Internet data plans | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 28 Mar 2018 12:01:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एयरटेल 65 रुपये में दे रही है 28 दिनों के लिए ​इंटरनेट डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs65-pack-offering-1gb-data-for-28-days-in-hindi/ Wed, 28 Mar 2018 12:01:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18532 इस डाटा की कोई दैनिक वेलिडिटी नहीं है।

The post एयरटेल 65 रुपये में दे रही है 28 दिनों के लिए ​इंटरनेट डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम मार्केट में सभी दूरसंचार कंपनियां अधिक से अधिक कस्टमर्स को लुभाने के लिए नए नए प्लान्स और आॅफर्स ला रही है। कम कीमत पर अधिक बेनिफिट देने की जुगत में लगी टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ी हुई है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक नया प्लान पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 65 रुपये है।

एयरटेल द्वारा जारी किया गया 65 रुपये का यह प्लान एक डाटा प्लान है जो प्री-पेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस पैक के अंदर 28 दिनों के लिए 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इस डाटा का यूज़ एयरटेल कस्टमर्स अपनी सहुलियत अनुसार 28 दिनों में कभी भी कर सकते हैं।

airtel

28 दिनों के लिए मिलने वाले इस डाटा को 3जी या 2जी की स्पीड पर यूज़ किया जा सकता है। गौरतलब है कि कंपनी की ओर से यह प्लान सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। इस प्लान की उपलब्धता को माय एयरटेल ऐप पर जाना जा सकता है कि आप इस पैक के लिए ऐलिजेबल है या नहीं।

बीएसएनएल 551 रुपये में दे रहा है 135जीबी 4जी डाटा, साथ में 90 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून

लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि रिलायंस जियो की टक्कर में एयरटेल भी अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस को मजबूत करने में लगी है। और इसके लिए एयरटेल ने एयरटेल वोएलटीई बीटा प्रोग्राम की शुरूआत की है। इस प्लान के तहत एयरटेल ग्राहकों को 30 जीबी 4जी डाटा मुफ्त में दिया जा रहा है। इस फ्री डाटा के बदले में ग्राहकों को बस एयरटेल की 4जी वोएलटीई से जुड़ी फिडबैक कंपनी को देनी होगी।

The post एयरटेल 65 रुपये में दे रही है 28 दिनों के लिए ​इंटरनेट डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन सुपर प्लान : सिर्फ 179 रुपये में अनलिमिटेड डाटा, वॉयस कॉल और रोमिंग फ्री, वैलिडिटी 28 दिन https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-super-plan-rs-179-with-unlimited-call-and-data-in-hindi/ Thu, 14 Dec 2017 12:38:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14821 वोडाफोन का यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है।

The post वोडाफोन सुपर प्लान : सिर्फ 179 रुपये में अनलिमिटेड डाटा, वॉयस कॉल और रोमिंग फ्री, वैलिडिटी 28 दिन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम कं​पनियों के बीच सस्ते प्लान्स और ज्यादा फायदे को लेकर मचे घमासान में सभी कंपनी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए और आर्कषक प्लान्स पेश कर रही है। कल ही हमनें आइडिया के नए 309 रुपये वाले प्लान की जानकारी दी थी वहीं आज वोडाफोन ने भी अपना बेहद सस्ता प्लान ‘वोडाफोन सुपर प्लान’ पेश कर दिया है। वोडाफोन की ओर से 179 रुपये का प्लान पेश किया गया है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही ढ़ेर सारा डाटा दे रहा है।

प्लान 179 रुपये
वोडाफोन का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले वॉयस कॉल की बात करें तो वोडाफोन के इस प्लान में आॅन नेटवर्क तथा आॅफ नेटवर्क अन​लिमिटेड लोकल एवं एसटीडी कॉल दी जा रही है। वोडाफोन की ओर से दी जा रही वॉयस कॉल रोमिंग इनकमिंग और आउट गोइंग में भी फ्री रहेगी।

voda-photo-credit 91Mobiles

इसी तरह वोडाफोन की ओर से इस प्लान में 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा भी दिया जा रहा है। वोडाफोन का यह डाटा 2जी की स्पीड पर काम करेगा।

गौरतलब है कि ‘वोडाफोन सुपर प्लान’ को कंपनी की ओर से अभी बिहार और झारखंड राज्य में ही पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में देश के अन्य ईलाकों में भी जारी कर दिया जाएगा।

The post वोडाफोन सुपर प्लान : सिर्फ 179 रुपये में अनलिमिटेड डाटा, वॉयस कॉल और रोमिंग फ्री, वैलिडिटी 28 दिन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बीएसएनएल ने पेश किया ‘​लूट लो’ आॅफर, मिल रहा है 500 प्रतिशत तक अतिरिक्त डाटा और 60 प्रतिशत तक की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-loot-lo-offer-with-500-percent-extra-data-in-hindi/ Wed, 01 Nov 2017 09:36:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13292 सरकारी टेलीकॉम कपंनी बीएसएनएल ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए 'लूट लो' आॅफर पेश किया है।

