The post शाओमी नोट 5 प्रो की टक्कर में लॉन्च हुआ इनफोकस विज़न 3 प्रो, 4जीबी रैम के साथ है बेजल लेस स्क्रीन और डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ दिनों पहले ही हमनें एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि टेक कंपनी इनफोकस भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन इनफोकस विज़न 3 प्रो लॉन्च करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाते हुए विज़न 3 प्रो भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से फोन की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है तथा इसे आॅनलाईन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है।
इनफोकस विज़न 3 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन भी अपने पुराने वर्ज़न की ही तरह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश गया गया है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है।
एक्सक्लूसिव : भारत में जल्द लॉन्च होगा बेजल लेस डिसप्ले वाला 4जी स्मार्टफोन जियोनी एफ205
फोटोग्राफी के लिए इनफोकस विज़न 3 प्रो के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं विज़न 3 प्रो फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है।
नई मोबाईल कंपनी टैंबो ने भारतीय बाजार में रखा कदम, लॉन्च किए 9 मोबाईल फोन, कीमत 600 रुपये से शुरू
इनफोकस विज़न 3 प्रो 4जी वोएलटीई फोन है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से 10,999 रुपये की कीमत पर ब्लैक और गोल्ड ह्यू कलर में खरीदा जा सकता है।
The post शाओमी नोट 5 प्रो की टक्कर में लॉन्च हुआ इनफोकस विज़न 3 प्रो, 4जीबी रैम के साथ है बेजल लेस स्क्रीन और डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव : 18 अप्रैल को लॉन्च होगा 4जीबी रैम और डुअल कैमरे वाला इनफोकस विज़न 3 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी इनफोकस ने पिछले साल दिसबंर में अपना डुअल रियर कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन इनफोकस विज़न 3 लॉन्च किया था। यह फोन 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए पेश किया गया था। वहीं अब 91मोबाइल्स को सूत्रों से जानकारी मिली है कि कंपनी आने वाली 18 अप्रैल को इस फोन का नेक्स्ट वर्ज़न भारत में लॉन्च करने वाली है और इस फोन को विज़न 3 प्रो नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार इनफोकस कंपनी आने वाली 18 अप्रैल को ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के कंपनी जो नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी वह पिछले साल लॉन्च हुए विज़न 3 का अपग्रेड वर्ज़न विज़न 3 प्रो होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोन भी ट्रेंड में चल रही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।
Imagine security #BeyondYourVision. pic.twitter.com/7he9EszHmC
— InFocus India (@InFocus_IN) April 12, 2018
इनफोकस विज़न 3 में जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी दी गई थी वहीं विज़न 3 प्रो स्मार्टफोन में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। सूत्र के अनुसार 18 अप्रैल को आॅफिशियल होने के साथ ही यह फोन उसी दिन से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा और इस फोन की कीमत 10,000 रुपये के करीब होगी।
इनफोकस विज़न 3 प्रो को मैटल बॉडी पर पेश किया जाएगा तथा इसमें डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इनफोकस का यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से लैस होगा और पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी और पावरफुल बैटरी देखने को मिलेगी। आने वाली 18 अप्रैल को कंपनी इस फोन से पर्दा उठाने वाली है। इनफोकस विज़न 3 प्रो की पुख्ता कीमत के लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।
The post एक्सक्लूसिव : 18 अप्रैल को लॉन्च होगा 4जीबी रैम और डुअल कैमरे वाला इनफोकस विज़न 3 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4,000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इनफोकस विज़न 3, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कपंनी इनफोकस भारतीय बाजार में अपने कई बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी के दम पर इनफोकस स्मार्टफोन देश के मोबाईल बाजार में पक्की जगह बना चुकी है। वहीं आज इस कंपनी ने अपना एक और नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बार इनफोकस ने अपने फोन को ट्रेंड में चल रही बेज़ल लेस डिसप्ले से लैस कर बाजार में उतारा है। इनफोकस ने विज़न 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जो 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
इनफोकस विज़न 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह कंपनी का पहला फोन है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में फुलएचडी प्लस रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन स्माईल यूएक्स यूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इनफोकस विज़न 3 पीआईपी फीचर से लैस है, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ फोटो क्लिक की जा सकती है।
इनफोकस विज़न 3 डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई पर रन करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं कंपनी जल्द ही इस फोन में फेशियल रेकेग्निशन फीचर भी जारी कर देगी। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इनफोकस विज़न 3 20 दिसंबर से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसकी कीमत 6,999 रुपये होगी।
The post 4,000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इनफोकस विज़न 3, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>