Internet Speed | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 21 Jul 2022 09:02:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5G पर मिलेगी 3G सर्विस! धीमे नेटवर्क से परेशान यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/fast-4g-internet-speed-instead-of-5g-network-indian-mobile-users-demand/ https://www.91mobiles.com/hindi/fast-4g-internet-speed-instead-of-5g-network-indian-mobile-users-demand/#respond Thu, 21 Jul 2022 07:34:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84638 स्लो इंटरनेट नेटवर्क से परेशान यूजर्स कर रहे हैं कमेंट, 5G पर मिलेगी 3G सर्विस!

The post 5G पर मिलेगी 3G सर्विस! धीमे नेटवर्क से परेशान यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस माह 26 जुलाई से भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने वाली है। इस नीलामी के बाद भारत में 5G Network के लॉन्च का रास्ता साफ हो जाएगा और यूजर्स सुपरफास्ट Internet का उपयोग कर पाएंगे। हल्ला इसी बात का है परंतु यूजर्स इसी को लेकर नाराज दिख रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही भारत में 5G, 6G या फिर 10G ही क्यों न आ जाए लेकिन मिलेगी तो वही 2G और 3G वाली स्पीड। जी हां! खराब नेटवर्क क्वालिटी और धीमे इंटरनेट की वजह से भारतीय यूजर्स इस कदर परेशान हो गए हैं और अपनी भड़ास अब सोशल मीडिया पर निकालने लगे हैं। Call Drop, Slow Internet और Cross Connection Network जैसी समस्याएं तो आम हो गई है। ऐसे में यूजर्स अब खुले आप नेटवर्क ऑपरेटर्स की शिकायत करने लगे हैं।

यह सब देखने के बाद यही सवाल उठता है कि क्या वास्तव में भारत में नेटवर्क की स्थिति बेहद ज्यादा खराब है? क्या वाकई लोगों को मोबाइल इंटरनेट में बेहद धीमी स्पीड मिल रही है? या फिर हम बेवजह हल्ला मचा रहे हैं! तो चलिए भारत में 5G Service के लॉन्च से पहले हम यहां की इंटरनेट स्पीड और क्वालिटी पर नजर डाल लेते हैं। परंतु उससे पहले देख लेते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स 5जी को लेकर किस तरह की बातें कर रहे हैं।

5जी को लेकर सोशल मीडिया पर क्या कहते हैं लोग

कुछ यूजर्स जहां देश में 5जी सर्विस होने का इंतजार कर रहे हैं वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो सीधा सीधा यही बोल रहे हैं कि 5जी इंटरनेट बाद में लेकर आना पहले अपने 4जी नेटवर्क में सुधार कर लो। मोबाइल यूजर्स की शिकायत है कि उन्हें 4G Network पर 2G Internet की स्पीड मिल रही है। टेलीकॉम कंपनियां 4G Data के नाम पर पैसा तो पूरा वसूल रही हैं लेकिन जब इंटरनेट स्पीड देने की बारी आती है तो बेहद ही ज्यादा स्लो स्पीड मिलती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तो यह तक कह दिया है कि उन्हें 5जी नहीं चाहिए, बल्कि इसके बदले में मौजूदा 4जी की बेहतर और फास्ट इंटरनेट स्पीड चाहिए।

slow-internet-speed

महानगर व शहरों में तो मोबाइल नेटवर्क तथा इंटरनेट स्पीड फिर भी कुछ सही बताई जा रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग मोबाइल सर्विस से ज्यादा परेशान नज़र आ रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि उनके एरिया में बहुत ही खराब नेटवर्क मिल रहा है तथा इंटरनेट भी बहुत धीमा चलता है। मोबाइल यूजर्स की मानें तो उनके घर के अंदर कमरों में बिल्कुल भी नेटवर्क नहीं मिलता है। वहीं ऑनलाईन वीडियो चलाने की कोशिश होती है तो बस बफरिंग वाला चक्कर ही घूमता रह जाता है।

क्या है भारत में इंटरनेट की स्थिति

क्या आपको पता है इंटरनेशनल लेवल पर 4G Internet Speed को लेकर एक ग्लोबल स्टैंडर्ड सेट किया हुआ है, जिसमें यह बताया गया है कि 4G LTE नेटवर्क पर औसतन कितनी डाउनलोड स्पीड और कितनी अपलोड स्पीड होनी चाहिए। इस ग्लोबल स्टैंडर्ड के मुताबिक 4जी एलटीई पर ऐवरेज Download Speed 150Mbps और Upload Speed 50Mbps तक होनी चाहिए। इसी तरह 4G LTE-Advanced पर डाउनलोड स्पीड 300Mbps और अपलोड स्पीड 150Mbps तक होनी चाहिए। वहीं इंडिया में कौन-सा ऑपरेटर कितनी इंटरनेट स्पीड दे रहा इसकी जानकारी आप आगे पढ़ पाएंगे।

राज्य के आधार पर ट्राई की इंटरनेट रिपोर्ट :
 

Download Speed (Mbps)

Circles AIRTEL(Mbps) BSNL(Mbps) JIO(Mbps) Vi India(Mbps)
Andhra Pradesh 16 3.1 24.4 6.6
Assam 10.4 11.2 13.5
Bihar 12.9 30.1 8.5
Chennai 12.2 31.4 17.8
Delhi 14 27.9 14.5
Gujarat 15.5 30.3 16.2
Haryana 13.4 20.7 15.1
Himachal Pradesh 12.9 6.4 10.4
Jammu & Kashmir 12.9 11.4 19.9
Karnataka 12 28.6 11.1
Kerala 10.6 3.2 26.2 12.6
Kolkata 15.1 39.7 15.2
Madhya Pradesh 12 49.5 22.7
Maharashtra 11.3 8.9 49.7 15.5
Mumbai 9.9 40 19.3
North East 9.2 14.7
Orissa 16.5 50 14.3
Punjab 15 27.1 19.2
Rajasthan 12.9 27.6 11.6
Tamil Nadu 13 4.5 27.9 18.1
UP East 12.2 3.4 35.7 19.8
UP West 12.4 3.3 24.2 13.1
West Bengal 11.3 21 24.1

 

Upload Speed (Mbps)

