 50MP Camera और 8GB RAM लगाई गई है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

इनफिनिक्स नोट ऐज को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G610 GPU लगाया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर पेश हुआ है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है।

स्क्रीन की बात करें तो Infinix Note Edge 5G फोन को 2644 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लाया गया है। यह 3D curved स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग व 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट ऐज डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix Note Edge में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

infinix-note-edge-color-variants-design-specs-ahead-of-launch

Infinix Note Edge में कंपनी ने बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को फॉलो किया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,500एमएएच बैटरी लगाई गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यूजर्स को मोबाइल में 10W reverse टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। फोन को यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है और इस स्मार्टफोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

इनफिनिक्स नोट ऐज को कंपनी ने IP65 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे विकल्प मौजूद है। यह मोबाइल IR Blaster तकनीक से लैस है जिसके चलते फोन को ही टीवी रिमोट बनाया जा सकता है। स्मार्टफोन में JBL के स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डुअल माइक्रोफोन भी लगाया गया है।

Infinix Note Edge को ग्लोबल मार्केट में 8जीबी रैम पर पेश किया गया है जिसमें 128जीबी और 256जीबी मेमोरी दी गई है। इस मोबाइल की कीमत USD 200 से शुरू होती है जो इंडियन करंसी अनुसार 18 हजार रुपये के करीब है। कंपनी ने इस नए फोन को Green, Black, Blue और Titanium कलर में पेश किया है। इनफिनिक्स नोट ऐज इंडिया में कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

अगर आप भी 20 हजार रुपये तक की रेंज में कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं तो लेटेस्ट POCO M8 सहित स्लीम फोन Tecno Pova Slim और realme P4 को कंसीडर कर सकते हैं। टेक्नो पोवा स्लीम की थिकनेस केवल 5.95mm है जिसमें 144Hz Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है। रियलमी पी4 में 7000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं पोको एम8 5जी फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है।

The post दुनिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन 3D curved स्क्रीन और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-edge-launched-with-mediatek-dimensity-7100-processor/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: कॉम्पैक्ट मोबाइल और स्लीम स्मार्टफोन के नाम होगा यह वीक https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-motorola-signature-infinix-note-edge-realme-neo-8-honor-magic-8-pro-air-redmagic-11-air/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-motorola-signature-infinix-note-edge-realme-neo-8-honor-magic-8-pro-air-redmagic-11-air/#respond Sat, 17 Jan 2026 13:30:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188755 कॉम्पैक्ट मोबाइल फोंस का ट्रेंड का तेजी पकड़ रहा है। कई टेक ब्रांड स्लीम स्मार्टफोंस मार्केट में उतार रहे हैं। इस सप्ताह 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच कई ऐसे फोन लॉन्च होंगे जो अपने स्लीम डिजाइन के चलते पसंद किए जाएंगे। ये मोबाइल इंडिया सहित चीन व ग्लोबल मार्केट में दस्तक देंगे जिनमें […]

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: कॉम्पैक्ट मोबाइल और स्लीम स्मार्टफोन के नाम होगा यह वीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कॉम्पैक्ट मोबाइल फोंस का ट्रेंड का तेजी पकड़ रहा है। कई टेक ब्रांड स्लीम स्मार्टफोंस मार्केट में उतार रहे हैं। इस सप्ताह 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच कई ऐसे फोन लॉन्च होंगे जो अपने स्लीम डिजाइन के चलते पसंद किए जाएंगे। ये मोबाइल इंडिया सहित चीन व ग्लोबल मार्केट में दस्तक देंगे जिनमें Motorola Signature, Infinix NOTE Edge और Honor Magic 8 Pro Air जैसे नाम शामिल होंगे। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix NOTE Edge (ग्लोबल)

लॉन्च डेट – 19 जनवरी

स्लीम स्मार्टफोंस के बाजार में इनफिनिक्स का नाम भी जुड़ने जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत Infinix NOTE Edge से हो रही है जो 19 जनवरी को ग्लोबली लॉन्च होगा। इसकी थिकनेस 6mm या इससे कम भी रखी जा सकती है। यह दुनिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आएगा। इसमें 6.78-इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 Pro Max से इंस्पायर्ड कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है जिसमें 50एमपी मेन सेंसर मिल सकता है। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

