intex aqua | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 20 Jul 2017 11:17:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई फोन https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-lions-3-launched-with-front-flash-in-hindi/ Thu, 20 Jul 2017 11:16:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9796 इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और बजट ​डिवाईस जोड़ते हुए आज एक्वा लॉयंस 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

The post सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और बजट ​डिवाईस जोड़ते हुए आज एक्वा लॉयंस 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है तथा यह आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

एक्सक्लूसिव : इस शनिवार प्री-आॅर्डर के लिए पेश होगा जियो का 500 रुपये वाला 4जी फीचर फोन

इंटेक्स एक्वा लॉयंस 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी ने इस फोन को 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया है जो 2.5डी कर्व्ड ड्रैगनटेल ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

intex-lion-3-1

कंपनी ने इस फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसे कार्ड सपोर्ट के जरिये 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 8-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। साथ ही बेहतर फोटोग्राफ्स के लिए दोनों कैमरों को एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है।

आईवूमी ने लॉन्च किए दो सस्ते 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन

इंटेक्स का यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन में ​स्फीट की जैसे फीचर से लैस है तथा यह 22 भारतीय क्षे​त्रिय भाषाओं में कार्य करने में सक्षम है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। शेपेंन ब्लैक और ब्लैक कलर वेरिएंट में इस फोन को 6,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स ने उतारा बेहद ही सस्ता 4जी फोन जो चलता है सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-a4-launched-with-4g-volte-support-in-hindi/ Tue, 09 May 2017 08:21:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7516 इंटेक्स एक्वा ए4 4,199 रुपये के मूल्य पर ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए पेश किया गया है।

The post इंटेक्स ने उतारा बेहद ही सस्ता 4जी फोन जो चलता है सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम बजट के 4जी स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और फोन जोड़ दिया है। कंपनी ने एक्वा ए4 को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 4,199 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में देश के आॅनलाईन व आॅफलाईन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि कम कीमत का यह फोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।

एलजी ला रहा है 4,500एमएएच बैटरी वाला फोन एक्स पावर2, जल्द होगा लॉन्च

इंटेक्स एक्वा ए4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 480×800 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ के क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

intex-aqua-a4-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

क्वालकॉम ने दिखाया स्नैपड्रैगन 630 और स्नैपड्रैगन 630 प्लेटफॉर्म, अब कम कीमत के फोन में आएगी 8जीबी रैम

4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 1,750एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार घंटे का टॉकटाईम देने में सक्षम है। इंटेक्स एक्वा ए4 4,199 रुपये के मूल्य पर ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए पेश किया गया है।

The post इंटेक्स ने उतारा बेहद ही सस्ता 4जी फोन जो चलता है सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स ने लॉन्च किया 5.5-इंच डिसप्ले वाला 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-prime-4g-launched-in-hindi/ Thu, 30 Mar 2017 10:18:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6311 इंटेक्स ने 6,555 रुपये की कीमत पर एक्वा प्राइम 4जी पेश किया है जो 4जी वोएलएलटी सपोर्ट के चलते जियो प्राइम मेंबर्स को सस्ते प्लान्स पर फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में सक्षम है।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किया 5.5-इंच डिसप्ले वाला 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में एक्वा 4जी मिनी लॉन्च करने के बाद इंटेक्स कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स की एक्वा सीरीज़ में एक और 4जी फोन जोड़ ​दिया है। इंटेक्स ने 6,555 रुपये की कीमत पर एक्वा प्राइम 4जी पेश किया है जो 4जी वोएलएलटी सपोर्ट के चलते जियो प्राइम मेंबर्स को सस्ते प्लान्स पर फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में सक्षम है।

घाटे का सौदा नहीं जियो प्राइम मेंबर बनना

इंटेक्स एक्वा प्राइम 4जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इसे 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी आॅनसेल आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया है, जो टीपी फिल्म से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है तथा 1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली760 जीपीयू उपलब्ध है।

aqua-prime-4g-1

इसमें 1जीबी रैम के साथ 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है​ जिसे माइक्रोएसडी के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सेल्फी के इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ ही एफ/2.0 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बिना पैसे खर्च किए भी बन सकते हैं जियो प्राइम मेंबर, जानें तरीका

