Intex Aqua Lions T1 Lite VR | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 01 Jun 2018 08:29:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर, यह बदल देगा गेमिंग और वीडियो देखने का अंदाज https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-lions-t1-lite-vr-launched-in-hindi/ Fri, 01 Jun 2018 08:29:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20191 यह फोन वर्चुअल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस वाले वीआर हैडसेट के साथ आता है।

The post 4,499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर, यह बदल देगा गेमिंग और वीडियो देखने का अंदाज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी इंटेक्स ने गेमिंग लवर्स के लिए शानदार स्मार्टफोन लॉन्च ​किया है। कपंनी की ओर से भारतीय बाजार में इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर स्मार्टफोन पेश ​कर दिया गया है। इंटेक्स का यह फोन वीआर हैडसेट के साथ आता है जो गेम्स के साथ ही वीडियो इत्यादि का लुफ्त वर्चुअल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ देता है। इंटेक्स की ओर से इस फोन की कीम​त 4,499 रुपये रखी गई है जो कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात ​करें तो यह स्मार्टफोन 854 x 480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ स्प्रेडट्रम एससी9832ए चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली 400 जीपीयू मौजूद है।

ओपो ला रही है फ्यूचर का फ्लैगशिप फोन ‘फाइंड एक्स’, आईफोन 10 और शाओमी मी 8 को देगा टक्कर

कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 1जीबी की रैम मैमारी पर पेश किया गया है। इंटेक्स के इस फोन में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में फ्लैश लाईट से लैस 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

जियो लाया हॉलीडे हंगामा आॅफर, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा 84 दिनों के लिए 126जीबी 4जी डाटा

इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 2,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 10 घंटे तक का टॉकटाईम देने में सक्षम है। भारतीय बाजार में इस फोन को शेपेंन, स्टील ग्रे और रॉयल ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 4,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 4,499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर, यह बदल देगा गेमिंग और वीडियो देखने का अंदाज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>