Internet banking | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 23 Oct 2023 07:49:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ICICI Bank balance check कैसे करें (7 तरीके) https://www.91mobiles.com/hindi/icici-bank-balance-kaise-check-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/icici-bank-balance-kaise-check-kare/#respond Mon, 23 Oct 2023 07:49:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=121000 आईसीआईसीआई बैंक बैंलेस चेक करना काफी आसान है।

The post ICICI Bank balance check कैसे करें (7 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया के सबसे बड़े बैंकों में शामिल ICICI Bank में अगर आपका अकाउंट है तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। दरअसल, SBI, HDFC, Union Bank के बैलेंस चेक करने के तरीके के बाद अब हम आपको आईसीआईसीआई बैंक बैलेंस चेक करने के आसान तरीकों के बारे में आपको बताने वाले हैं। यह काम मिस्ड कॉल और एसएमएस बैंकिंग सर्विस के जरिए कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे आप घर बैठे ICICI में अपने अकाउंट का बैलेंस पता कर सकते हैं।

बैंक का नाम  ICICI
बैलेंस चेक की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
लाभार्थी ICICI बैंक सभी ग्राहक
माध्यम एसएमएस, नेट बैंकिंग आदि
एमएमएस नंबर 9215676766
कस्टमर केयर नंबर 18001080
टोल फ्री नंबर 9594612612
आधिकारिक वेबसाइट https://www.icicibank.com/

ICICI Bank में बैलेंस चेक करने का तरीका

आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को कई तरीके से अकाउंट बैलेंस चेक करने की सुविधा प्रदान करता है। जिन ग्राहकों ने बैंक साथ अपने फोन नंबर रजिस्टर किए हैं, वे SMS, मिस्ड कॉल, ATM बैंकिंग आदि के माध्यम से अकाउंट बैलेंस की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (SMS से)

ICICI बैंक ग्राहकों को SMS के जरिए खाते का बैलेंस चेक करने की परमिशन देता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले ग्राहकों को अपने फोन के मैसेज ऐप में जाकर IBAL(स्पेस)<12 डिजटल अकाउंट नंबर> लिखना है।

स्टेप 2- इसके बाद 5676766 या 9215676766 नंबर पर मैसेज सेंड कर देना है।

स्टेप 3- मैसेज भेजने के कुछ देर में आपके पास बैंक बैलेंस वाला स्टेटस मैसेज आ जाएगा।

स्टेप 4- इसके अलावा लास्ट 5 ट्रांजैक्शन जानने के लिए CITRAN (स्पेस)<12 डिजटल अकाउंट नंबर> लिखना होगा।

स्टेप 5- फिर 5676766 या 9215676766 नंबर पर मैसेज भेजना होगा।

स्टेप 6- इसके बाद आपके सामने पिछली 5 ट्रांजैक्शन सामने वाला SMS प्राप्त होगा।

नोट: मैसेज रजिस्टर मोबाइल नंबर से करने पर ही बचा हुआ बैंक बैलेंस पता चल पाएगा।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (मिस्ड कॉल से)

ICICI ग्राहक मिस्ड कॉल के लिए भी अपने अकाउंट की बचे हुए बैलेंस की जानकारी हासिल सकते हैं।

स्टेप 1: इसके लिए 9594612612 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

स्टेप 2: मिस्ड कॉल के कुछ ही सेकेंड्स में आपके पास SMS के जरिए अकाउंट बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।

Note: ध्यान रखें कि मिस्ड कॉल सर्विस का उपयोग करने के लिए आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करना होगा।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (ATM से)

ICICI बैंक के यूजर एटीएम के जरिए भी अकाउंट बैलेंस की जांच कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: ग्राहक को किसी भी एचडीएफसी एटीएम पर अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करना होगा, फिर चार अंकों का एटीएम पिन दर्ज करना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद आपको एटीएम की स्क्रीन पर दिखाई देने वाले ऑप्शन में से Balance Enquiry को सिलेक्ट करना होगा।

स्टेप 3: यहां पर अकाउंट की शेष राशि स्क्रीन पर दिखाई देगी। साथ ही, एटीएम बैंक अकाउंट डिटेल के साथ एक रसीद भी जनरेट हो जाएगी।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (Net Banking से)

इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी ग्राहक अकाउंट बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: यह लॉगइन बटन पर क्लिक करें। अगर आपको पास पहले से लॉगइन आईडी नहीं है, तो पहले इसे क्रिएट कर लें।