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए एक्वा प्राइम 4जी में 4जी वोएलटीई के साथ ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 500 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। कंपनी की ओर से यह फोन शेपेंन, सफेद और ग्रे कलर में पेश किया गया है।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किया 5.5-इंच डिसप्ले वाला 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स ने 5,490 रुपये में पेश किया 5-इंच स्क्रीन वाला 4जी वोएलटीई फोन https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-strong-5-1-plus-launched-with-4g-volte-support-in-hindi/ Fri, 03 Mar 2017 08:48:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5630 इंटेक्स की ओर से एक्वा स्ट्रांग 5.1 प्लस भारतीय बाजार में उतारा गया है। 4जी वोएलटीई सपोर्टिड इस फोन की कीमत कंपनी की ओर से 5,490 रुपये रखी गई है।

The post इंटेक्स ने 5,490 रुपये में पेश किया 5-इंच स्क्रीन वाला 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाईल यूजर्स को कम ​कीमत पर बेहतर 4जी स्मार्टफोन प्रदान करते हुए इंटेक्स की ओर से कंपनी की एक्वा सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ा गया है। इंटेक्स की ओर से एक्वा स्ट्रांग 5.1 प्लस भारतीय बाजार में उतारा गया है। 4जी वोएलटीई सपोर्टिड इस फोन की कीमत कंपनी की ओर से 5,490 रुपये रखी गई है।

आपके मोबाइल नेटवर्क में हो रही है परेशानी तो जानें आसान समाधान

इंटेक्स एक्वा स्ट्रांग 5.1 प्लस के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन में 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

intex-strong-aqua-1

एक्वा स्ट्रांग 5.1 प्लस में 1जीबी की रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा साथ ही सेल्फी के लिए 2-मेगा​पिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

रिलायंस जियो लाया है सुपर से भी ऊपर आॅफर, 10जीबी तक डाटा मिलेगा फ्री

150ग्राम वज़न और 143.1×72.1×10.1एमएम डायमेंशन वाले इस फोन में पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। 4जी वोएलटीई, वीएएस और क्यूआर कोड स्कैनर जैसी फ़ीचर्स से लैस यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में 5,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post इंटेक्स ने 5,490 रुपये में पेश किया 5-इंच स्क्रीन वाला 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-intex-aqua-crystal-and-intex-aqua-supreme-plus-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 07 Feb 2017 11:10:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4604 इंटेक्स की ओर से एक्वा क्रिस्टल की कीमत जहां 6,990 रुपये रखी गई है वहीं सुप्रीम प्लस को कंपनी द्वारा 9,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी इंटेक्स कम कीमत के दो 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक्वा सीरीज़ एक्वा क्रिस्टल और एक्वा सुप्रीम प्लस मॉडल को पेश किया है। दोनों फोन 4जी वोएलटीई सपोर्टेड हैं और इन्हें सस्ते बजट में लॉन्च किया गया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी दोनों फोन अच्छे हैं।

कल फिर होगी शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल, 4जीबी रैम वेरिएंट भी होगा उपलब्ध

सबसे पहले इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल पर नजर डालते हैं। इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन है। एमटी6737 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 1.25गीगाहर्ट्ज़ 64बिट आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इसके साथ ही 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी मौजूद है। इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल में 2,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

intex-aqua-cristal1

एक्वा सुप्रीम प्लस इंटेक्स द्वारा लॉन्च दूसरा स्मार्टफोन है। यह 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन आॅन सेल डिसप्ले से लैस है जो एमटीके6737 चिपसेट के साथ 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

intex-aqua-cristal

इंटेक्स के ये दोनों फोन डुअल सिम सपोर्टिड है जिन्हें एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। इंटेक्स की ओर से एक्वा क्रिस्टल की कीमत जहां 6,990 रुपये रखी गई है वहीं सुप्रीम प्लस को कंपनी द्वारा 9,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में जोड़ा कम बजट वाला 4जी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-amaze-plus-launched-in-india-at-rs-6290-in-hindi/ Tue, 31 Jan 2017 12:34:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4329 इंटेक्स ने आज अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और फोन लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स की ओर से एक्वा अमेज़ प्लस भारतीय बाजार में उतार दिया गया है जहां इसकी कीमत 6,290 रुपये रखी गई है।

The post इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में जोड़ा कम बजट वाला 4जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपनी एक्वा सीरीज़ को लेकर ​साल 2016 के अंत में चर्चा के विषय बनी मोबाईल फोन ​निर्माता कंपनी इंटेक्स ने आज अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और फोन लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स की ओर से एक्वा अमेज़ प्लस भारतीय बाजार में उतार दिया गया है जहां इसकी कीमत 6,290 रुपये रखी गई है।