Circles AIRTEL(Mbps) BSNL(Mbps) JIO(Mbps) Vi India(Mbps)
Andhra Pradesh 8.1 3.2 6.8 2
Assam 3 5.3 13.1
Bihar 6.2 8.2 5.9
Chennai 5.3 6.2 8.4
Delhi 3.5 11 5
Gujarat 5 8.3 9.4
Haryana 3.3 6.7 6.9
Himachal Pradesh 5.9 3.8 5.4
Jammu & Kashmir 6 4.3 10.9
Karnataka 5.8 8.3 9.2
Kerala 3.1 2.5 5.2 5.2
Kolkata 3.6 7.6 6.6
Madhya Pradesh 6.2 7.7 9.2
Maharashtra 5.1 7.6 7.5 7.5
Mumbai 3.5 8.3 9.4
North East 2.9 4.3
Orissa 5.4 8.2 11.8
Punjab 5.8 7.3 11.6
Rajasthan 5.9 9.9 6.8
Tamil Nadu 5.6 3.8 6.1 10.7
UP East 5.3 3.4 8.5 8.9
UP West 6.8 3.4 7.1 8.5
West Bengal 3.5 6.5 8.4

क्या है दिल्ली में हाल

किसी भी देश की राजधानी का जिक्र आता है तो यही माना जाता है कि किसी भी तरह की सुविधा पूरे देश की तुलना में राजधानी में सबसे अधिक होती होगी। नेटवर्क और इंटरनेट की बात करें तो भी यही सोचा जाता है। लेकिन भारत की राजधानी दिल्ली में ऐसा नहीं है। दिल्ली में इंटरनेट की स्थिति पर नज़र डाले तो यहां डाउनलोड और अपलोड ​स्पीड देश के अन्य शहरों की तुलना में बेहद अच्छी नहीं है। पिछले 6 महीने के दौरान दिल्ली में किस कंपनी की कितनी इंटरनेट स्पीड रही इसका ब्यौरा आगे दिया गया है।

5g Internet price in india will be cheaper then other country Network Service rollout soon

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में Jio Download Speed 27.9Mbps नापी गई है जो सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा है। जिओ के बाद Airtel का नंबर आता है जिसकी Download Speed 14.0Mbps रही गई है। वहीं Vi की डाउनलोड स्पीड 14.5Mbps रही है। इसी तरह Upload Speed की बात करें तो Jio Upload Speed 11.0Mbps देखी गई है। वहीं Airtel की अपलोड स्पीड 3.5Mbps तथा Vi अपलोड स्पीड 5.0Mbps देखी गई है।

क्या यूजर्स की बात सही है?

उपर शेयर की गई ट्राई की रिपोर्ट पर नज़र डालें कई सर्किल व राज्यों में रिलायंस जिओ की स्पीड को तकरीबन 50एमबीपीएस तक दिखाया गया है। वहीं एयरटेल व वीआई की स्पीड भी 20एमबीपीएस पर बताई गई है। लेकिन जमीनी स्तर पर देखें तो हमारे और आपके क्षेत्रों में हकिकत कुछ और ही सामने आती है। घर के अंदर कमरों में 4जी इंटरनेट 3जी से भी बदत्तर स्पीड देता है। असलियत देखते हुए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा किए जा रहे कमेंट्स कुछ ज्यादा गलत नहीं हैं। मौजूदा 4G की हालत देखते हुए यह कह सकते हैं कि 5G Internet Speed शायद 20-25Mbps तक ही मिलेगी।

The post 5G पर मिलेगी 3G सर्विस! धीमे नेटवर्क से परेशान यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/fast-4g-internet-speed-instead-of-5g-network-indian-mobile-users-demand/feed/ 0
Mobile Internet क्यों है इंडिया में इतना स्लो, क्या आप भी हैं धीमे इंटरनेट से परेशान? https://www.91mobiles.com/hindi/why-internet-is-slow-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/why-internet-is-slow-in-india/#respond Tue, 24 May 2022 11:09:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80991 इंटरनेट स्पीड के मामले में इंडिया का नाम पूरी दुनिया में 118वीं पॉजिशन पर आता है।

The post Mobile Internet क्यों है इंडिया में इतना स्लो, क्या आप भी हैं धीमे इंटरनेट से परेशान? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G आने को है तैयार लेकिन इंडियन मोबाइल यूजर अभी भी अच्छी 4G Internet Speed के लिए तरस रहे हैं। 5G Network पर स्ट्रान्ग कवरेज व सुपर फास्ट Internet Speed मिलने की बातें हो रही है लेकिन लोगों की शिकायत है कि अभी भी उन्हें 4G के नाम पर 2G की स्पीड मिल रही है। Jio, Airtel और Vi सबसे पहले 5जी लॉन्च करने का दावा कर रहे हैं लेकिन इसके उल्ट स्लो इंटरनेट स्पीड से परेशान मोबाइल यूजर सिर्फ यही कर रहे हैं कि ‘5जी बेशक बाद में ले आना लेकिन पहले 4जी की स्पीड सुधार लो।’ अगर आप भी धीमे इंटरनेट से परेशान है तो आगे हमने इन्हीं सवालों का जवाब खोजने की कोशिश की है कि आखिर क्यों इंडिया में मोबाइल इंटरनेट इतना स्लो है।

इंटरनेट स्पीड के मामले में इंडिया का नाम पूरी दुनिया में 118वीं पॉजिशन पर आता है। यह आकंड़ा Ookla ने साल की शुरूआत में अपनी रिसर्च रिपोर्ट के जरिये शेयर किया था। आपको बता दें कि भारत में आम जनता के लिए इंटरनेट सर्विस की शुरूआत 15 अगस्त 1995 को दिन की गई थी। ऐसा नहीं है कि इससे पहले देश में इंटरनेट नहीं चलता था। साल 1986 में ही इंडिया को इंटरनेट सुविधा मिल गई थी लेकिन इसे आम जनता तक पहुंचने में 9 साल का समय लगा और वर्ष 1995 के स्वतंत्रता दिवस पर पब्लिक के लिए इंटरनेट को लॉन्च किया गया था। यह सच है कि इंटरनेट का दायरा देश में तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इंटरनेट स्पीड की मौजूदा स्थिति और स्लो स्पीड के पीछे आगे बताए गए कारण मुख्य वजह मानें जा रहे हैं।

