Intex Aqua Young 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 02 Feb 2017 07:16:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंटेक्स एक्वा यंग 4जी लॉन्च, कीमत महज़ 5,549 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-young-4g-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 02 Feb 2017 07:16:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4374 इंटेक्स की ओर से एक्वा यंग 4जी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत महज़ 5,549 रुपये रखी गई है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया गया यह फोन कंपनी की आॅफिशियल वेबसाईट पर शेपेंन तथा ब्लू कलर वेरिएंट में लिस्ट कर दिया गया है।

The post इंटेक्स एक्वा यंग 4जी लॉन्च, कीमत महज़ 5,549 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाज़ार में एक्वा अमेज़ प्लस उतारने के कुछ ही दिनों बाद मोबाईल फोन ​निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और फोन जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से एक्वा यंग 4जी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत महज़ 5,549 रुपये रखी गई है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया गया यह फोन कंपनी की आॅफिशियल वेबसाईट पर शेपेंन तथा ब्लू कलर वेरिएंट में लिस्ट कर दिया गया है।

इंटेक्स एक्वा यंग 4जी

इंटेक्स एक्वा यंग 4जी में 2560×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है जो 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

intex-aqua-young-4g-1 91Mobiles

इसमें 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए एक्वा यंग 4जी में आॅटो फोकस तकनीक से लैस 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए भी 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

intex-aqua-young-4g-2 91Mobiles

इंटेक्स का यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्टिड है जो यूजर्स को बेहतरीन इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी की ओर से इसमें पावर बैकअप के लिए 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। एक्वा यंग 4जी को 5,549 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है

The post इंटेक्स एक्वा यंग 4जी लॉन्च, कीमत महज़ 5,549 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>