Infinix Zero 8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 25 Nov 2020 11:16:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6 कैमरे वाला Infinix Zero 8i होगा 3 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च, Xiaomi – Realme को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8i-to-launch-in-india-on-3rd-december-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8i-to-launch-in-india-on-3rd-december-specs-price-sale/#respond Tue, 24 Nov 2020 03:30:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51228 दिसंबर के पहले हफ्ते में ही ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 6 कैमरे वाला Infinix Zero 8i होगा 3 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च, Xiaomi – Realme को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix इंडिया ने पिछले सप्ताह ही अपने ट्वीटर हैंडल पर टीज़ किया था कि कंपनी अपनी ‘ज़ीरो 8 सीरीज़’ को भारतीय बाजार में लाने वाली है। वहीं अब इनफिनिक्स ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि कंपनी इंडिया में अपनी इस सीरीज़ का आगाज़ आने वाली 3 दिसंबर को करने वाली है और इसके तहत फिलहाल Infinix Zero 8i स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में इस सीरीज़ के दो फोन Infinix Zero 8 और Infinix Zero 8i पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं।

कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने वाली इनफिनिक्स कंपनी ने Infinix Zero 8i की लॉन्च डेट की घोषणा करते हुए बता दिया है कि कंपनी आने वाली 3 दिसंबर को अपना यह लो बजट स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर देगी। कंपनी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि यह फोन कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या होगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन लो बजट में ही लॉन्च किया जाएगा और दिसंबर के पहले हफ्ते में ही भारतीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Infinix Zero 8i to launch in india on 2 december specs price sale

Infinix Zero 8i

इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई की बात करें तो यह फोन भी डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जिसमें 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करने वाली 6.85 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। Infinix Zero 8i को एंडरॉयड 10 आधारित एक्सओएस 7 पर पेश किया गया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी90टी चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यही चिपसेट Realme 6 और Redmi Note 8 Pro जैसे फोंस में देखने को मिला है। गेमिंग को स्मूथ बनाने और हीटिंग प्रॉबल्म्स से बचने के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई को मल्टी-डायमनशनल लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एआरएम माली-जी76 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Infinix Zero 8i to launch in india on 2 december specs price sale

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर डायमंड शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एक एआई लेंस सपोर्ट करता है। Infinix Zero 8i को डुअल सेल्फी कैमरे के साथ बाजार में उतारा गया है जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। Infinix Zero 8i स्मार्टफोन भी 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 6 कैमरे वाला Infinix Zero 8i होगा 3 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च, Xiaomi – Realme को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8i-to-launch-in-india-on-3rd-december-specs-price-sale/feed/ 0
6 कैमरे वाला यह सस्ता स्मार्टफोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च, Xiaomi – Realme को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8-series-launching-in-india-soon-with-dual-selfie-quad-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8-series-launching-in-india-soon-with-dual-selfie-quad-rear-camera/#respond Fri, 13 Nov 2020 05:32:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50993 फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। 

The post 6 कैमरे वाला यह सस्ता स्मार्टफोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च, Xiaomi – Realme को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix का नाम कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने वाले ब्रांड्स में शुमार है। कंपनी ने डुअल सेल्फी कैमरे वाली स्मार्टफोन सीरीज़ को टेक मंच पर पेश करते हुए ‘ज़ीरो 8’ सीरीज़ को पेश किया था, जिसके तहत इंडोनेशिया में Infinix Zero 8 और पाकिस्तान में Infinix Zero 8i स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं। 6 कैमरा सेंसर्स से लैस यह स्मार्टफोन सीरीज़ अब इंडियन मार्केट में भी एंट्री लेने के लिए तैयार है। इनफिनिक्स इंडिया ने आधिकारिक तौर पर टीज़ कर दिया है कि Infinix Zero 8 सीरीज़ अब भारतीय बाजार में भी लॉन्च की जाने वाली है।

Infinix Zero 8 सीरीज़ को इनफिनिक्स इंडियन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर टीज़ किया है। ट्वीटर पर कंपनी ने फोन के नाम और लॉन्च डेट को साफ तौर पर नहीं लिखा है कि लेकिन पोस्ट किए गए ट्वीट और उसपर आए यूजर्स के कमेंट्स में कंपनी ने हामी भर दी है कि इनफिनिक्स ज़ीरो 8 सीरीज़ इंडिया में आ रही है। बहरहाल सीरीज़ के तहत ज़ीरो 8आई और ज़ीरो 8 दोनों स्मार्टफोन लॉन्च होंगे या फिर कोई एक, इस बात की पुख्ता जानकारी के लिए कंपनी की अगली अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