Honor Magic 8 Pro Air (चीन)

लॉन्च डेट – 19 जनवरी

ऑनर मैजिक 8 प्रो एयर भी स्लीम डिजाइन वाला फोन होगा जिसकी मोटाई सिर्फ 6.1mm हो सकती है। गीकबेंच के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 6.31-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस + 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर + 50MP मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50MP फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 5,500mAh बैटरी के साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। बताते चलें है कि इसी दिन कंपनी चाइना में Honor Magic8 RSR भी पेश करेगी।

Moto X70 Air Pro (चीन)

लॉन्च डेट – 20 जनवरी

मोटोरोला एक्स70 एयर प्रो 20 जनवरी को चाइना में लॉन्च होगा। चर्चा है कि इस फोन की थिकनेस केवल 5.25mm की होगी और यह ऑल-मेटल फ्रेम पर बना होगा। इस स्मार्टफोन को 6.78-इंच 1.5K माइक्रो-कर्व्ड OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल गिम्बल-लेवल रियर कैमरा दिए जाने की बात भी सामने आ चुकी है। लीक्स की मानें तो इस फोन में 5,200mAh बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 90W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

RedMagic 11 Air (चीन)

लॉन्च डेट – 20 जनवरी

य​ह नुबिया का अपकमिंग स्मार्टफोन रेडमैजिक 11 एयर भी चीन में लॉन्च होगा। चर्चा है कि इस स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 7,000mAh battery दी जा सकती है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला रियर कैमरा मिल सकता है। लीक के अनुसार RedMagic 11 Air को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.85-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। चर्चा है कि यह मोबाइल ट्रांसपेरेंट डिजाइन पर लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Neo 8 (चीन)

लॉन्च डेट – 22 जनवरी

रियलमी नियो 8 इस सप्ताह लॉन्च होगा। चाइना में इसे Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 8,000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं इस फोन को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच 1.5K AMOLED M14 डिस्प्ले दी जा सकती है। चर्चा है कि यह मोबाइल इंडिया में realme GT 8 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Motorola Signature (इंडिया)

लॉन्च डेट – 23 जनवरी

मोटोरोला सिग्नेचर 22 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT828 + 3x 50MP periscope telephoto + 50MP ultrawide ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP Sony LYT500 सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5200mAh battery के साथ 90W TurboPower वायर्ड और 50W wireless चार्जिंग मिलेगी। इसे 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200nits ब्राइटनेस वाली 6.8-इंच की फुलएचडी Extreme AMOLED स्क्रीन पर लाया जाएगा।

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: कॉम्पैक्ट मोबाइल और स्लीम स्मार्टफोन के नाम होगा यह वीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-motorola-signature-infinix-note-edge-realme-neo-8-honor-magic-8-pro-air-redmagic-11-air/feed/ 0
लॉन्च से पहले Infinix Note Edge के कलर्स और डिजाइन आया सामने, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-edge-color-variants-design-specs-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-edge-color-variants-design-specs-ahead-of-launch/#respond Fri, 16 Jan 2026 11:53:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188738 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix के नोट एज स्मार्टफोन को लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही हैं। इसे आने वाली 19 जनवरी को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच आधिकारिक घोषणा से पहले Infinix Note Edge फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स सामने आए हैं। जिससे साफ हो गया है कि कंपनी इस बार Note सीरीज़ में […]

The post लॉन्च से पहले Infinix Note Edge के कलर्स और डिजाइन आया सामने, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix के नोट एज स्मार्टफोन को लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही हैं। इसे आने वाली 19 जनवरी को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच आधिकारिक घोषणा से पहले Infinix Note Edge फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स सामने आए हैं। जिससे साफ हो गया है कि कंपनी इस बार Note सीरीज़ में प्रीमियम और स्टाइलिश लुक दे सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक हुई तस्वीरों के अनुसार Infinix Note Edge को ऑरेंज, ब्लू, वाइट या सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा एक ग्रीन वैरियंट के आने की भी उम्मीद है। इनमें ऑरेंज कलर वैरियंट आकर्षक और यूनिक नजर आ रहा है। यह कलर इस साल कई प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में देखने को मिला है। फोन के बैक पैनल में कंपनी ने कैट्स-आई जेमस्टोन से इंस्पायर्ड पर्ल-लाइक फिनिश का इस्तेमाल किया है। जिससे फोन का लुक और ज्यादा प्रीमियम हो जाता है।