स्टेप 3: अब अपना कस्टमर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और लॉग-इन कर लें।

स्टेप 4: इसके बाद लॉग इन करते ही आपके सामने एचडीएफसी बैंक बैलेंस शो करने लगेगा।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (Mobile App द्वारा)

ICICI बैंक ग्राहक iMobile App ऐप की मदद से भी बैंक खाते की चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले एंडरॉयड़ या आईओएस डिवाइस पर ऐप को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर लें।

स्टेप 2: अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद जो ओटीपी जनरेट होगा, उसे दर्ज करें।

स्टेप 3: इसके बाद मोबाइल बैंकिंग आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।

स्टेप 4: इसके बाद सेविंग अकाउंट बैलेंस होम पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (UPI द्वारा)

ग्राहको को यूपीआई ऐप के माध्यम से भी अकाउंट बैलेंस चेक करने की परमिशन देता है।

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन पर कोई भी UPI ऐप ओपन करें।

स्टेप 2: UPI ऐप को अनलॉक करने के लिए सिक्योरिटी कोड या पिन दर्ज करें।

स्टेप 3: इसके बाद Check Account Balance पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब उस बैंक खाते का चयन करें, जिसका बैलेंस चेक करना चाहते हैं।

स्टेप 5: इसके बाद UPI पिन दर्ज करें। फिर आपके अकाउंट का बचे बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ICICI अकाउंट बैलेंस चेक करें (पासबुक द्वारा)

स्टेप 1- जब कोई ICICI बैंक में अपना बैंक खाता खोलते हैं, तो उन्हें एक पासबुक दी जाती है।

स्टेप 2- आप अपने पासबुक में हर लेनदेन को अपडेट करवा सकते हैं।

स्टेप 3- इसके लिए ग्राहक चाहे तो बैंक जाकर अपने पासबुक अपडेट करा सकते हैं।

स्टेप 4- साथ ही ग्राहक ATM मशीन में भी अपने आप यह काम कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन (FAQ)

ICICI अकाउंट से बिना मोबाइल नंबर लिंक के बैंक बैलेंस पता कर सकते हैं?

नहीं, ICICI बैंक बैलेंस चेक करने के लिए ग्राहक को मोबाइल नंबर लिंक करना आवश्यक है। ICICI अपने ग्राहकों को सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही अकाउंट की जानकारी भेजता है।

ICICI के दो अकाउंट में एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर है तो क्या होगा?

अगर आपके पास दो अकाउंट हैं तो आप मिस कॉल और एसएमएस बैंकिंग फीचर एक की अकाउंट से इस्तेमाल कर पाएंगे। दूसरे खाते की जानकारी एसएमएस और मिस कॉल के लिए आपको नंबर बदलना होगा।

ICICI बैंक की मिस्ड कॉल सेवा की कीमत कितनी होगी?

यह सेवा बैंक की तरफ से बिल्कुल फ्री है।

ICICI बैंक बैंलेस जानने के लिए क्या नंबर है।

इस सेव के लिए 9594612612 पर कॉल करना होगा।

The post ICICI Bank balance check कैसे करें (7 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/icici-bank-balance-kaise-check-kare/feed/ 0
जानें कैसे करें आॅनलाइन पैसे ट्रांसफर https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-money-online-to-another-bank-account/ Mon, 16 Jan 2017 05:48:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1273 फंड ट्रांसफर के जरिये उपभोक्ता एक आसान सी प्रक्रिया के साथ समान बैंक या किसी अन्य बैंक के अधिकृत बैंक खाते में पैसों का लेन देन कर सकते हैं।

The post जानें कैसे करें आॅनलाइन पैसे ट्रांसफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आॅनलाइन ट्रांजेक्शन के बारे में बहुत बातें हो रही हैं लेकिन कई लोग अब भी इससे अनजान हैं।अगर आपके मन में सवाल उठ रहा है कि किस तरह बैंकों की आॅनलाइन सेवाओं का उपयोग किया जाए तो चलिए बताते हैं फंड ट्रासंफर करने का आसान व सुरक्षित तरीका।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फंड ट्रांसफर के जरिये कैसे अपने बैंक अकाउंट से पैसे दूसरे अकांउट में भेजें जाएं। फंड ट्रांसफर के जरिये उपभोक्ता एक आसान सी प्रक्रिया के साथ समान बैंक या किसी अन्य बैंक के अधिकृत बैंक खाते में पैसों का लेन देन कर सकते हैं।