स्लो इंटरनेट के कारण

1. मोबाइल यूजर्स की बढ़ती गिनती

देश की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। जितने लोग बढ़ रहे हैं उतने ही मोबाइल फोंस यूजर्स भी बढ़ रहे हैं। सस्ते Smartphones के आने से इंटरनेट मार्केट में तगड़ा बदलाव आया है तथा बाकी कसर मुकेश अंबानी ने Jio के साथ फ्री में 4G Internet देकर पूरी कर दी। दरअसल पहले उपभोक्ताओं को यूज़ करने के लिए सीमित डाटा मिलता था, लेकिन अब यह लिमिट बढ़ गई है। इंटरनेट यूजर्स और डाटा की खपत दोनों के भयंकर वृद्धि हुई है। डाटा की डिमांड में भारी उछाल आया है और टेलीकॉम कंपनियां यह मांग पूरी करने में समर्थ नहीं है। नेटवर्क व सिग्नल पर बहुत ज्यादा भार पड़ा हुआ है और इसलिए यूजर्स को इंटरनेट व नेटवर्क में गिरावट झेलनी पड़ रही है।

why internet is slow in india

2. Cheap data plans

लोग कहते हैं कि जिनता महंगा होगा उतना ही अच्छा होगा। इंटरनेट डाटा पर भी यह बात अप्लाई होती है। आपको जानकारी हैरानी हो सकती है कि इस वक्त इंडिया में इंटरनेट प्राइस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में बेहद ज्यादा कम है। बीतें दिनों Jio, Airtel और Vi ने मोबाइल प्लान्स के प्राइस बढ़ाए थे लेकिन इसके बदले में उन्हें खूब खरी-खोटी सुनने को मिली है। cheap data plans ने 4G को ज्यादा लोगों तक तो पहुंचाया लेकिन इसका रिजल्ट low-quality 4G networks के रूप में सामने आया है। सस्ते प्लान्स के चलते टेलीकॉम ऑपरेटर्स के रेवेन्यू में गिरावट हो रही है और इस वजह से ये कंपनियां अपने नेटवर्क, सिस्टम व अन्य जरूरी चीजों को अपग्रेड नहीं कर पा रहे हैं।

why internet is slow in india

3. कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर

उपर बताए गए दोनों प्वाइंट्स की वजह से इस वक्त इंडियन टेलीकॉम सेक्टर वित्तीय अव्यवस्था में उलझा पड़ा है। सस्ती सेवाएं और अधिक लोड के चलते ये कंपनियां निवेश के लिए आवश्यक फंड नहीं जुटा पा रही हैं तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में विफल नजर आ रही हैं। देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio और Airtel की ओर से यह बयान आ चुका है कि वो अपना ARPU बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए फिर से मोबाइल टैरिफ प्लान महंगे किए जा सकते है। बता दें कि ARPU की फुलफॉर्म ऐवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर है और इसका मतलब है कि एक मोबाइल यूजर औसत तौर पर कितने रुपये मोबाइल सर्विस के लिए खर्च करता है।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

4. Spectrum allocation

खराब 4जी स्पीड के पीछे का एक बड़ा कारण स्पेक्ट्रम को भी माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में देश की जनसंख्या और यहां के मोबाइल यूजर्स की तुलना में 4जी स्पेक्ट्रम काफी कम है। टेलीकॉम ऑपरेटर्स के पास सीमित स्पेक्ट्रम होने का मतलब है कि हर एक सब्सक्राइबर के हिस्से में स्पेक्ट्रम की कमी होना। नेटवर्क देने वाले स्पेक्ट्म ही अगर कम पड़ जाएंगे तो ऐसे में बेहतर और फास्ट सर्विस की उम्मीद करना भी बेमानी है। इंडिया में स्पेक्ट्रम की कमान सरकार के हाथों में है और ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां भारत सरकार पर ही आश्रित हैं। आपको बता दें कि इस साल होने वाले spectrum auction से पहले ही खबरें आ चुकी है कि सरकार इनकी कीमत काफी ज्यादा रख सकती है। यानी अगर Internet Service Providers (ISPs) कंपनियां महंगे स्पेक्ट्रम खरीदेगी तो उसकी भरपाई के लिए आम जनता को भी सर्विस पाने के लिए महंगी रकम चुकानी पड़ेगी।

why internet is slow in india

इंडिया में इंटरनेट की स्थिति

सबसे पहले तो आपको बात दें कि ग्लोबल स्तर पर 4जी इंटरनेट स्पीड को लेकर स्टैंडर्ड सेट है कि 4G LTE पर Download Speed 150Mbps और Upload Speed 50Mbps तक होनी चाहिए। इसी तरह 4G LTE-Advanced पर ऐवरेज डाउनलोड स्पीड 300Mbps और अपलोड स्पीड 150Mbps तक होनी चाहिए। वहीं भारत की बात करें तो हाल ही में सामने आई TRAI की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2022 में Jio नेटवर्क 23.1Mbps डाउनलोड स्पीड पाई थी जो देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा थी।

Reliance Jio Airtel Vodafone Idea giving 3 months free Recharge offer for record vaccination in india WhatsApp massage viral

TRAI के अनुसार अप्रैल महीने में Vi नेटवर्क ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा इंटरनेट स्पीड प्रदान की है। इस समय के दौरान वीआई नेटवर्क पर 17.7Mbps की ऐवरेज डाउनलोड स्पीड मिली थी। इसी तरह तीसरे नंबर पर आते हुए Airtel ने अपने मोबाइल यूजर्स को 14.1Mbps औसत डाउनलोड स्पीड दी है। वहीं देश के सरकारी नेटवर्क BSNL पर 5.9Mbps की ऐवरेज डाउनलोड स्पीड प्राप्त हुई है।

The post Mobile Internet क्यों है इंडिया में इतना स्लो, क्या आप भी हैं धीमे इंटरनेट से परेशान? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/why-internet-is-slow-in-india/feed/ 0
5G आने को है तैयार लेकिन फिर भी अच्छी 4G Internet Speed के लिए तरस रहे हैं इंडियन! https://www.91mobiles.com/hindi/slow-4g-internet-speed-problem-for-indian-mobile-user/ https://www.91mobiles.com/hindi/slow-4g-internet-speed-problem-for-indian-mobile-user/#respond Mon, 16 May 2022 13:33:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80485 स्मार्टफोन यूजर 5जी लाने से पहले रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई को अपनी 4जी इंटरनेट स्पीड सुधारने की हिदायत दे रहे हैं।