डिजाइन की बात करें तो फोन के फ्रंट में कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले दिख रहा है। जो इसे फ्लैगशिप-लेवल लुक देता है। फोन के राइट साइड पर अलग ग्रीन रंग का बटन भी देखा गया है, जिसे संभवतः कस्टम फंक्शन या शॉर्टकट की के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। फोन के बैक पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश लगा है।

ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Infinix Note Edge में JBL-ट्यून किए गए डुअल स्पीकर्स दे सकता है। जो इसे म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग के लवर्स के लिए खास बना सकता है। साइड प्रोफाइल से देखा जाए तो फोन काफी स्लिम डिजाइन के साथ नजर आया है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.2mm बताई जा रही है। इतना पतला होने के बावजूद इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है। इस बैटरी से शानदार बैकअप भी मिल जाएगा।

फिलहाल Infinix ने Note Edge के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह स्मार्टफोन Geekbench पर देखा गया है, जहां इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 8GB रैम और Android 16 मिलने की जानकारी दी गई है।

Infinix Note Edge उन यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है जो मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन, कर्व्ड डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहते हैं। लॉन्च के बाद फोन को संभावित तौर पर Redmi Note 14 5G, Realme Narzo 80X और Lava Blaze Curve 5G जैसे स्मार्टफोंस से टक्कर मिल सकती है।

यदि Infinix Note Edge की कीमत कम रहती है तो यह उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, बढ़िया परफॉरमेंस और कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। हम लॉन्च होने पर आपको इसका फुल अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।

The post लॉन्च से पहले Infinix Note Edge के कलर्स और डिजाइन आया सामने, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-edge-color-variants-design-specs-ahead-of-launch/feed/ 0
19 जनवरी को लॉन्च होगा दुनिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन Infinix NOTE Edge https://www.91mobiles.com/hindi/19-january-infinix-note-edge-launch-date-confirmed-with-mediatek-dimensity-7100/ https://www.91mobiles.com/hindi/19-january-infinix-note-edge-launch-date-confirmed-with-mediatek-dimensity-7100/#respond Fri, 09 Jan 2026 05:47:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188325 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक ब्रांड इनफिनिक्स बेहद जल्द अपना नया ‘नोट’ फोन लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि यह वाली 19 जनवरी को Infinix NOTE Edge 5G फोन लॉन्च करेगी। यह मोबाइल ग्लोबली पेश किया जाएगा जो बाद में इंडिया सहित अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इनफिनिक्स […]

The post 19 जनवरी को लॉन्च होगा दुनिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन Infinix NOTE Edge first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड इनफिनिक्स बेहद जल्द अपना नया ‘नोट’ फोन लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि यह वाली 19 जनवरी को Infinix NOTE Edge 5G फोन लॉन्च करेगी। यह मोबाइल ग्लोबली पेश किया जाएगा जो बाद में इंडिया सहित अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इनफिनिक्स नोट ऐज MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनेगा।

कंपनी की ओर से Infinix NOTE Edge लॉन्च डेट 19 जनवरी अनाउंस कर दी गई है और साथ ही खुलासा कर दिया गया है कि यह मोबाइल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर काम करेगा। यह मीडियाटेक प्रोसेसर कुछ समय पहले ही पेश किया गया है और अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट पर नहीं लाया गया है। Dimensity 7100 8-कोर सीपीयू है ​जिसमें 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले 4 Arm Cortex-A55 कोर और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले 4 Arm Cortex-A78 कोर शामिल हैं।

Infinix NOTE Edge के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की अन्य कोई जानकारी अभी कंपनी द्वारा शेयर नहीं की गई है। लेकिन लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें XOS 16 भी मिलेगी। इस मोबाइल फोन में यूजर्स को 3 जेनरेशर की ओएस अपग्रेड और 5 साथ की सिक्योरिटी अपडेट भी प्राप्त होगी।