Infinix Zero 8

इनफिनिक्स ज़ीरो 8 की बात करें तो इसे बेजल लेस डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.85 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। इनफिनिक्स ने अपने फोन की स्क्रीन को 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ पेश किया है जो स्मूथ विजुकल क्वॉलिटी प्रदान करती है। इनफिनिक्स ज़ीरो 8 को एंडरॉयड 10 आधारित एक्सओएस 7 पर पेश किया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी90टी चिपसेट दिया गया है। गेमिंग को स्मूथ बनाने और हीटिंग से बचाने के लिए फोन को मल्टी-डायमनशनल लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। तथा ग्राफिकक्स के लिए एआरएम माली-जी76 जीपीयू मौजूद है।

Infinix Zero 8 series launching in india soon with dual selfie quad rear camera

Infinix Zero 8 को कंपनी की ओर से डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है तथा इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर डायमंड शेप में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX696 सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, मैक्रो सेंसर और बोका लेंस भी मौजूद है। फोन का रियर कैमरा भी 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही 960एफपीएस स्लो मोशन वीडियो बनाने में सक्षम है। इनफिनिक्स ज़ीरो 8 को 4,500एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें : 4,500एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड कैमरे वाला Vivo Y51 आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Infinix Zero 8i

इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई की बात करें तो यह फोन भी डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जिसमें 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करने वाली 6.85 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। Infinix Zero 8i को एंडरॉयड 10 आधारित एक्सओएस 7 पर पेश किया गया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी90टी चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यही चिपसेट Realme 6 और Redmi Note 8 Pro जैसे फोंस में देखने को मिला है। गेमिंग को स्मूथ बनाने और हीटिंग प्रॉबल्म्स से बचने के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई को मल्टी-डायमनशनल लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एआरएम माली-जी76 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Infinix Zero 8 series launching in india soon with dual selfie quad rear camera

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर डायमंड शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एक एआई लेंस सपोर्ट करता है। Infinix Zero 8i को डुअल सेल्फी कैमरे के साथ बाजार में उतारा गया है जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। Infinix Zero 8i स्मार्टफोन भी 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। 

The post 6 कैमरे वाला यह सस्ता स्मार्टफोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च, Xiaomi – Realme को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8-series-launching-in-india-soon-with-dual-selfie-quad-rear-camera/feed/ 0
6 कैमरे और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ, 6.85 इंच डिसप्ले और 33वॉट 4,500एमएएच बैटरी वाला यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8i-launched-with-helio-g90t-dual-selfie-quad-camera-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8i-launched-with-helio-g90t-dual-selfie-quad-camera-specs-price-sale/#respond Thu, 08 Oct 2020 11:16:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49685 फोन की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

The post 6 कैमरे और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ, 6.85 इंच डिसप्ले और 33वॉट 4,500एमएएच बैटरी वाला यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix ने अगस्त महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Infinix Zero 8 स्मार्टफोन पेश किया था। यह फोन इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ था जो 64 एमपी रियर कैमरा और 48 एमपी सेल्फी कैमरे के साथ 8 जीबी की रैम सपोर्ट करता है। मिडबजट में लॉन्च हुए ज़ीरो 8 के बाद अब इनफिनिक्स ने इसी फोन का एक छोटा वर्ज़न Infinix Zero 8i के साथ टेक मंच पर उतारा दिया है। इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई को फिलहाल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनो में अन्य बाजारों में कदम रखेगा।

Infinix Zero 8i

इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन में 6.85 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करता है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर दो होल मौजूद है जिनमें फोन का सेल्फी कैमरा फिट है।

infinix zero 8i launched with helio g90t dual selfie quad camera specs price sale

Infinix Zero 8i को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एक्सओएस 7 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी90टी चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यही चिपसेट Realme 6 और Redmi Note 8 Pro जैसे फोंस में देखने को मिला है। गेमिंग को स्मूथ बनाने और हीटिंग प्रॉबल्म्स से बचने के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई को मल्टी-डायमनशनल लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एआरएम माली-जी76 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : लेटेस्ट और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ Qualcomm लॉन्च करेगी अपना गेमिंग स्मार्टफोन!