The post बीएसएनएल ने पेश किया ‘​लूट लो’ आॅफर, मिल रहा है 500 प्रतिशत तक अतिरिक्त डाटा और 60 प्रतिशत तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी एक ताजा रिपोर्ट में यह बात सामनें आई है कि रिलायंस जियो के सस्ते प्लान्स के ​चलते देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के मुनाफे में भारी कमी आई है। इसमें जियो की प्रतिस्पर्धा में सस्ते प्लान्स लॉन्च किया जाना एक बड़ी वजह माना जा रहा है। वहीं देश की सरकारी टेलीकॉम कपंनी बीएसएनएल ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए ‘लूट लो’ आॅफर पेश किया है, जिसमें 500 प्रतिशत तक अतिरिक्त डाटा मिल रहा है।

अब व्हाट्सऐप से पैसे भी हो सकेंगे ट्रांसफर

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ‘लूट लो’ लॉन्च किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी द्वारा जारी यह आॅफर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस ऑफर के तहत हर रिचार्ज पर रिचार्ज मूल्य में 60 प्रतिशत की छूट तथा हर प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा पर 500 प्रतिशत त​क अतिरिक्त इंटरनेट डाटा मिल रहा है।

girl-with-phone-indian-2

बीएसएनएल द्वारा पेश किए गए इस नए आॅफर का लाभ कंपनी द्वारा जारी 7 पोस्टपेड प्लान्स पर उठाया जा सकता है। इन प्लान्स में 225 रुपये, 325 रुपये, 525 रुपये, 725 रुपये, 799 रुपये, 1,125 रुपये तथा 1,525 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान शामिल है। बीएसएनएल की ओर से इन प्लान पर क्रमशः 500 एमबी, 500 एमबी, 3 जीबी, 7 जीबी, 15 जीबी, 30 जीबी, 60 जीबी और 90 जीबी तक का इंटरनेट डाटा मुफ्त दिया जा रहा है।

जियो की वजह से एयरटेल को हुआ भारी नुकसान, कंपनी के मुनाफे में आई 76 फीसदी की कमी

गौरतलब है कि बीएसएनएल के इस सभी प्लान्स की कीमत ज्यादा थी। पहले लगे हाथ आपको बता दें कि हाल ही में वोडाफोन ने 177 रुपये का प्लान जारी किया है जिसमें 28जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है वहीं एयरटेल का 399 रुपये में 84 दिनों तक 84जीबी डाटा देने वाला प्लान भी काफी धूम मचा रहा है।

The post बीएसएनएल ने पेश किया ‘​लूट लो’ आॅफर, मिल रहा है 500 प्रतिशत तक अतिरिक्त डाटा और 60 प्रतिशत तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, फ्री वॉयस कॉल के साथ 90जीबी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-offring-90gb-data-and-free-voice-calling-in-hindi/ Wed, 06 Sep 2017 05:46:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11471 इस प्लान को लेकर बीएसएनएल बोर्ड निदेशक का कहना है, यह बाज़ार में मौजूद अभी तक के सभी प्लान्स में से सबसे सस्ता है।

The post बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, फ्री वॉयस कॉल के साथ 90जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम जगत में रिलायंस जियो बेहद ही सफलतापूर्वक अपना एक साल पूरा कर लिया है। इस दौरान कंपनी ने अनेंको उप​लब्धियां हासिल की है। वहीं दूसरी ओर अन्य टेलीकॉम कंप​निया आज भी जियो के सामनें नए नए प्लान लाकर ग्राहकों को लुभा रही है। इसी सूची में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक और प्लान जारी किया है जिसमें 90 दिनों के लिए 90जीबी डाटा दिया जा रहा है।

जियो का एक साल: रिलायंस जियो की 5 मुफ्त सेवाएं जो आज भी बनी है दूसरे आॅपरेटर्स के लिए सिरदर्दी

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से जारी यह नया प्लान 429 रुपये का है।

इस प्लान में 429 के रिचार्ज पर किसी भी नेटवर्क पर लोकल व नेशनल कॉल मुफ्त दी जा रही है।

bsnl-1

इसके तहत 90जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा जो हर दिन 1जीबी के हिसाब के बीएसएनएल ग्राहक के नंबर पर क्रेडिट होगा।

कंपनी की ओर से यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है जो 90 दिनों की वैधता के साथ आता है।

12​ सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8

आपको बता दें कि इस प्लान को लेकर बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आरके मित्तल का कहना है 429 रुपये प्लान में ग्राहकों को प्रति माह सिर्फ 143 रुपये का खर्चा वहन करना होगा और यह बाज़ार में मौजूद अभी तक के सभी प्लान्स में से सबसे सस्ता है।

The post बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, फ्री वॉयस कॉल के साथ 90जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>