पैसे ट्रांसफर का तरीका
किसी के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आपके पास भी बैंक अकाउंट हो। इसके साथ ही जिस बैंक अकांउट में पैसा भेजना है उस अकांउट का नाम, नंबर व आईएफएसई नंबर हो। इसके बाद बस आपको कोई भी मोबाइल या कंप्यूटर लेकर बैठना है जो इंटरनेट से कनेक्टेड हो और

1. सर्वप्रथम आपको अपने बैंक की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाना है, जहां आपको पेमेंट व फंड ट्रांसफर के आॅपशन पर क्लिक करना है। जैसे आईसीआई का हो तो आईसीआई के वेबसाइट पर, एसबीआई का हो तो एसबीआई के वेबसाइट पर। यदि आपको अपने बैंक का वेबसाइट एड्रेस मालूम नहीं है तो बैंक का नाम लिखकर भी गूगल पर सर्च कर सकते हैं।

2. बैं​क की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपने यूजर आईडी के साथ लॉगिन करना है। यूजर आईडी आपको खाता खोलते वक्त वेलकम किट के साथ दिया जाता है। यदि आपको नहीं मालूम है तो बैंक के कस्टम केयर नंबर पर कॉल कर पता कर सकते हैं।

1,000 और 500 के नोट हुए बैन, दो दिन बैंक भी होंगे बंद सिर्फ कर सकेंगे आॅनलाइन ट्रांजेक्शन

3. लॉगिन करने के बाद कई विकल्प मिलेंगे आपको ट्रांसफर फंड टू बैंक का आॅपशन सलेक्ट करना है जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर सभी बैंकों की लिस्ट आ जाएगी।

4. बैंक के नामों की लिस्ट में आपको पेई अकांउट अर्थात् ​वह अकांउट जिसमें फंड ट्रांसफर करना है, उसे सलेक्ट करना होगा।

5. खुली हुई विंडो में आपको पेई की अकांउट डिटेल्स भरनी होगी जिसमें नाम, बैंक का पता तथा ट्रांसफर की जाने वाली राशि शामिल होगी।

6. पेई अकांउट की डिटेल्स पूरी करने के बाद अब आपको अपने एटीएम अथवा डेबिट कार्ड की जानकारियां भरनी ​होगी।

7. यहां आपको एटीएम या डेबिट कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर और एक्सपाइरी डेट अर्थात् कार्ड समाप्ति की तिथि डालनी है।
(सीवीवी नंबर आपके कार्ड के पीछे लिखी तीन अंक की संख्या है)

plastic-card-1647376_1280

8. बस इस अंतिम प्रक्रिया को पूरा करते ही आपके बैंक अकांउट से पैसे कटकर आपके ​द्वारा दिये गए दूसरे बैंक अकांउट में ट्रांसफर हो जाऐंगे।

इस प्रक्रिया की ख़ास बात यह है कि इसमें पैसों का ट्रांसफर उसी समय हो जाता है। इसके माध्यम से एक बार में 1 रुपये से लेकर 10 लाख रुपए तक की ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। हां, हर ट्रांजेक्शन पर लगने वाला शुल्क बैंक की निजी ​नीतियों पर आधारित होगा।

तो देखा आपने किस तरह एक आसान सी प्रक्रिया के जरिये आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे अपने प्रियजनों को फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। भारत के सभी बैंकों में फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया आमतौर पर एक समान ही होती है। लेकिन फिर भी मामूली से बदलाव भी आपकी फंड ट्रांसफर ट्रांजेक्शन को सुरक्षित व सरल ही अनुभव कराऐंगे।

The post जानें कैसे करें आॅनलाइन पैसे ट्रांसफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
2,000 रुपये में स्मार्टफोन बनाए मोबाईल कंपनियां : भारत सरकार https://www.91mobiles.com/hindi/goi-asked-indian-mobile-industries-to-make-smartphone-under-2000-in-hindi/ Mon, 09 Jan 2017 06:14:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3563 केंद्र सरकार की ओर से लोकल हैंडसेट वेंडर्स को कम कीमत पर स्मार्टफोन पेश करने के लिए कहा गया है। सरकार का मानना है कि कैशलेस इकॉनमी का सपना तबतक साकार नहीं हो सकता जबतक ग्रामीण ईलाकों समेत हर घर में स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं होता।

