Intex Aqua Lions N1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Apr 2018 12:21:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-lions-n1-and-lions-t1-lite-launched-with-total-by-hike-in-hindi/ Mon, 02 Apr 2018 12:21:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18641 ये दोनों ही फोन 4,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च हुए हैं।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेक कंपनी इंटेक्स ने आज भारत में दो शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से एक्वा लॉयंस एन1 और लॉयंस टी1 लाइट बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही फोन अलग और खास इसलिए हैं क्योंकि ये हाइक के ‘टोटल’ प्लेटफार्म पर रन करते हैं। इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 की कीमत जहां 2,823 रुपये रखी गई है वहीं लॉयंस टी1 लाइट को 3,899 रुपये में लॉन्च किया गया है।

इंटेक्स की ओर से ये दोनों ही स्मार्टफोन एयरटेल की ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ मुहिम के साथ लॉन्च किए गए हैं। आॅफर के तहत एक्वा लॉयंस एन1 पर जहां कंपनी 1,500 रुपये का कैशबैक दे रही है वहीं लॉयंस टी1 लाइट स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त हो रहा है। एयरटेल नंबर यूज़ करने पर विभिन्न किश्तों में 36 महीनों में यह कैशबैक प्राप्त होगा।

intex aqua lions N1-1

हाइक टोटल ओएस की बात करें तो यह एंडरॉयड बेस्ड प्लेटफॉर्म बिना डाटा पैक के ही इंटरनेट सुविधा देता है। इंटेक्स के इन दोनों फीचर फोन में बिना इंटरनेट के ही चैटिंग, न्यूज, मैसेजिंग, रिचार्ज, वॉलेट, ट्रेन स्टेट्स व पीएनआर, क्रिकेट स्कोर व राशिफल इत्यादि सर्विसेज को यूज़ किया जा सकता है।

रिलायंस जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4जी स्पीड में फिर मारी बाजी

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 जहां 4-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है वहीं इंटेक्स लॉयंस टी1 लाइट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड नुगट के साथ ये दोनों स्मार्टफोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करते हैं।

intex aqua lions N1-2

इंटेक्स की ओर से दोनों फोन में 1जीबी की रैम और 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 में जहं 2-मेगापिक्सल का रियर और 0.3-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं लॉयंस टी1 लाइट में 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

दिखा ‘मेक इन इंडिया’ का जलवा, भारत बना विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल निर्माता देश

इंटेक्स के ये दोनों ही फोन डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। पावर बैकअप के लिए एक्वा लॉयंस एन1 में 1,400एमएएच और एक्वा लॉयंस टी1 लाइट में 2,200एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 को प्रीमियम ब्लैक कर में खरीदा जा सकता है वहीं एक्वा लॉयंस टी1 लाइट रॉयल ब्लैक, स्टील ग्रे और शेपेन कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स ने अपने 4 सस्ते स्मार्टफोन्स की कीमतों में की कटौती, 3,000 रुपये से भी कम हुआ फोन का प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-selfie-aqua-lions-n1-aqua-lions-x1-aqua-a4-plus-price-drop-in-hindi/ Wed, 21 Mar 2018 12:54:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18302 इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ के स्मार्टफोन के मूल्य कम किए हैं।

The post इंटेक्स ने अपने 4 सस्ते स्मार्टफोन्स की कीमतों में की कटौती, 3,000 रुपये से भी कम हुआ फोन का प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेक कपंनी इंटेक्स ने कल ही अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में एक सस्ता 4जी स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा लॉयंस ई3 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन को 5,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं अपने यूजर्स को और भी ज्यादा डिस्काउंट देते हुए इंटेक्स ने अपने 4 शानदार स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है। इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ के स्मार्टफोन के मूल्य कम किए हैं, जिसके बाद यूजर बेहद ही कम प्राइस पर इस फोन को आॅनलाईन व आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

इंटेक्स की ओर से एक्वा लॉयंस एक्स1 स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 1,333 रुपये की कटौती की गई है। कंपनी ने इस फोन को 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन प्राइस कट के बाद इस फोन को सिर्फ 5,666 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इंटेक्स एक्वा लॉयंस एक्स1 स्मार्टफोन 2जीबी रैम के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

intex-price-drop

इसी तरह इंटेक्स की ओर से कंपनी के सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन एक्वा सेल्फी की कीमत में 1,158 रुपये की कटौती की गई है। यह फोन को 6,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था तथा कीमत में कटौती होने के बाद यह महज़ 4,741 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

जियो सिनेमा पर आया ‘जियो किड्स’ ज़ोन, फ्री में देखें मूवी और ढ़ेर सारे कार्टून

इंटेक्स ने एक्वा लॉयंस एन1 के मूल्य में 314 रुपये तथा एक्वा ए4+ की कीमत में 371 रुपये की कटौती की है। इस प्राइस कट के बाद 3,249 रुपये की कीमत वाला एक्वा लॉयंस एन1 सिर्फ 2,935 रुपये में तथा 3,599 रुपये की कीमत वाला एक्वा ए4+ स्मार्टफोन 3,228 रुपये में पाया जा सकता है। ध्यान रहें इंटेक्स के इन सभी फोन को विभिन्न शॉपिंग साइट या आपके नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर भिन्न ​कीमतों में भी बेचा जा सकता है।

The post इंटेक्स ने अपने 4 सस्ते स्मार्टफोन्स की कीमतों में की कटौती, 3,000 रुपये से भी कम हुआ फोन का प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>