The post 5G आने को है तैयार लेकिन फिर भी अच्छी 4G Internet Speed के लिए तरस रहे हैं इंडियन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Trials इंडिया में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा Reliance Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क व प्रोजेक्ट्स में तेजी से विस्तार कर रही हैं। भारत सरकार कुछ ही महीनों में 5G Spectrum की निलामी कर देगी जिसके बाद इस साल के अंत तक इंडियन मोबाइल यूजर्स को 5G Network और 5G Internet Speed मिलने की उम्मीद है। मोबाइल टेक्नोलॉजी अपनी नई जेनरेशन पर अपग्रेड होने वाली है लेकिन भारत में स्थिति कुछ अलग ही नज़र आ रही है। एक ओर जहां 5जी नेटवर्क पर पावरफुल कवरेज व सुपर फास्ट इंटरनेट दिए जाने के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर आम जनता तथा मोबाइल यूजर्स मौजूदा 4G Network पर एक आदर्श इंटरनेट स्पीड के लिए तरस रहे हैं। स्मार्टफोन यूजर 4जी इंटरनेट को लेकर इतना परेशान हैं कि वह 5जी लाने से पहले रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई को अपनी 4जी इंटरनेट स्पीड सुधारने की हिदायत दे रहे हैं।

देश के बहुत से ईलाकों से ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि उनके एरिया में 4G Internet Speed बेहद ज्यादा कम है। ये लोग 91मोबाइल्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमेंट्स के जरिये अपनी परेशानी जाहिर कर रहे हैं तथा Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों को 4जी नेटवर्क सुधारने की मांग कर रहे हैं। बहुत से मोबाइल यूजर्स को कहना है कि उनके 4जी फोन में इंटरनेट 3जी से भी कम स्पीड पर चलता है। एक ओर जहां कॉल ड्रॉप व सिग्नल न मिलने जैसी समस्या सामने आ रही है वहीं दूसरी ओर महंगे 4G Plans लिए जाने के बावजूद इंटरनेट स्पीड पर संतुष्टिदायक नहीं मिल पा रही है।

slow 4G Internet Speed problem for indian mobile user

Slow Internet Speed

आदर्श 4जी इंटरनेट स्पीड की बात की जाए तो पूरी दुनिया में यह स्टैंडर्ड सेट है कि 4G LTE पर Download Speed 150Mbps और Upload Speed 50Mbps तक होनी चाहिए। इसी तरह 4G LTE-Advanced पर औसतन डाउनलोड स्पीड 300Mbps तथा ऐवरेज अपलोड स्पीड 150Mbps तक मिलनी चाहिए। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की राजधानी दिल्ली के द्वारका जैसे ईलाकें में बैठकर जब हमने Internet Speed test किया तो हमें 4.24एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड प्राप्त हुई है तथा अपलोड स्पीड टेस्ट ट्रैक करने में तो फोन ही असफल साबित हुआ है। बता दें कि यह टेस्ट हमने Airtel Pospaid सिम पर किया था और मोबाइल था iPhone 11!

slow 4G Internet Speed problem for indian mobile user

इंडिया में इंटरनेट स्पीड

TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रैल 2022 के ताजा आकंड़ें शेयर किए हैं जिनमें Jio, Airtel और Vi तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की इंटरनेट स्पीड का ब्यौरा दिया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अप्रैल महीने में रिलायंस जियो ने औसतन 23.1Mbps डाउनलोड स्पीड पाई है जो मार्च महीने में 21.1Mbps थी। इस रिपोर्ट में जियो को इंडिया में सबसे फास्ट इंटरनेट सेवा प्रदाता बताया गया है जो अन्य मोबाइल टेलीकॉम कंपनियों में सबसे तेज है।

slow 4G Internet Speed problem for indian mobile user

इसी तरह ट्राई रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन व आइडिया से मिलकर बनी Vi की ऐवरेज डाउनलोड स्पीड अप्रैल महीने में 17.7Mbps आंकी गई है। वहीं एयरटेल नेटवर्क पर यह औसत डाउनलोड स्पीड 14.1Mbps तथा देश के सरकारी नेटवर्क BSNL पर ऐवरेज डाउनलोड स्पीड 5.9Mbps बताई गई है। इस रिपोर्ट में पूरे देश से इक्ट्ठा किए गए आकंड़ों को सहेजा गया है। कागज़ों में कौन सी कंपनी क्या इंटरनेट स्पीड दे रही है यह हमने आपको बता ही दिया है लेकिन वास्तविकता क्या है वह आप जैसे पाठकों व मोबाइल यूजर्स से बेहतर कोई नहीं आँक सकता है। यह भी पढ़ें : Mobile Phone में सुपरफास्ट इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए, ऐसे करें Google Chrome को अपडेट

अपने Mobile में ऐसे चेक करें इंटरनेट स्पीड

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके एरिया में आपका नेटवर्क ऑपरेटर कितनी इंटरनेट स्पीड देता है जो आगे हमने इसके आसान से स्टेप्स बताए हैं :-

1. अपने फोन में इंटरनेट ब्राउजर ओपन करें

2. वेब ब्राउजर में Internet speed test टाईप कर सर्च करें

3. सर्च पूरी होने के बाद आपको Run Speed Test लिखा दिखेगा, इसपर टैप करें

4. रन स्पीड टेस्ट दबाते ही आपके फोन में टेस्टिंग शुरू हो जाएगी।

5. पहले Mbps download पूरा होगा और उसके बाद Mbps upload होगा।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

कैसे टेस्ट होती है इंटरनेट स्पीड

यह इंटरनेट स्पीड टेस्ट Google द्वारा Measurement Lab (M-Lab) के साथ साझेदारी के तहत किया जाता है। इस टेस्ट को पूरा होने के तकरीबन 30 सेकेंड का समय लगता है। इस 30 सेकेंड के दौरान आपके फोन व नेटवर्क कनेक्शन पर कितना डाटा खर्च हुआ है इसी का हिसाब लगाकर इंटरनेट स्पीड पता की जाती है। ध्यान रहें अपने फोन में इंटरनेट स्पीड चेक करने से पहले वाईफाई बंद करना जरूरी है, तभी यह आपके टेलीकॉम ऑपरेटर की स्पीड नाप पाएगा। इस टेस्ट को अपने फोन के साथ ही टैबलेट, लैपटॉप व कम्प्यूटर सब जगह चेक किया जा सकता है।

The post 5G आने को है तैयार लेकिन फिर भी अच्छी 4G Internet Speed के लिए तरस रहे हैं इंडियन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/slow-4g-internet-speed-problem-for-indian-mobile-user/feed/ 0
Mobile Phone में सुपरफास्ट इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए, ऐसे करें Google Chrome को अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-update-google-chrome-in-android-smartphone-iphone-mobile-laptop-computer/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-update-google-chrome-in-android-smartphone-iphone-mobile-laptop-computer/#respond Mon, 16 May 2022 10:14:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80460 Google Chrome को Computer, Android और iPhone में कैसे अपडेट कर सकते हैं।