The post 2,000 रुपये में स्मार्टफोन बनाए मोबाईल कंपनियां : भारत सरकार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोटबंदी के बाद भारत सरकार आॅनलाईन ट्रांजेक्शन और कैशलेस इकॉनमी के विस्तार के लिए काफी प्रयास कर रही है। सरकार को आम लोगों तक स्मार्टफोन्स पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश के तहत केंद्र सरकार की ओर से लोकल हैंडसेट वेंडर्स को कम कीमत पर स्मार्टफोन पेश करने के लिए कहा गया है। सरकार का मानना है कि कैशलेस इकॉनमी का सपना तबतक साकार नहीं हो सकता जबतक ग्रामीण ईलाकों समेत हर घर में स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं होता।

इकॉनमी टाईम्स के मुताबिक नीति आयोग तथा लोकल हैंडसेट वेंडर्स ही हाल ही में हुई मीटिंग में सरकार की ओर से 2,000 रुपये तक के स्मार्टफोन बनाने की बात कही गई है। इस मीटिंग में स्वदेशी मोबाईल निर्माता कंपनियां माइक्रोमैक्स, इंटेक्स, लावा तथा कार्बन ने हिस्सा लिया तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन्स पर नीति आयोग की इस पेशकश पर अपनी राय प्रकट की।

नोकिया के सस्ते स्मार्टफोन की जानकारी लीक, 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

गौरतलब है कि इस मीटिंग से एप्पल तथा सैमसंग जैसी कंपनियां जहां नदारद रही वहीं सरकार की ओर से चीनी कंपनियों को फिलहाल इस पेशकश के दायरे से बाहर रखा गया है।

Image Courtesy : Businesstoday
Image Courtesy : Businesstoday

खबर के अनुसार भारत सरकार का संज्ञान है कि देश में कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स की कमी है, तथा कीमत के कारण की अनेंको लोग स्मार्टफोन नहीं अपना पर रहे हैं। तथा जबतक हर व्यक्ति तक स्मार्टफोन नहीं उपलब्ध होगा तो आॅनलाईन ट्रांजेक्शन्स पूरी तरह देश की अर्थव्यवस्था में अपनी जगह नहीं बना पाऐगी।

इसलिए सरकार चाहती है कि मोबाईल निर्माता कंपनियां अपने ब्रांड के तहत ऐसे स्मार्टफोन्स का निर्माण करें जिनकी कीमत 2 हजार से कम हो तथा हर व्यक्ति ऐसे स्मार्टफोन खरीदने में समर्थ हो सके। हालांकि सरकार अभी कम कीमत के ​फोन निर्माण में स्वदेशी कंपनियों को कोई सब्सिडी या अन्य मदद देने में मूड में नहीं है।

4जीबी रैम और 16-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया का पहला एंडरॉयड स्मार्टफोन

सरकार की ओर से निर्माता कंपनियों पर सस्ते फोन बनाने के लिए जोर डालने के साथ ही आॅनलाईन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए अन्य कोई समाधान भी पेश करने को कहा है। इसके साथ ही सरकार भविष्य में आधार कार्ड पर आधारित कैश ट्रांजेक्शन की सुविधा हर फोन में देना चाहती है जिससे किसी भी स्थान से आॅनलाईन ट्रांजेक्शन की जा सके।

आपको बता दें कि आधार-बेस्ड ट्रांजेक्शन्स हर फोन में उपलब्ध कराने के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, कैमरा प्रोसेसर तथा स्कैनर होना आवश्यक है तथा 2 हजार तक की कीमत पर इस सब फीचर्स से लैस स्मार्टफोन उपलब्ध कराना वाकई में मोबाईल कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। ज्ञात हों कि हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी भारत में स्मार्टफोन्स की आदर्श कीमत 2 हजार रुपये तक ही आंकी थी।

mobile-manufacture-et 91Mobiles

अब देखना यह होगी कि सरकार की कैशलेस इकॉनमी की योजना में मोबाईल कंपनियां कितना साथ दे पाती हैं तथा कब तक देश के ग्रामीण ईलाकों में फ़ीचर फोन की जगह स्मार्टफोन ले पाते हैं।

