Infinix Zero Flip | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Dec 2024 07:03:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Infinix Zero Flip vs Motorola Razr 50: जानें किसका परफॉर्मेंस है दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-flip-vs-motorola-razr-50-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-flip-vs-motorola-razr-50-performance-comparison-in-hindi/#respond Mon, 28 Oct 2024 09:02:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158000 Infinix Zero Flip रियल वर्ल्ड और बेंचमार्क टेस्टिंग में महंगे Motorola Razr 50 (रिव्यू) से अधिक दमदार दिखाई देता है। वहीं, हैंडसेट बेहतरीन ग्राफिक्स प्रदर्शन, प्रोसेसिंग पावर, थर्मल मैनेजमेंट और हाई लोड के तहत थ्रॉटलिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन करता। हालांकि, मोटोरोला रेजन 50 गेमिंग और फ्रेम रेट के मामले में इनफिनिक्स स्मार्टफोन को […]

The post Infinix Zero Flip vs Motorola Razr 50: जानें किसका परफॉर्मेंस है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Infinix Zero Flip रियल वर्ल्ड और बेंचमार्क टेस्टिंग में महंगे Motorola Razr 50 (रिव्यू) से अधिक दमदार दिखाई देता है। वहीं, हैंडसेट बेहतरीन ग्राफिक्स प्रदर्शन, प्रोसेसिंग पावर, थर्मल मैनेजमेंट और हाई लोड के तहत थ्रॉटलिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन करता। हालांकि, मोटोरोला रेजन 50 गेमिंग और फ्रेम रेट के मामले में इनफिनिक्स स्मार्टफोन को पीछे छोड़ देता है।

हमने दोनों डिवाइस की टेस्टिंग मान्यता प्राप्त बेंचमार्किंग ऐप्स जैसे AnTuTu, Geekbench और Burnout से की। वहीं, हमने गेमिंग टेस्ट के लिए फोन पर BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 खेलकर देखा। इसके अलावा इनफिनिक्स जीरो फ्लिप की बात करें तो इसकी भारती में शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है जो कि MediaTek Dimensity 8020 SoC से लैस है व इसमें 8GB RAM है, जबकि मोटोरोला एज 50 रेजर की कीमत 64,999 रुपये है और यह MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट के साथ 8GB RAM से लैस है।

टेस्टिंग इनफिनिक्स जीरो फ्लिप मोटोरोला रेजर 50
AnTuTu 8,10,633 6,19,345
Geekbench 755 सिंगल-कोर, 2,547 मल्टी-कोर 1,051 सिंगल-कोर, 3,032 मल्टी-कोर
Burnout 78 प्रतिशत 62.1 प्रतिशत
Gaming (थर्मल मैनेजमेंट) 19 डिग्री सेल्सियस 23.5 डिग्री सेल्सियस

फैसला

अंटूटू टेस्ट: इनफिनिक्स जीरो फ्लिप का AnTuTu स्कोर मोटोरोला रेजर 50 से काफी अधिक है। इनफिनिक्स स्मार्टफोन सभी सेक्शन में मोटो फोन को पीछे छोड़ देता है, जिसमें CPU, GPU, मेमोरी, और यूजर अनुभव शामिल है। यह सुझाव देता है कि जीरो फ्लिप प्रोसेसिंग और ग्राफिक्स को रेजर 50 की तुलना में अच्छे से संभाल सकता है।

गीकबेंच टेस्ट: AnTuTu के विपरीत, इनफिनिक्स जीरो फ्लिप का Geekbench प्रदर्शन अपेक्षाकृत निराशाजनक है। इसके सिंगल-कोर और मल्टी-कोर रिजल्ट मोटोरोला रेजर 50 की तुलना में कम हैं। यह रिजल्ट बताते हैं कि स्मार्टफोन कार्य कितनी तेजी से पूरा करता है। इसके अलावा MediaTek Dimensity 8020 SoC से लैस डिवाइस Dimensity 7300X से अधिक शक्तिशाली होते हैं।

बर्नआउट टेस्ट: इनफिनिक्स जीरो फ्लिप कम थ्रॉटलिंग करता है जो मोटोरोला रेजर 50 की तुलना में निरंतर लोड के तहत बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

गेमिंग: हमारे लैब टेस्टिंग में इनफिनिक्स जीरो फ्लिप थर्मल मैनेजमेंट में आगे दिखाई देता है, जिसमें BGMI, रियल रेसिंग 3, और कॉल ऑफ ड्यूटी पर 30 मिनट गेमप्ले के बाद औसत तापमान वृद्धि 19 डिग्री है। इसके विपरीत मोटोरोला रेजर 50 ने 23.5 डिग्री की हाई वृद्धि देखी लेकिन कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 में विशेष रूप से बेहतर औसत फ्रेम प्रति सेकंड (fps) प्रदान किया। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि कोई भी स्मार्टफोन गेमिंग के लिए डिजाइन नहीं किया गया है।

