Infinix Smartphone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 03 Mar 2025 12:07:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 144Hz स्क्रीन, 5200mAh बैटरी और 24GB RAM की ताकत! Infinix Note 50 और Note 50 Pro हुए ग्लोबली लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50-and-infinix-note-50-pro-4g-smartphone-launched-globally-check-feature-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50-and-infinix-note-50-pro-4g-smartphone-launched-globally-check-feature-specifications/#respond Mon, 03 Mar 2025 12:07:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168312 इंडोनेशिया में दो नए 4जी स्मार्टफोन Infinix Note 50 और Note 50 Pro लॉन्च हुए हैं।

The post 144Hz स्क्रीन, 5200mAh बैटरी और 24GB RAM की ताकत! Infinix Note 50 और Note 50 Pro हुए ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इनफिनिक्स ने आज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) में अपनी AI व सोलर इनोवेशन SolarEnergy-Reserving Technology तथा E-Color Shift 2.0 को पेश करने के साथ ही ग्लोबल मोबाइल मार्केट में नई ‘नोट 50’ सीरीज को भी पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इंडोनेशिया में दो नए 4जी स्मार्टफोन Infinix Note 50 और Note 50 Pro लॉन्च कर ​दिए गए हैं जो बड़ी बैटरी और शानदार स्क्रीन के साथ आए हैं।

Infinix Note 50 और Note 50 Pro

  • 6.78″ 144Hz AMOLED Display
  • MediaTek Helio G100 Ultimate
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera (नोट 50 प्रो)
  • 13MP Selfie Camera (नोट 50)
  • 5,200mAh Battery
  • 30W Wireless MagCharge
  • 90W Charging (नोट 50 प्रो)
  • 45W Charging (नोट 50)

डिस्प्ले

इनफिनिक्स नोट 50 और नोट 50 प्रो स्मार्टफोन 1080 x 2436 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुए है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160Hz डिमिंग तथा 1300nits पिक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है जिसपर अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

कैमरा

फोटोग्राफी के​ लिए ये दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं लेकिन इसके सेंसर्स में कुछ अंतर देखने को मिलता है। Infinix Note 50 के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर और थर्ड एलएस लेंस दिया गया हैं। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

Infinix Note 50 Pro के रियर कैमरा सेटअप में हॉलो लाइट से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung GN5 OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा थर्ड फ्लिकर सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स नोट 50 प्रो एफ/2.2 अपर्चर तथा 89° FOV वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस

ये इनफिनिक्स फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुए हैं जो XOS 15 के साथ मिलकर काम करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए Infinix Note 50 और Note 50 Pro में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी100 अल्टीमेट ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0Ghz से लेकर 2.2Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोंस में Mali-G57 GPU मौजूद है।

मेमोरी

इन​फिनिक्स नोट 50 प्रो को दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका टॉप मॉडल 12जीबी रैम सपोर्ट करता है जिसमें 12GB Extended RAM तकनीक भी दी गई है। यह टेक्नोलॉजी फोन की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत प्रदान करती है।

Infinix Note 50 सिंगल मेमोरी पर लाया गया है जो Note 50 Pro के समान ही है। इनमें 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी के साथ 8जीबी इंटरनल रैम दी गई है। यानी ये फोन 16जीबी तक की रैम पर परफॉर्म कर सकते हैं। दोनों में 256GB मेमोरी मिलती है तथा ये दोनों इनफिनिक्स स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करते हैं।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इन दोनों इनफिनिक्स स्मार्टफोन में तगड़ी बैटरी दी गई है जो 5,200एमएएच की है। इनमें Cheetah X2 पावर मैनेजमेंट चिप भी लगी है जो बैटरी हेल्थ को 6 साल तक संभाल सकती है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Infinix Note 50 में जहां 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है वहीं Infinix Note 50 Pro में 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलाजी दी गई है। ये दोनों बड़ी बैटरी वाले फोन 30W Wireless MagCharge और 10W Reverse Charging तकनीक भी सपोर्ट करते हैं।