The post Mobile Phone में सुपरफास्ट इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए, ऐसे करें Google Chrome को अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mobile Phones में इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए सबसे ज्यादा Google Chrome का ही यूज़ किया जाता है। कोई भी चीज जाननी हो, किसी के बारे में पढ़ना हो या फिर कोई जानकारी सर्च करनी हो, सभी कार्यों के लिए हम सबसे पहले गूूगल का ही सहारा लेते हैं। मोबाइल फोन में यह काम गूगल क्रोम ब्राउजर करता है। लेकिन अगर आप भी गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बड़ी व चौंकाने वाली खबर सामने आई है। CERT-In यानी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पान्स टीम ने चेतावनी जारी की है कि हर भारतीय यूजर अभी तुरंत क्रोम ब्राउजर को अपडेट करें नहीं तो बड़ी परेशानी का शिकार हो सकते हैं।

भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पान्स टीम (सीईआरटी-इन) ने Google Chrome को लेकर चेतावनी जारी करते हुए हर यूजर को कहा है कि उन्हें अपने क्रोम ब्राउजर को जल्द से जल्द अपडेट करना चाहिए। CERT-In के मुताबिक गूगल क्रोम में 100 के करीब ऐसे खतरनाक सिक्योरिटी बग हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स स्मार्टफोन यूजर्स को चूना लगा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन बग्स की वजह से मोबाइल फोन में मौजूद लोगों की पसर्नल डिटेल्स यानी निजी जानकारी चुराई जा सकती है।

how to Record call in android smartphone

कैसे अपडेट करें Google Chrome

गूगल क्रोम एक ऐसा वेब ब्राउजर है जिसका इस्तेमाल कंम्प्यूटर, लैपटॉप, एंड्रॉयड स्मार्टफोन व एप्पल आईफोन सभी तरह से डिवाईस व ऑपरेटिंग सिस्टम में होता है। सीईआरटी-इन की हालिया चेतावनी जहां यह हिदायत देती है कि हमें जल्द से जल्द अपने गूगल क्रोम को अपडेट करना चाहिए। वहीं हैकर्स का डर ना हो तो भी इस ब्राउजर को अपडेट रखना बेहद आवश्यक है। Google Chrome अपडेट होने से ब्राउजिंग व सर्फिंग के लिए इंटरनेट स्पीड तो बढ़ती ही है वहीं साथ ही डाट खपत तथा लोकेशन एक्सेस को लेकर भी यूजर्स को कई फायदे पहुंचते हैं। आगे हमनें डिटेल में बताया है कि Google Chrome को Computer, Android और iPhone में कैसे अपडेट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Call Recording की सबसे आसान ट्रिक, नहीं पड़ेगी किसी ऐप की जरूरत! हर फोन में मौजूद है यह छिपी सेटिंग

Android Smartphone में Google Chrome कैसे अपडेट करें

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सबसे फायदे की बात यह है कि एंड्रॉयड ओएस और गूगल क्रोम दोनों का निर्माण गूगल कंपनी ने ही किया है, लिहाज Play Store पर यह अपने आप अपडेट होता रहता है। लेकिन अगर ऑटो अपडेट बंद है तो अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट में प्ले स्टोर ऐप्लिकेशन खोलें।

1. Play Store में सर्च बार पर जाकर Google Chrome टाईप करें।

2. गूगल क्रोम अपने आप सामने आ जाएगा और अगर नई अपडेट उपलब्ध होगी तो वहां Update का बटन मौजूद होगा। बस इसपर टैप करना है।

3. इसके अलावा सर्च ना करना हो तो प्ले स्टोर ऐप्लिकेशन पर ऊपर दाईं ओर बने Profile के आइकॉन पर टैप करें।

how to update google chrome in android smartphone iphone mobile laptop computer

4. यहां आपके फोन में इंस्टाल्ड सभी ऐप्स की लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट को स्क्रॉल कर Google Chrome तक पहुंचें और उसपर टैप करें।

5. अगर गूगल क्रोम की अपडेट उपलब्ध होगी तो Update का बटन दिखेग। इस बटन पर टैप करते ही नई अपडेट फोन में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी।

Apple iPhone में Google Chrome कैसे अपडेट करें

1. iPhone या iPad पर App Store खोलें।

2. ऐप स्टोर में ऊपर दाईं ओर बने Profile आइकॉन पर टैप करें।

3. यहां नीचे की ओर आपके डिवाईस में इंस्टाल ऐप्स की पूरी लिस्ट आ जाएगी जिसमें से आपको गूगल क्रोम पर जाना है।

how to update google chrome in android smartphone iphone mobile laptop computer

4. अगर Google Chrome अपडेट उपलब्ध होगी तो क्रोम आइकॉन के सामने ही Update का बटन भी दिया गया होगा।

5. अपडेट के बटन पर टैप करते ही गूगल क्रोम अपडेट होना शुरू हो जाएगा। अपडेट पूरा होते ही क्रोम उस लिस्ट में सबसे नीचे चला जाएगा तथा उसके आगे Open लिखा आ जाएगा।

Laptop Computer में Google Chrome कैसे अपडेट करें

1. सबसे पहले अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर में Google Chrome खोलें।

2. गूगल क्रोम में सबसे उपर दाईं ओर ‘तीन डॉट’ बनें दिखेंगे उसपर क्लिक करें

how to update google chrome in android smartphone iphone mobile laptop computer

3. अगर गूगल क्रोम की अपडेट उपलब्ध होगी तो वहां मौजूद Update आइकॉन इन कलर में दिखाई देगा।

Green – अपडेट रिलीज़ हुए दो दिन से कम समय हुआ है।
Orange – अपडेट करीब चार दिन पहले रिलीज़ हुआ था।
Red – अपडेट को रिलीज़ हुए एक हफ़्ते से ज़्यादा समय बीत चुका है।

4. अपडेट आइकॉन पर क्लिक करते हुए आपके लैपटॉप या कम्प्यूटर में गूगल क्रोम अपडेट होना शुरू हो जाएगा।

5. अपडेट होने के बाद गूगल क्रोम को री-स्टार्ट करें यानी उसे बंद करके दोबारा चालू करें।

नोट : अगर आपको अपने गूगल क्रोम वेब ब्राउजर में रंगीन अपडेट आइकॉन नहीं दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब कि आपका Google Chrome पहले से ही अपडेटेड है और आपको पास गूगल क्रोम का सबसे नया और लेटेस्ट वर्ज़न है।