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर डायमंड शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एक एआई लेंस सपोर्ट करता है। Infinix Zero 8i को डुअल सेल्फी कैमरे के साथ बाजार में उतारा गया है जो स्क्रीन पर मौजूद पंच-होल में फिट है। इस सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

infinix zero 8i launched with helio g90t dual selfie quad camera specs price sale

Infinix Zero 8i एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। पाक्स्तिान में इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की कीमत PKR 34,999 यानि भारतीय करंसी अनुसार 15,500 रुपये है।

The post 6 कैमरे और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ, 6.85 इंच डिसप्ले और 33वॉट 4,500एमएएच बैटरी वाला यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8i-launched-with-helio-g90t-dual-selfie-quad-camera-specs-price-sale/feed/ 0
64MP रियर और 48MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ, 6.85 इंच डिसप्ले और 8GB रैम वाला यह पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8-launched-48mp-dual-selfie-64mp-quad-rear-camera-8-gb-ram-helio-g90t-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8-launched-48mp-dual-selfie-64mp-quad-rear-camera-8-gb-ram-helio-g90t-specs-price/#respond Thu, 27 Aug 2020 15:41:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48093 फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 64MP रियर और 48MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ, 6.85 इंच डिसप्ले और 8GB रैम वाला यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड Infinix कम कीमत पर बेहतर स्पेसिफिकेशन्स देने के लिए मशहूर है। इस स्मार्टफोन के अधिकांश फोन 10,000 रुपये से कम के बजट में लॉन्च होते हैं, जिनकी स्पेसिफिकेशन्स भी काफी शानदार होती है। पिछले दिनों खबर आई थी कि इनफिनिक्स एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया जाएगा। वहीं आज इस पावरफुल फोन से पर्दा उठाते हुए इनफिनिक्स ने अपना नया मोबाइल फोन Infinix Zero 8 नाम के साथ लॉन्च कर दिया है।

शानदार डिसप्ले

Infinix Zero 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत इसकी डिसप्ले से करें तो इसे बेजल लेस डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.85 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। इनफिनिक्स ने अपने फोन की स्क्रीन को 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ पेश किया है जो स्मूथ विजुकल क्वॉलिटी प्रदान करती है।

Infinix Zero 8 launched 48mp dual selfie 64mp quad rear camera 8 gb ram helio g90t specs price

पावरफुल प्रोसेसिंग

इनफिनिक्स ज़ीरो 8 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एक्सओएस 7 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी90टी चिपसेट दिया गया है। गेमिंग को स्मूथ बनाने और हीटिंग से बचाने के लिए फोन को मल्टी-डायमनशनल लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। तथा ग्राफिकक्स के लिए एआरएम माली-जी76 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : बड़ी बैटरी वाला Samsung Galaxy M51 अमेजन इंडिया पर हुआ लिस्ट, चीनी फोन्स को टक्कर देने जल्द इंडिया में होगा लॉन्च

48एमपी डुअल सेल्फी

Infinix Zero 8 को कंपनी की ओर से डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है तथा इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इनफिनिक्स का यह फोन सेल्फी कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

Infinix Zero 8 launched 48mp dual selfie 64mp quad rear camera 8 gb ram helio g90t specs price

64एमपी क्वॉड रियर कैमरा

इनफिनिक्स ज़ीरो 8 में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो बैक पैनल पर डायमंड शेप में स्थित है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX696 सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, मैक्रो सेंसर और बोका लेंस भी मौजूद है। फोन का रियर कैमरा भी 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही 960एफपीएस स्लो मोशन वीडियो बनाने में सक्षम है। यह भी पढ़ें : 17 सितंबर को लॉन्च होगा Sony का यह ताकतवर फोन, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स

सिक्योरिटी व पावर बैकअप

Infinix Zero 8 को कंपनी की ओर से 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन बैटरी को चार्ज करने के लिए यूएसबी टाईप सी पोर्ट फोन के लोवर पैनल पर मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 8 में साईड पैनल पर बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन है।

Infinix Zero 8 launched 48mp dual selfie 64mp quad rear camera 8 gb ram helio g90t specs price

वेरिएंट व प्राइस

Infinix Zero 8 को इंडोनेशिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मैमोरी को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद है। इस फोन की कीमत Rp. 3,799,000 है जो भारतीय करंसी अनुसार 19,000 रुपये के करीब है। इंडोनेशिया में इनफिनिक्स ज़ीरो 8 को Black और White कलर में लॉन्च किया गया है

The post 64MP रियर और 48MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ, 6.85 इंच डिसप्ले और 8GB रैम वाला यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-8-launched-48mp-dual-selfie-64mp-quad-rear-camera-8-gb-ram-helio-g90t-specs-price/feed/ 0