The post 144Hz स्क्रीन, 5200mAh बैटरी और 24GB RAM की ताकत! Infinix Note 50 और Note 50 Pro हुए ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-note-50-and-infinix-note-50-pro-4g-smartphone-launched-globally-check-feature-specifications/feed/ 0
दुनिया का सबसे पतला 3D Curved स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 16GB RAM की ताकत से करेगा काम https://www.91mobiles.com/hindi/worlds-slimmest-smartphone-infinix-hot-50-pro-plus-launched-with-6-8mm-3d-curved-slimedge-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/worlds-slimmest-smartphone-infinix-hot-50-pro-plus-launched-with-6-8mm-3d-curved-slimedge-design/#respond Mon, 21 Oct 2024 03:52:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157165 Infinix Hot 50 Pro Plus दुनिया का सबसे पतला 3D-Curved SlimEdge Design स्मार्टफोन है जिसकी थिकनेस केवल 6.8mm है।

The post दुनिया का सबसे पतला 3D Curved स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 16GB RAM की ताकत से करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने ग्लोबल मार्केट में अपनी ‘हॉट 50’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Infinix Hot 50 Pro Plus लॉन्च किया है। इसे दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन कहा गया है। कंपनी वेबसाइट के जरिये इसे ऑफिशियल कर दिया गया है तथा कई टीज़र वीडियोज़ के जरिये कंपनी ने फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की रिवील कर दिए हैं।

दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन

Infinix Hot 50 Pro Plus को कंपनी ने world’s slimmest 3D-curved SlimEdge design वाला फोन कहा है। इस फोन की मोटाई केवल 6.8 मिलीमीटर (6.8mm) है। इनफिनिक्स के अनुसार अभी तक कोई भी मोबाइल ब्रांड ऐसा फोन नहीं लाया है जिसकी थिकनेस इतनी कम हो तथा साथ ही इसमें कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई हो। फोन का वजन केवल 162 ग्राम है।

यह स्मार्टफोन TitanWing Architecture पर बना है जो कंपनी के दावेनुसार अल्ट्रा-स्लीम ऐज़ेज तथा बेहद ही मजबूत ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। मोबाइल को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP54 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स के मुताबिक इस फोन को गीले तथा तेल लगे चिकने हाथों से भी चलाया जा सकता है तथा यह उंगुलियों का टच परफेक्टली सेंस करेगा।

Infinix Hot 50 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स

  • 120Hz 3D Curved AMOLED Screen
  • MediaTek Helio G100
  • 8GB Expandable RAM
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 33W 5,000mAh battery

डिस्प्ले : इनफिनिक्स हॉट 50 प्रो+ स्मार्टफोन में -इंच की स्क्रीन दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले 3डी कर्व्ड एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1300निट्स ब्राइटनेस पर काम करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है तथा साथ ही कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

प्रोसेसर : Infinix Hot 50 Pro+ एंडरॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो मीडियाटेक हीलियो जी100 ऑक्टा–कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने इस 8–कोर सीपीयू में 2.2GHz क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A76 कोर तथा 2GHz क्लॉक स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर शामिल हैं।

मेमोरी : इनफिनिक्स ने अपने नए मोबाइल को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही पेश किया है जिसमें 8जीबी रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करता है। स्मार्टफोन में 256जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा मेमोरी कार्ड सपोर्ट मिलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ​Hot 50 Pro Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं जिनमें पोर्ट्रेट लेंस भी शामिल है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 50 Pro+ स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Infinix Hot 50 Pro+ प्राइस

यह मोबाइल केन्या की शॉपिंग साइट पर 25999 Kenyan Shilling प्राइस पर लिस्ट हुआ है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 16,900 रुपये के करीब है। इस रेट पर फोन का 8जीबी + 256जीबी मॉडल बिकेगा। विदेशी बाजार में इस मोबाइल को Black, Purple, Gray और Green कलर में खरीदा जा सकेगा। इनफिनिक्स हॉट 50 प्रो+ इंडिया में कब लॉन्च होगा, इस बाबत अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

The post दुनिया का सबसे पतला 3D Curved स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 16GB RAM की ताकत से करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/worlds-slimmest-smartphone-infinix-hot-50-pro-plus-launched-with-6-8mm-3d-curved-slimedge-design/feed/ 0