The post Mobile Phone में सुपरफास्ट इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए, ऐसे करें Google Chrome को अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-update-google-chrome-in-android-smartphone-iphone-mobile-laptop-computer/feed/ 0
इंटरनेट स्पीड में भारत फिर पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों से रहा पीछे, क्या है इसपर आपकी राय? https://www.91mobiles.com/hindi/india-lags-behind-pakistan-and-nepal-in-global-ookla-internet-speed-report-know-full-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-lags-behind-pakistan-and-nepal-in-global-ookla-internet-speed-report-know-full-detail/#respond Wed, 21 Jul 2021 04:57:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63123 इस साल जून माह में भारत की औसत मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड 17.84Mbps दर्ज की गई थी।

The post इंटरनेट स्पीड में भारत फिर पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों से रहा पीछे, क्या है इसपर आपकी राय? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज भारत में जिस तेजी से इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है, उससे कई गुना तेजी से डाटा की खपत भी बढ़ी है। लेकिन, इंटरनेट स्पीड के मामले में हम अभी भी अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान और नेपाल से पीछे है। दरअसल, Ookla की ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में जून माह में भारत को 137 देशों के बीच 122वां पोजीशन हासिल की है। इस बात का दुख इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि भारत “डिजिटल इंडिया” की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। लेकिन मोबाइल और ब्रॉडबैंड स्पीड ही Digital India के लिए बाधा बन रहे हैं। आइए आहे आपको बताते हैं कि कौन रहा नंबर 1 की पोजीशन पर और क्या रही इंडिया की औसत इंटरनेट स्पी़ड।

Ookla के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जून 2021 में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत दुनिया भर में 70वें स्थान पर था। Ookla का स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स हर महीने दुनिया भर के इंटरनेट स्पीड डाटा की तुलना की जाती है और हाल ही में जून महीने के लिए इसके स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अपडेट जारी किया गया है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के अलावा जून 2021 में मोबाइल डाउनलोड स्पीड के मामले में 122वां स्थान पर हासिल किया है। लेकिन, इंटरनेट स्पीड के मामले में हम अभी भी अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान और नेपाल से पीछे है। आइए आगे आपको बताते हैं कि कौन रहा नंबर 1 की पोजीशन पर और क्या रही इंडिया की औसत इंटरनेट स्पी़ड।

how to increase speed of wifi in smartphone

इंडिया की औसत डाउनलोडिंग स्पीड

जून स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार, भारत में मोबाइल की औसत डाउनलोड स्पीड 17.84 एमबीपीएस थी, जबकि पिछले महीने यह 15.34 एमबीपीएस थी। वहीं, इस दौरान पाकिस्तान 19.61Mbps के साथ 114वें पायदान पर काबिज रहा। जबकि 22.08Mbps के साथ नेपाल को 105वां स्थान हासिल हुआ। इसके अलावा भारत ने मई 2021 में 55.65 एमबीपीएस के मुकाबले 58.17 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें: जापान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दर्ज की 319 TB प्रति सेकेंड की इंटरनेट स्‍पीड, रॉकेट की रफ्तार से मिलेगा Internet

internet-speed

जून के लिए भारत की औसत मोबाइल अपलोड गति 5.17 एमबीपीएस थी और निश्चित ब्रॉडबैंड औसत गति 54.43 एमबीपीएस थी। संयुक्त अरब अमीरात 193.51 एमबीपीएस की औसत मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड गति के साथ चार्ट में शीर्ष पर है, इसके बाद दक्षिण कोरिया 180.48 एमबीपीएस और कतर 171.76 एमबीपीएस गति के साथ है। उपमहाद्वीप के अन्य देशों की तुलना में, ओमान ने पिछले महीने के परिणामों की तुलना में मोबाइल इंटरनेट की गति के मामले में सबसे अधिक 26 स्थानों का लाभ दर्ज किया, जिससे देश वैश्विक रैंकिंग में 15 वें स्थान पर आ गया।

telecom

वैश्विक स्तर पर, मोनाको, सिंगापुर और हांगकांग फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में क्रमशः 260.74 एमबीपीएस, 252.68 और 248.94 एमबीपीएस स्पीड के साथ पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वैश्विक मोबाइल डाउनलोड औसत 55.34 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड 12.69 अपलोड स्पीड और 37 मिलीसेकंड लेटेंसी थी जबकि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड 106.61 एमबीपीएस और 57.67 एमबीपीएस अपलोड स्पीड 20 एमएस लेटेंसी के साथ थी। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio का अनोखा तोहफा, 999 रुपये में चलेगा 4 लोगों का इंटरनेट, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 200GB Data

टॉप 5 मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड वाले देश

  1. यूनाइटेड अरब अमीरात 193.51Mbps
  2. साउथ कोरिया 180.48Mbps
  3. कतर 171.76Mbps
  4. नार्वे 167.60Mbps
  5. साइप्रस 161.80Mbps

टॉप 5 फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड वाले देश

  1. Monaco – 260.74Mbps
  2. सिंगापुर – 252.68Mbps
  3. हांग-कांग – 248Mbps
  4. रोमानिया – 220.68Mbps
  5. डेनमार्क – 217.18Mbps

The post इंटरनेट स्पीड में भारत फिर पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों से रहा पीछे, क्या है इसपर आपकी राय? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-lags-behind-pakistan-and-nepal-in-global-ookla-internet-speed-report-know-full-detail/feed/ 0
स्लो चल रहा है इंटरनेट ? तो ट्राई करें ये स्टेप्स, शताब्दी सी दौड़ेगी स्पीड https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-increase-boost-internet-speed-in-mobile-smartphone-4g/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-increase-boost-internet-speed-in-mobile-smartphone-4g/#respond Fri, 19 Jun 2020 11:17:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45574 इन स्टेप्स से बढ़ेगी मोबाइल की इंटरनेट स्पीड

The post स्लो चल रहा है इंटरनेट ? तो ट्राई करें ये स्टेप्स, शताब्दी सी दौड़ेगी स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन के बिना लाइफ अधूरी सी लगती है। हर वक्त फोन हाथ में या आस पास ही रखना पड़ता है। लेकिन ज़रा सोचिए अगर उस स्मार्टफोन में इंटरनेट ही ना हो तो क्या तब भी आप फोन से उतना ही लगाव रख पाएंगे? सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि उस स्मार्टफोन में इंटरनेट होना भी उतना ही जरूरी है। लोग अपनी सुविधा अनुसार डाटा रिचार्ज तो कराते हैं, लेकिन कई बार फोन में इंटरनेट की स्पीड बेहद ही कम आती है। स्लो इंटरनेट स्पीड वाकई में झल्लाहट पैदा कर देती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें पढ़ने के बाद यदि आपके फोन में इंटरनेट स्लो होगा तो आप बिना किसी इरिटेशन के उस स्पीड को खुद ही बढ़ा पाएंगे।

