Intex Aqua e4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 23 Nov 2016 06:26:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंटेक्स ने लॉन्च किया बेहद कम कीमत का 4जी वोएलटीई फोन एक्वा ई4 https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-e4-launched-in-india-cheapest-4g-volte-phone-priced-specifications-features/ Wed, 23 Nov 2016 06:26:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1662 इंटेक्स ने अपने नए फोन की खरीदारी पर विशेष छूट का भी प्रावधान​ दिया है। शुरुआती 1,000 खरीदार इस स्मार्टफोन पर 100 रुपये की छूट पा सकते हैं।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किया बेहद कम कीमत का 4जी वोएलटीई फोन एक्वा ई4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत की प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने बेहद ही कम कीमत का 4जी फोन पेश किया है। कंपनी ने एक्वा ई4 को लॉन्च किया है ​जिसकी कीमत 3,333 रुपये है। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन किसी दूसरे कंपनी के आॅनलाइन या आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध नहींं होगा बल्कि कंपनी खुद अपनी वेबसाईट से इसे सेल करेगी। इंटेक्स एक्वा ई4 कंपनी की साईट पर 25 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि इसे लेने के लिए आपको पहले से ही रजिस्ट्रेशन करना होगा और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 नवंबर शाम 4 बजे से शुरू होगी।

इंटेक्स ने अपने नए फोन की खरीदारी पर विशेष छूट का भी प्रावधान​ दिया है। शुरुआती 1,000 खरीदार इस स्मार्टफोन पर 100 रुपये की छूट पा सकते हैं। यह छूट रजिस्ट्रेशन के दौरान ही उपभोक्ताओं को ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी। आपको एक कूपन दिया जाएगा जिसे खरीदारी के दौरान रिडीम कर सकते हैं।

इंटेक्स एक्वा ई4 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 4जी के साथ आपको वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। जहां रिलांयस जियो सिम के साथ आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन के ही कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा फोन को अपातकाल सर्विस एसओएस फीचर से भी लैस किया गया है जो नए साल में सभी फोन में होना जरूरी होगा।

4-इंच के टीएफटी डिसप्ले के साथ पेश किए गए इंटेक्स एक्वा ई4 को 1गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर दिया गया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 32जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2-मेगपिक्सल रियर और 2-मेगपिक्सल का ही सेल्फी कैमरा है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वोएलटीई के अलावा ब्लूटूथ, वाईफाई, यूएसबी पोर्ट और जीपीएस दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए 1,800 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किया बेहद कम कीमत का 4जी वोएलटीई फोन एक्वा ई4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>