डिस्प्ले की बात करें तो इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन को 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3D Curved डिस्प्ले बताई गई है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी। वहीं साथ ही इस फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी जा सकती है। अनुमान है कि कंपनी इसे स्लीम डिजाइन पर पेश करेगी और फोन की थिकनेस 6mm या इससे कम भी रखी जा सकती है।

infinix-note-edge-specs-launch-timeline-leak

लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए Infinix NOTE Edge 5G फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन के मामले में कुछ हद तक iPhone 17 Pro Max से इंस्पायर्ड लग रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

इनफिनिक्स नोट ऐज को पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इस बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई अगर 6मिलिमीटर से कम रखी जाती है तो इसे तारीफ के काबिल कहा जाएगा। वहीं लीक के अनुसार मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

सामने आई जानकारी के अनुसार इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन को चार कलर मॉडल्स में लॉन्च किया जा सकता है। इन कलर्स का नाम Lunar Titanium, Shadow Black, Silk Green और Stellar Blue बताया गया है। यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में कब तक सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा, इसकी पुख्ता जानकारी के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

बताते चलें कि हाल ही में CES 2026 में इस कंपनी ने Infinix Note 60 को पेश किया है। यह मोबाइल टू-वे ग्लोबल सैटेलाइट कॉलिंग फीचर के साथ लाया गया है। इस फोन से बिना मोबाइल नेटवर्क के ही वॉयस कॉल की जा सकती है और एसएमएस भेजे जा सकते हैं। वहीं गेमिंग और परफॉरमेंस के लिए इस मोबाइल में HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है जो फोन हीट होने से रोकता है।

The post 19 जनवरी को लॉन्च होगा दुनिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन Infinix NOTE Edge first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/19-january-infinix-note-edge-launch-date-confirmed-with-mediatek-dimensity-7100/feed/ 0
Infinix Note Edge: लॉन्च टाइमलाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक, जानें क्या होगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-edge-specs-launch-timeline-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-edge-specs-launch-timeline-leak/#respond Mon, 29 Dec 2025 11:45:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187776 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix का अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Note Edge एक बार फिर चर्चा में है। इससे पहले यह फोन इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में इसके डिजाइन और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर Paras Guglani ने शेयर की है। जिससे […]

The post Infinix Note Edge: लॉन्च टाइमलाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक, जानें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix का अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Note Edge एक बार फिर चर्चा में है। इससे पहले यह फोन इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में इसके डिजाइन और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर Paras Guglani ने शेयर की है। जिससे साफ है कि Infinix नई Note Edge लाइनअप को जल्द ला सकता है।

लीक हुई इमेज के मुताबिक Infinix Note Edge को ग्रीन कलर फिनिश में देखा गया है और यह स्लिम नजर आता है। फोन के रियर पैनल पर ऊपर की तरफ कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर, एक LED फ्लैश और एक अतिरिक्त फिलर लाइट दिखाई दी है। डिजाइन के मामले में यह फोन प्रीमियम लग रहा है। यदि फोन सच में ऐसे ही लॉन्च होगा तो ये नोट सीरीज के लिए ब्रांड का नया अप्रोच माना जा सकता है।


परफॉरमेंस की बात करें तो टिप्स्टर के अनुसार Infinix Note Edge में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि इस प्रोसेसर को अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन लीक में दावा है कि यह 6nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से फोन में Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही Infinix तीन साल के Android अपडेट्स और पांच साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी बात हो सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो आगामी Infinix Note Edge में 3D कर्व्ड AMOLED पैनल मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट हो सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबे बैकअप की उम्मीद की जा रही है। हालांकि चार्जिंग स्पीड को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो लीक के अनुसार Infinix Note Edge को जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह Infinix का नया फोन लाइन हो सकता है। पूर्व में आए SDPPI सर्टिफिकेशन में Note Edge के साथ Infinix Note 60 और Note 60 Pro भी लिस्ट हुए थे। जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी एक साथ कुछ नए मॉडल्स लेकर आ सकती है।

ऊपर बताए गए डिवाइस में से आगामी Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन Geekbench पर देखा जा चुका है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 8GB RAM और Android 16 मिलने की जानकारी सामने आई थी।