The post Infinix Zero Flip vs Motorola Razr 50: जानें किसका परफॉर्मेंस है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-flip-vs-motorola-razr-50-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
कम कीमत में आने वाले इस Flip फोन में मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरे, 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-flip-specifications-details-india-launch-on-17-october/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-flip-specifications-details-india-launch-on-17-october/#respond Thu, 10 Oct 2024 11:27:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156235 भारत में इंफिनिक्स अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन Infinix Zero Flip ला रहा है। जिसे लेकर पहले ही कंफर्म हो गया है कि यह अगले हफ्ते 17 अक्टूबर को लॉन्च होगा। हालांकि इसमें कुछ दिनों का समय है इससे पहले हम आपके लिए इसमें मिलने वाली खूबियां लेकर आए हैं।

The post कम कीमत में आने वाले इस Flip फोन में मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरे, 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में इंफिनिक्स अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन Infinix Zero Flip ला रहा है। जिसे लेकर पहले ही कंफर्म हो गया है कि यह अगले हफ्ते 17 अक्टूबर को लॉन्च होगा। हालांकि इसमें कुछ दिनों का समय है इससे पहले हम आपके लिए इसमें मिलने वाली खूबियां लेकर आए हैं। बता दें कि यह फोटोग्राफी व व्लॉगिंग लवर्स के लिए कम दाम में बेस्ट फोन बन सकता है। इसमें आपको 50MP के तीन कैमरे मिलेंगे। आइए, आगे आपको मुड़ने वाले आगामी फोन की डिटेल्स देते हैं।

Infinix Zero Flip कैमरा डिटेल्स

रियर कैमरा

  • जानकारी के अनुसार आगामी Infinix Zero Flip फ्लैगशिप डिवाइस सेगमेंट के एकमात्र 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम (कैमरा सेटअप) वाला फोन होगा।
  • फोन की प्रभावशाली कैमरा क्षमताओं के साथ मोबाइल फोटोग्राफी और व्लॉगिंग करने वालों के लिए शानदार विकल्प बनेगा।
  • Infinix Zero Flip में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ एक अल्ट्रा-क्लियर 50MP प्राइमरी कैमरा और 30 FPS पर 4K में वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता होगी।
  • डिवाइस में स्टेबल रिकॉर्डिंग के लिए एक अल्ट्रा स्टेडी मोड भी मिलेगा। जो शार्प, ब्लर-फ्री इमेज और वीडियो देगा।
  • प्राइमरी लेंस के साथ Zero Flip में डुअल LED फ्लैश के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा।

फ्रंट कैमरा

  • फ्रंट कैमरा भी उतना ही प्रभावशाली मिलेगा। जिसमें 50MP का सैमसंग सेंसर है जो 60 FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने योग्य है। यह सेटअप व्लॉग और सेल्फी के लिए बढ़िया है।
  • फोन में बेहतर रोशनी के लिए LED और स्क्रीन फ्लैश विकल्पों के साथ एक होवर सेल्फी कैमरा भी शामिल होगा।
  • फ्रंट कैमरा में भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। जिससे ग्राहकों प्रोफेशनल इमेज और वीडियो का अनुभव कर पाएंगे।
  • मोबाइल के साथ डुअल व्यू मोड फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलेगी।
  • व्लॉगिंग अनुभव को अगले स्तर पर ले जाने वाला एआई व्लॉग मोड भी आपको यूनिक फील देगा।

Infinix Zero Flip india launch confirmed

Infinix Zero Flip के अन्य स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Infinix Zero Flip में 6.9-इंच का FHD+ LTPO एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। वहीं, ब्रांड ने कंफर्म कर दिया है कि भारत में 120Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 3.64-इंच आउटर एमोलेड डिस्प्ले होगा।

प्रोसेसर

इंफिनिक्स जीरो फ्लिप 5जी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट दिया जा सकता है। यह 6 एनएम प्रोसेस पर बेस्ड ऑक्टा-कोर सीपीयू है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6 गीगाहर्ट्ज है। जिससे ग्राहक स्मूथ गेमिंग तथा अन्य कोई भी काम कर सकेंगे।

स्टोरेज

डिवाइस में एक्सटेंटेड सपोर्ट के साथ 16GB तक रैम मिल जाएगी। वहीं, सामान्य तौर पर 8GB रैम और स्पेस के लिए 512जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Infinix Zero Flip फोन में कंपनी पावर बैकअप के लिए 4,720mAh की बैटरी दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 70W चार्जिंग फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। इसके साथ 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी जोड़ा जा सकता है।

ओएस

Infinix Zero Flip स्मार्टफोन एंड्राइड 14 आधारित XOS 14.5 पर रन कर सकता है। यह 2 OS अपग्रेड और 3 साल के सुरक्षा अपडेट वाला हो सकता है।

