Intex Indie 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Jul 2018 10:12:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,000एमएएच बैटरी और 8-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का धाकड़ फोन, कीमत सिर्फ 4,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/intex-indie-5-launched-with-4000mah-battery-feature-specification-price-flipkart-exclusive-in-hindi/ Tue, 17 Jul 2018 10:12:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21156 टेक कंपनी इंटेक्स ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन इनफाई 3 और इनफाई 33 लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन बेजल लेस डिजाईन के साथ फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। वहीं आज फिर से इंडियन मार्केट में अपनी स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए इंटेक्स ने एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च […]

The post 4,000एमएएच बैटरी और 8-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का धाकड़ फोन, कीमत सिर्फ 4,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी इंटेक्स ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन इनफाई 3 और इनफाई 33 लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन बेजल लेस डिजाईन के साथ फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। वहीं आज फिर से इंडियन मार्केट में अपनी स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए इंटेक्स ने एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स की ओर से इंडी 5 भारत में लॉन्च किया गया है जो 4,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव बिकेगा।

इंटेक्स इंडी 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली ​5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

intex-indie-5-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज​रिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल दोनों ओर 8-मेगापिक्सल का रियर वे सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं बेहरतरीन फोटो के लिए दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस किए गए हैं।

सैमसंग अब सस्ते स्मार्टफोंस में भी लाएगी आइरिश स्कैनर, कम कीमत पर मिलेगी यह महंगी तकनीक

इंटेक्स इंडी 5 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक ​कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में ओटीजी सपोर्ट ​भी​ दिया गया है। यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम है वहीं पावर बैकअप के लिए इंटेक्स इंडी 5 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को ब्लैक कलर वेरिएंट में सिर्फ 4,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 8-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का धाकड़ फोन, कीमत सिर्फ 4,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>