इन स्टेप्स से बढ़ेगी मोबाइल की इंटरनेट स्पीड

1. कैशे मैमोरी करें क्लीयर

कुछ वेबसाइट्स ब्राउजिंग के दौरान फोन में कैशे मैमोरी यूज़ करती है। कई बार यह मैमोरी इतनी हैवी हो जाती है जिस ब्राउजर में चीजें एक्सेस की जा रही है वह स्लो हो जाता है। ऐसे में कैशे मैमोरी को क्लीन कर लेना चाहिए।

How to increase boost internet speed in mobile smartphone 4g

2. बैकग्रांउड डाटा करें ऑफ

फोन में कई ऐप्स व गेम बैकग्रांउड डाटा एक्सेस करते हैं। कोई नई अपडेट आने पर सर्वर से कनेक्ट रहने पर इन ऐप्स की फाइन्ल में अपडेशन होती रहती है। ये ऐप्स इंटरनेट एक्सेस करती है और इस वजह से ब्राउजिंग के दौरान इंटरनेट नेटवर्क पर लोड बढ़ जाता है तथा स्पीड स्लो हो जाती है। यह भी पढ़ें : भारत के स्मार्टफोन बाजार में कितनी है चीन की हिस्सेदारी, पढ़ें यह रिपोर्ट और दीजिए अपनी राय

3. ऑटो डाउनलोड करें बंद

बैकग्रांउड डाटा एक्सेस के अलावा ऑटो डाउनलोड का ऑप्शन भी बिना बताए इंटरनेट की खपत करता रहता है। ऑटो डाउनलोड या ऑटो अपडेट जैसे ऑप्शन्स ऑन रहने की वजह से कई गेम्स व हैवी फाइल्स भी इंटरनेट चूसती रहती है और स्पीड स्लो हो जाती है।

How to increase boost internet speed in mobile smartphone 4g

4. बेवजह न दें इंटरनेट एक्सेस

प्ले स्टोर पर कई ऐसे गेम्स व ऐप्स मौजूद हैं जिन्हें चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन फिर भी ये ऐप्स इंस्टाल करने के वक्त इंटरनेट व लोकेशन जैसे एक्सेस मांगती है। अगर जरूरी न हो तो इस ऐप्स को एक्सेस न प्रदान करें। यह इंटरनेट स्पीड लो होने से तो बचाएगी ही तथा साथ ही फोन प्राइवेसी के लिहाज से भी सुरक्षित रहेगा।

5. नेटवर्क सेटिंग को करें रिसेट

कई बार अनजाने में ही फोन की सेटिंग में घुसने पर कुछ ऐसी चीजें टच हो जाती है तो सहीं नहीं होती है। ऐसी छेड़छाड़ से भी इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में बेहतर है कि बीच-बीच में फोन की नेटवर्क सेटिंग को रिसेट कर लिया जाए।

How to increase boost internet speed in mobile smartphone 4g

6. फोन करें री-स्टार्ट

नेटवर्क सेटिंग रिसेट करने के अलावा फोन को बंद करने फिर से चालू करने पर भी इंटरनेट स्पीड पकड़ लेता है। दरअसल फोन को री-स्टार्ट करने पर मोबाइल नेटवर्क को दोबारा से सर्च करता है, और फिर से नेटवर्क कनेक्ट होने पर इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें : बेस्ट नॉन चाइनीज फोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद, देखें पूरी लिस्ट

7. फ्लाइट मोड ऑन करें

फोन री-स्टार्ट के अलावा आप फोन में मौजूद फ्लाइट मोड को भी ऑन करके ऑफ किया जा सकता है। इस तरीके से भी स्मार्टफोन मोबाइल नेटवर्क को पुन: से सर्च करता है और इससे स्पीड बढ़ जाती हैं।

ये सभी स्टेप्स अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को बताकर आप भी स्टाईल मार सकते हैं।

The post स्लो चल रहा है इंटरनेट ? तो ट्राई करें ये स्टेप्स, शताब्दी सी दौड़ेगी स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-increase-boost-internet-speed-in-mobile-smartphone-4g/feed/ 0
जियो के 351 और 199 रुपये वाले Jio Fiber प्लान में, 100Mbps सुपर फास्ट इंटरनेट के साथ जानें और क्या है फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-fiber-plan-inr-351-monthly-rs-199-weekly-10mbps-speed-internet-data-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-fiber-plan-inr-351-monthly-rs-199-weekly-10mbps-speed-internet-data-benefits/#respond Fri, 29 Nov 2019 05:43:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38327 ये प्लान एक महीने और एक सप्ताह की वेलिडिटी के साथ आते हैं।

The post जियो के 351 और 199 रुपये वाले Jio Fiber प्लान में, 100Mbps सुपर फास्ट इंटरनेट के साथ जानें और क्या है फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Reliance Jio को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी ने अपनी सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber के प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया है और अब कंपनी अपने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान में शिफ्ट कर रही है। वहीं अपने Jio Fiber यूजर्स के लिए Reliance Jio ने दो शानदार प्लान भी बाजार में उतारे हुए हैं। कंपनी की ओर से 351 रुपये और 199 रुपये के दो Jio Fiber प्लान पेश किए गए हैं, जो एक महीने और एक सप्ताह की वेलिडिटी के साथ आते हैं। आईये जानते हैं दोनों प्लान्स की डिटेल :

Jio Fiber 351 रुपये प्लान

सबसे पहले कंपनी के 351 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान ‘FTTX Monthly Plan-PV-351’ नाम के साथ पेश किया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, 351 रुपये वाला प्लान एक महीने की वेलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि Jio के इस प्लान की कीमत तो 351 रुपये है, लेकिन खरीदते वक्त GST को मिलाकर यह प्लान 414 रुपये के करीब पड़ेगा। वहीं इस प्लान का लाभ सिर्फ स्पेशल टैरिफ वाउचर के रूप में ही उठाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Black Friday सेल हुई शुरू, Redmi K20, K20 Pro और Poco F1 पर मिल रहा 4000 रुपए का डिस्काउंट

