Infinix ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Infinix Smart 20 आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इसे लेकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी जानकारी शेयर की गई है। जिसमें डिजाइन और फीचर्स शामिल हैं। यह बजट सेगमेंट में ग्राहकों को लुभा सकता है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर और 7.7mm स्लिम […]
The post Infinix Smart 20 लॉन्च, 5200mAh बटेरी और 7.7mm स्लिम डिजाइन के साथ आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Infinix ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Infinix Smart 20 आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इसे लेकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी जानकारी शेयर की गई है। जिसमें डिजाइन और फीचर्स शामिल हैं। यह बजट सेगमेंट में ग्राहकों को लुभा सकता है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर और 7.7mm स्लिम डिजाइन है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।
Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का IPS LCD पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन सपोर्ट वाला है। खास बात यह है कि स्क्रीन 45Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz तक रिफ्रेश रेट देती है। यह डिस्प्ले 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसमें Dynamic Bar और Always-On Display जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं, जो यूजर्स को सस्ते में बढ़िया अनुभव दे सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा।

Infinix Smart 20 में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर का उपयोग हुआ है। यह 4GB रैम के साथ आता है, जिसे वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर आपको 12जीबी तक का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB विकल्प मिलेंगे। यही नहीं माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंशन सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Smart 20 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो डुअल फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है, जो लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर ऑप्टिमाइजेशन का दावा करता है।

Infinix Smart 20 के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें NFC (टच ट्रांसफर सपोर्ट), UltraLink ऑफलाइन कम्युनिकेशन (1km तक), Wi-Fi ac, Bluetooth, GPS, डुअल नैनो सिम, USB Type-C पोर्ट, OTG, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो शामिल हैं। इसके अलावा DTS ऑडियो, IR ब्लास्टर और IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है।
Infinix Smart 20 स्मार्टफोन को Shadow Black, Polaris Titanium, Sunlike Orange और Cloudline Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन यह डिटेल्स भी जल्द आ सकती हैं।

Infinix Smart 20 बजट सेगमेंट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ अच्छा ऑप्शन हैं। हालांकि यह सिर्फ 4जी तकनीक वाला है इसलिए अगर आप 5जी फोन देख रहे हैं तो यह आपके लिए नहीं है। सस्ते में 5जी फोन चाहें तो Lava Bold N1 5G, Tecno Spark Go 5G और Samsung Galaxy A06 5G देख सकते हैं। हम प्राइस आने के बाद स्मार्ट 20 फोन की जानकारी अपडेट करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।
The post Infinix Smart 20 लॉन्च, 5200mAh बटेरी और 7.7mm स्लिम डिजाइन के साथ आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Infinix Smart 20 लॉन्च हो गया है। कुछ ही दिनों पहले यह मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था और अब इसे ग्लोबल मार्केट में उतार दिया गया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 20 7 हजार का फोन है जो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के जरिये फिलिपिंस में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस नए लो […]
The post 7 हजार का फोन हुआ लॉन्च! 5200mAh बैटरी के साथ लगी है स्मूथ 120Hz स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Infinix Smart 20 लॉन्च हो गया है। कुछ ही दिनों पहले यह मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था और अब इसे ग्लोबल मार्केट में उतार दिया गया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 20 7 हजार का फोन है जो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के जरिये फिलिपिंस में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस नए लो बजट स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट 20 4जी स्मार्टफोन को 4GB RAM पर लॉन्च किया गया है जो फिलिपिंस में 64GB और 128GB storage पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। मोबाइल के 64जीबी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस PHP 4,499 यानी 7,030 रुपये के करीब है। वहीं 128जीबी मेमोरी वाले फोन का रेट PHP 5,830 यानी तकरीबन 9,100 रुपये है।
ग्लोबल मार्केट में इस सस्ते स्मार्टफोन को Sunlike Orange, Cloudline Blue, Polaris Titanium और Shadow Black कलर में लाया गया है। डिजाइन की ही बात करें तो इस मोबाइल की थिकनेस 7.7mm है जो इसे स्लीम लुक देती है। कंपनी ने इसे 1.5m Drop रेजिस्टेंस बताया है जो जमीन पर गिरने के बाद भी सुरक्षित रहेगी। वहीं मोाबइल को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP64 सर्टिफाइड बनाया गया है।
Infinix Smart 20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

यह इनफिनिक्स का सस्ता स्मार्टफोन 4GB Extended RAM तकनीक से लैस है। यह मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4GB + 4GB) की ताकत प्रदान करती है। स्मार्ट 20 स्मार्टफोन 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
पावर बैकअप के लिए Infinix Smart 20 4G स्मार्टफोन को 5200mAh battery से लैस किया गया है जो फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में एक पूरा दिन आराम से निकाल देती है। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फिलहाल सेंसर कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसमें 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस शामिल हो सकता है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 स्मार्टफोन UltraLink Free Offline फीचर से लैस है जिसके चलते बिना नेटवर्क सिग्नल के भी 1 किलोमीटर तक की दूरी पर कॉल की जा सकती है। वहीं क्लियर कॉलिंग क्वालिटी के लिए इस स्मार्टफोन को Pure Voice Calls और Voiceprint Noise Cancellation फीचर से लैस किया गया है। बताते चलें कि यह सस्ता फोन में NFC का सपोर्ट भी मौजूद है।
The post 7 हजार का फोन हुआ लॉन्च! 5200mAh बैटरी के साथ लगी है स्मूथ 120Hz स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>