अन्य

Infinix Zero Flip में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, JBL डुअल स्पीकर, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 डुअल सिम 5G, 4G जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

Infinix Zero Flip प्राइस रेंज (संभावित)

आखिर में आपको बताते चलें कि Infinix Zero Flip ग्लोबल मार्केट में करीब 50,100 रुपये में आया था। हालांकि भारत में इसकी कीमत और भी कम होने का अनुमान है। यह इंडिया में ऑफर के साथ करीब 45 से 50 हजार रुपये की रेंज में पेश हो सकता है।


Infinix Zero Flip Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices

The post कम कीमत में आने वाले इस Flip फोन में मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरे, 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-flip-specifications-details-india-launch-on-17-october/feed/ 0
भारत में लॉन्च हो रहा है Infinix Zero Flip स्मार्टफोन, जानें क्या है तारीख https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-flip-india-launch-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-flip-india-launch-confirmed/#respond Fri, 04 Oct 2024 12:13:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=155742 इंफिनिक्स ने पिछले महीने ही अपने पहले फ्लिप स्मार्टफोन Infinix Zero Flip को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया है। वहीं, अब इस डिवाइस की एंट्री इंडियन मार्केट में भी कंफर्म हो गई है। ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर टीजर जारी करते हुए इंफिनिक्स जीरो फ्लिप की भारतीय लॉन्च डेट से पर्दा उठाया है।

The post भारत में लॉन्च हो रहा है Infinix Zero Flip स्मार्टफोन, जानें क्या है तारीख first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंफिनिक्स ने पिछले महीने ही अपने पहले फ्लिप स्मार्टफोन Infinix Zero Flip को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया है। वहीं, अब इस डिवाइस की एंट्री इंडियन मार्केट में भी कंफर्म हो गई है। ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर टीजर जारी करते हुए इंफिनिक्स जीरो फ्लिप की भारतीय लॉन्च डेट से पर्दा उठाया है। आइए, आगे आपको मोबाइल के पेश होने की तारीख और इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी डिटेल देते हैं।

Infinix Zero Flip इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म

  • इंफिनिक्स अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन जीरो फ्लिप 5जी आने वाले 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करेगा।
  • ब्रांड ने लेटेस्ट टीजर जारी करते हुए यह डिटेल दी है। जिसे आप नीचे इमेज में भी देख सकते हैं।
  • चीनी कंपनी का नया फ्लिप भारत में सैमसंग और मोटोरोला के फ्लिप फोंस को टक्कर देगा।
  • उम्मीद है कि इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल मॉडल जैसे ही हो सकते हैं।
  • कीमत की बात करें तो Infinix Zero Flip ग्लोबल मार्केट में करीब 50,100 रुपये में आया था। हालांकि भारत में इसकी कीमत और भी कम होने का अनुमान है।

Infinix Zero Flip की खूबियां ( इंडिया कंफर्म)

  • Infinix Zero Flip की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक इसका 3.64 इंच का आउटर डिस्प्ले है, जो सेगमेंट की सबसे बड़ी कवर स्क्रीन है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। यह बाहरी डिस्प्ले मल्टीटास्किंग को बढ़ाएगा जिससे डिवाइस को खोले बिना नोटिफिकेशन चेक करना, मीडिया को नियंत्रित करना और ऐप्स के साथ इंटरैक्ट करना आसान होगा।
  • Infinix Zero Flip का मजबूत हिंज डिजाइन बढ़िया यूजर एक्सपीरियंस के लिए बनाया गया है, जो दिन-प्रतिदिन निरंतर, विश्वसनीय प्रदर्शन देने के लिए 400,000 फोल्ड का सामना कर सकता है।

Infinix Zero Flip के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)

  • डिस्प्ले: Infinix Zero Flip में 6.9-इंच का FHD+ LTPO एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। वहीं, फ्रंट में 120Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 3.64-इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
  • प्रोसेसर: Infinix Zero Flip फोन में MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर लगाया गया है।
  • स्टोरेज: फोन में 8GB रैम और 512जीबी UFS 3.1 स्टोरेज की सुविधा दी गई है।
  • कैमरा: Infinix Zero Flip में OIS के साथ 50MP का Samsung GN5 प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए ऑटोफोकस के साथ 50MP का Samsung JN1 फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Infinix Zero Flip में 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,720mAh की बैटरी दी गई है।
  • ओएस: यह मोबाइल XOS 14.5 और एंड्राइड 14 के साथ मिलकर काम करता है।
  • अन्य: Infinix Zero Flip में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, JBL डुअल स्पीकर, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 डुअल सिम 5G, 4G जैसे कई ऑप्शन हैं।


Infinix Zero Flip Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices

The post भारत में लॉन्च हो रहा है Infinix Zero Flip स्मार्टफोन, जानें क्या है तारीख first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-zero-flip-india-launch-confirmed/feed/ 0