प्लान की डिटेल्स बताए तों Jio Fiber के इस प्लान में एक महीने के लिए कुल 50GB इंटरनेट डाटा दिया जाएगा जो 10Mbps की स्पीड पर काम करेगा। वेलिडिटी से पहले यह 50GB डाटा खत्म होने पर Jio Fiber पर 1Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट एक्सेस मिलता रहेगा। इस प्लान के तहत लोकल, एसटीडी और आईएसडी इंटरनेट वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री मिलता है तथा साथ ही वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। वहीं इस प्लान को यूजर्स एक बार में ही 3 महीने, 6 महीने या 1 साल के लिए रिचार्ज करा सकते हैं।

Reliance Jio Fiber plan inr 351 monthly rs 199 weekly 10mbps speed internet data benefits

Jio Fiber 199 रुपये प्लान

Jio Fiber के इस प्लान को कंपनी ने ‘FTTX Weekly Plan- PV–199’ नाम के साथ लॉन्च किया है। इस प्लान का नाम भी बताया है कि यह एक साप्ताहिक प्लान है जो 7 दिनों की वैधता के साथ आता है। बताते चलें कि यहां भी 199 रुपये की कीमत के साथ GST को अलग से चुकाना होगा, जिसके साथ इस प्लान की कीमत 234 रुपये के करीब हो जाएगा। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि ये प्लान एक टॉप-अप वाउचर है और इसका यूज़ भी सिर्फ वहीं Jio Fiber यूजर कर पाएंगे जो पहले से किसी प्लान का उपभोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A11, Galaxy A31 और Galaxy A41 की अहम डिटेल आई सामने, 128जीबी स्टोरेज के साथ 2020 में देंगे दस्तक

प्लान में मिलने वाले बेनिफिट की बात करें तो Reliance Jio की ओर से इस प्लान में कुल 100GB हाईस्पीड इंटरनेट डाटा दिया जाएगा, जो डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 1Mbps की स्पीड से यूज़ हो पाएगा। Jio Fiber के इस प्लान में कंपनी की ओर से वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी फ्री दी जा रही है। Jio द्वारा जारी इन दोनों प्लान्स में जियो फाइबर के साथ होम नेटवर्किंग और नेटवर्क सिक्योरिटी जैसी सर्विसेज का भी लाभ उठाया जा सकता है।

Reliance Jio Fiber plan inr 351 monthly rs 199 weekly 10mbps speed internet data benefits

बता दें कि Reliance Jio HD/4K LED TV और 4K Setup Box को कंपनी के Jio Fiber ब्राडबैंड के साथ फ्री में दे रही है। यानि Jio Fiber खरीदने पर यूजर्स को टेलीविज़न और सेटअप बॉक्स मुफ्त में पाने का मौका मिलेगा। कंपनी की स्कीम के तहत जियो फाइबर का वार्षिक प्लान लेने पर यूजर्स को यह मुफ्त की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने अपने इस प्लान का नाम ‘Jio Forever Annual Plan’ रखा है।

The post जियो के 351 और 199 रुपये वाले Jio Fiber प्लान में, 100Mbps सुपर फास्ट इंटरनेट के साथ जानें और क्या है फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-fiber-plan-inr-351-monthly-rs-199-weekly-10mbps-speed-internet-data-benefits/feed/ 0
Jio को पीछे छोड़ फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में टॉप पर ये कंपनी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल https://www.91mobiles.com/hindi/act-fibernet-top-on-fixed-broadband-download-speeds-in-april-sept/ https://www.91mobiles.com/hindi/act-fibernet-top-on-fixed-broadband-download-speeds-in-april-sept/#respond Tue, 05 Nov 2019 08:06:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37503 इंटरनेट स्पीड के मामले में जियो का रिकॉर्ड देखने लायक है।

The post Jio को पीछे छोड़ फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में टॉप पर ये कंपनी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेट की स्पीड टेस्ट करने वाली कंपनी Ookla ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड देने वाली कंपनियों की लिस्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार मामले में जियो और एयरटेल पछाड़ते हुए ACT Fibernet ने पहला स्थान हासिल किया है।

ACT Fibernet की डाउनलोड स्पीड 45.31 Mbps से 47.74Mbps के बीच रही। Ookla के अनुसार भारत में साल 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड में 16.5 प्रतिशत की तेजी हुई है और सितंबर में 34.07Mbps के पार पहुंच गई।

वहीं, ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में Hathway दूसरे स्थान पर रहा है। इस पोजिशन में Hathway काफी समय कायम है। इस रिपोर्ट के अनुसार दूसरे नंबर वाली Hathway की टॉप स्पीड 33.69Mbps रही। इसे भी पढ़ें: Jio से इस मामले में आगे निकला Airtel, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
अगर बात करें जियो की बात करें तो अगस्त में जियो की स्पीड गिरकर 17.52Mbps हो गई थी जो सितंबर में गीगाफाइबर सर्विस के लॉन्च होने के बाद 41.99Mbps हो गई। इससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में रिपोर्ट आने पर काफी बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।

देश के 15 बड़े शहरों में फिक्स्ड और मोबाइल डाउनलोड स्पीड की तुलना करने पर जियो को साल 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में 5 बड़े शहरों में सबसे तेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड देने का खिताब मिला। ACT 4 शहरों में फास्टेस्ट इंटरनेट प्रोवाइडर रहा। हैथवे को चेन्नै का सबसे ज्यादा स्पीड स्कोर वाला इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर बताया गया। वहीं, लखनऊ और जयपुर में ACT फाइबरनेट को सबसे ज्यादा स्पीड स्कोर मिला। इसे भी पढ़ें: Airtel के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 4 लाख रुपए का फायदा

बता दें कि कुछ समय पहले ओपन सिग्नल द्वारा जारी की गई अक्टूबर 2019 की मोबाइल एक्सपीरियंस रिपोर्ट में एयरटेल की 4G उपलब्धता को 89.2% बताया गया था। यह पिछली रिपोर्ट से 3.6% ज्यादा थी। वहीं, ओपन सिग्नल ने 1 जून 2019 से 29 अगस्त 2019 के बीच 4G कनेक्टिविटी और उसकी पहुंच को लेकर डाटा कलेक्ट किया। इस दौरान एयरटेल की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 9.6Mbps है। वहीं, जियो की 4G डाउनलोड स्पीड को 6.7Mbps बताई गई। इसके अलावा वोडाफोन की स्पीड 7.9Mbps है।

The post Jio को पीछे छोड़ फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में टॉप पर ये कंपनी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/act-fibernet-top-on-fixed-broadband-download-speeds-in-april-sept/feed/ 0