Intex aqua crystal | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Feb 2017 11:10:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-intex-aqua-crystal-and-intex-aqua-supreme-plus-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 07 Feb 2017 11:10:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4604 इंटेक्स की ओर से एक्वा क्रिस्टल की कीमत जहां 6,990 रुपये रखी गई है वहीं सुप्रीम प्लस को कंपनी द्वारा 9,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी इंटेक्स कम कीमत के दो 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक्वा सीरीज़ एक्वा क्रिस्टल और एक्वा सुप्रीम प्लस मॉडल को पेश किया है। दोनों फोन 4जी वोएलटीई सपोर्टेड हैं और इन्हें सस्ते बजट में लॉन्च किया गया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी दोनों फोन अच्छे हैं।

कल फिर होगी शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल, 4जीबी रैम वेरिएंट भी होगा उपलब्ध

सबसे पहले इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल पर नजर डालते हैं। इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन है। एमटी6737 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 1.25गीगाहर्ट्ज़ 64बिट आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इसके साथ ही 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी मौजूद है। इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल में 2,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

intex-aqua-cristal1

एक्वा सुप्रीम प्लस इंटेक्स द्वारा लॉन्च दूसरा स्मार्टफोन है। यह 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन आॅन सेल डिसप्ले से लैस है जो एमटीके6737 चिपसेट के साथ 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

intex-aqua-cristal

इंटेक्स के ये दोनों फोन डुअल सिम सपोर्टिड है जिन्हें एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। इंटेक्स की ओर से एक्वा क्रिस्टल की कीमत जहां 6,990 रुपये रखी गई है वहीं सुप्रीम प्लस को कंपनी द्वारा 9,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>