The post 2,000 रुपये में स्मार्टफोन बनाए मोबाईल कंपनियां : भारत सरकार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे करें इंटरनेट बैकिंग से गूगल प्ले स्टोर पर खरीदारी https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-purchase-game-and-apps-by-internet-banking-on-google-play-store-in-hindi/ Mon, 07 Nov 2016 13:14:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1166 गूगल प्ले स्टोर की सू​ची में देश के कई बड़े बैंक शामिल हैं जिनमें स्टेट बैंक, ऐक्सीस बैंक, सिटी बैंक व इंडियन बैंक आदि प्रमुख है।

The post जानें कैसे करें इंटरनेट बैकिंग से गूगल प्ले स्टोर पर खरीदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय एंडरॉयड उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। अब गूगल प्ले स्टोर पर वे नेट बैंकिंग के माध्यम से खरीदारी कर सकते हैं। गूगल से यदि आप कोई गेम, एप्स या मूवी की खरीदारी करते हैं तो क्रेडिट व डेबिट कार्ड के अलावा नेट बैंकिंग का भी विकल्प मिलेगा। पहले सिर्फ कार्ड पेमेंट या कोड रिडीम का ​ही विकल्प होता था लेकिन आज से उपभोक्ता नेटबैंकिंग का विकल्प देख सकते हैं। इससे सेवाओं का भुगतान और आसान हो जाएगा।

गौरतलब है कि जिन यूजर्स के पास पहले क्रेडिट या डेबिट कार्ड नहीं था वह गूगल प्ले स्टोर की किसी भी पेड सुविधा को पर्चेज नहीं कर सकते थे। पंरतु गूगल द्वारा नई सर्विस जोड़ने के बाद नेटबैंकिंग का प्रयोग करने वाले उपभोक्ता भी अपनी पंसदानुसार गूगल प्ले स्टोर की सर्विस खरीद सकते हैं।

जानें गूगल प्ले स्टोर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करने का तरीका

एंडरॉयड पॉलिस पर दी गई जानकारी के अुनसार गूगल प्ले स्टोर के पेमेंट आप्शन में क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ साथ इंटरनेट बैकिंग का भी आप्शन उपलब्ध है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए

1. आपको गूगल प्ले स्टोर से किसी ऐप, गेम या मुवी का चुनाव करना है।

2. इसके बाद आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा।

google-play-payment

3. यदि आपने पहले से कोई कार्ड इंटीग्रेट नहीं किया है तो बाई नाउ करते ही तीन आॅप्शन आएंगे। इसके कार्ड और रिडीम कोड के साथ ही नेट ​बैंकिंग का विकल्प होगा।

4. इसके बाद आपको पेमेंट आप्शन में इंटरनेट बैंकिंग सलेक्ट करते ही गूगल प्ले स्टोर सीधा बैंक के सिक्योर पेमेंट पेज पर पहुॅंच जाएगा।

5. यहां से आप अपने संबंधित बैंक की का चुनाव कर ​डिटेल डालकर पेमेंट प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

यदि आपके फोन में यह विकल्प नहीं आ रहा है तो कुछ दिनों में गूगल प्ले स्टोर के अपडेट के साथ ही प्राप्त हो जाएगा।

खास बात यह कही जा सकती है कि गूगल प्ले स्टोर की सू​ची में देश के कई बड़े बैंक शामिल हैं जिनमें स्टेट बैंक, ऐक्सीस बैंक, सिटी बैंक व इंडियन बैंक आदि प्रमुख है। हालांकि कुछ बैंक अभी भी इस लिस्ट में नदारद हैं जैसे स्टैंर्डड चार्टटेड और येस बैंक इत्यादि। पंरतु गूगल की यह ​सर्विस भारतीय एंडरॉयड उपभोक्ताओं के लिए काफी फायदेमंद कही जाएगी।

गौरतबल है कि इस तरह की पहली कोशिश भारत में आइडिया और माइक्रोसॉफ्ट द्वारा देखने को मिली थी लेकिन आॅपरेटर आधारित होने की वजह से यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ। वहीं माइक्रोसॉफ्ट फोन का उपभोक्ता आधार भी बहुत बड़ा नहीं है। जबकि गूगल की इस कोशिश से करोंड़ों उपभोक्ता जुड़ जाएंगे।

The post जानें कैसे करें इंटरनेट बैकिंग से गूगल प्ले स्टोर पर खरीदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>