The post Xiaomi का मास्टर स्ट्रोक, इंडिया में लॉन्च हुए फ्लैगशिप किलर Redmi K20 और K20 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने आज अपनी Redmi सीरीज के अंदर Redmi K20 Pro और Redmi K20 स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 3D फोर-कर्व्ड लार्ज आर्क बॉडी और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ आते हैं। दोनों ही हैंडसेट का डिजाइन बिल्कुल एक जैसा है। वहीं, अगर बात करें फीचर्स की तो दोनों फोन में प्रोसेसर और बैटरी के अलावा सभी स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं।
डिजाइन
Redmi K20 सीरीज़ के दोनों ही फोन को कंपनी ने पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन बेजल लेस डिसप्ले के साथ आते हैं। वहीं, डिवाइस में दिया गया पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन की बॉडी के अंदर मौजूद होता है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही बॉडी से बाहर निकलता है और फोटो क्लिक करता है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 7A या फिर Realme C2, कौन सा फोन है आपकी पसंद

Redmi K20 Pro जहां नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, वहीं Redmi K20 में मिड-रेंड स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसके अलावा शाओमी ने K-सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। आगे जानते हैं दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स
दोनों फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बने हैं, जिसमें 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा हैंडसेट्स में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसके अलावा दोनों ही फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गय है जो कि नई टेक्नोलॉजी से लैस है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने किया कमाल, सिर्फ 6 महीनों में बेचे 1.5 करोड़ से ज्यादा Redmi Note 7 सीरीज़ के फोन
वहीं, फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi K20 Pro और Redmi K20 में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दोनों फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट मौजूद है।

Redmi K20 Pro 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं, पावर बैकअप के लिए दोनों ही फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। लेकिन, Redmi K20 Pro में 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Redmi K20 की बैटरी 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। अगर बात करें कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की तो यह दोनों 4जी फोन हैं जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने Redmi K20 Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 27,999 रुपए और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 30,999 रुपए में पेश किया गया है। वहीं, Redmi K20 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपए है। Redmi k20 सीरीज को पहली बार 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा। फोन फ्लिपकार्ट, मी.कॉम और मी होम स्टोर पर खरीदा जा सकेगा।

इसके अलावा अलफा सेल में भाग लेने वाले यूजर्स के लिए सेल 18 जुलाई को होगी। इस सेल में ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 2,000 रुपए का डिस्काउंट लिया जा सकेगा। यह सेल मी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर होगी।
The post Xiaomi का मास्टर स्ट्रोक, इंडिया में लॉन्च हुए फ्लैगशिप किलर Redmi K20 और K20 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी इंटेक्स कम कीमत के दो 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक्वा सीरीज़ एक्वा क्रिस्टल और एक्वा सुप्रीम प्लस मॉडल को पेश किया है। दोनों फोन 4जी वोएलटीई सपोर्टेड हैं और इन्हें सस्ते बजट में लॉन्च किया गया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी दोनों फोन अच्छे हैं।
कल फिर होगी शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल, 4जीबी रैम वेरिएंट भी होगा उपलब्ध
सबसे पहले इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल पर नजर डालते हैं। इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन है। एमटी6737 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 1.25गीगाहर्ट्ज़ 64बिट आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इसके साथ ही 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी मौजूद है। इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल में 2,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

एक्वा सुप्रीम प्लस इंटेक्स द्वारा लॉन्च दूसरा स्मार्टफोन है। यह 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन आॅन सेल डिसप्ले से लैस है जो एमटीके6737 चिपसेट के साथ 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

इंटेक्स के ये दोनों फोन डुअल सिम सपोर्टिड है जिन्हें एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। इंटेक्स की ओर से एक्वा क्रिस्टल की कीमत जहां 6,990 रुपये रखी गई है वहीं सुप्रीम प्लस को कंपनी द्वारा 9,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
The post इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>