Infinix Note 60 लाइनअप और Infinix Note Edge उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो कम कीमत में बढ़िया परफॉरमेंस और डिजाइन वाला डिवाइस चाहते हैं। इनका मुकाबला संभावित तौर पर Realme 15 Pro और Motorola Edge 60 Fusion जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप बड़ी बैटरी और मोबाइल गेमिंग अनुभव सस्ते में चाहते हैं तो Infinix Note 60 सीरीज सहित Note Edge के लिए रुक सकते हैं, लेकिन फिलहाल और जानकारी मिलने तक इंतजार करना होगा। हम आपको लगातार इस लाइनअप का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Infinix Note Edge: लॉन्च टाइमलाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक, जानें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-edge-specs-launch-timeline-leak/feed/ 0
Infinix Note 60, 60 Pro, Note Edge की जानकारी सर्टिफिकेशन साइट पर आई सामने, जल्द हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-60-series-sdppi-certification-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-60-series-sdppi-certification-listing/#respond Mon, 08 Dec 2025 11:04:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186760 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Infinix अपनी नई Note सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल ब्रांड की नोट 60 श्रृंखला के तीन मोबाइल्स Indonesia की SDPPI सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखे गए हैं। यह Infinix Note 60, Infinix 60 Pro और Infinix Note Edge नाम से आ सकते हैं। वहीं, पिछले हफ्ते कंपनी पुष्टि कर चुकी है कि Infinix Note […]

The post Infinix Note 60, 60 Pro, Note Edge की जानकारी सर्टिफिकेशन साइट पर आई सामने, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix अपनी नई Note सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल ब्रांड की नोट 60 श्रृंखला के तीन मोबाइल्स Indonesia की SDPPI सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखे गए हैं। यह Infinix Note 60, Infinix 60 Pro और Infinix Note Edge नाम से आ सकते हैं। वहीं, पिछले हफ्ते कंपनी पुष्टि कर चुकी है कि Infinix Note 60 Ultra को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यानी ग्राहकों को कई ऑप्शंस मिल सकते हैं। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग की डिटेल्स जानते हैं।

SDPPI डेटाबेस में तीन मॉडल नंबर X6878, X6887 और X6878 देखे गए हैं। जिसका स्क्रीनशॉट अब नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं। यही नहीं इनके नाम Infinix Note 60, Infinix Note Edge और Infinix Note 60 Pro भी सामने आए हैं। इससे संकेत मिलता है कि Infinix 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में अपनी Note लाइनअप को लेकर आ सकता है। इनमें बेहतर डिजाइन और परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है।

Infinix Note 60 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस पहले ही Geekbench लिस्टिंग में सामने आए हैं। यह फोन खास इसलिए हो सकता है क्योंकि यह कंपनी का पहला Snapdragon चिपसेट वाला स्मार्टफोन बन सकता है। बताया जा रहा है कि Note 60 Pro को Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ टेस्ट किया गया है। जिसे Qualcomm ने इसी साल अगस्त में पेश किया था। यह चिपसेट फिलहाल Redmi Note 15 Pro+ में मौजूद है। जो चीन में उपलब्ध है और इंडिया में भी जल्द आ सकता है।

लिस्टिंग के अनुसार Infinix Note 60 Pro में 8GB RAM दी जा सकती है। यह Android 16 OS पर काम कर सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Infinix इस मॉडल को प्रीमियम-मिड रेंज ग्राहकों के लिए ला सकता है। इसमें बेहतर AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की भी उम्मीद है। हालांकि अभी कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिलना बाकी है। इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा। संभावना है कि आने वाले हफ्तों में और जानकारी सामने आ सकती है।

Infinix Note 60 लाइनअप उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो कम कीमत में बढ़िया परफॉरमेंस और डिजाइन वाला डिवाइस चाहते हैं। इनमें Snapdragon 7s Gen 4 की वजह से Note 60 Pro का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15 Pro+, Realme 15 Pro जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप बड़ी बैटरी और मोबाइल गेमिंग अनुभव सस्ते में चाहते हैं तो Infinix Note 60 सीरीज के लिए रुक सकते हैं, लेकिन फिलहाल और जानकारी मिलने तक का इंतजार करना होगा। हम आपको लगातार इस लाइनअप का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Infinix Note 60, 60 Pro, Note Edge की जानकारी सर्टिफिकेशन साइट पर आई सामने, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-60-series-sdppi-certification-listing/feed/ 0