information | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 Dec 2016 07:52:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लेईको और कूलपैड के नए स्मार्टफोन कूल 1एस की फोटो हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/leeco-and-coolpad-new-smartphone-cool-1s-will-launch-with-snapdragon-821-chipset-in-hindi/ Fri, 09 Dec 2016 07:43:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2260 कूल 1एस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर आधारित होगा जो लेईको ईयूआई 5.8 के साथ एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर रन करेगा।

The post लेईको और कूलपैड के नए स्मार्टफोन कूल 1एस की फोटो हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड और लेईको की संयुक्त साझेदारी में लॉन्च हुए स्मार्टफोन कूल 1 के दोनों वेरिएंट कूल 1 डुअल और कूल 1सी की मोबाईल बाजार में सफलता के बाद दोनों कंपनियों द्वारा अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और फोन कूल 1एस लॉन्च किया जा सकता है।
चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाईट टेना पर लिस्टिंग के बाद अब एक और लीक सामने आया जहां इस फोन की फोटो दिखाई गई है।

लेईको और कूलपैड द्वारा संयुक्त रूप से बनाए जा रहे कूल सीरीज़ के स्मार्टफोन में कूल 1एस भी जल्द ही जुड़ सकता है। हालांकि कंपनियों की ओर से इस विषय में कोई बयान नहीं दिया गया है, लेकिन ए​क ताजा लीक में कूल सीरीज़ के ही एक फोन की फोटो सामने आई है। लीक में कूल सीरीज़ का ही एक फोन ब्लैक कलर में दिखाया गया है जो ​डिजाईन और फीचर्स में काफी हद तक टेना द्वारा लिस्ट स्मार्टफोन कूल 1एस प्रतीत हो रहा है।

जियोनी एफ5 की जानकारी लीक, 4 जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी से होगा लैस

आपकों बता दें कि कुछ समय पहले ही चीनी टेलीकम्यूनिकेशन अॅ​थारिटी टेना पर कूल सीरीज़ के एक फोन को सर्टिफाईड करने की बात सामने आई थी। अगर यह फोन पुख्ता तौर पर कूल 1एस होता है तो लेईको और कूलपैड की संयुक्त साझेदारी में लॉन्च होने वाला यह तीसरा स्मार्टफोन होगा।

cool-1s

ताजा लीक में सामने आए फीचरस और टेना पर लिस्टिड स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो कूल 1एस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर आधारित होगा जो लेईको ईयूआई 5.8 के साथ एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर रन करेगा।

असूस के नए फोन की जानकारी हुई लीक, 4,850 एमएएच की बैटरी से होगा लैस

इस फोन में 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5 इंच की टचस्क्रीन लगाई गई है। हाल ही में लॉन्च हुए कूल 1सी में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की मैमोरी दी गई है तो उम्मीद की जा सकती है कि नए वेरिंएट में 4 या 6जीबी रैम के साथ 32, 64 या 128जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए कूल 1एस में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। ब्लैक कलर के अलावा यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ गोल्ड, सफेद तथा सिल्वर कलर में उपलब्ध हो सकता है।

The post लेईको और कूलपैड के नए स्मार्टफोन कूल 1एस की फोटो हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>