ओपो ए57 लॉन्च, कीमत 14,990 रुपये

इंटेक्स द्वारा कम बजट में पेश किया गया यह 4जी फोन वोएलटीई सपोर्टिड है जो यूजर्स को बेहतरीन इंटरनेट का अनुभव देगा। फोन के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो पर आधारित है जो 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

intex-aqua-amaze-1

एक्वा अमेज़ प्लस में 4.7-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

7 फरवरी को लॉन्च होगा आसूस का 5,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने फोन के रियर पैनल तथा फ्रंट पैनल में 5-मेगापिक्सल के कैमरे दिए हैं जो एलईडी फ्लैश से लैस है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

आईबॉल ने लॉन्च किया 3जीबी रैम वाला टैबलेट

6,290 रुपये की कीमत पर यह फोन देश के आॅनलाईन तथा आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर ब्लैक, ब्लू तथा ग्रे ह्यू कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में जोड़ा कम बजट वाला 4जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें क्यों बैन हुआ इंटेक्स का एक्वा स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/delhi-high-court-ban-intex-aqua-phone-in-hindi/ Tue, 27 Dec 2016 09:58:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3018 दिल्ली हाई कोर्ट ने इंटेक्स के एक्वा ब्रांड में प्रयोग किए ट्रेडमार्क लोगो पर ट्रेडमार्क एक्ट के उल्लघंन करार देते हुए एक्वा के सभी मोबाईल डिवाइस और एक्सेसरीज़ के निर्यात और ब्रिकी पर रोक लगा दी है।

The post जानें क्यों बैन हुआ इंटेक्स का एक्वा स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाईल हैंडसेट निर्माता कंपनी इंटेक्स को एक दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले से करारा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इंटेक्स के एक्वा ब्रांड में प्रयोग किए ट्रेडमार्क लोगो पर ट्रेडमार्क एक्ट के उल्लघंन करार देते हुए एक्वा के सभी मोबाईल डिवाइस और एक्सेसरीज़ के निर्यात और ब्रिकी पर रोक लगा दी है।

7,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ जियोनी का यह प्रीमियम फोन

एक्वा मोबाईल्स द्वारा इंटेक्स कपंनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दर्ज की गई थी कि इंटेक्स की एक्वा सीरीज़ के तहत बनने वाले मोबाईल फोन तथा अन्य डिवाइस के निर्माण में एक्वा मोबाईल्स के ट्रेडमार्क लाइसेंस की अनदेखी करते हुए कानून का उल्लंघन किया गया है।

intex-cloud-scan-fp 91Mobiles

एक्वा मोबाईल्स की याचिका की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट की ओर से जारी अंतरिम फैसले में इंटेक्स को दो हफ्तों के भीतर अपना पूरा स्टॉक निकालने को कहा गया है। जस्टिस जी एस सिस्तानी ने अपना फैसला सुनाते हुए आदेश ​दिया है कि तय किए गए दो सप्ताह के बाद इंटेक्स कंपनी के किसी भी कार्य से जुड़ा किसी भी कार्य श्रेणी का कोई भी आंतरिक व बाहरी कर्मचारी एक्वा ट्रेडमार्क या उससे मिलते-जुलते किसी भी प्रोडक्ट का न ही इस्तेमाल करेगा और न ही किसी अन्य तक पहुंचाएगा।

जानें कैसे रखें अपने फोन को वायरस से सुरक्षित

आपको बता दें कि एक्वा मोबाइल्स ने साल 2013 में इंटेक्स कंपनी के एक्वा सीरीज़ के प्रोडक्ट्स के खिलाफ याचिका दर्ज की थी। एक्वा मोबाइल्स के अनुसार वह वर्ष 2009 से ही एक्वा ट्रेडमार्क वाले फोन बेच रही है और इंटेक्स कंपनी द्वारा प्रयोग किया जा रहा एक्वा का ट्रेडमार्क उनके ट्रेडमार्क से मेल खाता है। और इस वजह से एक्वा कंपनी अपने उत्पादों की ब्रिकी में हानि उठाने को मजबूर है।

The post जानें क्यों बैन हुआ इंटेक्स का एक्वा स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>