intelligent | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Jul 2020 11:57:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब फेसबुक में होगा लाइव ऑडियो स्ट्रीम https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-about-to-launch-live-audio-streaming-feature-tool-in-hindi/ Wed, 21 Dec 2016 07:44:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2737 फेसबुक द्वारा जारी लाइव ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस फ़ीचर के जरिये फेसबुक यूज़र ऑनलाइन सोशल नेटवर्क पर किसी इंटरनेट रेडियो की तरह ही अपने मैसेज ब्रॉडकास्ट कर पाऐंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने इस नए फ़ीचर को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, ब्रिटेन के टॉक रेडियो स्टेशन एलबीसी, बुक पब्लिशर हार्परकोलिन्स तथा विख्यात लेखक एडम ग्रांट व ब्रिट बेनेट के साथ शुरु किया है।

The post अब फेसबुक में होगा लाइव ऑडियो स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक हमेशा से ही अपने यूजर्स को कुछ खास अनुभव देती रही है। ऐप, गेम्स, फ़ीचर्स और टूल्स के जरिये फेसबुक ने यूजर्स के बीच अपना आर्कषण बनाए रखा है। अभी हाल ही में जहां फेसबुक ने 360 डिग्री फ़ीचर को अपडेट कर ईमेज़ का एक नया अनुभव दिया था, वहीं अब फेसबुक ने अपनी लाइव ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को शुरु कर अपने यूजर्स को एक और आकर्षक टूल प्रदान किया है।

मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट

फेसबुक द्वारा जारी लाइव ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस फ़ीचर के जरिये फेसबुक यूज़र ऑनलाइन सोशल नेटवर्क पर किसी इंटरनेट रेडियो की तरह ही अपने मैसेज ब्रॉडकास्ट कर पाऐंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने इस नए फ़ीचर को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, ब्रिटेन के टॉक रेडियो स्टेशन एलबीसी, बुक पब्लिशर हार्परकोलिन्स तथा विख्यात लेखक एडम ग्रांट व ब्रिट बेनेट के साथ शुरु किया है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही फेसबुक ने अपना लाईव वीडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर लॉन्च किया था, जिसे बड़ी तादाद में लोगों ने अपनाया। बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म पिंक की पब्लिक कांफ्रेस फेसबुक पर लाईव वीडियो स्ट्रीमिंग के जरिये की थी। और अब फेसबुक का नया आॅडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर भी एफबी यूजर्स के लिए एक और आर्कषक टूल साबित होगा।

fb-live-audio-1

एक पोस्ट के जरिये फेसबुक प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट शिर्ले इप और सॉफ्टवेयर इंजीनियर भावना राधाकृष्णन ने इस फ़ीचर का जिक्र करने हुए कहा है कि कई बार कोई भी यूजर्स या पब्लिशर अपनी किसी बात या भावना को पोस्ट के जरिये फेसबुक पर जाहिर तो करना चाहता है, लेकिन उसके लिए वीडियो की बजाय शब्दों में बयान करना ज़्यादा पसंद करने हैं।

फेसबुक का इस नए टूल से लाईव ब्रॉडकास्टिंग के साथ-साथ बातचीत की जा सकती है तथा सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। लाईव ऑडियो कंटेट फेसबुक की न्यूज़ फ़ीड में अपडेट होता रहेगा जहां लाईक व अन्य रिएक्शन दिए जा सकते हैं। फेसबुक का यह नया फ़ीचर स्लो डाटा क्नेक्टिविटी में भी कारगर साबित होगा।

5.5-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है एचटीसी एक्स10

हालांकि फेसबुक ने अभी इस टूल को वैश्विक स्तर पर लॉन्च ​नहीं किया है परंतु एक बाद अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ टेस्टिंग के बाद यह फ़ीचर जल्द ही आप लोगों की प्रोफाईल में जुड़ जाएगा।

The post अब फेसबुक में होगा लाइव ऑडियो स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट https://www.91mobiles.com/hindi/mark-zuckerberg-made-jarvis-for-his-own-house-in-hindi/ Wed, 21 Dec 2016 07:20:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2732 फेसबुक से सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने ब्लॉग के ​जरिये यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने घर के लिए एक आर्टिफिशियल असिटेंट एआई का निर्माण किया है।

The post मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप भी मारवल के फैंन हैं तो ‘जारविस’ को तो अच्छे से जानते होंगे। हो सकता है आप भी मेरी तरह सोचते हों कि काश मेरे पास भी ‘जारविस’ जैसा डिजिटल आर्टिफिशियल कम्प्यूटर असिस्टेंट होता। खैर हम आप तो सिर्फ ऐसे ख्याली पुलाव ही बना सकते हैं, लेकिन फेसबुक के फाउंडर सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसे सच साबित कर दिखाया है। जी हां, मार्क जुकरबर्ग ने ‘जारविस’ जैसे सिस्टम को खुद के लिए हकीकत में बनाया है।

5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन

दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने ब्लॉग के ​जरिये यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने घर के लिए एक आर्टिफिशियल असिटेंट एआई का निर्माण किया है। मार्क ने लिखा है कि उन्होंने खुद को दिया चैलेंज पूरा कर दिया है और आयरन मैन जैसा ‘जारविस’ उनके घर पहुंच चुका है।

सोमवार को लिखी पोस्ट में जुकरबर्ग ने कहा है कि वर्ष 2016 के लिए उनका अपने प्रति चैलेंज ‘आयरन मैन’ में ‘जारविस’ जैसा एक आर्टिफिशियल असिस्टेंट उनके घर पहुंच गया है।

आपको याद दिला दें कि इस साल के शुरुआती माह में मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि उन्हें साल 2016 के भीतर ही आयरन मैंन के ‘जारविस’ जैसे सिस्टम को डेवलेप करना है।

अपने इस नए निर्माण की जानकारी देते हुए मार्क ने बताया है कि उनका मकसद यह समझना था कि एक कृत्रिम दिमाग यानि आर्टिफिशियल असिस्टेंट कैसे काम करता है। और अब उनका बनाया एआई फोन तथा कम्प्यूटर पर बात कर सकता है। वह भाषा कमांड, फेस व शब्द डिटेक्शन जैसी तकनीकों से लैस है। उनका बनाया एआई घर की लाईट्स, तापमान, विद्युत उपकरण व सुरक्षा के साथ-साथ घर में उनकी बेटी मैक्स का भी ध्यान रखता है।

The post मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>